icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नागपुर विभाग विधान परिषद चुनाव: पंजीकरण 2.56 लाख, नागपुर में सर्वाधिक मतदाता

AKAMAR KANEJust now
Nagpur, Maharashtra:नागपूर विभाग विधान परिषद पदवीधर मतदार संघाच्या निवडणुकीसाठी विभागातील सहा जिल्ह्यात एकूण 2 लाख 55 हजार 603 मतदारांची नोंदणी झाली आहे. यात नागपूर जिल्ह्यात सर्वाधिक 1 लाख 44 हजार मतदारांची नोंदणी झाली आहे. एकूण मतदारमध्ये 1 लाख 47 हजार 280 पुरुष, 1 लाख 8 हजार 301 महिला तर 22 इतर मतदारांचा समावेश आहे. या निवडणुकीसाठी विभागात एकूण 445 मतदान केंद्रे निश्चित करण्यात आली असून नागपूर जिल्ह्यात सर्वाधिक 246 केंद्र आहेत. 80 वर्षांवरील मतदारांची संख्या 855 आहे यामध्ये 738 पुरुष आणि 117 महिला मतदारांचा समावेश आहे. तर सहाही जिल्ह्यात एकूण 14 हजार 197 दिव्यांग मतदारांची नोंदणी करण्यात आली आहे. नागपूर - 1 लाख 44 हजार; चंद्रपूर - 32 हजार 262; गोंदिया - 22 हजार 176; वर्धा - 21 हजार 349; भंडारा - 21 हजार 349; गडचिरोली - 13 हजार 608.
0
0
Report

नागपुर में पदवीधर निर्वाचन: सुबह 8 से दोपहर 4 बजे मतदान, 38 प्रत्याशी मैदान

AKAMAR KANEJust now
Nagpur, Maharashtra:नागपूर महाराष्ट्र विधान परिषदेच्या नागपूर विभाग पदवीधर मतदारसंघाच्या आज मतदान होणार आहे. या निवडणुकीत 38 उमेदवार रिंगणात आहेत. मतदानासाठी विभागातील सहा जिल्ह्यांत एकूण 445 मतदान केंद्र आहेत. या केंद्रांवर सकाळी 8 ते दुपारी 4 या वेळेत मतदान होणार आहे. एटापल्ली, भामरागड, सिरोंचा व अहेरी तालुक्यात सकाळी 8 ते दुपारी 3 वाजेपर्यंत मतदान असणार आहे. मतदान प्रक्रिया सुरळीत पार पडावी, यासाठी विभागातील सहाही जिल्ह्यांत मतदार केंद्रांवर व्यवस्था करण्यात आली आहे. विभागात एकूण 2 हजारांवर शासकीय अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त करण्यात आले आहेत।
0
0
Report

हसनपुर मुठभेड़: शातिर बदमाश इरशाद घायल, दो गिरफ्त में

Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर में पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। हसनपुर-संभल मार्ग पर काला खेड़ा के पास पुलिस ने पिकअप सवार बदमाशों की घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुरादाबाद निवासी शातिर चोर इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मुताबिक, इरशाद पर चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक पिकअप, दो भैंस और एक कटिया बरामद की हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में आसमान से गिरती बल्ब जलती मशीन, पुलिस जांच शुरू

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दिखा आसमान से बल्ब जलती मशीन ,मशीन गिरने से ग्रामीणों में दहशत, मशीन पर लिखा है मेड इन कोरिया । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर वाजिदपुर बम्वैया पंचायत के बेलसंडी डीह वार्ड संख्या-4 में गुरुवार की देर रात आसमान से बल्ब जलती हुई एक अज्ञात मशीन गिरने से इलाके में दहशत फैल गई। मशीन बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरी। अचानक पटाखे जैसी आवाज होने से परिवार के लोग घबरा गए। स्थानीय निवासी सरोज कुमार मिश्र ने बताया कि मशीन गिरने के बाद पटाखे जैसी आवाज हुई। मशीन में लगा बल्ब लगातार जल रहा था। उसके साथ फटे हुए गुब्बारे जैसी वस्तु भी बंधी हुई थी। मशीन से करीब 250 से 300 मीटर लंबा पैराशूट का धागा बंधा हुआ था। मशीन पर ‘मेड इन कोरिया’ लिखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए ले गई। आसमान से इस तरह की अज्ञात मशीन गिरने की घटना से ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन में भी चिंता का माहौल है। हालांकि, मशीन किस काम में इस्तेमाल होती है और कहां से आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में Capacity Building Workshop: मिशन कर्मयोगी के लक्ष्य के अनुरूप साधना कार्यशाला

Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मिशन कर्मयोगी' के विजन को विस्तार देने की कड़ी में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 23 एवं 24 अक्टूबर को लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग से तृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला से प्राप्त विचार, अनुभव व सुझाव राज्यों के बीच सहयोग को एक नई दिशा देंगे, लोक सेवा में उत्कृष्टता के साझा मानक विकसित करेंगे और प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति प्रदान करेंगे।
0
0
Report

आंधी-बारी से संतरा फसल बर्बाद: किसानों को राहत की आस, बीमा छींटे में फंसी

Agar, Madhya Pradesh:Anchor — मौसम की मार किसानों की मेहनत पर भारी पड़ गई है। आंधी और बारिश ने आगर-मालवा जिले में संतरा उत्पादक किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अचानक बदले मौसम ने अम्बिया बहार की संतरा फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिन पेड़ों पर लहलहाते संतरे देखकर किसान अच्छी पैदावार और बेहतर आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे थे, उन्हीं पेड़ों से पकने की कगार पर पहुंच चुके संतरे टूटकर जमीन पर बिखर गए। बगीचों में चारों तरफ गिरे हुए संतरे नजर आ रहे हैं। कई संतरे जमीन पर गिरने के बाद खराब हो चुके हैं और अब खाने या बाजार में बेचने लायक भी नहीं बचे हैं। किसानों का दावा है कि इस बेमौसम बारिश और तेज आंधी के चलते उनकी तीस प्रतिशत से ज्यादा फसल बर्बाद हो चुकी है। नुकसान का यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी है। संतरे की फसल तैयार करने में किसानों ने महीनों तक मेहनत की, खाद-पानी और दवाइयों पर पैसा खर्च किया, लेकिन जब फसल से कमाई का वक्त आया तो मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि जो फसल जमीन पर गिर चुकी है, उसकी भरपाई कैसे होगी? मुश्किल इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि किसानों के मुताबिक उद्यानिकी फसलों के लिए बीमा सुरक्षा का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नुकसान के बाद मुआवजे या आर्थिक मदद की उम्मीद भी सीमित नजर आ रही है। अब किसान सरकार से राहत और नुकसान के सर्वे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बगीचों में बिखरे ये संतरे सिर्फ फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की महीनों की मेहनत और उनकी कमाई पर पड़ा बड़ा आघात हैं।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में दुर्गा विसर्जन शालीनता और एकता के साथ जारी

Mandla, Madhya Pradesh:2310ZMP_MANDLA_VISARJAN_R मंडला - भक्ति, आस्था और सौहार्द के साथ मां दुर्गा को विदाई मंडला में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शालीनता, सौहार्द और पूरे विधि-विधान के साथ जारी है। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु नम आंखों और जयकारों के साथ मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। 20 अक्टूबर से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है। नर्मदा तट स्थित सिंहवाहिनी वार्ड के कुंड में अब तक 55 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और भक्ति देखने को मिल रही है। वहीं, पूरे आयोजन में शालीनता और आपसी सौहार्द की मिसाल भी नजर आ रही है। 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस विसर्जन कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि विसर्जन का पूरा सिलसिला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। आस्था, परंपरा और सौहार्द के संग मंडला में मां दुर्गा को विदाई देने का सिलसिला जारी है।
0
0
Report

नेशनल हाईवे-44 पर ड्यूटी के दौरान आरक्षक की मौत, टक्कर के बाद चालक गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-44 पर ड्यूटी के दौरान आरक्षक को लोडिंग वाहन ने कुचला, मौत 12 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी चालक, सब्जियों से भरा था वाहन मुरैना। वर्दी पहनकर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चेकिंग कर रहे आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि आरक्षक बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया。 आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी मुरैना के सिविल लाइन थाने में पदस्थ थे। बुधवार देर शाम जब वे हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पीछा शुरू किया। करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने नूराबाद के पास लोडिंग वाहन समेत चालक को पकड़ लिया。 ड्यूटी के दौरान अपने साथी पुलिसकर्मी की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। जिस हाईवे पर आरक्षक कानून व्यवस्था बनाए रखने और वाहनों की जांच में जुटे थे, उसी सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन उनकी जिंदगी छीन गया
0
0
Report

