icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में कीटनाशक छिड़काव के दौरान अचेत किसान की 10 दिन बाद मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक छिड़काव के दौरान अचेत हुए किसान की 10 दिन बाद मौत अलवर जिले के जालूकी थाना क्षेत्र के चक सेमली गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय अचेत हुए एक किसान की उपचार के दौरान 10 दिन बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चक सेमली निवासी 46 वर्षीय प्रकाश जाट (पुत्र जगदीश जाट) 22 मई को अपने खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सामान्य चिकित्सालय में पिछले 10 दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर जालूकी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है。
0
0
Report

ऑपरेशन दहन के तहत बरेली पुलिस ने नष्ट किए 173 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollowJust now
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत अब तक 173 करोड़ 53 लाख 28 हजार 51 रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 711 अभियोगों में जब्त 4632.5 किलोग्राम मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण कराया। मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण की प्रक्रिया माननीय न्यायालय एवं विभागाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त करने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी प्राप्त एनविराड मेडिकेयर प्रा.लि., परसाखेड़ा बरेली में स्थापित इंसिनरेटर के माध्यम से भष्मीकरण विधि से सम्पन्न कराई गई। अन्य विधियों का भी विधिक प्रावधानों के अनुरूप उपयोग किया गया।पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भारत सरकार के “नशामुक्त भारत” अभियान को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 111 वांछित समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार, दबिश से क्षेत्र हिल गया

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ और एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 111 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर सोमवार तड़के 97 विशेष टीमों के 575 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, मफरूर अपराधियों सहित कई आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं आबकारी अधिनियम के 2 और आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में दो इनामी बदमाशों को भी डिटेन किया गया है। जिलेभर में हुई इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

देवप्रयाग में इनोवा नदी में गिरा; SDRF-पुलिस ने खोज जारी, दो शव बरामद

Noida, Uttar Pradesh:आज सुबह देवप्रयाग क्षेत्र में एक इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार श्रीनगर और ढालवाला से भी फ्लड रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। वर्तमान में SDRF और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार लोग राजस्थान के निवासी हैं। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है। सर्चिंग के दौरान अब तक दो व्यक्तियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
0
0
Report

गोंदिया के संजय नगर गोविंदपुर में तीन गोदामों में भीषण आग, नुकसान भारी

Bhandara, Maharashtra:संजय नगर गोविंदपूर भागातील तीन गोदामाला लागली भीषणात.. आगीचे उग्ररूप पाहून नागरिकात भीतीचे वातावरण कुठलीही जीवितहानी नाही मात्र आधीचे कारण अद्याप अस्पष्ट.. गोंदिया : गोंदिया येथील संजय नगर गोविंदपुर भागातील जवळजवळ असलेल्या तीन गोदामाला सकाळच्या सुमारास लागली भीषण आग. गुडाखू फॅक्टरी, मित्तल ट्रेडर्स, आशीर्वाद प्लास्टिक , श्री चंदन ट्रेडर्स यांच्या बारदानाला आणि लागून असलेल्या टाइल्स गोडाऊनला भीषण आग लागली. जवळपास एक किलोमीटर पासून आगीचा धूर दिसत आहेत.. संपूर्ण गोदामातील जवळपास सर्वच सामान जळून खाक झाले... आगीमुळे नागरिकामध्ये एकच खळबळ उडाली आहे... अग्निशमन विभागाचे आग विझवण्याकरीता शर्यतीचे प्रयत्न सुरू असून जवळपास 50 टक्के आगीवर ताबा मिळवण्यात य़श आगीमुळे कुठलीही जीवित हानी झाली नसून आगीचे कारण कळलेले नाही...
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शिक्षा विभाग पर नोटिस, तीन दिन में जवाब मांगा गया

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के शिक्षा विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालश उठे। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे को लोक शिक्षण संचालनालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विभागीय पोर्टल पर विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी जानकारी समय-सीमा में अपडेट और सत्यापित नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी. हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश के सबसे निचले पायदान पर रहा: दसवीं में 59.12% और बारहवीं में 62.40%. कमजोर परीक्षा परिणाम को लेकर पहले से ही विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे, और अब संचालालय की नोटिस ने विभाग की कार्यशैली पर नई चर्चा शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

केदारनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा कड़ी, वायरल वीडियो पर पुलिस कार्रवाई तेज

Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय स्थान: रुद्रप्रयाग 02 जून 2026. केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। अब तक 10 लाख 33 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं और लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच पुलिस-प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में जुटा है। यात्रा मार्ग पर मारपीट और विवाद के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है, जबकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, सीआरपीएफ, पीएसी और एसडीआरएफ की तैनाती के साथ व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। वीओ: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। पुलिस, प्रशासन, सीआरपीएफ, पीएसी, एसडीआरएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती भीड़ के मद्द्देनजर होल्डिंग एरिया और पार्किंग प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों से बचें तथा धैर्यपूर्वक अपनी यात्रा पूरी करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रैक रूट पर विवाद और मारपीट से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनका पुलिस ने संज्ञान लिया है। संबंधित लोगों के खिलाफ शांति भंग सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है और अन्य वायरल वीडियो में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पर ग्रामीणों का हमला; चौकीदार के गले में तीर लगा

