icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow13 Sept 2024, 01:41 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैरवा ने सेवा ज्योति यात्रा का उद्घाटन किया, विधायक और मेयर समेत पदाधिकारी मौजूद

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा वह यहां पर राजस्थान सरकार के ज्योति रथ यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं यह कार्यक्रम अग्रवाल उत्सव भवन (रोडवेज बस स्टैंड के सामने में आयोजित को रहा हैं कार्यक्रम इसमें मांडल विधायक उदय लाल भड़ाना, शाहपुरा विधायक लाला राम बैरवा, गंगापुर सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर यशवंत कंवर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हैं, सभी ने डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा का स्वागत किया
0
0
Report

सीकर के फतेहपुर में एनएच-58 पर कार ने बाइक को टक्कर मारी, चार गंभीर घायल

Sikar, Rajasthan:सीकर सड़क हादसा सीकर के फतेहपुर इलाके में एनएच 58 पर मरडाटू गांव के पास बुधवार को सड़क हादसा हो गया। यहां बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सीकर रैफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी की हालत गंभीर होने पर सीकर रेफर कर दिया गया। हादसा फतेहपुर सदर थाना इलाके में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में तरंग शक्ति के बीच सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक्स और तेजस-30 प्रदर्शन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। तरंग शक्ति युद्धाभ्यास के बीच कल जोधपुर का आसमान भारतीय वायुसेना की ताकत और एरोबेटिक कौशल का गवाह बनेगा। वायुसेना दिवस के अवसर पर एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने 9 हॉक जेट के साथ रोमांचक फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखाएगी। इसके साथ तेजस और सुखोई-30 लड़ाकू विमान भी हवाई प्रदर्शन में शामिल होंगे। एयर शो से एक दिन पहले आज एयरफोर्स स्टेशन पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। करीब 25 से 30 मिनट के प्रदर्शन में सूर्यकिरण की टीम अलग-अलग फॉर्मेशन के जरिए अपनी उड़ान क्षमता और सटीक तालमेल का प्रदर्शन करेगी। शो के दौरान कमेंट्री के जरिए दर्शकों को विमानों और उनके करतबों की जानकारी भी दी जाएगी। वही 10 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। तरंग शक्ति के बीच खास होगा एयर शो जोधपुर में 26 सितंबर से चल रहे तरंग शक्ति युद्धाभ्यास के बीच होने वाला यह एयर शो खास माना जा रहा है। इन दिनों पश्चिमी सीमा के आसमान में भारत समेत विभिन्न देशों के लड़ाकू विमान संयुक्त उड़ान भर रहे हैं। अभ्यास में शामिल वायुसेनाओं के बीच तालमेल और सामंजस्य को ‘पावर ऑफ पार्टनरशिप’ की थीम के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यास में संयुक्त मिशन के साथ हवा में ईंधन भरने जैसी क्षमताओं का भी प्रदर्शन हो रहा है। तरंग शक्ति का यह चरण 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें भारत सहित आठ देशों की वायुसेनाएं भाग ले रही हैं, जबकि 32 देश पर्यवेक्षक के तौर पर जुड़े हैं। सूर्यकिरण के 30 साल पूरे सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने इस वर्ष अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे किए हैं। मई 1996 में गठित यह टीम कर्नाटक के बीदर एयरबेस पर तैनात है और अब तक देश-विदेश में 800 से अधिक एयर शो कर चुकी है। इस वर्ष इसका पहला एरोबेटिक प्रदर्शन 19-20 सितंबर को मेरठ में हुआ था। एयर शो देखने के लिए एनसीसी कैडेट्स और विशेष स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
0
0
Report

बहराईच: मटेही में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, वीडियो वायरल

Bahraich, Uttar Pradesh:

निशानगाड़ा रेंज के राणा फार्म मटेही गांव में एक तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखा है। रात में तेंदुआ खड़जा मार्ग से चलते हुए एक घर की ओर जाता दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फुटेज किसान मलकीत सिंह चीमा के फार्म हाउस के बाहर लगे कैमरे का है। वीडियो में देर रात तेंदुआ गन्ने के खेत के किनारे से निकलकर आराम से सड़क पार करता और आगे बढ़ता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात में तेंदुए का आना-जाना बढ़ गया है। इससे पशुओं और बच्चों को खतरा है। लोग रात में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेन्जर शिव प्रासद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है और टीम को अलर्ट किया गया है। 

0
0
Report
Advertisement

अनंतनाग के काज़ी मोहल्ले में आग से छह घर जलकर खाक; भारी नुकसान

Noida, Uttar Pradesh:अनंतनाग के काज़ी मोहल्ले में आग से छह घर जलकर खाक, भारी नुकसान की खबर श्रीनगर के काज़ी मोहल्ला इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिससे छह रिहायशी घर जलकर राख हो गए और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के एक अधिकारी के अनुसार, विभाग को आग लगने की सूचना मिली और तुरंत अलग-अलग स्टेशनों से फायर टेंडर (दमकल गाड़ियां) रवाना किए गए। फायर एंड इमरजेंसी मुख्यालय से तीन गाड़ियां भेजी गईं, जबकि लाल चौक, मट्टन और जंगलात मंडी से एक-एक गाड़ी तैनात की गई, जिससे घटनास्थल पर कुल छह फायर टेंडर पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने पुलिस कर्मियों और स्थानीय निवासियों की मदद से मुश्किल हालात में आग पर काबू पाने की कोशिश की और आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने में कामयाबी हासिल की। लगातार कोशिशों के बावजूद, इस घटना में छह रिहायशी घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे प्रभावित परिवार परेशान हैं और उन्हें सामान व संपत्ति का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने का सही कारण तुरंत पता नहीं चल सका। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

मथुरा के प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, भोजन की कड़ाई से जांच

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर संत समाज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रेमानंद महाराज जी की सुरक्षा बढ़ाने और उनके इलाज में लगे प्राइवेट डॉक्टरों पर पाबंदी लगाने की मांग की है। फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि भू-माफिया गुट और प्राइवेट डॉक्टर मिलकर प्रेमानंद जी महाराज के खिलाफ गंभीर षड्यंत्र रच सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि आश्रम में संपत्ति को लेकर दो गुट बन चुके हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत तपस्वी संत महाराज जी के साथ हैं, जबकि संतों के भेष में छिपे 10 प्रतिशत नकली संत और भू-माफिया दूसरे गुट में शामिल हैं। यमुना डूब क्षेत्र और भोजन में विष देने की आशंका पत्र में आरोप लगाया गया है कि यमुना डूब क्षेत्र की जमीनों को अवैध रूप से बेचने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग महाराज जी की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। आशंका जताई गई है कि बेलबन आश्रम में किसी साधक के माध्यम से महाराज जी के भोजन में विष मिलाया जा सकता है। इसके समाधान के लिए संत समाज ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले संदिग्धों का तत्काल पुलिस वेरिफिकेशन कराने और महाराज जी का भोजन पूरी तरह जांच (फूड टेस्टिंग) के बाद ही परोसने की मांग की है। सरकारी डॉक्टरों की स्पेशल टीम और किडनी दान का प्रस्ताव स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए फलाहारी महाराज ने कहा कि जब देश में बड़े-बड़े सरकारी डॉक्टर उपलब्ध हैं, तो प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराने का कोई औचित्य नहीं है। डायलिसिस या दवाइयों के दौरान कोई भी प्राइवेट डॉक्टर भू-माफिया गुट से मिलकर घातक दवा दे सकता है। इसलिए डायलिसिस प्रक्रिया के लिए केवल विशेष सरकारी डॉक्टरों की टीम ही गठित की जानी चाहिए। इसके साथ ही, फलाहारी महाराज ने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के लिए अपनी 'फलाहारी किडनी' दान करने की भी इच्छा जताई है। आमरण अनशन की चेतावनी संत समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा महाराज जी की सुरक्षा, भोजन की निगरानी और इलाज की व्यवस्था में तत्काल कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो समस्त संत समाज आमरण अनशन करने को बाध्य होगा। बाइट
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर

Madhubani, Bihar:

मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।

0
0
Report

पार्किंग शुल्क विवाद में मारपीट: रांची में अंजुमन प्लाजा मामला

Ranchi, Jharkhand: राजधानी रांची की सड़कों के किनारे बने पार्किंग में अगर आपको अपनी गाड़ी खड़ी करनी है तो इसके लिए निगम एक शुल्क वसूलत है। चार पहिया वाहन के लिए प्रति 3 घंटे₹30 और दो पहिए वाहन के लिए प्रतिदिन घंटे₹10 देने का दर तय है। बावजूद इसके पार्किंग एजेंट की तरफ से अवैध वसूली की शिकायत है कई बार मिलती रही है और ताजा मामला एक बार फिर अवैध वसूली का विरोध करने वाले व्यक्ति का एजेंट के द्वारा सर फोड़ दिया गया। रांची के अंजुमन प्लाजा के सामने नगर निगम के पार्किंग स्थल में पार्किंग चार्ज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और हंगामा हो गया। आरोप है कि अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने का विरोध करने पर पार्किंग एजेंट और कर्मियों ने कार चालक के साथ मारपीट की। घटना में कार सवार अफरोज इदरीस का सिर फट गया। मामले को लेकर पीड़ित ने डेली मार्केट थाना में नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। रांची के अंजुमन प्लाजा के सामने नगर निगम के पार्किंग स्थल में पार्किंग शुल्क के नाम पर विवाद और फिर मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है।आरोप है कि कार पार्क करने के एवज में अधिक शुल्क वसूला जा रहा था। इसी को लेकर कार सवार अफरोज इदरीस और पार्किंग में मौजूद एजेंट व कर्मियों के बीच विवाद शुरू हुआ।देखते ही देखते विवाद ने हंगामे और मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि पार्किंग कर्मियों ने अफरोज इदरीस के साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फूट गया।घटना के बाद पीड़ित अफरोज इदरीस ने डेली मार्केट थाना का रुख किया और पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में पीड़ित ने नामजद आरोपियों के साथ-साथ अज्ञात लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि नगर निगम के पार्किंग स्थल पर तय शुल्क से अधिक वसूली कौन कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट की नौबत कैसे आई? पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

कानपुर के अरौल में नीम के पेड़ से 42 वर्षीय राजेश सिंह का शव मिला

Kanpur, Uttar Pradesh:नीम के पेड़ से लटका मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव अरौल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। शव अलीगढ़-कानपुर हाईवे के पास हिंदूपुर रोड पर मिला। राहगीरों की सूचना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान छिबरामऊ तहसील के रतनपुर निवासी राजेश सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि राजेश ने अपनी शर्ट के कपड़े का इस्तेमाल कर पेड़ से फंदा लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा कांग्रेस नेताओं की राज्यपाल से मुलाकात और ओबीसी जनगणना, SIR पर बैठक

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कांग्रेस के नेता हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष से मिलेंगे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जांगड़ा समेत तमाम वरिष्ठ नेता और विधायक हरियाणा लोक भवन पहुंचेंगे कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सुबह करीब 11:00 बजे हरियाणा लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मिलेगा कांग्रेस नेता जनगणना में ओबीसी का कॉलम देकर जातिगत जनगणना की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्र प्रकाश जांगड़ा पार्टी के OBC विभाग के साथ बैठक भी करेंगे --- *हरियाणा कांग्रेस और हरियाणा में इंडी गठबंधन के सहयोगी दल के नेताओं की होगी बैठक* हरियाणा कांग्रेस के कार्यालय चण्डीगढ़ में दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे होगी बैठक इस बैठक में भारत के चुनाव आयोग पर उठे सवाल और वोट चोरी के मुद्दे पर रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी इससे पहले हरियाणा में जारी SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जो SIR को लेकर कमेटी गठित की हुई है उसके साथ भी प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ,प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठक करेंगे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top