आगर मालवा में बोलेरो टक्कर से गोवंश मौत, बजरंग दल ने चक्काजाम किया

Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा: एक बोलेरो की टक्कर से गोवंश की मौत, बजरंग दल ने किया चक्काजाम आगर मालवा में सुसनेर रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मृत गाय के पास बैठकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक से दो घंटे तक चले चक्काजाम से यातायात प्रभावित रहा। कार्यकर्ताओं ने सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद होने और रात के समय पशु चिकित्सा डॉक्टरों के फोन नहीं उठाने को लेकर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद चक्काजाम खुलवाया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया, वहीं नगर पालिका द्वारा मृत गोवंश को दफनाया गया। दरअसल, आगर-सुसनेर रोड पर वन विभाग कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी, जिससे गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सड़क पर मृत गोवंश के पास बैठकर चक्काजाम कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही रात के समय पशु चिकित्सा डॉक्टरों द्वारा फोन नहीं उठाने से भी पशुओं के उपचार में परेशानी होती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़क की स्ट्रीट लाइट चालू कराने और रात में पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। चक्काजाम की सूचना पर तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी, जिसके बाद करीब एक से दो घंटे से जारी चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया। दूसरी ओर, नगर पालिका की टीम ने मृत गोवंश को दफनाया। इस घटना के बाद सड़क की स्ट्रीट लाइट और रात के समय पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगें उठाईं। बाईट - तहसील दार आगर
0
0
Report
Advertisement

राजगीर में भारत-न्यूज़ीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का आगाज़: बिहार गर्व

Pariaunna, Bihar:खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार का राजगीर ऐतिहासिक भारत-न्यूज़ीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस आयोजन में भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों देशों की टीमें राजगीर पहुंच चुकी हैं। सीरीज के तहत 27 अक्टूबर को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रग्बी सेवन्स के चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला टीमों के मुकाबलों के साथ दो मिक्स्ड मैच भी होंगे, जिनमें भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी संयुक्त टीम बनाकर खेलेंगे। खास बात यह है कि भारतीय अंडर-20 पुरुष और महिला टीमों में बिहार के सात खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने इसे राज्य के लिए गर्व का अवसर बताया। इस आयोजन से अंतरराष्ट्रीय खेल संबंधों को मजबूती मिलने के साथ बिहार में रग्बी को भी बढ़ावा मिलेगा।
0
0
Report

वेलकम के पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, बच्ची घायल; दमकल ने रेस्क्यू शुरू किया

New Delhi, Delhi:वेलकम में चार मंजिला मकान का छज्जा गिरा, बच्ची घायल; दमकल ने फंसे लोगों को किया रेस्क्यू फोटो चौक के पास एक्स ब्लॉक में हुआ हादसा, पुरानी इमारत का छज्जा सड़क पर गिरा; पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार रात एक चार मंजिला मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इमारत में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, हादसा वेलकम इलाके के एक्स ब्लॉक में फोटो चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चार मंजिला पुरानी इमारत की दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। छज्जा गिरने से एक बच्ची घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय रात होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया। संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर मकान को खाली करा लिया गया। पुरानी इमारतों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल वेलकम में हुए इस हादसे ने इलाके की पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छज्जा अचानक टूटकर सड़क पर गिरा। यदि उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक होती, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल, छज्जा गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा。 सीमापुरी में इमारत गिरने के हादसे के बाद बढ़ी चिंता गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में एक छह मंजिला इमारत ढह गई थी। उस हादसे में कई लोग घायल हुए थे और कई लोगों की जान चली गई थी। अब वेलकम में पुरानी इमारत का छज्जा गिरने की घटना ने एक बार फिर जर्जर और पुरानी इमारतों की सुरक्षा तथा संबंधित विभागों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

अररिया में नकली खाद-बीज बनाने वाले गैरेज गोदाम का खुलासा, सील

Forbesganj, Bihar:अररिया में नकली खाद और बीज बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। जिला मुख्यालय से सटे हुए गैयारी गांव में कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए एक बड़े नकली खाद और बीज बनाने वाले गोदाम को सील किया है। इस गोदाम में सस्ते यूरिया के लाल रंग मिलाकर नकली पोटाश खाद तैयार किया जा रहा था साथ ही नमक से बने नकली डीएपी खाद को भी पैक करने की तैयारी की जा रही थी। गोदाम में खाद के साथ ही मकई के सस्ते बीज को नामी कम्पनी के पैकेट के पैक किया जा रहा था। छापेमारी दल के पहुंचने से पहले ही अवैध कारोबारी गोदाम बंद करके फरार हो गया जिसके बाद अधिकारियों ने ताला तोड़ कर गोदाम में पड़े सामानों को जब्त किया। पुलिस फरार कारोबारी की तलाश में जुटी हुई है और इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता करने में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top