Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Palwal121103

मंडकौला गांव में 58 वर्षीय किसान की धारदार हथियार से ली गई जान

Jul 21, 2024 07:36:04
Hathin, Haryana

मंडकौला गांव में 58 वर्षीय किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह किसान का शव खेतों पर स्थित झोपड़ी में मिला। किसान रात को खेतों पर ही सोता था और उसके सिर और पेट पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। हथीन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Nov 24, 2025 12:06:38
Bhiwani, Haryana:बाईट : मुक्केबाज़ नुपुर श्योराण व नुपुर के पिता व भीम अवार्डी कोच संजय श्योराण。 भिवानी विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज बेटी नुपुर श्योराण का हुआ जोरदार स्वागत अब कॉमनवेल्थ और एशियन खेल में देश के लिए पदक जीतना है उनका अगला लक्ष्य : नुपुर श्योराण नुपुर ने 2025 में जीते तीन वर्ल्ड मेडल जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण और एक सिल्वर है शािमल : कोच संजय श्योराण _MINI क्यूबा के नाम से मशहूर भिवानी में सोमवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब देश की राजधानी दिल्ली के पास स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित हुए विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी पहुंची अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज़ नुपुर श्योराण का भिवानी में भव्य स्वागत किया गया। कैप्टन हवा सिंह बॉक्सिंग अकादमी की मुक्केबाज़ नुपुर श्योराण ने अपने अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनका 2026 का लक्ष्य कॉमनवेल्थ खेलों और एशियन खेलों के लिए तैयारी करना और उनमें पदक जीतना है। नुपुर ने इस शानदार जीत का श्रेय अपनी माता मुकेश श्योराण और अपने पिता एवं कोच भीम अवार्डी संजय श्योराण को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और कोच का समर्थन और मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की कुंजी है। कैप्टन हवा सिंह बॉक्सिंग अकादमी के पदाधिकारियों ने नुपुर की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। नुपुर के पिता व भीम अवार्डी कोच संजय श्योराण ने बताया कि नुपुर ने अकेले 2025 में तीन वर्ल्ड मेडल जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल शामिल है। उन्होंने बताया कि नुपुर अभी तक 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में खेल रही थीं, लेकिन अब वह कॉमनवेल्थ और एशियन खेलों के लिए अपनी तैयारियों को नए sire से अंजाम देंगी। उन्होंने यह भी बताया कि नुपुर अपनी तीसरी पीढ़ी की बॉक्सर हैं और वर्तमान में वल्र्ड चैंपियन व रैंकिंग में नं. एक स्थान पर हैं। नुपुर ने अपनी शानदार उपलब्धियों से कैप्टन हवासिंह और भीम अवार्डी कोच संजय श्योराण का नाम रोशन किया है। नुपुर का यह प्रदर्शन न केवल भिवानी, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Nov 24, 2025 12:05:51
Jaipur, Rajasthan:परिवहन विभाग में 7 डिजिट बैकलॉग घोटाले के कथित आवंटन से जुड़ा मामला है जो मार्च 2025 से गर्माया हुआ है। जयपुर के आरटीओ First में शुरू हुए ઘટનાઓ के बाद कई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने झुंझुनूं DTO और राजसमंद के कार्यवाही करने वाले ड्यूटी अधिकारियों को भी निलंबित किया, तथा अपर परिवहन आयुक्त रेणु खंडेलवाल को जांच के निर्देश दिए। 8500 बैकलॉग में से कुछ रिकॉर्ड गायब होने की बातें सामने आ रही हैं और 2,000 से अधिक वाहनों का रिकॉर्ड ठीक से दर्ज नहीं पाया गया है। विभाग के अनुसार लगभग 400 अधिकारी-कर्मचारी इस गड़बड़झाले में शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें जयपुर RTO प्रथम के करीब 32 कार्मिक सामने आ रहे हैं। ED ने इस घोटाले के तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा है और अब ED की एंट्री के बाद विभाग ने अग्रिम कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दोषी कार्मिकों पर FIR कराने के निर्देश दिए हैं और विभाग सोमवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा ताकि उन जिलों में जिनमें दोषी माने गए कार्मिक हैं, वहां FIR दर्ज करवाई जा सके।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 24, 2025 12:05:17
