icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow10 Jun 2024, 10:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी कोतवाली ने लूटकांड के 6 बदमाश गिरफ्तार; दो सिपाही भी शामिल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिसमें दो उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही हैं. बीते दिनों मिनर्वा चौराहा के पास कार सवार बदमाशों ने व्यापारी के मुनीम और उसके साथी के साथ मारपीट कर बैग में रखे 24 लाख 90 हजार रुपए लूट लिए थे और उन्हें गाड़ी में बैठा कर कानपुर हाईवे पर छोड़ कर भाग गए. पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये, एक क्रेटा कार बरामद कर गिरोह के 6 बदमाशों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. लेकिन वारदात में शामिल एक पुलिस कर्मी समेत कुल चार और साथियों को पकडना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है.
0
0
Report

प्रतापगढ़ में 12.18 करोड़ की साइबर ठगी: 34 आरोपियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा भंडाफोड़

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: टेलीग्राम-व्हाट्सएप के जरिए 12.18 करोड़ की ठगी, 34 आरोपियों पर कार्रवाई प्रतापगढ पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत साइबर अपराधियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 14 मुकदमे दर्ज कर 34 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। यह गिरोह देश के 19 राज्यों में सक्रिय था और अब तक 12 करोड़ 18 लाख रुपये की ठगी में इनकी संलिप्तता सामने आई है। इन्वेस्टमेंट और 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ठगी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, पार्ट-टाइम जॉब और क्रिप्टो-ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। कमीशन का लालच देकर ये अपराधी आम लोगों से उनके बैंक खाते ('म्यूल अकाउंट्स') और मोबाइल नंबर हासिल कर लेते थे, जिनका उपयोग ठगी की रकम को खपाने और फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में किया जाता था।पुलिस द्वारा पूछताछ और सत्यापन के बाद जिन प्रमुख आरोपियों को चिन्हित किया गया, उनमें: कन्हैया लाल, श्रीराम गौतम, सचिन सिंह, सचिन पटेल, विराज सिंह, लव कुश सरोज, रवि कुमार, मुकेश कुमार वर्मा, दीपक सिंह, कृष्णलाल प्रजापति, हरीशचंद्र, अर्पित कुमार उपाध्याय, श्रेयांश द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, अंकित कुमार पटेल, युवराज सिंह और प्रदीप कुमार सोनकर शामिल हैं। इनके साथ ही कुल 34 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है।
0
0
Report
Advertisement

बपावर में नकली नोट चलाने वाला युवक गिरफ्तार, जाली नोट भारी संख्या में बरामद

Noida, Uttar Pradesh:बपावर कस्बे में रविवार को नकली नोट चलाते पकड़े गए युवक से जुड़ी खबर दुकानदार व ग्रामीणों ने पकडकऱ बपावर पुलिस को किया था सुपुर्द बपावर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अभियुक्त से नकली नोट किए बरामद दो सौ रूपए के 285 व एक सौ रूपए के 23 जाली नोट किए बरामद नकली नोट को बपावर के बाजार में चलाने की पूरी योजना आरोपी आनन्द कुशवाह पिपरोदा खुर्द थाना गुना मध्यप्रदेश को किया गया गिरफ्तार कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत Shankar के निर्देशन में हुई कार्रवाई बपावर थाने के सहायक उपरिनरीक्षक रामप्रकाश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई बाइट कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी Threeपानी पुल हादसे के बाद SSP ने निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय बताए

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पुल पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने दुर्घटना स्थल पर सड़क की स्थिति, वाहनों की दिशा और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, गौरतलब है की 11 जुलाई की रात तीनपानी बाईपास पुल पर लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने पुल के घुमाव पर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की बनावट, मोड़, दोनों वाहनों की दिशा और दुर्घटना के संभावित कारणों का विस्तार से अध्ययन किया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का वैज्ञानिक और तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, एसएसपी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इससे सभी वाहन चालकों, पुलिस और समाज को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। साथ ही पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

