121102
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बजट को बताया नई सोच वाला
Palwal, Haryana:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह बजट नई सोच और नए भारत के निर्माण के लिए बनाया गया है। इसमें गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां बनाई गई हैं। देश के विकास के ढांचे को मजबूत करने के लिए नई सड़क परियोजनाओं और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को गति दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुपौल के बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर में चोरी, नकद-घंटियाँ-त्रिशूल चुराए
Bihar:रिपोर्ट नहीं: सुपौल के बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर में देर रात चोरी की घटना हुई। स्थानीय पुजारी के अनुसार मंदिर को रात में बंद कर दिया गया था और सुबह देखने पर परिसर से दो पीतल की घंटियाँ, एक त्रिशूल और पाठ के दौरान इस्तेमाल होने वाले पुस्तक पात्र के साथ करीब 9 हजार रुपये नकद भी गायब थे। पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है। घटना से इलाके में दहशत और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, लोगों ने चोरों की गिरफ्तारी और मंदिरों/सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। पुजारी विक्कू झा और स्थानीय भक्त तीर्थंनंद झा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात की है।0
0
Report
ISC नतीजे: लखनऊ की क्राइस्ट चर्च स्कूल की सारा ने 98.70 अंक पाए—आईएएस की राह!
Noida, Uttar Pradesh:घोषित हुए isc नतीज़ों में लखनऊ की क्राइस्ट चर्च की 12 वी की स्टूडेंट सारा ने 98.70 अंक प्राप्त किये खास बात ये है कि सारा न तो बोल पाती है और नाही सुन पाती है सारा की माँ और अध्यापक आज बहुत खुश है सारा का लक्ष्य आईएएस बनने का है0
0
Report
बारां पुलिस का कठोर संदेश: अपहरण के आरोपियों का सिर मुंडवा कर जुलूस निकाला
Baran, Rajasthan:बारां पुलिस का कड़ा संदेश व्यापारी अपहरण कर फिरौती वसूलने कांड के आरोपियों का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस बारां जिले में पुलिस ने अपराधियों के हौसले पस्त करने और आमजन में विश्वास जगाने के लिए एक बेहद सख्त कदम उठाया है। शहर के चर्चित व्यापारी अपहरण और फिरौती मामले में गिरफ्तार दो मुख्य आरोपियों, शाहरुख और राहिल, का पुलिस ने सिर मुंडवाकर और नंगे पैर शहर के मुख्य बाजारों में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान पूरे शहर में पुलिस प्रशासन के समर्थन में नारे लगे और व्यापारियों सहित आम नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर उन तमाम जगहों पर पहुंची जहां उन्होंने व्यापारी के अपहरण की साजिश रची थी और वारदात को अंजाम दिया था। घटना स्थल की तस्दीक के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। आरोपियों को नंगे पैर शहर की सड़कों पर घुमाया गया ताकि अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई को देख शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए। बारां पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अब अपराधियों की खैर नहीं है और शहर की शांति भंग करने वालों के साथ इसी तरह का व्यवहार किया जाएगा। हाल ही में बारां के एक प्रतिष्ठित व्यापारी का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस की विशेष टीमों ने तत्परता दिखाते हुए शाहरुख और राहिल को धर दबोचा। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य कड़ियों और साक्ष्यों को खंगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
नागदा के मारुति शोरूम में तिलक विवाद: आरोपी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:नागदा के मारुति सुजुकी शोरूम में तिलक लगाने को लेकर विवाद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा उज्जैन से करीब 55 किलोमीटर दूर नागदा में मामला, VHP-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन0
0
Report
बिहार में छह महीनों में दो मुख्यमंत्री, सरकार पर बढ़ते संकट और अधूरा मंत्रिमंडल
