स्कूल में जल संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Palwal, Haryana:स्कूल में जल संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य पुनीत मक्कड़ ने की। जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया, और कार्यक्रम का संचालन बी.आर.सी. विश्वास सहरावत ने किया। प्रतियोगिता का विषय "जल संरक्षण" था, और इसकी तैयारी पिछले तीन दिनों से हो रही थी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन करना कठिन था, इसलिए पहले एक पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
