134109
पंचकूला में बनेगी विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज, 12 अगस्त को शिलान्यास
Khark Mangoli, Haryana:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर-32 में बनने वाली विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 115 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन दोनों परियोजनाओं से पंचकूला के लोगों को विशेष लाभ होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, राजनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल हुईं0
0
Report
आगरा में भाजपा ने खंड स्नातक-खंड शिक्ष एमएलसी उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे आगरा भाजपा प्रत्याशियों ने खंड स्नातक और खंड शिक्ष विधान परिषद (MLC) का मानवेंद्र गुरु जी और इंजीनियर हरिओम शर्मा ने किया नामांकन प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा के दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों ही प्रत्याशियों की प्रचंड जीत का किया डॉ भाजपा का एक एक कार्यकर्ता झोंखेगा पूरी ताकत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने के सवाल पर बोले ये कांग्रेस का निजी मामला बाइट पंकज चौधरी/प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आगरा0
0
Report
अम्बेडकरनगर में नाग-नागिन का अजब मिलन वायरल वीडियो
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में नाग और नागिन का अनोखा मिलन रोमांस या कुछ और वीडिओ शोसल मीडिया पर वायरल सड़क पर आलिंगन करते कैमरे में कैद हुए नाग और नागिन नाग और नागिन को सड़क पर आने से रोकने का बिल्ली ने किया प्रयास अपने जान को जोखिम में डालकर घंटो बैठी रही बिल्ली राहगीर ने इस अनोखे दृश्य का कैमरे में शूट किया वीडियो सड़क पर एक घंटे से ज्यादा देर तक चलता रहा नाग और नागिन का प्रणय नृत्य बीती देर रात का बताया जा रहा है वायरल वीडियो राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के कम्हरिया घाट के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में नगर परिषद के दो अधिकारी हिरासत में, विरोध दर्ज
Hanumangarh, Rajasthan:नगर परिषद के दो अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को टाउन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूर्व सभापति सुमित रणवां सहित पार्षद टाउन थाने पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। रणवां और पार्षदों ने थाना प्रभारी से मिलकर कार्रवाई को असंवैधानिक बताया। सोनू मीणा की रिपोर्ट पर जंक्शन प्रभारी गंगाराम और सीनियर अकाउंट ऑफिसर मालचंद शर्मा नामजद हैं। मुकदमे में 2006 की फाइलों का जिक्र है, जिनकी गुम होने की रिपोर्ट 2013 में कृष्ण गोस्वामी ने दर्ज करवाई थी। रणवां के अनुसार, ये फाइलें भूमि शाखा की हैं, जिनका अकाउंट शाखा से संबंध नहीं। गंगाराम 2017 में नगर परिषद में शामिल हुए और 2021 में जंक्शन प्रभारी बने। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में मुकदमे दर्ज कर अधिकारियों को परेशान कर रही है, जो राजनीतिक दुश्मनी के कारण हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों की निष्पक्ष जांच और निर्दोष होने पर तुरंत रिहा करने की मांग की。0
0
Report
जयपुर के चित्रकार ने कैप्टन स्मित मच्छर की वीरता को जलरंगों में उकेरा
Jaipur, Rajasthan:जलरंगों में उकेरी कैप्टन स्मित मच्छर की वीरताजयपुर। फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले कैप्टन स्मित मच्छर की वीरता को जयपुर के चित्रकार चंद्र प्रकाश गुप्ता ने जलरंगों में उकेरकर नमन किया है। गुप्ता ने कैप्टन का आकर्षक चित्र तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह चित्र साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य का सम्मान है। कैप्टन मच्छर की बहादुरी से प्रभावित होकर उन्होंने इस रचना के माध्यम से उन्हें नमन किया है व उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।0
0
Report
नोएडा: सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से युवक ने दी आत्महत्या, Airbnb विवाद तेज
Noida, Uttar Pradesh:सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, Airbnb में ठहरा था युवक नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की 43 मंजिला इमारत से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान संभव जैन, निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह सुपरनोवा के एक Airbnb में ठहरा हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, संभव जैन शुक्रवार को सुपरनोवा में चेक-इन हुआ था और शनिवार को उसे चेक-आउट करना था। चेक-आउट से पहले ही उसने इमारत की 43वी से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय पास के फ्लैट में कुछ लोग AC रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरने से शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。 पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभव जैन कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान था। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज भेजकर बताया था कि वह जीना नहीं चाहता और आत्महत्या करने की बात कही थी। उसने लिखा कि इसकी जिम्मेदारी खुद उसकी है। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सुपरनोवा सोसाइटी में Airbnb को लेकर दो दिन पहले भी विवाद सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, एक Airbnb में ठहरे युवक ने लग्जरी कार से सोसाइटी में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सुरक्षा गार्डों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उसने बूम बैरियर तोड़ दिया था। इस घटना के बाद सोसाइटी की जनरल बॉडी मीटिंग में Airbnb और अन्य रेंटल गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में सोसाइटी के भीतर इस तरह के रेंटल संचालन को रोकने का फैसला किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, संभव जैन की आत्महत्या का इस विवाद से कोई संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद सेक्टर-29 पुल पर पति ने पत्नी सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर-29 पुल पर शुक्रवार को समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने पत्नी के सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी। युवक की पहचान सेक्टर-29 निवासी पवन के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका。 