Noida, Uttar Pradesh:बिहार विधानसभा चुनाव उपरांत 6 महीने में ही राज्य ने दो मुख्यमंत्री देख लिए है। षड्यंत्र से बनी इस पथभ्रष्ट सरकार के प्रथम वर्ष के कार्यकाल का 46 .03 % समय व्यर्थ हो चुका है। बिहारवासियों के लिए यह अति निंदनीय एव चिंतनीय प्रश्न है? कि लगभग 50 फ़ीसदी समय गंवाने के पश्चात भी इस सरकार की प्राथमिकताएं, लक्ष्य, कार्यक्रम और नीतियां स्पष्ट व निर्धारित नहीं है? एक पखवाड़े से केवल 3 लोग ही बिहार चला रहे है। अधूरे मंत्रिमंडल के साथ बिना विमर्श, चिंतन और मनन के ये लोग अलोकतांत्रिक तरीके से मनमर्जी के निर्णय ले रहे है। सत्तालोलुप NDA नेताओं ने नैतिकता और लोक लाज की सारी मर्यादाएं त्याग कर प्रदेश को अपनी तृष्णा पूर्ति का अखाड़ा बना लिया है। विगत 6 साल में 5 बार और 12 वर्षों में 10 बार सरकार का गठन-पुनर्गठन हुआ है जिसमें चंचल व्यग्र मन के धनी सत्ताकामी श्री नीतीश कुमार ने कारण-अकारण 8 बार मुख्यमंत्री की शपथ ली है। उनकी इस बेसबब क्षणभंगुर विचारधारा और दिग्भ्रमित उत्कंठा ने शासकीय व्यवस्था को अंधेरे में धकेल प्रशासनिक अराजकता, सामाजिक अस्थिरता व अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न कर बिहार को दिशाहीन तथा बिहारवासियों को उपहास का पात्र बनाया है। आज बिहार बेलगाम नौकरशाही, अनियंत्रित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, वित्तीय कुप्रबंधन, अपारदर्शी कार्यशैली, अनुशासनहीनता, भ्रष्ट कार्य संस्कृति, गरीबी, पलायन, बेरोजगारी और अविश्वास के दुष्चक्र में फंसा हुआ है। बिहार के आवाम को अब इस निरर्थक सरकार से कोई उम्मीद शेष नहीं है। सम्पूर्ण देश जानता है कि तंत्र-यंत्र और षड्यंत्र से अर्जित कथित बहुमत से निर्मित यह असंवेदनशील सरकार अपने कार्यकाल में आमजनों की बजाय तंत्र में बैठे लोगों की पोषक बनकर ही कार्य करेगी。 नई सरकार के 6 महीनों में ही प्रदेशवासी उदासीन हो चुके है। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही 21 वर्षों की एनडीए सरकार की कार्य प्रणाली से बिहार के युवा, महिला, छात्र, किसान, कर्मचारी और व्यापारी अब नाउम्मीद हो चुके है। जो सरकार ख़ुद स्वयं के लिए समस्या है वह जनता का क्या समाधान करेगी?0
0
Report
हाईवे पर डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश कोटा ग्रामीण पुलिस को ''ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग'' के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कैथून थाना क्षेत्र का है, जहाँ 19 अप्रैल को एक ट्रक चालक के साथ हुई चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनीष उर्फ चिंटू, बंटी और ललित को धर दबोचा। बरामदगी: आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार (RJ17CA3155) और तीन ड्रम बरामद किए गए हैं। : ये बदमाश रात के अंधेरे में 8-लेन हाईवे पर खड़े ट्रकों की रेकी करते थे और पाइप से डीजल खींचकर फरार हो जाते थे। आरोपी मनीष और बंटी शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के नेतृत्व वाली टीम की इस सफलता ने हाईवे पर सक्रिय अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: बोलेरो से टकराकर एक ही परिवार की दर्दनाक मौत
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में एक बड़े सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। यहां बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना थाना पुवाया क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले अरुण, अपनी पत्नी सीमा, 6 साल की दीक्षा और 4 साल के नैतिक के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कई फीट ऊँचे उछल गए। हादसे में पति और दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों से अमृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक पूरा परिवार खत्म हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है.0
0
Report
बूंदी में जनगणना सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी - जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने आगामी जनगणना को लेकर आमजन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाएं तैयार करती है और संसाधनों का सही वितरण सुनिश्चित किया जाता है। कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया कि घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही, स्पष्ट और पूरी जानकारी दें, ताकि आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे। उन्होंने बताया कि जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस कार्य में सक्रिय सहयोग करें, जिससे जनगणना कार्य सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। प्रशासन द्वारा जनगणना को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।0
0
Report
बिहार उपचुनाव: बीजेपी ने अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाकर महागठबंधन को चुनौती दी
