icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow26 Jun 2024, 11:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चौमूं के नए ACP कृष्णराज जांगिड़ ने पदभार ग्रहण किया; कानून व्यवस्था प्राथमिकता

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर RPS कृष्णराज जांगिड़ में पदभार किया ग्रहण चौमूं ACP का पदभार किया ग्रहण धौलपुर से तबादला होकर आए हैं कृष्णराज जांगिड़ कहा-आमजन में विश्वास अपराधियो में डर के धैय वाक्य के साथ करेंगे काम शहर में कानून व्यवस्था बनाना पहली प्राथमिकता कमिश्नरेट, PHQ से चलाए गए अभियानों के तहत होगी कार्रवाई एंकर-चौमूं के नए ACP के रूप में RPS अधिकारी कृष्णराज जांगिड़ ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। कृष्णराज जांगिड़ का धौलपुर से तबादला होकर चौमूं में पदस्थापन हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। ACP कृष्णराज जांगिड़ ने कहा कि “आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर” के ध्येय वाक्य के साथ पुलिस कार्य करेगी। शहर और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाइट कृष्णराज जांगिड़,ACP चौमूं
0
0
Report

बांदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधिकारियों को सम्मानित किया गया

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा पुलिस लाइन और कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ झण्डे को दी गई सलामी वही अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण साथ ही पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी पदक व प्रशंसा चिह्न प्रदान करने के साथ सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर के बांसी में मकान में आग, वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के नगर पालिका बांसी के सर्राफा बाजार स्थित एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और बांसी कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और मकान में फंसे एक वृद्ध युवक को सकुशल बाहर निकाला। आग लगने के वजह अभी अज्ञात है। मामला आज सुबह का है जब नगर पालिका बासी के सराफा बाजार निवासी गजेंद्र अग्रहरि के दो मंजिला मकान से पड़ोसियों ने धुआं निकलते हुए देखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना घर के लोगों को दी। उस वक्त घर में मौजूद आठ सदस्यों में से 7 सदस्य तत्काल बाहर आ गए लेकिन एक वृद्ध जो चलने फिरने में असमर्थ थे वह मकान में ही फंसे रह गए। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया और स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और बासी कोतवाली पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घर में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इस बीच बढ़ते हुए आग के दायरे को देखते हुए आसपास के मकान भी पुलिस ने खाली करा लिए। इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस को आग लगने की सूचना मिली। पुलिस अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जगह की गली काफी सकरी होने की वजह से शुरुआत में आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतें हुई। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद लेकर पुलिस और फायर की टीम ने हिम्मत दिखाते हुए जल्द ही आग पर काबू पा लिया और घर में फंसे एक वृद्ध व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद और पुलिस की तत्परता की वजह से इस घटना में कोई भी जान का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है。
0
0
Report

बेगूसराय में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का उफान, प्रतिमा स्थापना की मांग तेज

Begusarai, Bihar:एंकर देश आज आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। इसी कड़ी में बेगूसराय में भी देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैकड़ों लोगों ने गाजे-बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जीडी कॉलेज से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा सिमरिया के जीरोमाइल गोलंबर पहुंची।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ आजादी का जश्न मनाया। यात्रा के सिमरिया जीरोमाइल पहुंचने पर लोगों ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान लोगों ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के रंग में रंगा हुआ है और बेगूसराय में भी लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। लोगों ने सिमरिया जीरोमाइल गोलंबर पर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी उठाई।श्रीकृष्ण सिंह बिहार के गौरव हैं। जीरोमाइल पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।फिलहाल, तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई。
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मंत्री-डीएम ने राष्ट्रगान के साथ किया उद्घाटन

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम आगरा रोड स्थित शहीद पार्क पर आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आग्रह किया। उन्होंने स्वच्छता और गलत कार्यों को रोकने जैसे विषयों पर जोर देते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।कलेक्ट्रेट परिसर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। डीएम अतुल वत्स ने जनपदवासियों और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कलेक्ट्रेट में भी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।हाथरस पुलिस लाइन में भी गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद पुलिस विभाग के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। इसके अतिरिक्त, हाथरस के विभिन्न संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल कॉलेज में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम हुए बाइट- सुरेंद्र दिलेर, राजस्व राज्य मंत्री बाइट- अतुल वत्स, जिलाधिकारी
0
0
Report
Advertisement

संभल में स्कूल बालकनी गिरने से मौत, दो घायल; प्रशासन मदद का भरोसा

Noida, Uttar Pradesh:संभल, उत्तर प्रदेश: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल ने कहा, "मनला भरपुर गांव में एक स्कूल की बालकनी (छज्जा) गिरने से एक दुखद घटना हुई। जैसा कि बताया गया है, कुछ बच्चे एक इवेंट देखने के लिए सीढ़ियों को छोड़कर, पास की बिल्डिंग की छत से बालकनी पर चढ़ गए थे; 3-4 बच्चे उस पर खड़े थे, जबकि 1-2 नीचे थे। जिस बच्चे की दुखद मौत हुई, वह उस स्कूल का स्टूडेंट भी नहीं था; वह सिर्फ प्रोग्राम देखने आया था... हम परिवार से मिले हैं; उन्होंने एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है, और हमने उन्हें किसी भी मदद के लिए पूरी मदद का भरोसा दिया है। हम मामले के दूसरे पहलुओं को भी देख रहे हैं। दो और बच्चों को मामूली चोटें आईं और अभी उनका इलाज चल रहा है; वे खतरे से बाहर हैं और बाकी सब ठीक हैं... यह अल-हसनैन पब्लिक स्कूल था, जो प्राइमरी लेवल तक की पढ़ाई कराने वाला एक प्राइवेट स्कूल है। स्कूल में 200 से ज़्यादा स्टूडेंट हैं, और सभी हिसाब से, इसकी हालत ठीक थी... बदकिस्मती से, बालकनी गिर गई।
0
0
Report

