icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow11 Sept 2024, 11:48 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज में विधायक निधि नाम पर कमीशन मांगने के आरोप, वरिष्ठ सहायक विरुद्ध मुकदमा

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में विधायक निधि से जुड़े कार्यों में अधिकारियों के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर një एक वीडियो वायरल होने के बाद विकास भवन में तैनात वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में आरोपी कर्मचारी विधायक निधि से स्वीकृत एक कार्य के एवज में अधिकारियों के नाम लेकर कथित तौर पर रिश्वत की मांग करते हुए दिख रहा था। मामला विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया और प्रशासनिक स्तर पर इसे बेहद गंभीरता से लिया गया। विभागीय साख पर लगे इस दाग को देखते हुए परियोजना निदेशक रामदरस चौधरी ने मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई के लिए सदर कोतवाली पुलिस को writen तहरीर सौंपी। तहरीर में स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक रूप से वायरल हो रहे इस लेन-देन के वीडियो से आम जनता के बीच भारी भ्रम, असंतोष और आक्रोश का माहौल बन रहा है और ऐसे आचरण से शासन-प्रशासन की छवि और विश्वसनीयता धूमिल हो रही है, जिससे राज्य सरकार की शून्य-भ्रष्टाचार नीति पर सवाल उठते हैं। प्रशासनिक शिकायत के मद्देनजर सदर कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ सहायक अर्जुन कुमार गौतम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब वायरल वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने पुष्टि की कि परियोजना निदेशक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कठोर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री के तंज से सियासत गर्म

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राहुल गांधी के दौरे को लेकर सीएम के तंज पर गरमाई सियासत भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा राहुल गांधी इंदौर में झूठ की गूंज कार्यक्रम करने आ रहे हैं... वह जब मध्य प्रदेश आएंगे तो उनको विकास की गूंज दिखाई देगी क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में कई विकास कार्य हो रहे हैं उनको यहां आकर उनके पूर्व के किए गए वादों को लेकर के जनता से माफी मांगनी चाहिए.... उनकी झूठ की गूंज नहीं चलेगी.... कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा सीएम तंज युवाओं पर कस रहे हैं.... छात्रों पर और बेरोजगारों पर कस रहे हैं.... राहुल गांधी मध्य प्रदेश आएंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे... आज का युवा राहुल गांधी के साथ है कांग्रेस के साथ है....
0
0
Report
Advertisement

घनसाली में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग से क्षेत्रीय विकास की उम्मीद जगी

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर अब घनसालीवासियों ने भी घनसाली के पोखाल में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की है,घनसाली के लोगो का कहना है कि नई टिहरी और नरेंद्र नगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जो आपसी खींचतान चल रही है उससे मेडिकल कॉलेज निर्माण अधर में लटक जाएगा,घनसाली के पोखाल में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भूमि भी पर्याप्त है और पो केंद्र बिंदु है टिहरी का,आपदा की दृष्टि और सीमांत क्षेत्र होने के चलते भी घनसाली विधानसभा पिछड़ेपन का शिकार बनी है और अगर मेडिकल कॉलेज घनसाली विधानसभा में बनाया जाता है तो इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही आसपास के क्षेत्रों और यहां तक रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी के लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

पाकुड़ में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन: 28वें वर्ष में भव्य पंडाल और उद्घाटन

Pakur, Jharkhand:पाकुड जिले भर में गणेश पूजा की धूम देखी जा रही है... धूमधाम से लोग गणेश पूजा मना रहे है... कई जगह भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई है... सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में देखी जा रही... शहर के सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान इस वर्ष 28वा वर्ष मना रहा है... श्रद्धालु सुबह से ही पूजा अर्चना में जुटे है... भक्तों के द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है... समिति की ओर से इस वर्ष भव्य कार्यक्रम भी आयोजित की जा रही है... पूजा को लेकर की सपूर्ण रेलवे मैदान, पूजा स्थल और स्टेशन रोड को भगवा झंडे से सजाया गया है... समिति के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि गणपति महोत्सत में बिहार - झारखण्ड और पश्चिम बंगाल से आये कलाकारों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जाएगी... समिति की ओर से इस वर्ष कई तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित की जा रही है... इस तर्ष रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का आयोजन आज आगामी 17 सितंबर तक किया जाएगा... आज सुबह गणपति प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा ,पुष्पांजलि एवं आरती का आयोजन किया गया... साथ ही बच्चों का सास्कृतिक कार्यक्रम डांडिया व मटका फोड़ प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा... वही इस महोत्सव का उद्घाटन पाकुड डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी अनु दीप सिंह संयुक्त रूप से करेंगे... साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा...
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के खोरवा में पति की हत्या, शव कब्रिस्तान में दफन; वायरल वीडियो से खुलासा

