Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कुरुक्षेत्र के दो भाइयों ने ऑर्गेनिक किचन गार्डन में 8 किलो शलगम उगाकर कमाल कर दिखाया

DKDARSHAN KAIT
Feb 19, 2026 12:26:12
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र के दो किसान भाइयों ने ऑर्गेनिक तरीके से किचन गार्डन में 8 किलो की शलगम उगा कर किया कमाल, शलगम का पत्तों सहित था 15 किलो वजन हारियाणा में अब कुछ किसान रसायन खेती को छोड़कर आर्गेनिक और प्राकृतिक खेती की तरह बढ़ रहे हैं। और ऑर्गेनिक खेती में वह एक से एक कमाल भी कर रहे हैं। ऐसे ही दो किसान भाई कुरुक्षेत्र के अमीन (अभिमन्यपुर) गांव के रहने वाले हैं। जो अपने खेत में अपने खुद के खाने के लिए किचन गार्डन ऑर्गेनिक तरीके से चल रहे हैं और उसमें ऑर्गेनिक सब्जियों तैयार कर रहे हैं। लेकिन उनके किचन गार्डन की सबसे बड़ी बात यह है कि वह इसमें 8 किलोग्राम तक की सरगम तैयार कर रहे हैं। 8 किग्रा की वजन वाली शलगम की तैयारी , पत्तों सहित 15 किलोग्राम वजन मिला था कुरुक्षेत्र के अमीन गांव के किसान अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि वह खेती करने का शौक रखते हैं पिछले 45 साल से वह अपने भाई के साथ मिलकर खेती कर रहे हैं। करीब 30 एकड़ में वह खेती कर रहे हैं लेकिन कुछ खेत में जगह उन्होंने ऑर्गेनिक किचन गार्डन के लिए रखी हुई है जिस पर वह किसी भी प्रकार का रसायन का प्रयोग नहीं करते। उन्होंने अपने इस किचन गार्डन में 8 किलोग्राम की शलगम तैयार की है जिसका पत्तों के साथ 15 किलोग्राम वजन मिला था। 8 किग्रा की वजन वाली शलगम देखकर हर कोई हुआ हैरान अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि ऑर्गेनिक खेती का ही कमाल है जो इतनी बड़ी शलगगम उनके खेत में तैयार हुई है उन्होंने कहा कि उन्होंने इस शलगम को सर्दियों के सीजन में अपने खेत में लगाया था अक्टूबर महीने में उन्होंने इसकी रोपाई की थी इसमें पानी की लागत भी बहुत कम होती है। हालांकि जब उनके खेत में यह लगी हुई थी तब उन्होंने नहीं सोचा था कि इसका इतना वजन होगा लेकिन जब उन्होंने इसे अपने खेत से उखाड़ कर गांव में जाकर इसका भजन किया तो हर कोई इस शलगम को देखकर हैरान हो गया वह खुद भी सोचते थे कि यह तीन से चार किलोग्राम तक की होगी लेकिन जब जाकर इसका वजन किया तो हर कोई इसके बारे में सुनकर देखने के लिए दूर-दूर से उनके घर पर पहुंचने लगे और हर कोई उनके अद्भुत खेती की तारीफ करने लगे। 9 फरवरी को खेत से उखाड़ी थी शलगम किसान अश्वनी कुमार शर्मा के भाई राजीव शर्मा ने बताया कि हमने इस शलगम को अपने खेत से 9 फरवरी को उखाड़ा था। उस समय इसके पत्तों के साथ इसका वजन 15 किलोग्राम था पत्ते काटकर इसका वजन 8 किलोग्राम निकाला जबकि पत्तों का वजन 7 किग्रा था। हर कोई इसको देखकर हैरान है वह खुद भी इसको देखकर हैरान थे जब रिश्तेदारों को इसकी बात पता चली तो उन्होंने कुरुक्षेत्र शहर में इसको देखने के लिए अपने घर पर मंगवाया और वहीं पर कुछ दिन रखा। उनके रिश्तेदारों के घर पर शहर में भी बहुत लोग उसको देखने के लिए आए थे। हालांकि करीब 10 दिन पहले इसको उखाड़ने के बाद अब इसका एक किलोग्राम वजन कम हो गया है जब इसका कांटे पर वजन किया गया तो 7 किलोग्राम मिला क्योंकि ताजी सब्जी का वजन ज्यादा होता है। 10 दिनों में 1 किलोग्राम वजन कम हो गया लेकिन फिर भी है दूसरे शलगम से काफी बड़ी है। उन्होंने कहा कि उनको खेती करते हुए करीब 35 साल हो गए हैं उन्होंने कभी इतनी बड़ी शलगम अपनी जिंदगी में नहीं देखी है। किचन गार्डन में पहले भी कर चुके अच्छी सब्जी तैयार उन्होंने बताया कि वह अपने किचन गार्डन में हर मौसम की सब्जी लगते हैं जो शुद्ध ऑर्गेनिक होती है। वह मौसम के अनुसार अलग-अलग सब्जी लगते हैं पहले भी उनकी इस किचन गार्डन में लगाई हुई सब्जियां काफी अच्छी हुई है। पहले भी उन्होंने करीब चार किलोग्राम का चुकंदर, 6 किग्रा की मूली , 3 किलोग्राम से ऊपर पत्ता गोभी और फूलगोभी भी अपने इस किचन गार्डन से ली हुई है। लेकिन अब इस शलगम ने उनको और भी ज्यादा मशहूर कर दिया है क्योंकि आज तक कितनी बड़ी शलगगम ना ही उन्होंने कभी देखी और ना ही सुनी है। उन्होंने कहा कि वह अपने खाने के लिए इस किचन गार्डन में गन्ना , हरी सब्जियां, प्याज , फल फ्रूट सभी लगाए हुए हैं। उन्होंने अपने खेत में असम राज्य की एक वैरायटी का नींबू का पौधा भी लगाया हुआ है जिसकी ग्रोथ भी काफी अच्छी है और वह अभी बंपर पैदावार दे रहा है करीब ढाई साल कब है पौधा है