Patna, Bihar:मंगल पांडे के इस्तीफे से खाली हुई बिहार विधान परिषद की सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ता और प्रदेश कार्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है. आज नामांकन का आखिरी दिन है। वही अरविंद शर्मा का विधान परिषद के लिए नामांकन करने के लिए बीजेपी से रवाना हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है अच्छी तरह से उसे पालन करूंगा. कहा आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है इसके लिए पार्टी के तमाम नेता को धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. मेरी प्राथमिकता पार्टी के संगठन को विस्तार करना है। सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा, बिहार विधान परिषद प्रत्याशी। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बयान विधान परिषद से अरविंद शर्मा उम्मीदवार है 40 साल तक भारतीय जनता पार्टी के साथ काम किया है कई प्रकोष्ठों में रहे आज उनका नामांकन है अरविंद शर्मा जी को शुभकामनाएं है. हमारा बहुमत काफी बड़ा है एनडीए का हम उम्मीद करते हैं महागठबंधन से नामांकन करने की कोई हिम्मत भी नहीं करेगा तेजस्वी यादव लगातार ट्वीट के जरिए अपराध को लेकर सवाल कर रहे हैं संजय श्रावगी ने कहा अपराध पर बोलने का उनका कोई हक नहीं है उनकी जब सरकार थी सत्ता का संरक्षण था अपराधियों को कोई सत्ताधारी दल के नेता के घर मामूली कार्य होता था तो किसी ने किसी व्यवसाई के घर में मातम होता था शोरूम से गाड़ी उठा लिया जाता था आज अगर अपराधी घटनाएं घट रही है तो अपराधी ऊपर पहुंचाये जा रहे हैं सुल्तानगंज में घटना घटी अपराधियों की क्या हालत हुई सिवान में घटना घटी क्या हालत हुआ अपराधियों का पूरा अधिकार माननीय सम्राट चौधरी ने पुलिस को दिया है पाताल के अंदर और जमीन के अंदर भी अपराधी है उनको खींच कर लाना और सजा दिलवाना है. तेजस्वी यादव को बोलने का कोई हक नहीं है तेजस्वी यादव पर के शासनकाल पर कोर्ट ने टिप्पणी दी था。0
0
Report
Advertisement
ED की दबिश: श्री राम ज्वेलर्स ठिकानों पर छापेमारी, 2,000 करोड़ सिंडिकेट जांच तेज
Bilaspur, Chhattisgarh:ED दबिश बैंड –ईडी की दबिश से फिर मचा हड़कंप, श्री राम ज्वेलर्स पर छापा....... बैंड –दुबई में बैठे आरोपी विकास अग्रवाल के भाई पर कसा शिकंजा 2,000 करोड़ के सिंडिकेट की जांच में जुटी एजेंसियां.... एंकर –छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए एक बार फिर बड़ी दस्तक दी है। जांच टीम ने मध्य नगरी चौक स्थित प्रसिद्ध श्री राम ज्वेलर्स के संचालक विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई का मुख्य केंद्र विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल (उर्फ सुब्बू) को माना जा रहा है, जो इस 2,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में एक अहम संदिग्ध आरोपी है और फिलहाल दुबई में रहकर अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा है।इसके अलावा अनवर ढेबर के करीबी बतायें जा रहे हैँ..ईडी के अनुसार, साल 2019 से 2022 के बीच राज्य में हुए इस व्यापक अवैध शराब सिंडिकेट में विकास अग्रवाल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है, जिसके चलते उसकी संपत्तियों को पहले ही कुर्क (Attach) किया जा चुका है। अब एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या घोटाले के काले धन का निवेश श्री राम ज्वेलर्स या अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के जरिए खपाया गया है। फिलहाल, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में इस सिंडिकेट से जुड़े कई और रसूखदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.....0
0
Report
खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करों ने अमृत भारत एक्सप्रेस में चैन पुलिंग
Patna, Bihar:खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह शराब तस्करों द्वारा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चैन पुलिंग कर अफरा-तफरी मचा दी गई। अचानक हुई इस घटना के बाद यात्रियों में हलचल और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ गई। सूचना मिलते ही खुसरूपुर रेल पुलिस तुरंत हरकत में आई और टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब ट्रेन के पास पहुंची तो देखा गया कि दो शराब तस्कर गाड़ी से शराब से भरे बैग नीचे उतार रहे थे। जैसे ही तस्करों ने पुलिस को देखा, वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों बैग वहीं छोड़कर फरार हो गए। रेल पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। इसके बाद पुलिस ने छोड़े गए बैगों की तलाशी ली, जिसमें से 50 पीस झारखंड निर्मित कैन बीयर और 18 पीस आरएस विदेशी शराब बरामद की गई। फिलहाल खुसरूपुर रेलवे पुलिस अज्ञात शराब तस्करों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में छापेमारी कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ ट्रेन में मौजूद यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है। रेलवे स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई के बाद तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि शराब तस्करी के लिए चैन पुलिंग का यह तरीका नया नहीं है, लेकिन इस बार त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ी खेप पकड़ में आ गई।0