Harda, Madhya Pradesh:हरदा के कृषि उपज मंडी में किसानों ने कम भाव मिलने के विरोध में जोरदार हंगामा किया। जानकारी के अनुसार किसानों का आरोप है कि मंडी में मक्का का भाव अचानक कम कर दिया गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भाव गिरने से नाराज किसान मंडी परिसर में ही चक्का जाम पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को गंभीर होता देख जिला प्रशासन और मंडी अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर समस्या को समझने की कोशिश की। किसानों ने साफ कहा कि व्यापारियों द्वारा मक्का का रेट मनमाने तरीके से घटाया जा रहा है, जिससे उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद प्रशासन ने उचित कार्रवाई व समाधान का आश्वासन दिया, फिलहाल मंडी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन किसान उचित समर्थन मूल्य की मांग पर अड़े हुए हैं। बाइट 01 सुनील जाट, किसान बाइट 02 नवल सिंह ठाकुर, किसान बाइट 03 दयाराम सिंह किसान बाइट 04 मोहन विश्नोई, किसान बाइट 05 अशोक कुमार डेहरिया,SDM
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 24, 2025 12:04:54
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ଡମଫର ମାଲିକ ସଂଘର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ନିର୍ବାଚନ । ପୁନର୍ବାର ଭିଜୟ କୁମାର ନାୟକ ସଭାପତି ଭାବେ ନିର୍ବାଚିତ ହୋଇଛନ୍ତି। ଏହା ସମସ୍ତ ଡମଫର ମାଲିକଙ୍କ ବିଜୟ ବୋଲି କହିବା ସହିତ ସଂଘର ସଦସ୍ୟ ମାନଙ୍କୁ କୃତଜ୍ଞତା ଜଣାଇଛନ୍ତି ସଭାପତି ଭାବେ ନିର୍ବାଚିତ ବିଜୟ କୁମାର ନାୟକ। ଦୀର୍ଘ ୧୨ବର୍ଷ ଧରି ସଭାପତା ଭାବେ ଡମ୍ଫର ମାଲିକ ସଂଘ କୁ ଚଳାଇ ଆସୁଥିବା ବେଳେ ସଂଘର ସଦସ୍ୟ ମାନେ ପୁନର୍ବାର ବିଜୟ କୁମାର ନାୟକ ଙ୍କ ଉପରେ ਆଶ୍ଥା ପ୍ରକଟ କରି ତାଙ୍କୁ ଜିତାଇ ଥିବା ବେଳେ ଡମଫର ମାଲିକ ସଂଘ ର ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା ଉପରେ ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ଧ୍ୟାନ ଦିଆଯିବା ସହିତ ମାନୁଆଲ ବର୍ଥ କୁ ନେଇ ବନ୍ଦର କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ଓ ଜାହାଜ ଚଳାଚଳ ମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କରିବେ ବୋଲି ପ୍ରତିଶ୍ରୁତି ଦେଇଛନ୍ତି ବିଜୟ କୁମାର ନାୟକ। ଏକମାତ୍ର ସଂଘ ପାରାଦୀପ ର ପନ୍ଦର ନିଷିଦ୍ଧାଞ୍ଚଳ ରେ ପରିବହନ କ୍ଷେତ୍ରରେ ଦୀର୍ଘ ୪୦ବର୍ଷ ଧରି ଭାବେ କାର୍ଯ୍ୟ କରି ଆସୁଥିବା ବେଳେ ବିଜୟ କୁମାର ନାୟକଙ୍କ ପ୍ୟାନେଲ ରେ ଉପ ସଭାପତି ପ୍ରମୋଦ କୁମାର ନାୟକ, ସମ୍ପାଦକ ସୁରଜ କୁମାର ବାରିକ, ସହ ସମ୍ପାଦକ ପ୍ରମୋଦ କୁମାର ସାହୁ ଓ କୋଷାଧ୍ୟକ୍ଷ ଭାବେ ଅଜୟ କୁମାର ସାମଲ ନିର୍ବାଚିତ ହୋଇଛନ୍ତି । ମୋଟ ୩୮୫ ଭୋଟରଙ୍କ ମଧ୍ୟରୁ ୩୪୯ ଜଣ ଭୋଟ ଦେଇଥିବା ବେଳେ ସଭାପତି ଭାବେ ବିଜୟ କୁମାର ନାୟକ ୨୮୪ ଖଣ୍ଡ ଭୋଟ ପାଇଛନ୍ତି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
Nov 24, 2025 12:04:39
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Nov 24, 2025 12:03:56
