21 नशे के इंजेक्शन सहित युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
Palwal, Haryana:मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव सराय खटैला से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने 21 नशे के इंजेक्शन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। नारकोटिक्स कंट्रोल के प्रभारी कीमती लाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सराय खटैला निवासी एक युवक नशीले इंजेक्शन बेचने का काम करता है और आज भी बेचने जाने वाला है। इसी आधार पर गौरव, नंद किशोर, रोहित व दीपक की टीम गठित कर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 21 इंजेक्शन बरामद हुए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान ।
Baidpura, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। कस्बे में सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया वाली गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे सात से आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। राहुल जैन सोमवार रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, हादसे में मां गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर, एक ही बाइक पर सवार होकर उरई से अपने घर जा रहा था परिवार, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास का हादसा।सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