0
Report
रीको ने 12 अग्निशमन केंद्र और 37 वाहनों की मंजूरी दी—औद्योगिक सुरक्षा बढ़ी
Jaipur, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देश पर रीको औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा और सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। रीको द्वारा 12 नए अग्निशमन केंद्रों की स्थापना और 37 अग्निशमन वाहनों के लिए लगभग 25 करोड़ रु जारी, रीको द्वारा प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, उन्नयन एवं रखरखाव पर लगभग 1500 करोड़ रुपये से अधिक व्यय अपेक्षित है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाया जा सके। प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र भिवाड़ी (चौपानकी, खुशखेड़ा), बीकानेर (करणी औद्योगिक क्षेत्र चरण प्रथम एवं द्वितीय), बोरानाडा, चुरू, जयपुर (जैतपुरा), जोधपुर (बासनी), नागौर (आईआईडी सेंटर एवं एसजीसी परबतसर), सवाई माधोपुर (खेरदा, टोंक, हिंडौन सिटी) और श्रीगंगानगर में औद्योगिक क्षेत्र हनुमानगढ़ (चरण द्वितीय) सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। आबूरोड, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भिवाड़ी, बीकानेर, बोरानाडा, चुरू, जयपुर, जोधपुर, किशनगढ़, नागौर, नीमराना, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और उदयपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में 37 अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देश पर रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा और सुविधाएं बढाएंगा। रीको द्वारा 12 नए अग्निशमन केंद्र और 37 अग्निशमन वाहनों के लिए 25 करोड रू की वित्तीय स्वीकृति जारी की। विद्युत की निर्बाध उपलब्धता, सड़कों के निर्माण, अग्निशमन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास किया जा रहा। रीको के इन प्रयासों से राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। रीको द्वारा विद्युत आपूर्ति को निर्बाध एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यकतानुसार विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य भी करवाएं जाएंगे, रीको के इन प्रयासों से राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण का निर्माण होगा, जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
अलवर एक्सप्रेसवे हादसे में एक ही परिवार के पांच की मौत, सीएनजी लीकेज से आग
Alwar, Rajasthan:अलवर एक्सप्रेसवे हादसा: सीएनजी लीक से कार में लगी आग, दो बच्चियों समेत पांच जिंदा जले अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी की पहचान कर ली है。 लक्ष्मणगढ़ थाना प्रभारी नेकी राम के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। श्योपुर जिले के चैनपुर निवासी यह परिवार टैक्सी से यात्रा कर रहा था। गाड़ी सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीएनजी गैस के रिसाव के कारण अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया。 आग इतनी भीषण थी कि किसी भी सवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची जिंदा जल गए। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शव बुरी तरह जल गए और पहचान करना मुश्किल हो गया। घटना में चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया。 पुलिस ने मौके पर मेडिकल टीम बुलाकर डीएनए सैंपल के जरिए मृतकों की पहचान की। मृतकों में परिवार का मुखिया संतोष (35), उसकी पत्नी शशि, सास पार्वती और बेटियां रागिनी व साक्षी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक को छोड़कर सभी सवारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
गोरखपुर के सूखे नाले में महिला-नवजात की लाश: हत्या की आशंका
