icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सम्राट चौधरी के मधुबनी दौरे में पूजा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पहुंचे सूबे के मुखिया सम्राट चौधरी। उनका हेलीकॉप्टर राजनगर के राज परिसर में किया लैंडिंग। सीएम ने राजनगर के राज परिसर स्थित ऐतिहासिक कामख्या मंदिर में पूजा अर्चना किये। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया। कार्यक्रम स्थल सहित चौक चौड़ाहे पर मजिस्ट्रेट के साथ एसएसबी और बिहार पुलिस की तैनाती की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया यह कामख्या मंदिर दो सौ वर्ष पुराना है और ऐतिहासिक है। जहां सीएम ने पूजा अर्चना किये। राज परिसर से फिर चॉपर से पिलखवार गांव पहुंचे। पिलखवार गांव में गृह मंत्री अमित शाह के पीए के घर उनके चाचा के श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत किये और तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी विधायक सहित कई नेता मौजूद थे। सीएम पटना के लिए रवाना हो गए। बाइट --पुजारी
0
0
Report

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: बाढ़ पर केंद्र-राज्य पर सवालों की बौछार

Jehanabad, Bihar:बिहार में बाढ़ की विकराल स्थिति को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे की बिहार सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। गया से पटना जा रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जहानाबाद में कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को रहने और खाने की समस्या के साथ-साथ पीने के पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है, लेकिन सरकार की ओर से जमीन पर राहत पहुंचाने के बजाय सिर्फ बयानबाजी की जा रही है। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ से पूरा बिहार त्राहिमाम कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक इस गंभीर स्थिति पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर चुनाव होता तो प्रधानमंत्री कूद-कूदकर वोट मांगने पहुंच जाते। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कराने के लिए वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखने जा रहे हैं। उन्होंने एयरफोर्स, हेलीकॉप्टर और केंद्र सरकार की विशेष टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजने की मांग की। साथ ही बाढ़ में तबाह हुए लोगों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की भी मांग की। प्रधानमंत्री द्वारा विरोधियों को नाराज़ फूफा कहे जाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री हैं, जब मेलानी को जाकर चॉकलेट खिला सकते हैं तो किसी को भी कुछ भी कह सकते हैं। बाढ़ और सियासत के अलावा तेजस्वी यादव ने दिल्ली में हुए हादसों पर भी दुख जताते हुए जांच की मांग की। साथ ही झारखण्ड के मंत्री के असामयिक निधन पर भी अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। दरअसल जहानाबाद से गुजरने के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के स्वागत में राजद कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। टेकारी से लौटने के क्रम में जैसे ही उनका काफिला जहानाबाद सदर प्रखंड के काली नगर स्थित NH-33 के पास पहुँचा, पहले से मुस्तैद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए और उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। इस दौरान तेजस्वी यादव काफिला रोक कर कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर स्थानीय राजद इकाई के कई प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.
0
0
Report