Katihar, Bihar:वायरल वीडियो -- कटिहार के खोरवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर कब्रिस्तान में शव को कर दिया दफन ज़ी टीवी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है वीडियो वायरल होने पर खुली घटना की परत, मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मामला वायरल वीडियो में पत्नी ससुराल वालो के साथ मिलकर पति की कर रही थी हत्या फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र खोदकर निकाला गया शव कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफन किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ले का रहने वाला मो० कमरूल अपनी ससुराल खोरवा गांव में ही रह रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की रात उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घटना के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पास स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के गले में गमछा डालकर खींचते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो के ऑडियो में भी कथित तौर पर कुछ आपत्ताजनक शब्द सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को मिली। इसके बाद रविवार को कब्रिस्तान में दफन शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। फॉरेंसिक टीम की अगुवाई में कब्र खोदी गई और शव को बाहर निकाला गया। टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए, जिन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट सोनू भगत ने बताया कि पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम के साथ कब्रिस्तान से शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों کا पता चलेगा। घटना में किसकी भूमिका रही और हत्या के पीछे क्या कारण था, इसकी भी जांच की जा रही है। बाइट -- सोनू भगत, मजिस्ट्रेट -- विजुअल -- रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report

सोनभद्र में केमिकल से नोट बनाने का झांसा: दो गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार में दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। खास बात यह है कि इन लोगों के मंसूबों की जानकारी सोनभद्र के लोगों को पहले से हो गई थी, क्योंकि छत्तीसगढ़ में इनके द्वारा इसी तरह की घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी इनके रिश्तेदारों के जरिए यहां पहुंच चुकी थी। समय रहते पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच शुरू कर दी गई है। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केमिकल से नोट तैयार करने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दुद्धी सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने जानकारी में बताया कि आरोपी लोगों को गुमराह कर केमिकल के जरिए नोट तैयार करने का झांसा देकर टप्पेबाजी करते थे। इनके पास से केमिकल और पेपर के बंडल भी बरामद किए गए हैं। सबसे अहम बात यह है कि सोनभद्र में जिन लोगों को ये आरोपी अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे थे, उनके मंसूबों की जानकारी पहले से थी। दरअसल, छत्तीसगढ़ में जिन लोगों के साथ ठगी की घटना हुई थी, वे सोनभद्र के संबंधित लोगों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। रिश्तेदारों के जरिए जब सोनभद्र के लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों को पहचान लिया और समय रहते पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और छत्तीसगढ़ में जिन लोगों के साथ ठगी की घटना हुई थी, उन्हें भी मामले की जानकारी देकर बुलाया गया है। फिलहाल सोनभद्र के व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि इन लोगों ने और कितने लोगों को इसी तरह अपने जाल में फंसाया है। मामला बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार का है।
0
0
Report
Advertisement

काशी में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गणेशोत्सव में प्रवेश किया; 2027 चुनाव

JPJai Pal12m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• मराठा समाज के बीच पहुंचे आयुष मंत्री, दयाशंकर मिश्र दयालु ने काशी में मराठा समाज के गणेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। • 2027 के चुनाव अभियान का आगाज़, दयालु ने कहा—गणेश जी का आशीर्वाद लेकर अब 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। • बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार और मुस्तैद है। • काशी के नाले में बोरियां डालकर जाम करने वालों की हरकत को अक्षम्य अपराध करार दिया। • नाले में बोरियां डालने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई और सजा देने का दावा किया। • PM मोदी के जन्मदिन पर खास तैयारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरी काशी में विशेष आयोजन होंगे। • पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे एक महीने तक सेवा संकल्प सप्ताह का आयोजन होगा। • बीते वर्षों में पीएम मोदी द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच पहुंचेगी पार्टी। • आगामी चुनावी तैयारियों के तहत मुख्य रूप से युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर फोकस रहेगा। • गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर काशी की पावन धरा से 2027 के लिए जनता के बीच जाने का संकल्प लिया。
0
0
Report

भारत सरकार जल्द भाजपाशासित राज्यों में यूसीसी लागू करेगी; मौलाना शहाबुद्दीन ने विरोध जताया

Bareilly, Uttar Pradesh:भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि जल्द ही भाजपा शासित प्रदेशों में यूसीसी जल्द लागू कर दिया जाएगा , इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुसलमान पहले ही बता चुके हैं कि उनको यूसीसी कभी भी स्वीकार नहीं है लेकिन अगर जबरदस्ती उनके ऊपर लागू किया जाता है तो वह इसको मानेंगे नहीं बल्कि इसका विरोध करेंगे मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि सरकार को पहले यूसीसी से होने वाले मुसलमान को दिक्कतों को देखना चाहिए उसके बाद यूसीसी को लागू करें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है फिलहाल किसी भी मुसलमान को उच्च कबूल नहीं है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top