फोन पर पत्नी से हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक पवन अपनी पत्नी डिंपल के साथ सेक्टर-29 में रहता है और नजदीक की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पवन ड्यूटी के लिए चला गया, लेकिन वहां से भी पत्नी के साथ फोन पर उसकी बहस जारी रही。 पुल पर पहुंचकर पत्नी को दी सूचना दोपहर में पवन मोटरसाइकिल लेकर सेक्टर-29 पुल पर पहुंच गया। वहां से उसने पत्नी को फोन कर बताया कि वह आगरा नहर में छलांग लगाने जा रहा है। पति की बात सुनकर डिंपल तुरंत घर से निकली। उसने अपनी बहन को भी घटना की जानकारी दी। बहन ने अपने पति को भी पुल पर पहुंचने के लिए कहा。 पत्नी को पास आते देख नहर में कूदा डिंपल जब पुल पर पहुंची तो पवन नहर के किनारे खड़ा था। उसने दूर से ही पति को समझाने की कोशिश की। पवन ने उसे चेतावनी दी कि अगर वह पास आई तो वह नहर में कूद जाएगा। डिंपल उससे दूर खड़े होकर लगातार बातचीत करती रही। इसी दौरान उसकी बहन का पति भी मौके पर पहुंच गया और पवन को रोकने का प्रयास किया。 रोकने की कोशिश नाकाम, पानी में ओझल हुआ युवक परिजनों की समझाइश के बावजूद पवन नहीं माना। जैसे ही डिंपल ने उसकी तरफ आगे बढ़ने की कोशिश की, उसने नहर में छलांग लगा दी। पत्नी की आंखों के सामने ही वह पानी में समा गया। नहर के किनारे नहा रहे दो युवकों ने उसे बचाने और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके。 पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही खेडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और अन्य टीमों द्वारा नहर में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पवन का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है.0
0
Report
हैदराबाद Santoshi Mata मंदिर हमले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Santoshi Mata Temple Incident: Peethadhipathi, Priest and Witnesses Demand Strict Action The incident at the Santoshi Mata Temple has triggered strong reactions from the temple priest, eyewitnesses and Hindu community representatives, who demanded strict legal action against the accused. Pushpagiri Peethadhipathi Vidyashankara Bharathi alleged that the incident was deliberate and said such incidents should not be repeated. “This appears to be a deliberate incident. Such incidents should not be tolerated under any circumstances in the future. The authorities must take strict action and ensure that such incidents do not recur.” He also appealed against creating a situation where people feel compelled to take the law into their own hands. Temple priest Ravi Joshi became emotional while speaking to Zee Media and said he was deeply distressed at being unable to prevent the attack. “I saw the attack on the deity with my own eyes, but I could not stop it. I am deeply hurt by what happened. Strict action should be taken against those responsible.” 80-year-old eyewitness Lakshmamma also broke down while recalling the incident. “I saw the incident happening in front of my eyes, but because of my age, I could not stop it. I tried to intervene, but I was unable to prevent the attack.” Shashidhar, a representative of Hindu organisations, said strict measures were necessary to prevent similar incidents in the future. “This should not happen again. If such incidents continue to recur, it will create a serious situation. The authorities must take immediate and strict action to prevent such incidents.” Advocate Keerthi said she plans to approach the Telangana High Court seeking legal intervention. “I will approach the Telangana High Court seeking appropriate legal directions to prevent such incidents in the future. There must be effective legal action against deliberate acts that target places of worship.” The statements come amid demands for a thorough investigation and strict action in connection with the Santoshi Mata Temple incident. Police avoided speaking with the media Police Register Case Over Attack on Santoshimata Idol, Chaitanyapuri Police have registered a case following complaints from Hindu organisations and temple representatives over the alleged attack on the Santoshimata idol, Police have taken Mohammed Ansari into custody and are questioning him in connection with the incident, A case has been registered under trespass and Sections 298, 299 and 300 of the BNS, Police are likely to produce Ansari before the court for remand today.0
0
Report
राजनांदगांव: चिखली में पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत रमन बाजार में अवैध हथियार लहराकर आम लोगों में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर अन्य तीन साथियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और मैगजीन जब्त की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के 23 जिलों में 11 अक्टूबर को स्वच्छ भारत महासफाई रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Hisar, Haryana:हरियाणा के सभी 23 जिलों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक विशाल महासफाई अभियान की अंतिम तारीख अब 11 अक्टूबर तय की गई है। ज़ी मीडिया से विशेष बातचीत में हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि इस अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं और हाल ही में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इस महा अभियान में विभिन्न एनजीओ और आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा, वहीं हिसार से ही 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी की योजना है। यह पहल केवल हिसार या हरियाणा को स्वच्छ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरण फैलाने का एक बड़ा प्रयास है। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि जब 11 अक्टूबर को पूरे हरियाणा से 1 लाख से अधिक लोग एक साथ सफाई में जुटेंगे, तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा। अभियान में शामिल होने के लिए आम जनता के लिए ऑनलाइन लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई है।0