युवती घर से जेवर और नगदी लेकर गायब, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर से तीन लाख रूपये की नगदी और जेवर लेकर लापता हो गई है पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 17 वर्षीय पुत्री 4 सितंबर की रात 11 बजे घर में रखे तीन लाख रूपए व चार लाख का जेवर लेकर लापता हो गई है। मालुम करने पर पता चला युवती की बात गांव निवासी विशनू पुत्र राम औतार से बात हुई थी जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। विशनू का भाई विशाल कुशवाहा उसकी पुत्री को साथ भगा ले गया है और वह लोग दिल्ली पहुंचे हैं। पीड़ित पिता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर वज्रपात से गुंबद ढहा, अधिवक्ता की मौत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए जिस गुंबद के नीचे खड़े हुए थे, उसी पर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात के बाद गुंबद भरभराकर ढह गया और मलबे में दबकर दो अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत हो गई। दूसरे घायल अधिवक्ता संजय सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और उपचार को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसपी सिटी निमिष पाटील अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हंगामे को देखते हुए जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इस मामले में सीएमओ डॉक्टर राजेश झा के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता देने की बात कही गई है। आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर अधिवक्ताओं ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की और हंगामा किया। इसके बाद मामले में सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और एहतियात के तौर पर अस्पतालों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पांच साल पहले बना था घाट, निर्माण और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घाट का निर्माण सिंचाई विभाग ने कराया था, इसका लोकार्पण 16 फरवरी 2021 को हुआ था। राजघाट के सुंदरीकरण के लिए करीब 48 करोड़ 83 लाख 71 हजार रुपये की परियोजना तैयार की गई थी, जिसमें गुरु गोरक्षनाथ घाट के सुंदरीकरण पर करीब 27 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये खर्च हुए थे। घाट पर लाल पत्थर की चौड़ी सीढ़ियों के साथ लोगों के बैठने के लिए गुंबद बनाए गए थे, किन्तु निर्माण के बाद से खामियों को लेकर सवाल उठते रहे और नगर निगम ने अब तक दोनों घाटों का औपचारिक हैंडओवर नहीं लिया है। हादसे के बाद सांसद और अभिनेता रवि किशन का उद्घाटन कार्यक्रम का पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उद्घाटन के दौरान उन्होंने घाट की आधुनिक व्यवस्था और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का जिक्र करते हुए कहा था कि अंतिम संस्कार में ज्यादा समय नहीं लगेगा और “डायरेक्ट स्वर्ग जइबा”—अब उसी घाट का गुंबद वज्रपात के बीच ढहने की घटना के बीच उसी बयान पर चर्चा है।
0
0
Report

गोंडा में समरसता सम्मेलन के बीच राजनीति गरम, पंचायत चुनाव का रास्ता साफ?

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के गौरा विधानसभा अंतर्गत बभनजोत विकासखंड परिसर में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर और गौरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रभात वर्मा शामिल हुए। दोनों लोगों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आपसी समरसता, आपसी भाईचारा और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर के कार्य करने का आवाहन किया है। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर के डॉक्टर अरविंद राजभर ने कहा कि देखिए मामला कोर्ट में गया है हम स्पष्ट रूप से कहना चाहे तो हमारा पंचायत राज विभाग चुनाव कराने के लिए सहमत है। बशर्त से इलाहाबाद हाईकोर्ट में जो याचिका दाखिल की गई है उसका भी फैसला नहीं आ पा रहा है हर महीने 15 दिन पर सुनवाई भी हो रही है डेट पर डेट आगे बढ़ रहा है। इसलिए मैं कह सकता हूं 2027 का लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ गया है xəbər नवंबर या दिसंबर में अधिसूचना भी विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हो जाएगी पंचायत का चुनाव मुझे लगता है कि विधानसभा चुनाव के बाद होगा। वही सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के बाद सपा द्वारा भेजे जा रहे डेलिगेशन को लेकर के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का डेलिगेशन भेजने का तो एक तरीके से नियम बन गया है चाहे कुछ भी हो उनका डेलिगेशन जाता ही जाता है। अवैध अगर कुछ भी बनेगा चाहे कुछ भी हो वह जरूर गिरेगा समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन जाने से रोक नहीं जाएगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार है जीरो टॉलरेंस की नीति है स्पष्ट है कि कोई भी अवैध कब्जा कर किया रहेगा उसको खाली कराया जाएगा चाहे वह मस्जिद ही क्यों ना हो हमको लगता है कि उनके डेलिगेशन जाने से वहां कोई फायदा नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता इमरान मसूद द्वारा मस्जिद गिराए जाने को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे को लेकर दिए गए बयान पर भी डॉक्टर अरविंद राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार बदले की भावना से कोई भी काम नहीं कर रही है उन्होंने जो कहा है ऐसा कुछ भी नहीं है। न्यायालय सबको न्याय देने का काम करता है वह न्यायालय जाएं उनको कौन रोक रहा है एनडीए की सरकार और भारतीय जनता पार्टी को अगर कहीं भी इस तरीके से अवैध कब्जे की इनपुट मिलेंगे या अवैध रूप से कोई काम उसमें संचालित हो रहा होगा। हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर का भी सत्य निर्देश है चाहे मदरसा हो चाहे मस्जिद हो अगर गलत काम होंगे तो उसके खिलाफ बुलडोजर चलेगा चाहे कहीं का भी हो चाहे कोई भी व्यक्ति हो।
0
0
Report
Advertisement