जिसे एक कुंटल उत्पादन वह ले रहे हैं। करीब 25 सालों से कर रहे ऑर्गेनिक फार्मिंग उन्होंने बताया कि वह दोनों भाई मिलकर खेती करते हैं उनका परिवार इकट्ठा रहता है बीमारियों से बचने के लिए वह खुद के खाने के लिए ऑर्गेनिक किचन गार्डन कर रहे हैं हालांकि बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक खेती करना चाहते हैं लेकिन मार्केटिंग की समस्या की वजह से वह बड़े स्तर पर इसको नहीं कर पाते इसलिए वह अपने खाने के लिए ऑर्गेनिक किचन गार्डन चला रहे हैं। उनको 25 साल हो गए इस किचन गार्डन में उन्होंने आज तक कभी रसायन नहीं डाला , वह इसमें गोबर की खाद का प्रयोग करते हैं और अब उनकी पैदावार और उत्पादन भी और रसायन खेती से काफी अच्छा मिलता है। हालांकि शुरुआती कुछ सालों में उत्पादन कुछ काम रहता है लेकिन अब वह इससे अच्छा उत्पादन ले रहे हैं। ऑर्गेनिक खेती से ही हो पाया यह संभव, ऑर्गेनिक खेती के चलते पहले भी रह चुके प्रोग्रेसिव फार्मर उन्होंने कहा कि साधारण खेती हर कोई करता है लेकिन 8 किलोग्राम की शलगम तैयार होना यह सिर्फ ऑर्गेनिक खेती में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि 8 किलोग्राम की शलगम तैयार करने से उनको एक नई पहचान मिली है वह पहली बार 1995 में ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग लेने के लिए सरकारी कृषि संस्थान में गए थे और तब से ही वह इस खेती को करते आ रहे हैं इसमें उनका कई इमारत पहले सरकार और कृषि विभाग के संस्थानों के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है उन्होंने कहा कि काफी अच्छा लगता है जब आप दूसरे किसानों से बेहतर करते हैं और आपकी हर जगह तारीफ होती है इसलिए वह दूसरे किसानों से भी कहते हैं कि कम से कम अपने खाने के लिए ऑर्गेनिक खेती जरूर करें ऑर्गेनिक खेती से हमारी मिट्टी के उपजाऊ शक्ति भी बनी रहती है और हमारे मित्र कीट भी उसमें रहते हैं जिसे उत्पादन में कुछ सालों बाद अच्छी वृद्धि होती है और हम बिना जहर के फल और सब्जियों का सकते हैं। बाइट, अश्वनी कुमार शर्मा किसान बाइट राजीव शर्मा किसान
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 19, 2026 13:56:47
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के नगला बाबन पट्टी गांव में गुरुवार सुबह हाईटेंशन लाइन का 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से दो युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। गांव निवासी भूपेंद्र (28), जो अस्वस्थ था, अपने साथी प्रदीप शाक्य (28) के साथ सुबह करीब 8:30 बजे शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्यूबवेल सप्लाई की लाइन का तार अचानक टूटकर दोनों पर गिर गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष संजुल पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेम प्रकाश पांडे, तहसीलदार रवीश कुमार, कानूनगो रामनिवास सिंह, लेखपाल चंद्रशेखर और उपजिलाधिकारी न्यायायिक अब्बास नकवी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच बीघा जमीन और 50-50 लाख रुपये मुआवजे की मांग रखी। करीब चार घंटे बाद अधीक्षण अभियंता राहुल कुमार और अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्युत विभाग और राजस्व विभाग से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि, जमीन का पट्टा और दोषियों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन मुरारी खान और बिजलीघर पर तैनात एसएसओ की संविदा समाप्त कर दी गई है तथा जांच के आदेश दिए गए हैं।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही और रिश्वत के आरोप लगाए। बताया कि घटना के बाद करीब 15 मिनट तक करंट चालू रहा। मृतक प्रदीप के पिता अशोक कुमार का पांच माह पहले और भूपेंद्र के पिता जगदीश का पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। प्रदीप की गर्भवती पत्नी निशा और भूपेंद्र की पत्नी सुमन व तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक और आक्रोश व्याप्त
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 13:56:19
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 13:48:26
