icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
134112
DRDivya Rani15 Oct 2025, 02:24 pm

डीजीपी ने व्यस्त दिनचर्या में पुलिस स्टेशन के सुधारों को प्राथमिकता दी

Panchkula, Haryana:डीजीपी ने व्यस्त दिनचर्या में भी पुलिस स्टेशन के सुधार को दी प्राथमिकता\n\nव्यस्त दिन के बावजूद डीजीपी ओ पी सिंह ने सेक्टर-7 पुलिस स्टेशन के एसएचओ और इंजीनियरिंग टीम के साथ बैठकर भवन की स्थिति की समीक्षा की। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन को बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए कम-खर्च उपायों के निर्देश दिए —\n\u2022 लीकेज और सीपेज रोककर भवन की मजबूती बढ़ाना।\n\u2022 सीसीटीवी सर्वर रूम में शोर कम करना ताकि कामकाज का माहौल बेहतर हो।\n\u2022 ऊर्जा-सक्षम एलईडी लाइट लगाना ताकि रोशनी और सुरक्षा बढ़े।\n\u2022 साफ और दिखने वाले साइन बोर्ड लगाना ताकि आगंतुकों को दिशा समझने में आसानी हो。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अवध के जिलों में भाजपा की चुनावी रणनीति तेज, संगठन मजबूत बनाने पर जोर

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ अवध के 15 जिलों में चुनावी रणनीति पर भाजपा का मंथन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को अयोध्या में अवध क्षेत्र के 15 जिलों के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति, सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों तथा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। विनोद तावड़े ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठनात्मक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन करें। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति बनाकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाए। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने और पार्टी की पहुंच समाज के हर वर्ग तक बढ़ाने पर भी जोर दिया। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी बैठक बाईपास पर बूथ नंबर चार के पास स्थित एक होटल में हुई। इसमें जिलों के पदाधिकारियों के साथ मंडल और शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। तावड़े ने जिला पदाधिकारियों से लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखने को कहा, ताकि बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा करने और चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। चुनावी तैयारियों और जीत की रणनीति पर मंथन बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और जीत की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर काम करने को कहा गया। साथ ही, चुनावी अभियान को प्रभावी बनाने और संगठनात्मक कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर विनोद तावड़े ने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने, लोगों की समस्याएं सुनने और बूथ बैठकों में प्रभावशाली सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और सेवा गतिविधियों के माध्यम से पार्टी की जनभागीदारी बढ़ाई जाए। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर संगठन को और मजबूत बनाया जाए। क्षेत्रीय कमेटी करेगी कार्यक्रमों की निगरानी बैठक में क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों को जिलों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करने और उनकी प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया। जिला इकाइयों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि संगठनात्मक कार्यक्रमों का बेहतर समन्वय हो सके। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समय पर समाधान करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। इन जिलों के पदाधिकारी हुए शामिल बैठक में अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला, लखनऊ महानगर, लखनऊ जिला, लखनऊ सहित अवध क्षेत्र के 15 जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। इनमें सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी और अंबेडकरनगर समेत अन्य जिलों के पदाधिकारी शामिल रहे।
0
0
Report

वाराणसी एयरशो - ये है काशी नगरिया तूं देख बबुआ...

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। काशी की धरती पर आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। वाराणसी एयर शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। ये है काशी नगरिया तूं देख बबुआ... जैसे ही फाइटर जेट्स ने काशी के आसमान में गर्जना की, नीचे मौजूद हजारों लोगों ने "हर हर महादेव" के जयकारों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बनारसी अंदाज में लोग बोले - ये है काशी नगरिया तूं देख बबुआ। एयर शो देखने के लिए घाटों से लेकर छतों तक भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस रोमांचक शो का आनंद लिया। एयर शो ने काशी को दुनिया के सामने एक नए रूप में पेश किया। फाइटर विमानों की कलाबाजी, तिरंगे के रंग में रंगे आसमान और महादेव के जयकारों ने वाराणसी को यादगार शाम दे दी।
0
0
Report