अंधविश्वास के जाल में हत्या: पोरोपरिया गांव में पांच गिरफ्तार

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया गांव से अंधविश्वास और अफवाह से जुड़ी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में लगातार हो रही मौतों के लिए एक युवक को जिम्मेदार मानते हुए ग्रामीणों के बीच जादू-टोना करने की अफवाह फैल गई। इसी शक में 1 सितंबर को जोगा मंडावी के साथ कथित तौर पर डंडे, लाठी और पत्थरों से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप यहीं खत्म नहीं होते... हत्या के बाद शव को गांव के श्मशान घाट ले जाकर जला दिया गया। घटना के बाद अरनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। मामाला पोरोपरिया गांव के पटेलपारा का है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में पिछले कुछ समय से बीमारियों के चलते लगातार लोगों की मौत हो रही थी। बीते सप्ताह एक शिशु की भी मौत हुई। इसके बाद इन मौतों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसी बीच जादू-टोने की अफवाह फैलने लगी और कुछ लोगों ने इन घटनाओं के पीछे जोगा मंडावी को जिम्मेदार मान लिया। बताया जा रहा है कि गांव में पंडुम के दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए थे। इसी दौरान जादू-टोने के कारण गांव में मौत होने की बात तेजी से फैल गई। आरोप है कि इसके अगले दिन यानी 1 सितंबर को कुछ ग्रामीणों ने जोगा मंडावी को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडे, लाठी और पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन किसी तरह 3 सितंबर को अरनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके अलावा घटना के बारे में नौ साल की बच्ची का बयान भी सामने आया है। घटना के दौरान मृतक के परिजनों को घर के अंदर बंद कर देने की बात बताई जा रही है, जबकि जोगा मंडावी की नौ वर्षीय नातिन जुली ने घटना को अपनी आंखों से देखने का दावा किया है। बच्ची के मुताबिक, कई लोगों ने उसके नाना के साथ मारपीट की और बाद में शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अरनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। मामले में कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कवासी, आयता कवासी और हिड़मा बारसे को गिरफ्तार किया गया है, जबकि भिमा मंडावी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ASI जितेंद्र खुटे के अनुसार, मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, एक आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह अंधविश्वास और जादू-टोने का शक है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी अफवाह पर विश्वास करने के बजाय जागरूकता और कानून का सहारा लें।
0
0
Report

तालाब पलटने से सिंघाड़े की फसल में दवा छिड़कते व्यक्ति की मौत

Balrampur, Uttar Pradesh:तालाब में नाव पलटने से सिंघाड़े की फसल में दवा छिड़क रहे व्यक्ति की मौत उतरौला (बलरामपुर)। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के महिली गांव निवासी झिनकई पुत्र काशी (51) की रविवार दोपहर गांव के बाहर स्थित भैसिहया तालाब में नाव पलटने से डूबकर मौत हो गई। हादसा करीब साढ़े 12 बजे हुआ। झिनकई नाव पर सवार होकर तालाब में लगी सिंघाड़े की फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। झिनकई तालाब में गिरकर गहरे पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पेहर पुलिस चौकी प्रभारी राम आशीष मौर्य और सिपाही राहुल गुप्ता भी मौके पर पहुंचे。 चौकी प्रभारी राम आशीष मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलरामपुर भेज दिया गया है। मृतक के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report

गोंडा: लूटकांड का खुलासा, 55,150 रुपये बरामद

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने आज रविवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयागराज के रहने वाले व्यापारी राजकुमार शुक्ल के साथ दिनदहाड़े 27 अगस्त को हुए 100000 लूटकांड का खुलासा करते हुए। इस पूरे लूट कांड में फरार चल रहे आरोपी सत्यम सिंह को आज नारायणपुर माझा की तरफ जाने वाली सड़क के पास प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार करके आरोपी के कब्जे से लूट का 55150 रुपए बरामद कर मेडिकल परीक्षण करवा करके गोंडा न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय द्वारा सत्यम सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीते 29 अगस्त को भी इस पूरी घटना में शामिल आशू मिश्रा और आशुतोष मिश्रा को भी गिरफ्तार करके करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा था। दरअसल बीते 27 अगस्त को प्रयागराज के ग्राम भवानीपुर थाना उतरावां की रहने वाले राजकुमार शुक्ला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सकरौरा में एक वाहन को देखने और उसे खरीदने के लिए आए थे। जहां कर्नलगंज कस्बे में अपनी कार खड़ी करके पैदल सकरौरा ग्रामीण की तरफ जा रहे थे जहां रास्ते में सरजू बालिका इंटर के कॉलेज के पास दो बाइक पर सवार इन तीनों आरोपियों ने 100000 और कागजात रखे बैग को लूट करके झपट्टा मार कर फरार हो गए थे। जिसके को लेकर के 28 अगस्त को व्यापारी राजकुमार शुक्ला ने करनैलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। जहां इस पूरे लूट कांड के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाए गए थे।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में साइबर अपराध ढांचे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है,ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 के तहत पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो विधि-विवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरोह मयूल बैंक खातों और अनधिकृत ऐप के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन को अंजाम दे रहा था. हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में देर रात हुई इस कार्रवाई ने साइबर अपराध की एक बड़ी कड़ी का खुलासा किया है, SOG, साइबर सेल और मुखानी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं दो विधि-विवादित किशोरों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है, पुलिस के हाथ बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज लगे हैं. बरामदगी: एक लाख 18 हजार 800 रुपये नकद, एक डेल लैपटॉप, एक एप्पल iPad, 11 मोबाइल फोन, 24 ATM और डेबिट कार्ड, 12 एक्टिव SIM कार्ड, 6 चेकबुक, 4 पासबुक और CDM से जुड़ी 16 पर्चियां बरामद की गई हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सरगना राहुल यादव, इंदौर का रहने वाला है, आरोप है कि राहुल Binance ऐप के जरिए USDT की खरीद-फरोख्त करता था. इसके बाद Telegram के जरिए मिले UMASTER ऐप पर USDT बेचने का काम किया जाता था. पुलिस के अनुसार, रोजाना करीब 4 से 5 लाख रुपये की USDT का लेनदेन किया जाता था और इसके बदले 3 प्रतिशत अतिरिक्त मुनाफे और बोनस का लालच दिया जाता था. साइबर सिंडिकेट का पूरा खेल सिर्फ डिजिटल लेनदेन तक सीमित नहीं था. गिरोह स्थानीय युवाओं को कमीशन का लालच देकर म्यूल बैंक खाते हासिल करता था. इन खातों के साथ ATM कार्ड, पासबुक और चेकबुक भी अपने कब्जे में रखे जाते थे. इसके बाद खातों में आने वाली रकम ATM से निकाली जाती थी... और ज्यादा रकम होने पर CDM के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी. पुलिस का दावा है कि पिछले चार महीनों में इस नेटवर्क के जरिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी की जा चुकी है. मामले में मुखानी थाने में IT एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और BNS की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब गिरोह से जुड़े दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है.
0
0
Report

महंगाई चरम पर, जनता परेशान : प्रियंका गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने रविवार को बिसवां के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और जनता शिक्षा, स्वास्थ्य समेत बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्याज की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता की मांग करते हुए बिसवां के ओवरब्रिज की धीमी गति, राजकीय महाविद्यालय की आवश्यकता, उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र के अभाव और जाम की समस्या को भी उठाया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर मेहरोत्रा, रमेश चंद्र गौड़, रजनीश मिश्रा, सुबी खान, अब्दुल करीम अंसारी, बकरीद खान समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

चंगाई सभा पर हिंदू जागरण मंच का विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली

Dhamtari, Chhattisgarh:चंगाई सभा को लेकर हिंदू जागरण मंच का विरोध, मौके पर पहुंचकर की नारेबाजी धमतरी शहर में रविवार को एक बार फिर चंगाई सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई.... टिकरापारा इलाके में एक किराए के मकान में आयोजित प्रार्थना सभा की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी.. हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि सभा में बाहर से लोगों को बुलाकर धर्मांतरण की गतिविधियां कराई जा रही थीं...... हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है..... वही मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.... पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में प्रार्थना सभा करने के लिए स्वतंत्र है...... हालांकि, यदि धर्मांतरण से जुड़ी शिकायत या आरोप सामने आते हैं तो पूरे मामले की जांच की जाएगी....... और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन बाबा महाकाल राजसी सवारी: ड्रोन-CCTV से निगरानी, 2200 जवान, 150 महिला पुलिस

Ujjain, Madhya Pradesh:8 से 10 ड्रोन से आसमान से होगी निगरानी, पूरे सवारी मार्ग पर CCTV कैमरों की नजर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 150 महिला पुलिसकर्मी, ट्रैफिक संभालने 300 जवान तैनात पुराने बदमाश पुलिस के रडार पर, सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगी पुलिस टीम उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने सवारी मार्ग से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि राजसी सवारी की सुरक्षा के लिए करीब 2200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रविवार को पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल भी की, ताकि सवारी के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए और हर स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। पांच दिन से चल रही चेकिंग सवारी को लेकर पुलिस पिछले पांच दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। सवारी मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने उन पुराने बदमाशों को भी निगरानी में लिया है, जिनका पहले किसी आयोजन में विवाद या गड़बड़ी से संबंध रहा है। पुलिस का मकसद साफ है कि बाबा की सवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालु बिना किसी डर और परेशानी के दर्शन कर सकें। आसमान से भी रहेगी नजर सवारी मार्ग पर CCTV कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही 8 से 10 ड्रोन आसमान से पूरे क्षेत्र पर नजर रखेंगे। ड्रोन और CCTV की लाइव फीड कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जहां से पुलिस अधिकारी पूरे सवारी मार्ग की निगरानी करेंगे। यानी जमीन पर पुलिस की तैनाती के साथ आसमान से भी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अचानक पैदा होने वाली स्थिति पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकेगी। महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान राजसी सवारी में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होती हैं। इसे देखते हुए करीब 150 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ के बीच होने वाली किसी भी परेशानी पर महिला पुलिसकर्मी तुरंत मदद के लिए मौजूद रहेंगी। ट्रैफिक संभालेंगे 300 पुलिसकर्मी राजसी सवारी के दौरान शहर में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए करीब 300 पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस की कोशिश रहेगी कि सवारी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानी न हो। सिविल ड्रेस में भी रहेगी पुलिस की नजर सुरक्षा व्यवस्था में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों और वॉचर्स को भी तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पुलिस का फोकस किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले रोकने पर है। बाबा महाकाल की राजसी सवारी सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उज्जैन की पहचान से जुड़ा बड़ा उत्सव है। शहर की गलियों से जब बाबा की सवारी गुजरती है तो हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए सड़क किनारे खड़े नजर आते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती सुरक्षा के साथ-साथ इस आस्था के उत्सव को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की भी है। इसी को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर तैयार किया गया है। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
0
Report

शामली हत्या मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों पर पुलिस कार्रवाई

Shamli, Uttar Pradesh:शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए हैं, जिनके माध्यम से मामले से संबंधित भ्रमित करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही थी. अब पुलिस ने फिलहाल दो सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अन्य कई सोशल मीडिया अकाउंट भी पुलिस की निगरानी में हैं और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हत्याकांड से संबंधित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक अथवा भड़काऊ पोस्ट और वीडियो पर लाइक, कमेंट या शेयर करने से बचें. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. अपर पुलिस अधीक्षक Sumit Shukla ने बताया कि जो धमकी देने वाली दो वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई है, उसकी भी जांच की जा रही है और जल्दी उनका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर मृतक अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी की सुरक्षा में तैनाती जारी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top