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:फिल्म अभिनेता राजपाल यादव जेल से छूटने के बाद अपने घर शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिसकर्मी राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान राजपाल यादव ने कहा कि वह तिहाड़ जेल में चिंतन करने के लिए गए थे। सिगरेट पीने की आदि राजपाल यादव ने देश की सभी जेल में बंद कैदियों के लिए धूम्रपान का इंतजाम करने की भी अपील की। राजपाल यादव ने कहा कि अपने प्रशंसकों की दुआओं के बादलों की वह जेल से छूटे हैं। राजपाल यादव का घर बंडा ब्लाक के कुंडरा गांव में है। तिहाड़ जेल से छूटने के बाद राजपाल यादव सीधे अपने घर शाहजहांपुर पहुंचे हैं। यहां वह अपने भाई की बेटी की शादी में भी शामिल हो गए। राजपाल यादव से मुलाकात करने के लिए थाने के पुलिसकर्मी भी पहुंचे और वह राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 19, 2026 13:48:08
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 19, 2026 13:47:40
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में एनके ज्वेलर्स की दुकान के पास से राहगीरों ने चोरी करते रंगेहाथ नकाबपोश एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना नाम रुकसार निवासी मुरली मनोहर जामा मस्जिद के पास जिला जालौन बताया। महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किये सोने की एक नथ, एक चैन, पायल, चांदी के सिक्के और चालीस हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाकर खरीदारी करने वाले लोगों के सामान और रुपया चोरी करती थी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 19, 2026 13:47:25
Kishanganj, Bihar:इंडो-नेपाल बॉर्डर ज़िला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक नेपाल के MORANG जिले स्थित बिराटनगर में आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार के किशनगंज,अररिया और सुपौल जिलों के अधिकारी शामिल हुए,जबकि नेपाल की तरफ से सुनसरी, झापा और मोरंग जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में नेपाल में आगामी चुनावों को लेकर सीमा सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई।जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा की सतत निगरानी,बॉर्डर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना, मानव तस्करी रोकना,नशीली दवाओं, शराब, खाद्यान्न और अन्य वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाना एवं अन्य क्रॉस-बॉर्डर अपराधों का नियंत्रण करने पर जोड़ दिया गया। खास तौर पर Nepal में चुनाव के मद्देनजर नेपाली प्रशासन ने महत्वपूर्ण अनुरोध किया है कि चुनाव से 72 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया जाए। इस प्रस्ताव पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 13:46:11
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 19, 2026 13:45:57
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र में गोवध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को ग्राम बिशुनपुर कला के पास स्थित एक तालाब के किनारे बोरे में गोवंशीय पशु (बछड़े) के अवशेष मिलने की सूचना ग्राम चौकीदार नजर मोहम्मद उर्फ राजू ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया。 मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 19 फरवरी को पुलिस ने अमवाबाग चितौड़गढ़ बंध के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलीम पुत्र वारिस अली निवासी बालापुर थाना जरवा और बड़कऊ उर्फ इमरान पुत्र चांद अली निवासी हरखड़ी थाना पचपेड़वा के रूप में हुई है。 पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर एक छुट्टा बछड़े को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे ग्राम लुधौरी के गन्ने के खेत में ले जाकर उसका वध किया। आरोपियों ने बताया कि मांस को आपस में बांट लिया गया था और अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए बिशुनपुर कला के बाहर स्थित तालाब में दबा दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर कई अहम साक्ष्य भी जुटाए गए हैं, जिससे मामले की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस तरह के अपराधों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी -बलरामपुर विकास कुमार
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 19, 2026 13:45:42