0
Report
headline
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से फायरिंग और उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की हत्या के करीब 22 साल पुराने मामले में अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने शाहिद आलम, शहादत हुसैन और तनवीर आलम को विभिन्न धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। अदालत ने तीनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120बी और 149 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत सात वर्ष और हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 307 के तहत दस वर्ष की सजा दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता शाहबाज आलम ने फैसले की जानकारी दी। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2004 को वासेपुर स्थित फहीम खान के घर पर AK-47 से फायरिंग की गई थी। हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई थी, जबकि उनके बॉडीगार्ड विनोद शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना में शाहिद नामक एक व्यक्ति के पैर में भी गोली लगी थी। करीब 22 साल पुराने इस मामले में अदालत ने 28 सितंबर को तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। अब अदालत ने सजा सुनाकर मामले में फैसला दिया है।0
0
Report
अनंत सिंह का रोड शो: शहीद चंदन सिंह चौक पर श्रद्धांजलि
Nawada, Uttar Pradesh:शहीद चंदन सिंह चौक पर अनंत सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि पटना स्नातक चुनाव को लेकर 19 स्थानों पर रोड शो, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, जेपी आश्रम और श्रीकृष्ण सिंह की ननिहाल में भी पहुंचेंगे, डॉ. अनुज सिंह के लिए मांगा समर्थन नवादा जिले में शनिवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह का रोड शो जारी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में वह जिले के करीब 19 स्थानों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में अनंत सिंह वारिसलीगंज पहुंचे, जहां शहीद चंदन सिंह चौक पर उन्होंने शहीद चंदन सिंह को माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अनंत सिंह के काफिले के पहुंचते ही सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कई जगहों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कुछ स्थानों पर जेसीबी के जरिए फूलों की बारिश भी की गई। सड़क किनारे लंबी कतार में खड़े लोगों ने अनंत सिंह का अभिवादन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला भी चल रहा है। अनंत सिंह अपने दौरे के दौरान लोगों से संवाद करते हुए पटना स्नातक चुनाव में डॉ. अनुज सिंह के समर्थन की अपील कर रहे हैं। उनका यह दौरा पूरी तरह चुनावी जनसंपर्क और रोड शो के रूप में आयोजित किया गया है। वारिसलीगंज के बाद अनंत सिंह कौवाकोल स्थित जेपी आश्रम पहुंचेंगे, जहां जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की ननिहाल में भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है। पूरे दौरे के दौरान समर्थकों की भीड़ और जगह-जगह हो रहे स्वागत से चुनावी माहौल नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
नैनीताल में लम्बे वीकेंड पर ट्रैफिक चरम पर
Noida, Uttar Pradesh:NAINITAL long weekend TRAFFIC0
0
Report
झारखंड की 17वीं जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का दुमका में भव्य उद्घाटन
Dumka, Jharkhand:दुमका के जामा प्रखंड के कमारदुधानी स्थित आर्चरी अकादमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों से करीब 250 तीरंदाज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में दुमका सांसद नलिन सोरेन मुख्य अतिथि थे, जबकि दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा समेत जिले के कई वरीय अधिकारी और अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है; अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने की, जो दुमका जिला आर्चरी अकादमी की अध्यक्ष भी हैं। सांसद ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए तीर-धनुष सिर्फ खेल नहीं, बल्कि उसकी पहचान और परंपरा से जुड़ा है। आधुनिक तकनीक के साथ यह खेल नया स्वरूप ले रहा है और प्रतियोगिताओं के माध्यम से झारखंड के बच्चे इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। दुमका उपायुक्त ने कहा कि आर्चरी अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकें। अब खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की निगाहें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों पर हैं।0
0
Report
लावारिस शव का मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, पार्षद ने इंसानियत की मिसाल कायम की
Dholpur, Rajasthan:लावारिस शव का मुस्लिम रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार, वार्ड 41 के पार्षद अनीश खान और सहयोगियों ने निभाई इंसानियत की जिम्मेदारी धौलपुर। सामान्य चिकित्सालय में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद काफी समय तक मृतक के परिजनों का पता नहीं चल सका। ऐसे में निहालगंज थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। करीब दो दिन बीतने के बाद भी जब परिजनों की कोई जानकारी सामने नहीं आई, तो वार्ड नंबर 41 के पार्षद अनीश खान और समीर उर्फ आमिर ने मानवता दिखाते हुए अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। निहालगंज थाना पुलिस के एएसआई अभिलाषा की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद मुस्लिम समाज के लोगों की मौजूदगी में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक के शव को पहाड़ वाले कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस पुनीत कार्य में वार्ड 41 के पार्षद अनीश खान उर्फ अन्नी और आमिर की अहम भूमिका रही। अंतिम संस्कार के दौरान हारून खान, हाफिज आबिद, शानू खान, शाहरुख खान, कमल कुशवाहा, निजामुद्दीन पहलवान, अरशद खान, राज बेग, परवेज खान, मोमिन खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिजनों के नहीं मिलने पर लावारिस शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर समाज के लोगों ने इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है0
0
Report
Advertisement
