Back
नूंह के नगला जमालगढ़ में पुलिस-ग्रामीण झड़प: पिकअप चोरी के आरोप
AMANIL MOHANIA
Dec 05, 2025 15:04:45
Nalhar, Haryana
नूंह जिले के पुन्हाना खंड के गांव नगला जमालढ़गढ़ में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों और दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के साथ झड़प हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारी महिलाओं को पड़कर गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान कोई महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद नहीं है। जैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ हाथापाई की वैसे ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की एक टीम गांव के एक युवक को पिकअप गाड़ी चोरी करने के आरोप में पकड़ने के लिए आई थी। पिकअप चोरी के आरोप लगाकर युवक को पकड़ने गई थी पुलिस। जानकारी के मुताबिक तौसीफ पुत्र आस मोहम्मद निवासी नगला जमालगढ़ गांव में ही वेल्डिंग मिस्त्री का कार्य करता है। दिल्ली पुलिस सुबह करीब 10:00 बजे गांव में पहुंची और तौसीफ को अपने साथ ले जाने लगी। तौसीफ के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा किसी भी अपराध में शामिल नहीं है। लेकिन दिल्ली पुलिस का दावा था कि उसने एक पिकअप गाड़ी को चुराया है। इसी बात को लेकर दोनों में झड़प होने लगी। दिल्ली पुलिस के कर्मचारी दो गाड़ियों में गांव में पहुंचे थे। जो जबरन तौसीफ को अपने साथ ले जाने लगी। जब परिवार के लोगों ने पुलिस कर्मचारियों से तौसीफ की गिरफ्तारी के लिए सबूत मांगा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। महिलाओं को गाड़ियों में डालने लगी पुलिस। जब पुलिस कर्मचारी जबरन तौसीफ को ले जा रहे थे तो परिवार के लोग उनके सामने खड़े हो गए और गाड़ियों को रोक लिया। जहां पुलिस कर्मचारियों ने बल का प्रयोग किया। गांव में माहौल गरमा गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के साथ झड़प करने लगे। वीडियो में कुछ पुलिस कर्मचारियों के हाथों में लाठियां भी दिखाई दे रही हैं। वहीं बिना महिला पुलिस कर्मचारी के परिवार की महिलाओं को जबरन डाला जा रहा है। जब इस झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उक्त पुलिस कर्मचारी और ग्रामीणों के बीच समझौता होने के बाद सामने आ रही है। संबधित थाने को नहीं दी गई सूचना वहीं इस मामले को पुन्हाना थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि दिल्ली पुलिस गांव में पहुंची थी। लेकिन हमारे थाने को कोई सूचना नहीं दी गई। फिलहाल मेवात क्षेत्र में दिल्ली पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ की गई झड़प के बाद मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
112
Report
27
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 05, 2025 15:32:4234
Report
VRVikash Raut
FollowDec 05, 2025 15:32:23118
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 05, 2025 15:32:0931
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 05, 2025 15:31:4525
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 05, 2025 15:31:2935
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 05, 2025 15:31:0490
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 05, 2025 15:30:4168
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 05, 2025 15:30:22123
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 05, 2025 15:30:11Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की कम उपस्थिति
विधायको की गैरमौजूदगी को लेकर संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष से किया निवेदन
अगली बार सत्र की तारीख तय करते समय शादियों के मुहूर्त को ध्यान में रखा जाए
क्योंकि विधायको को अपने क्षेत्र में शादियों में जाना पड़ता है।
60
Report
67
Report
107
Report
40
Report
68
Report