Purnia, Bihar:पूर्णिया में जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान चम्पानगर थाना में तैनात चौकीदार शंकर कुमार पासवान के गले में तीर लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें छह से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। घटना चम्पानगर थाना क्षेत्र के मलनिया कामत की है। मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया निवासी सुधीर ऋषि की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायत थी। कोर्ट और प्रशासन के आदेश पर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी अभय राज, केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद करीब 60 पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रशासनिक टीम जब जमीन खाली कराने की कार्रवाई कर रही थी, तभी करीब 300 ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण तीर-कमान, भाला, लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर लेकर पुलिस टीम के सामने डट गए। पुलिस की सख्ती के बाद ग्रामीणों ने अचानक तीर-कमान चलाना शुरू कर दिया। हमले में चौकीदार शंकर कुमार पासवान, जो रामनगर चम्पानगर के रहने वाले हैं, उनके गले में तीर लग गया। उन्हें पहले श्रीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी तीर और पत्थर लगने से घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त कार्रवाई की और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। मौके से एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद प्रशासन ने विवादित जमीन की घेराबंदी कर दी है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के चिड़ावा में टक्कर: क्रेटा-आर्टिका भिड़ंत में तीन घायल

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं नूनिया गोठड़ा मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत आमने सामने की भिड़ंत से मचा हड़कंप क्रेटा कार खेत में जा घुसी, तीन घायल सड़क किनारे खड़े लोहे के होर्डिंग को तोड़ते हुए घुसी खेत में बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे की झुंझुनूं रोड स्थित नूनियां गोठड़ा के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो कारों کی आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेटा कार में सवार तीन लोग दिल्ली से सालासर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नूनियां गोठड़ा के निकट मोड़ पर अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अर्टिगा चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसी बीच सामने से आ रही आर्टिका कार और क्रेटा की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर काफी तेज थी। हादसे के बाद क्रेटा कार सड़क से नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े लोहे के होर्डिंग को तोड़ते हुए दूर खेत में जाकर रुकी। दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे में कुलदीप पुत्र रामधारी निवासी दिल्ली, सुधीर पुत्र मायादीन तथा लक्ष्मण दास पुत्र ज्ञानचंद निवासी रेवाड़ी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नूनियां गोठड़ा के पास स्थित यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और मोड़ पर बरती गई लापरवाही इस हादसे का प्रमुख कारण मानी जाती है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

उन्नाव DM ने मीटिंग में 18 लाख गबन के आरोपी दीपराज सिंह की गिरफ्तारी करवाई

Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - 18 लाख रूपये का किया था गबन, DM ने भारी मीटिंग में पुलिस बुलाकर करवा दिया गिरफ्तार. खबर उन्नाव से है, NRLM ( राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ) में 18 लाख रुपए के गबन के आरोपी BMM( ब्लॉक मिशन मैनेजर) को उन्नाव क़े DM घनश्याम मीणा ने भरी मीटिंग में पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवा दिया, अब इस मामले में उन्नाव के डीएम घनश्याम मीणा का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है की कोई भी कर्मचारी अगर गलत गतिविधि में सम्मिलित पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूपिया कार्रवाई की गई है। विओ : पुरवा ब्लॉक में तैनात NRLM ( राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ) क़े BMM ( ब्लॉक मिशन मैनेजर) दीपराज सिंह पर आरोप लगा था की उन्होंने फर्जी स्वयं सहायता समूह खुलवा कर और पहले से संचालित स्वयं सहायता समूह के फर्जी खाते में फर्जी तरीके से लाखों रुपए का पेमेंट करा कर बंदर बांट किया है। शिकायत पर तत्कालीन डीएम गौरांग राठी ने पीडी डीआरडीए तेजवंत सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन कर जांच कराई थी, जांच में लगभग 18 लख रुपए के हेर फेर का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुरवा BDO को दीपराज के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश दिए गए थे, इस मामले में BDO ने FIR दर्ज करा दी थी,लेकिन दीपराज सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, शनिवार को NRLM की समीक्षा बैठक के दौरान दीपराज मीटिंग में आ पहुंचा, जिसकी जानकारी किसी ने DM घनश्याम मीणा को दे दी, आरोपी को मीटिंग में देखकर DM आग बबूला हो गए और तुरंत पुलिस बुलाकर BMM को मौके से ही गिरफ्तार करा दिया। इस बारे में उन्नाव के डीएम घनश्याम मीणा का कहना है की दीपराज पर 18 लाख रुपए के गबन का आरोप है, पहले गिरफ्तारी नहीं हुई थी, अब मीटिंग से गिरफ्तारी कराई गई है। बाइट - घनश्याम मीणा DM उन्नाव
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top