Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

Nuh - भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया

Anil Mohania
Mar 28, 2025 14:58:12
Nuh, Haryana

भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को नूंह जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और किसान नेता आजाद ने राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। किसान नेता आजाद का आरोप है कि पंजाब सरकार केंद्र के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के खिलाफ दमन कर रही है। चंडीगढ़ में 5 मार्च से प्रस्तावित सात दिवसीय धरने को रोक दिया गया। पूरे प्रदेश को खुली जेल में बदल दिया गया है। 19 मार्च को केंद्रीय मंत्रियों से वार्ता के बाद लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर से किसानों के धरनास्थल हटा दिए गए। 

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement