Back
मेवात की गंगा-जमुनी संस्कृति: बच्चों के तिरंगे साथ पदयात्रा का जोश
AMANIL MOHANIA
Dec 03, 2025 12:18:32
Nalhar, Haryana
मस्जिदों–मदरसों से बरसे फूल, तिरंगों संग बच्चों ने बढ़ाया पदयात्रा का उत्साह
वंदे सरदार एकता पदयात्रा रोजाना 18–22 किलोमीटर का सफर तय कर रही; मेवात में दिखी अद्भुत एकता और भाईचारा
नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल के गांव लुहिंगाकला से शुरू हुई वंदे सरदार एकता पदयात्रा ने बुधवार को मेवात के कई हिस्सों से गुजरते हुए चांदडाका, तिंगाव सहित कई स्थानों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल मालाओं से यात्रियों का अभिनंदन किया।
यात्रा जब मुस्लिम बहुल इलाकों से होकर आगे बढ़ी, तो मस्जिदों और मदरसों से लोगों ने फूल बरसाकर यात्रियों का स्वागत किया। यह दृश्य मेवात की सदियों पुरानी गंगा-जमुनी संस्कृति, सांप्रदायिक एकता और सम्मान की परंपरा को दर्शाता रहा।
पदयात्रा के दौरान सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब ग्रामीण छोटे-छोटे बच्चों को कंधों पर बैठाकर और हाथों में तिरंगा थामे दूर-दूर तक पैदल चलकर यात्रा में शामिल होने पहुंचे। बच्चों के तिरंगा प्रेम और उत्साह ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कई बच्चे स्वयं भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कई किलोमीटर तक पदयात्रा के साथ चलते रहे, जिससे यात्रा को विशेष ऊर्जा मिली।
रोजाना 18 से 22 किलोमीटर की दूरी तय कर रही यह पदयात्रा जहां-जहां पहुंची, वहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी और भाईचारे के साथ स्वागत किया। पूरे मार्ग पर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों की गूंज वातावरण को प्रेरक और सकारात्मक बनाती रही।
यात्रियों ने कहा कि यह पदयात्रा मेवात में भाईचारा, विकास और राष्ट्रभावना को नई दिशा दे रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 03, 2025 12:39:080
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 03, 2025 12:38:460
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 03, 2025 12:38:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 03, 2025 12:38:160
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 03, 2025 12:37:590
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 03, 2025 12:37:380
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 03, 2025 12:37:140
Report
0
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 03, 2025 12:36:000
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 03, 2025 12:35:390
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 03, 2025 12:35:200
Report