ग्राम प्रधान और पत्नी का लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करते वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी का लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। वायरल वीडिओ में ग्राम प्रधान शकील अहमद खान और उनकी पत्नी परवीन रिवॉल्वर से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में प्रधान कुर्सी पर बैठकर, जबकि दूसरे में खड़े होकर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में उनकी पत्नी रिवॉल्वर चलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में बच्चे भी रिवॉल्वर हाथ में लेकर निशाना लगाते दिखाई दे रहे हैं, हालांकि बच्चों के फायरिंग करने की पुष्टि नहीं हुई है। मामला इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिलक गांव का बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान शकील अहमद खान का कहना है कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर में कुछ तकनीकी खराबी थी। उसे ठीक कराने के बाद उन्होंने फायरिंग की थी। प्रधान के मुताबिक, वीडियो पिछले साल दीपावली का है, जो अब सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर लाइसेंसी शस्त्र का लाइसेंस निरस्त करने और अन्य आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कच्छ के कब्राऊ में पेगविल प्लायवुड में रात की भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Sadhara, Gujarat:કચ્છ જિલ્લામાં કાબરૂ ગામની નજીક આવેલ પેગવિલ પ્લાયવુડ નામની કંપનીમાં મોડી રાતે ભીષણ આગ લાગવાનો બનાવ બનયો હતો. 112 ની ટીમ દ્વારા ભચાઉ નગર પાલિકાની ફાયર ટીમને જાણ કરાતાં ફાયર ટીમ ઘટના સ્થળે પહોંચી ગઈ હતી. ત્રણ ફાયર ટીમો ઘટના સ્થળે ફાયરમેન પ્રવીણ દાફડાએ જણાવ્યું હતું કે, મોડી રાત્રે લાગેલી આગ એટલી ભીષણ હતી કે, આરતી ઇન્ડસ્ટ્રી ફાયર ટીમ, કંડલા ટીમ્બર ફાયર ટીમ અને ગાંધીધામ મહાનગર પાલિકાની ફાયર ટીમને બોલવાની ફરજ પડી હતી. આગ પર કાબુ મેળવવાનો પ્રયાસ મોડી રાત્રે પેગવિલ પ્લાયવુડ નામની કંપનીમાં ભીષણ આગ લાગવાના બનાવમાં હજુ સુધી આગ પર કાબુ મેળવી શકાયો નથી. આ આગના બનાવમાં પ્લાય સહિત અનેક ચીજ વસ્તુઓ બળીને ખાખ થઈ હતી. અંદાજે કરોડો રૂપિયાનો નુકસાન થયું હોવાની આશંકા છે. આગ લાગવાનો કારણ હજુ સુધીabakband છે.
0
0
Report

रायपुर: स्मृति ईरानी- सिद्धार्थ शम्भू के दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे में संगठन-रणनीति चर्चा

Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा सुबह करीब 8 बजे पहुंचेंगी रायपुर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर होगा मंथन भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ करेंगी बैठक पूर्व सांसदों-विधायकों और वर्तमान जनप्रतिनिधियों से भी करेंगी संवाद 26 अक्टूबर को भाजपा विधायकों, सांसदों और राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की भी होगी समीक्षा विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ भी करेंगी चर्चा दो दिवसीय प्रवास में संगठन से सरकार तक के कामकाज और रणनीति पर फोकस
0
0
Report

खम्हरिया स्टेडियम में भरखनी ब्लॉक के बच्चों ने दिखाया दम

Deepak DixitDeepak DixitFollow20m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*कबड्डी व खो खो में सवायजपुर ने जीता, खिताब सहजनपुर उपविजेता* हरदोई के सवायजपुर तहसील अंतर्गत भरखनी की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को खम्हरिया के खेल स्टेडियममें हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भैलामऊ के शरद प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कौड़ियादाना के अंकेश द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय सैदापुर के अमित तृतीय स्थान पर रहे। 50 मी प्राथमिक बालिका वर्ग में भैलामऊ की काजल प्रथम, कहरई नकटोरा की रजनी द्वितीय, सवायजपुर के रानी इंद्र कुंवरि विद्यालय की मेहरूना तीसरे स्थान पर रही। 100 मी प्राथमिक बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय भैलामऊ की काजल प्रथम, कंपोजिट विद्यालय कूड़ी की आकांक्षा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मुड़रामऊ की उपासना तृतीय स्थान पर रही। 100 मी प्राथमिक बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नगला भैंसी के आयांश प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कमालपुर के शेर सिंह द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मुंडेर के आकाश तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कंपोजिट भरखनी के समीम प्रथम, प्राथमिक मुंडेर के वैभव द्वितीय,मुड़रामऊ के अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। 100 मिटर जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट बीरमपुर की अंशिका प्रथम, कंपोजिट बीरमपुर की कृष्णा द्वितीय, सराय राघव की आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। योग प्रदर्शन में प्राथमिक विद्यालय सैदपुर के बच्चों ने बाजी मारी सुलेख प्रतियोगिता में मुड़रामऊ के सूरज प्रथम, बराकाट के सचिन द्वितीय, कंपोजिट कुड़ी की सोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। अंताक्षरी प्रतियोगिता में भरख नी की टीम विजेता व बिल्सर हिलन की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्राथमिक बालिका वर्ग में कूड़ी ने दघेला को पराजित किया। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में सराय राघव में विनईका को हराया। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में ख्वाजगीपुर की टीम नें मुंडेर की टीम को हराया। बालिका जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में समाजपुर में सहजनपुर को हराया खो खो प्रतियोगिता में सवायजपुर की टीम ने प्राथमिक वर्ग और जूनियर वर्ग दोनों का खिताब जीता खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने देर शाम विजय बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस दौरान प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, पीटीआई संजय मिश्रा, शिवानंद बाजपेई, राधे श्याम,ठाकुर, आदेश सिंह, अंकित शुक्ला, सौरभ बाजपेई, संदीप दीक्षित धर्मेंद्र, करुणेश अग्निहोत्री आदि मौजूदरहे।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में नदी डूबने से कटिहार के चार लोग मौत, परिवार शोक

Katihar, Bihar:कटिहार के दो नाबालिग भाईयों सहित चार की छत्तीसगढ़ में डूबने से मौत, शोकाकुल कटिहार के दो नाबालिग भाईयों की छत्तीसगढ़ में मौत शनिवार को हो गई । दोनों नाबालिग अपने रिश्तेदार मौसा के यहां गए हुए थे। जहां सूरजपुर जिले में रेण नदी में नहाने के दौरान राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए । डूबने वालों में दोनो नाबालिग के साथ उसके मौसा व नाबालिग मौसेरा भाई सहित चार लोगों की मौत हो गई है । मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20) और गोपाल कृष्ण (13) व कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के हाजीपुर के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी से मिलने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी थे, जो बिहार के कटिहार में रहते थे。 घटना की टेलीफोनिक पुष्टि करते हुए कटिहार के सागर सिंह उर्फ सेट्टी सिंह के बड़े भाई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। इनमें उनके छोटे भाई के साढू विवेक सिंह, विवेक सिंह के पुत्र अभिजीत सिंह और उनके भाई सागर सिंह उर्फ सेट्टी सिंह के दो पुत्र गोपाल कृष्ण, उम्र 13 बर्ष और कृष्ण गोपाल, उम्र 15 बर्ष की मौत होने की बात कही जा रही है। शैलेंद्र जयप्रकाश नगर निवासी सेट्टी सिंह के बड़े भाई है ।शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर वे लोग छत्तीसगढ़ जा रहे हैं। वहां पर पहुंचने के बाद ही यह बता सकते हैं कि घटना कैसे हुई है...
0
0
Report

वाराणसी: रामनगर रामलीला की भोर की आरती में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में भोर की आरती का विशेष महत्व है। आज सुबह हुई भोर की आरती में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त में जैसे ही भगवान श्रीराम की आरती शुरू हुई, पूरा रामबाग जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथ जोड़कर आरती में शामिल हुए। मान्यता है कि रामनगर की रामलीला में भोर की आरती में शामिल होने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दूर-दराज से आए श्रद्धालु रात भर जागकर आरती का इंतजार करते हैं। आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। रामनगर किले के सामने मेले जैसा माहौल रहा।
0
0
Report

सीएम भजनलाल शर्मा का खाटू श्याम जी दौरा: मन की बात कार्यक्रम के साथ विकास समीक्षा