Dhamtari, Chhattisgarh: छह महीने पहले शहर के बरडिया ज्वेलर्स पर हुई सनसनीखेज गोलीबारी केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली..... पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है.... लूट के इरादे से तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग की थी, जिसमें ज्वेलर्स की बेटी घायल हुई थी.... इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी..... लंबी तफ्तीश और सुरागों के बाद पुलिस ने आखिरकार दो आरोपियों को पकड़ लिया..…. गिरफ्तारी के बाद धमतरी पुलिस ने दोनों आरोपियों का सिटी कोतवाली से लेकर सदर क्षेत्र तक जुलूस निकाला..... इस दौरान आरोपियों से नारे लगवाए गए... अपराध करना पाप है.. पुलिस हमारा बाप है... वही पुलिस अधिकारियों का कहना है इस जुलूस का मकसद समाज और अपराधियों दोनों को यह सन्देश देना है कि.... जुर्म का अंजाम हमेशा बुरा होता है, और कानून के हाथ बहुत लंबे हैं.... कोई भी बच नहीं सकता।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Nov 24, 2025 12:03:37
Delhi, Delhi:लखनऊ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाला अवैध कॉल सेंटर ध्वस्त, मास्टरमाइंड गिरफ्तार सीबीआई ने लखनऊ में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर ठगी कर रहा था। इस कार्रवाई में एजेंसी ने फरार आरोपी विकास कुमार निमार को गिरफ्तार किया है, जो अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क का अहम हिस्सा था। सीबीआई ने बताया कि विकास कुमार निमार पहले पुणे और विशाखापट्टनम में VC Infometrix Pvt. Ltd. नाम से फर्जी कॉल सेंटर चलाता था। उसके खिलाफ सितंबर 2024 में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार था। 20 नवंबर 2025 को सीबीआई ने उसे लखनऊ स्थित घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 14 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और आपराधिक दस्तावेज बरामद किए गए। साथ ही, उसके घर से ही एक और अवैध कॉल सेंटर का खुलासा हुआ, जहां से 52 लैपटॉप और डिजिटल सबूत जब्त किए गए। सीबीआई ने बताया कि यह कॉल सेंटर अमेरिकी नागरिकों को कॉल कर फर्जीवाड़ा करता था। मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 24, 2025 12:03:21
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के गोहरगंज के ग्राम पांजरा में 6 साल की मासूम बच्ची से हुए दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी सलमान की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. जिले में जगह जगह चक्कजाम किया जा रहा है. विधायक सुरेंद्र पटवा भी घटना स्थल पर पहुँच गए हैं. रायसेन जिले के गोहरगंज में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में जहां अब छोटी छोटी बच्चियों के साथ महिलाएं 24 घंटे से थाने के सामने धरने पर बैठी हैं, वहीं रायसेन जिले भर में अब दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए नगर बंद और चक्का जाम किया जा रहा है. मंडीदीप में चक्काजाम लगभग 10 किलोमीटर से अधिक पहुंच गया है. वाहन चालक परेशान हो रहे हैं लेकिन धरने पर बैठी महिलाएं और चक्का जाम कर रहे लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं. वहीं धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो और एनकाउंटर किया जाए तभी यह धरना समाप्त होगा. आपको बता दें कि रात में लगभग 8 डिग्री का तापमान और तेज ठंड के बावजूद भी यह महिलाएं विगत 24 घंटे से थाने के सामने धरने पर बैठी हैं. मंडीदीप में चक्काजाम कर रहे लोगों का कहना है कि अगर छक्का जाम खत्म करना है तो आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करो. वहीं गौहरगंज थाने पहुंचे स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा ने भी महिलाओं और बच्चियों से बातचीत की. सुरेंद्र पटवा का कहना है कि मासूम बच्ची को एम्स अस्पताल में देखकर आया हूं उसकी सेहत में सुधार हो रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 500 पुलिस कर्मियों की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और माननीय मुख्यमंत्री महोदय भी इस मामले में संज्ञान ले रहे हैं और जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं.
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 24, 2025 12:03:06
Mathura, Uttar Pradesh:ठाकुर बांके बिहारी महाराज का मनाया जाएगा प्राकट्य उत्सव 25 नवंबर को मनाई जाएगी बिहार पंचमी बांके बिहारी का है प्राकट्य उत्सव हम लोगों की भाषा में रहते हैं जन्मोत्सव लेकिन बृजवासी कहते हैं प्राकट्य उत्सव मथुरा-वृंदावन के निधिवन और बांके बिहारी मंदिर में चल रही तैयारी देश विदेश से भक्त आ रहे हैं अपने आराध्य को बधाई देने कल सुबह 4:00 बजे होगा बांके बिहारी महाराज का अभिषेक वृंदावन के निधिवन मंदिर स्थित प्राकृतिक स्थिति में बांके बिहारी महाराज का पंचामृत से किया जाएगा अभिषेक भक्तों का उम्र का भारी सैलाब उसके बाद सुबह 9:00 बजे निकाली जाएगी शोभायात्रा निधिवन मंदिर में चल रही है तैयारी बाहर से मंगाए गए फूल मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 24, 2025 12:02:51
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी थाना क्षेत्र में दर्ज हुई ट्रैक्टर–ट्राली चोरी की एक FIR ने पुलिस को ऐसे गिरोह तक पहुँचा दिया, जिसकी करतूतें सामने आते ही पुलिस भी हैरान रह गई। नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में की गई तफ्तीश के दौरान पुलिस ने न सिर्फ चोरी की गई ट्रैक्टर–ट्राली बरामद की, बल्कि पूछताछ में चोरों ने कई और वारदातों का राज खोल दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए चोरों से पूछताछ में सामने आए खुलासों के आधार पर पुलिस ने तीन ट्रैक्टर–ट्राली, एक ट्रैक्टर का इंजन, प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक टाटा एस वाहन भी जब्त किया। पूरे मामले में खास बात यह रही कि पुलिस के पास शुरुआत में सिर्फ एक चोरी की रिपोर्ट थी, लेकिन पेशेवर तरीके से की गई तफ्तीश ने चोरी की कई परतें खोल दीं। पूछताछ के दौरान चोरों ने अन्य वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी का सामान बरामद किया। सभी छह आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य संभावित रिश्तों और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Nov 24, 2025 12:02:34
Almora, Uttarakhand:Almora Anchar-केंद्रीय परिवहन एवम सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विकास भवन में जिला निगरानी समिति की बैठक की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर अधिकारियों से फीडबैक लिया और अधिकारियों से कहा कि जनपद चल रही योजनाओं का लक्ष्य मिशन मोड पर करने का निर्देश दिए। वही उन्होंने जलजीवन मिशन के मामलों आ रही शिकायतों का समाधान कर कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिये। और कार्य योजनाओं गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाने के साथ ही निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क मुद्दे छाये रहे। जिला निगरानी समिति की बैठक में जिला भर के अधिकारी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Nov 24, 2025 12:02:12
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:स सत्यापन पर बड़ी कार्यवाही Muzaffarnagar पुलिस ने किराएदारों और बाहरी कामगारों के सत्यापन के दौरान चरथावल क्षेत्र में एक मकान में अवैध आतिशबाजी बनाने की छापेमारी की। मौके पर रियासत नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर भारी मात्रा में पटाखा बनाने के केमिकल और अन्य सामान बरामद हुए। पूछताछ से पता चला कि किराएदार गाजियाबाद के रहने वाले थे और अवैध पटाखा फैक्ट्री में अनार बम बनाने का काम पिछले समय से कर रहे थे। छापेमारी में लगभग 20 किलो के आसपास केमिकल पाउडर और अन्य सामग्री भी बरामद की गईं। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया और न्यायिक हिरासत भेजा गया; अन्य दो व्यक्तियों के खिलाफ भी मुकदमा कायम किया गया और अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। किराएदार थे वे जनपद गाजियाबाद के रहने वाले थे और यहां इस फैक्ट्री में काम कर रहे थे। यह ऑपरेशन सत्यापन अभियान के क्रम में किया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top