तरुण मीणा के नेतृत्व में अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Baran, Rajasthan:अटरू में जेल से बाहर आते ही फिर गरजे युवा नेता तरुण मीणा, कवाई अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन ​बारां के अटरू जेल से रिहा होने के बाद युवा कांग्रेस नेता तरुण मीणा और उनके साथियों के तेवर और कड़े हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही तरुण मीणा सहित तीनों साथियों ने एक बार फिर अडाणी पावर प्लांट कवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज बारां के पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल के नेतृत्व में अटरू एसडीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेस द्वारा एक विशाल और उग्र प्रदर्शन किया गया। ​प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल और युवा नेता तरुण मीणा ने अडाणी पावर प्लांट प्रशासन पर स्थानीय लोगों की अनदेखी, प्रदूषण और युवाओं को रोजगार न देने के गंभीर आरोप लगाए। एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अडाणी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
0
0
Report
Advertisement

CAG-ICSSR के संयुक्त मंच पर राजस्थान की वित्तीय स्थिति व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर मंथन

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की वित्तीय स्थिति और शहरी निकायों में ठोस कचरा प्रबंधन पर मंथन हुआ। 'विकसित भारत 2047' में राज्यों की भूमिका पर चर्चा हुई। राजस्व घाटा, राजकोषीय घाटा, प्राथमिक घाटा, FRBM Act, कर एवं गैर-कर राजस्व सहित वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखा गया। जयपुर शहर में प्रतिदिन लगभग 1000 टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है, जिसे संसाधन में बदलने की दिशा में प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता बताई गई। वक्ताओं ने नगर निकायों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ करने के लिए संपत्ति कर संग्रह बढ़ाने, स्टाम्प ड्यूटी के ढांचे में सुधार, पूंजीगत व्यय की गुणवत्ता बढ़ाने और स्थानीय निकायों की वित्तीय क्षमता को मजबूत करने पर बल दिया। ICSSR और CAG के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नीति निर्माण में प्रमाणिक डेटा के उपयोग पर जोर दिया। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति ने राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में राज्यों की भूमिका की जानकारी दी।
0
0
Report

सिलाई सेंटर से महिला समूहों में नई आत्मनिर्भरता और रोजगार की उम्मीद

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संचालित सिलाई सेंटर महिला स्व-सहायता समूहों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। यहाँ महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चंद्राकर ने महिला समूहों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार करने, समय पर कार्य पूरा करने और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। सिलाई सेंटर के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्पाद महिलाओं की आय का नया स्रोत बनेंगे। इस पहल से महिला समूहों को न केवल नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
0
0
Report
Advertisement

कांकेर: तलाकुर्रा धान खरीदी घोटाला पर कांग्रेस का चक्का जाम, दोषियों पर सख्त कार्रवाई

Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर। जिले के तलाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में हुए एक करोड़ 14 लाख 47 हजार रुपए के घोटाले को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है, कांग्रेस कमेटी ने आज मरकाटोला में चक्काजाम कर दिया और दोषیوں पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, कांग्रेस का आरोप है कि जिला कांग्रेस कमेटी के आंदोलन के डर में देर रात प्रशासन के इशारे पर निचले स्तर के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है जबकि घोटाले के प्रमुख आरोपियों को बचाया जा रहा है। दरअसल खरीफ विपरण 2025-26 में तलाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में 41 हजार 223 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी,जिसमें 37 हजार 396 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका था। 7 जुलाई को ऑनलाइन रिपोर्ट में 3 हजार 827 क्विंटल धान शेष बताया गया जबकि भौतिक सत्यापन में केवल 314 क्विंटल धान ही पाया गया, जिससे केंद्र में 3 हजार 682 क्विंटल धान की अनियमितता पाई गई। मामला उजागर होते ही समिति हरकत में आई और जिला प्रशासन तक मामला पहुंचा लेकिन एक हफ्ते बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने मामले में आज मरकाटोला में चक्काजाम की चेतावनी जिला प्रशासन को दी थी,देर रात आननफानन में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top