Back
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक हादसे में चालक की मौत
AMANIL MOHANIA
Mar 13, 2026 12:05:57
Nalhar, Haryana
Story :- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की मौत।
नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना सदर नूंह की चौकी जयसिंहपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर एक ट्रोला आगे चल रहा था। इसी दौरान किसी कारण से आगे चल रहे ट्रोला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहा दूसरा ट्रोला तेज रफ्तार के कारण समय पर नहीं रुक सका और सीधे आगे चल रहे ट्रोला में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रोला का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।
हादसे में पीछे चल रहे ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह भिजवा दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान कृष्ण पुत्र कालूराम, निवासी पण्डा थाना विराटनगर, जिला कोटपुतली (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आगे चल रहे ट्रोला का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 12:49:380
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 12:49:310
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 13, 2026 12:49:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 13, 2026 12:48:590
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 13, 2026 12:47:58Hamirpur, Himachal Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला सहित 2 सगे भाईयों को चोटें आई हैं..
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 13, 2026 12:47:470
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 13, 2026 12:47:330
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 13, 2026 12:47:160
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 13, 2026 12:46:510
Report
1
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 13, 2026 12:46:390
Report