Sikar, Rajasthan:खाटूश्याम जी सीकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज खाटू श्यामजी आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज एकदिवसीय दौरे पर खाटू श्याम जी आएंगे. मुख्य मंत्री के दौरे के चलते प्रशासन और भाजपा नेताओं ने तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली है. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खाटू श्याम जी में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. उन्होंने बताया कि आज 10.05 बजे खाटू श्यामजी के 52 बीघा हैलीपेड पहुंचेंगे और इसके बाद वो खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेंगे. 10.15 से 10.45 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन पूजा करने के बाद 11 बजे होटल अपराजिता में मन की बात एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. दोपहर 12.30 बजे खाटूश्यामजी विकास कार्यों की बैठक में समीक्षा करेंगे. सीएम शर्मा दोपहर 1.45 बजे सालासर के लिए रवाना हो जायेंगे.
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: पिंडरा से अजय राय की दावेदारी को मिला समर्थन, अमिताभ ठाकुर ने की सराहना

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी । उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आजाद अधिकार सेना ने वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से अजय राय की प्रस्तावित उम्मीदवारी का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि अजय राय ने लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी निरंतर सक्रियता प्रशंसनीय रही है। पिंडरा से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन इस विश्वास पर आधारित है कि क्षेत्र की जनता को एक सक्रिय, जवाबदेह और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाला प्रतिनिधि मिलना चाहिए।" अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आजाद अधिकार सेना पिंडरा से अजय राय की उम्मीदवारी का समर्थन करती है और आशा करती है कि आगामी चुनाव में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर सार्थक बहस होगी।
0
0
Report

वाराणसी: शिवपुर में गोलीकांड में मौत, परिजनों का चक्का जाम

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी: शिवपुर में गोलीकांड में मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किया चक्का जाम - पुलिस पर लीपापोती का आरोप शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर गाँव में दो दिन पूर्व हुई गोलीबारी की घटना ने तूल पकड़ लिया है। क्या है पूरा मामला - पिसौर गाँव स्थित पिशोरी माता मंदिर गेट के सामने दो दिन पूर्व एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। घायल अवस्था में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शिवपुर पुलिस ने शुरू में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न कर, मामले में लीपापोती करते हुए केवल मारपीट का मामला दर्ज किया था। इसी को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। मौके पर ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर जमानत पाने वाले युवक को जेल भेजा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शादी का झांसा देकर जमानत हासिल करने वाले युवक को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने युवक की जमानत याचिका को रद्द कर जेल भेजने का दिया आदेश, 18 मार्च को जेल में बंद युवक ने जमानत दाखिल की थी और शादी करने का वादा किया था, हाईकोर्ट ने युवक को अंडरटेकिंग के आधार पर जमानत पर रिहा कर दिया, लेकिन जमानत से छूटने के बाद युवक ने युवती से शादी नहीं की, जिसके बाद युवती ने हाईकोर्ट में दुबारा याचिका दाखिल की, याचिका में युवती ने जमानत की शर्तों के उलंघन का आरोप लगाया, हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए युवक के खिलाफ 28 सितंबर को एनबीडब्ल्यू जारी किया, मेरठ पुलिस से आरोपी युवक को हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया, लेकिन मेरठ पुलिस ने हाईकोर्ट में पेश करने के बजाय सीजेएम मेरठ की कोर्ट में युवक को पेश कर जेल भेज दिया, जिस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए एसएसपी मेरठ को तलब किया, मामले में हाईकोर्ट ने मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल, आदेश की अवहेलना और लापरवाही पर हाईकोर्ट ने नाराज़गी भी जताई, एसएसपी मेरठ को शाम 4 बजे तक हाईकोर्ट में खड़ा रखा, हाईकोर्ट में पेश हुए एसएसपी ने बताया कि वह अवकाश पर थे, अधीनस्थों की तरफ से मामले में लापरवाही बरती गई है, हाईकोर्ट ने मामले में एसएसपी के खिलाफ कोई प्रतिकूल ऑडर करने के बजाय शाम 4 बजे तक कोर्ट में खड़े रहने को कहा, हाईकोर्ट ने मामले में मेरठ सीजेएम को लेकर भी नाराजगी जताई, कहा जब युवक के खिलाफ जारी एनबीडब्ल्यू में हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश था उसके बावजूद उसे वहीं से जेल भेज दिया गया, हाईकोर्ट ने इसे सीजेएम की तरफ से की गई घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना, सीजेएम के खिलाफ प्रशासनिक न्यायाधीश के स्तर पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए, मानसी नाम की युवती की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका, युवक पर शादी का झांसा देकर जमानत पाने के बाद मुकरने का आरोप लगाया था, जस्टिस अरुण सिंह देशवाल की सिंगल बेंच ने दिया आदेश।
0
0
Report

गांव की सरकार चुनने वाले वोटर बने रिकॉर्डब्रेकर्स, सरपंच मतदान 86.56%

Jaipur, Rajasthan:ANCHOR-गांव की सरकार चुनने के लिए वोटरों ने इस बार सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए... दो दिन पहले ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को चुनने वाले मतदाताओं ने आज बैलेट पेپر से गांव का मुखिया चुना... लेकिन सरपंच चुनाव में वोटिंग का उत्साह ऐसा रहा कि मतदान प्रतिशत में 18 प्रतिशत अंकों से ज्यादा का उछाल आ गया... सुबह मतदान शुरू होने से पहले कतारें लगीं तो शाम को वक्त खत्म होने के बाद भी वोटर डटे रहे... कहीं बुजुर्ग लाठी के सहारे पहुंचे तो कहीं महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर वोट डालने आईं... आखिरी वोट तक प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया... देखिए गांव की सरकार के चुनाव के अलग-अलग रंगों पर हमारी ये खास रिपोर्ट... गांव की सत्ता का संग्राम...गांव का मुखिया चुनने के लिए वोटरों का जबरदस्त उत्साह... और हर वोट पर प्रत्याशियों की नजर... जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला... मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथों पर कतारें लग गईं... किसी को खेत पर जाना था... किसी को दुकान खोलनी थी... तो किसी को घर का काम संभालना था... लेकिन सबसे पहले वोट डालने की होड़ लगी रही... शाम छह बजे मतदान का वक्त खत्म हुआ... लेकिन कई मतदान केंद्रों पर कतारें नहीं टूटीं... जो मतदाता समय रहते मतदान केंद्र पहुंच गए थे, उन्होंने अपना वोट डालकर ही दम लिया... दो दिन... वही मतदाता... लेकिन वोटिंग के आंकड़ों में बड़ा अंतर... 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 68.29 प्रतिशत वोटिंग हुई थी... जबकि शनिवार को सरपंच चुनाव में मतदान 86.56 प्रतिशत पहुंच गया... यानी 18.27 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी... पहले चुनाव में 5 लाख 7 हजार 796 वोट पड़े... जबकि सरपंच चुनाव में 6 लाख 43 हजार 710 मतदाताओं ने वोट डाले... मतलब गांव का मुखिया चुनने के लिए 1 लाख 35 हजार 914 ज्यादा वोटर घरों से निकले...गांव की सरकार चुनने का जुनून ऐसा था कि उम्र और शारीरिक परेशानियां भी मतदाताओं के कदम नहीं रोक सकीं..फर्स्ट टाइम वोटर में भी पहली बार वोट डालने के बाद उत्साह नजर आया। वही कोई बुजुर्ग लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा... तो किसी को परिजन व्हीलचेयर पर लेकर आए... महिलाओं में भी मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया... घूंघट में महिलाएं कतारों में खड़ी नजर आईं... चूल्हा-चौका छोड़कर सबसे पहले वोट डालने पहुंचीं...महिलाओं का कहना था कि गांव में नल तो हैं, लेकिन पानी नहीं आता... सड़क, शिक्षा और इलाज के लिए आज भी शहर की तरफ देखना पड़ता है... लेकिन गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद में वोट डालना जरूरी है... मतदाता... मतदाता... मतदाता... केवल सरकारी घोषणाओं और प्रशासनिक आंकड़ों तक सीमित नहीं रहने वालाkö
0
0
Report

ऑपरेशन क्लीन के चलते, 455 लीटर शराब पुलिस ने की नष्ट

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow8h ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत 455 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई आज न्यायालय एसीजेएम द्वितीय सहारनपुर के आदेश पर की गई। शराब वर्ष 2022 से 2025 तक दर्ज आबकारी अधिनियम के 44 मुकदमों से संबंधित थी। इसमें देशी शराब के साथ हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश मार्का की शराब भी शामिल थी। थाना परिसर में गठित समिति की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर शराब का विधिक निस्तारण किया गया। कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सदर पवन कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top