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सूखे नाले में दफन मिली महिला और नवजात की लाश, हत्या की आशंका, बारिश में मिट्टी हटने से बाहर निकला हाथ। गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक सूखे नाले की मिट्टी में दफन 30 साल की महिला और एक नवजात बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही मिट्टी से बाहर निकले एक इंसानी हाथ पर पड़ी इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई… देखने से आशंका जताई जा रही है कि बीती शाम अत्यधिक बारिश से शव के ऊपर पड़ी हुई मिट्टी हट जाने के कारण शव का हाथ ऊपर दिखाई दे रहा था। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर ग्राम सभा के मसूदाबाद टोले में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सूखे चोरहिया नाले की मिट्टी में दबा एक हाथ बाहर दिखाई दिया। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने जैसे ही यह नजारा देखा उनके होश उड़ गए लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई किसी ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खुदाई करवाकर जब मिट्टी हटाई तो वहां से एक महिला और एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ दोनों शव मिट्टी में दबे हुए थे मौके पर नोचे हुए बाल भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि शव को दफनाने के बाद जानवरों ने उसे नोच दिया होगा…मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शवों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है… पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है यह मामला हत्या का है या फिर किसी और कारण से शव यहां लाकर दबाए गए… क्या महिला स्थानीय थी या बाहर की… नवजात की मौत कैसे हुई इन सभी सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बना दिया है…0
0
Report
ज़ीर्कपुर-आंबाला रोड पर एक्साइज़ टीम ने बड़ी शराब की खेप बरामद की
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ-ਅੰਬਾਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖੇਪ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ. ਨਾਕੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਬੋਲੇਰੋ ਪਿਕਅੱਪ ਵਾਹਨ ਵਿੱਚੋਂ 150 ਪੇਟੀਆਂ ਸ਼ਰਾਬ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਈ ਗਈਆਂ. ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਆਰੋਪੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਐਕਟ ਅਧੀਨ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਜਾਰੀ ਹੈ. ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ, ਕੁਰਾਲੀ ਸਰਕਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਤਿੰਦਰ ਮਲਹੀ ਅਤੇ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਸਰਕਲ ਦੇ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਦੀ Sਾਂਝੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ “ਸਕਾਈ ਟੋਯੋਟਾ” ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 6:30 ਵਜੇ ਨਾਕਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ. ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਚਿੱਟੇ ਰੰਗ ਦੀ ਮਹਿੰਦਰਾ ਬੋਲੇਰੋ ਪਿਕਅੱਪ (ਅਸਥਾਈ ਨੰਬਰ TO 326 HP 4553 C) ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ. ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਵਾਹਨ ਵਿੱਚੋਂ 150 ਪੇਟੀਆਂ “GREY WOLF (ਜਾਮੁਨ ਈ-ਵੋਡਕਾ)” ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ. ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ “ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸੇਲ ਓਨਲੀ” ਲਈ ਸੀ, ਪਰ ਇਸ ‘ਤੇ ਨਾ ਤਾਂ ਹੋਲੋਗ੍ਰਾਮ ਸਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ QR ਕੋਡ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਸਾਬਤ ਹੋਈ. ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ ਹਾਈ ਫੀਲਡ ਡਿਸਟਿਲਰੀਜ਼ ਐਂਡ ਬੋਟਲਰਜ਼ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਿਟੇਡ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ ਗਈ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ. ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਾਹਨ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ. ਉਸ ਦੀ ਪਛਾਣ ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਵਰਗਵਾਸੀ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਰੋਪੜੀ, ਡਾਕਘਰ ਭਰਾਰੀ, ਤਹਿਸੀਲ ਭੋਰੰਜ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ. ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਆਰੋਪੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਐਕਟ, 1914 ਦੀ ਧਾਰਾ 61 ਅਤੇ 78(2) ਅਧੀਨ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਜਾਰੀ ਹੈ. ਨਾਲ ਹੀ ਇਹ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸ਼ਰਾਬ ਕਿੱਥੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿੱਥੇ ਸਪਲਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਸੀ.0
0
Report
Advertisement