Noida, Uttar Pradesh:Election Commission of India (भारत निर्वाचन आयोग) की तरफ से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को SIR (Special Intensive Revision) की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं: जिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए गए: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, Chandigarh डा केंद्र/केन्द्र शासित प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (केंद्र शासित प्रदेश), हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश), झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi), ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड। इन सारे राज्यों को SIR प्रक्रिया की प्रारम्भिक तैयारी करने को कहा गया है। अप्रैल 2026 से SIR शुरू होने की संभावना है और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से तैयारियां शीघ्र पूरी करने को कहा गया है।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 19, 2026 13:45:21
Noida, Uttar Pradesh:Election Commission of India (भारत निर्वाचन आयोग) की तरफ से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को SIR (Special Intensive Revision) की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं: जिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए गए: आंध्र प्रदेश अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (केंद्र शासित प्रदेश) हरियाणा हिमाचल प्रदेश जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) झारखंड कर्नाटक लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश) महाराष्ट्र मणिपुर मेघालय मिजोरम नागालैंड राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) ओडिशा पंजाब सिक्किम त्रिपुरा तेलंगाना उत्तराखंड इन सारे राज्यों को SIR प्रक्रिया की प्रारंभिक तैयारी करने को कहा गया है अप्रैल 2026 से SIR शुरू होने की संभावना सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से तैयारियां शीघ्र पूरी करने को कहा गया है
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 19, 2026 13:34:19
Munger, Bihar:उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इलाके में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान। मुंगेर : तारापुर नगर पंचायत बाजार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया वही जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मुर्गा व मछली बेच रहे दुकानदारों को हटाते हुए उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। अभियान शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, तारापुर बस पड़ाव होते हुए धोनी पुल तक चलाया गया। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अवैध रूप से कब्जा करने वालों को शीघ्र स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। सभी फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार निर्धारित सरकारी जमीन पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है। पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा की खुले में मांस, मछली व मुर्गा बेचने वालों को पूर्व में ही नोटिस दिया गया था। संबंधित दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेने तथा ढके हुए स्थान या दुकान के अंदर ही बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ。
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Feb 19, 2026 13:33:59
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के ग्राम बाम्हनवाड़ा में शराब मुक्त ग्राम अभियान के तहत महिलाओं ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुई महिलाओं ने गांव में तैयार किए जा रहे महुआ के लाहन को नष्ट कर दिया। महिलाओं ने बताया कि गांव में लंबे समय से महुआ शराब बनाए जाने से सामाजिक माहौल खराब हो रहा था और परिवारों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसी के चलते उन्होंने एकजुट होकर कार्रवाई की। इस दौरान महिलाओं ने भारी मात्रा में तैयार लाहन को नदी में बहा दिया तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले महुआ को रेत में मिलाकर नष्ट कर दिया। महिलाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य गांव को नशामुक्त बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में रह सके। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि गांव में अवैध शराब निर्माण पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी की जाए。 गांव में महिलाओं की इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे सामाजिक जागरूकता की मिसाल माना जा रहा है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top