77 वर्षीय चिकित्सक ने 80 करोड़ से अधिक संपत्ति हिमाचल सरकार को समर्पित कर दी

Chanwal, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के जोलसप्पड़ निवासी 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार को समर्पित कर समाज के लिए मिसाल पेश की है। डॉ. कंवर ने पांच अगस्त को संपत्ति की गिफ्ट डीड सरकार के नाम कर दी थी और आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बडसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को संपति के कागजात सौंप दिए है। बता दे कि डॉ. कंवर और उनकी पत्नी ने वर्ष 2021 में ही अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार के नाम वसीयत करने का निर्णय लिया था। यह संपत्ति निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर है। बडसर में कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा कंवर ने बताया कि यह उनकी स्वयं अर्जित संपत्ति है, जबकि पुश्तैनी संपत्ति वह करीबी रिश्तेदारों को देंगे। डॉ. कंवर की इच्छा है कि उनकी संपत्ति का उपयोग जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाए। उन्होंने सरकार से यहां जेरियाट्रिक केयर सेंटर या वृद्धाश्रम बनाने का आग्रह किया है। वह चाहते हैं कि संस्थान का नाम ‘कृष्णा राजेंद्र’ रखा जाए। जोलसप्पड़ में उनका दो मंजिला मकान, पांच कनाल पांच मरला भूमि, आभूषण, कार, फर्नीचर, बैंक जमा राशि समेत अन्य संपत्ति है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक है। उसने मृत्यु के बाद अपनी देह मेडिकल छात्रों के अध्ययन के लिए मेडिकल कॉलेज को दान करने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए एनाटॉमी विभाग में लिखित सहमति दी है और विभाग ने उन्हें पहचान पत्र भी जारी किया है। डॉ. कंवर ने तीन जनवरी 1977 को स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवा शुरू की थी। वर्ष 2010 में वरिष्ठ चिकित्सक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी पत्नी कृष्णा कंवर शिक्षा विभाग में करीब 32 वर्ष सेवाएं देने के बाद वर्ष 2011 में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनका छह दिसंबर 2020 को निधन हो गया था।
0
0
Report

पातड़ां में तीज की धूम, युवतियों ने पारंपरिक बोलियों और नृत्य से सजाया त्योहार

Patran, Punjab:पातड़ां में तीज की धूम, युवतियों ने पारंपरिक बोलियों और नृत्य से सजाया त्योहार पातड़ां पिंड में तीज का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गांव की लड़कियों ने एकत्र होकर डीजे पर जमकर डांस किया और पारंपरिक बोलियां गाकर तीज की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं ने भी पुरातन बोलियां गाकर पुरानी तीज की यादों को ताजा कर दिया। लड़कियों ने बताया कि पुराने समय में तीज का त्योहार विशेष रूप से नवविवाहित लड़कियों के लिए मायके लौटने का अवसर होता था। इस दौरान सहेलियां एक जगह एकत्र होकर पीपल के पेड़ों पर पींगें डालती थीं और लोकगीत व बोलियां गाते हुए नृत्य करती थीं। तीज का यह त्योहार आपसी मेल-जोल और पंजाब की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक माना जाता था। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तीज का स्वरूप भी बदल गया है और अब यह त्योहार पहले की तरह नहीं मनाया जाता। पुरानी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से वे हर वर्ष तीज का आयोजन करती हैं, ताकि नई पीढ़ी पंजाब के पारंपरिक त्योहारों और लोक संस्कृति से जुड़ी रहे। इस मौके पर बुजुर्ग महिलाओं द्वारा सुनाई गईं पुरानी तीज की बोलियों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। युवतियों ने पारंपरिक गीतों के साथ आधुनिक संगीत पर भी नृत्य किया और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के दिन गढ़ की अवैध खदान में डूबे दो छात्र, एक की मौत

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेल मैदान के पास बनी गहरी अवैध खदान में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुभाष सोनी निवासी खरा और शिवम पाठक निवासी डेढ़ताल स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने अपने-अपने स्कूल आए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ के मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान मैदान के बगल में मिट्टी के अवैध उत्खनन से बनी गहरी खदान, जिसमें पानी भरा हुआ था, में दोनों छात्र डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक बजे कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को खदान से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक छात्र की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी.
0
0
Report

श्रीरामपुर के किसानों ने जमीन वापस लेने के लिए उग्र आंदोलन शुरू किया

Shirdi, Maharashtra:Anc - अहिल्यानगर जिल्ह्यातील श्रीरामपूर तालुक्यात गेल्या अनेक दशकांपासून शेतकरी आपल्या हक्काच्या जमिनीसाठी लढा देत आहे.. न्यायालयाने साडेसात हजार एकर जमिन मुळ मालक असलेल्या शेतकऱ्यांना परत देण्याचा आदेश दिलेला असतानाही सरकार मात्र डोळेझाक करत असल्याचं चित्र बघायला मिळत आहे.. या विरोधात श्रीरामपूर तालुक्यातील नऊ गावातील शेतकरी आक्रमक झाले असून कालपासून अन्नत्याग आंदोलन सुरू केले आहे.. स्वातंत्र्याला आज अंशी वर्ष झालीय मात्र आम्ही अजूनही पारतंत्र्यातच जगत असल्याची आमची भावना झाली असून सरकारने जर निर्णय घेतला नाही तर दोन दिवसांनतर आम्ही स्वतः जमिनी ताब्यात घेणार असल्याचं आंदोलकांनी म्हणटलंय..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top