136118
कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम तक सीधी बस सेवा हुई शुरू
Kurukshetra, Haryana:राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने हरियाणा रोडवेज की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही कुरुक्षेत्र अब मथुरा, हरिद्वार के साथ-साथ खाटू श्याम से भी जुड़ गया है। जिसके चलते 435 रुपये किराए में बस अम्बाला, कुरुक्षेत्र होते हुए 152 डी हाइवे से खाटू श्याम जाएगी और मंत्री ने बस में सवार होकर श्रद्धालुओं को बधाई दी और खुद जायजा भी लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुमक्खी डंक से किसान की मौत: खेत में दहशत, परिवार में गम
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। बेटी के सिर से पति का साया उठ चुका था, इसलिए पिता माखन वर्मा अक्सर बेटी के घर खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाने पहुंचते थे। लेकिन रविवार को बेटी और नातिन के साथ खेत में काम करने पहुंचे माखन की जिंदगी का यह आखिरी दिन साबित हुआ। मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले के बाद जान बचाने भागे माखन का शव कुछ देर बाद धान के खेत में पानी के भीतर मिला। घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम घोंघेडबरी की है। ग्राम भनपुरी, राजनांदगांव निवासी माखन वर्मा अपनी बेटी बोधंतिन वर्मा के यहां खेती के काम में सहयोग करने आए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे माखन, बेटी और नातिन धान के खेत में खाद का छिडकाव कर रहे थे। इसी दौरान पास के खेत में नीम के पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकल आईं और तीनों पर हमला कर दिया। डंक से बचने के लिए तीनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। बोधंतिन और उनकी बेटी किसी तरह घायल हालत में गांव पहुंच गईं, लेकिन माखन नजर नहीं आए। परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच सहित ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद माखन धान की फसल के बीच पानी में डूबे मिले। उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेजा। यहाँ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। माखन की मौत मधुमक्खियों के डंक, पानी में डूबने या किसी अन्य वजह से हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।0
0
Report
सादुलशहर नगरपालिका चुनाव: निर्दलीयों ने भारी जीत, भाजपा- कांग्रेस बंटे
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर- सादुलशहर नगरपालिका चुनाव में बड़ा उलटफेर, 25 में से 22 वार्डों में निर्दलीयों की जीत, भाजपा को 2 और कांग्रेस को मिली 1 सीट, भाजपा के बागी प्रदीप खीचड़ गुट ने दिखाया सियासी दम, भाजपा के बागी प्रदीप खीचड़ बोले- प्रदेश नेतृत्व का फोन आया, कल जयपुर बुलाया,कहा- भाजपा का बोर्ड बनाएंगे, निर्दलीयों के समर्थन से बनेगा भाजपा का बोर्ड बाईट प्रदीप खीचड़ भाजपा नेता0
0
Report
लखनऊ विश्वविद्यालय गेट-1 पर सुरक्षा कर्मियों का धरना: 40 निकाले जाने के आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर 1 पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी और छात्र संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि हिंद सिक्योरिटी फोर्स कंपनी के जरिए यहाँ पर पिछले 8 से 10 सालों से सुरक्षा कर्मी की नौकरी कर रहे हैं अचानक से बिना कोई कारण बताए लगभग 40 लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। इनका आरोप है कि ₹40000 नौकरी के नाम पर घूस मांगी गई, हमारी सैलरी 10 से ₹12000 है, ऐसे में इतने पैसे दे पाना मुमकिन नहीं। इसीलिए पुराने लोगों को निकाल कर नए लोगों से घूस लेकर उन्हें नौकरी दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से समर्थन की उम्मीद है, नहीं तो ऐसे ही प्रदर्शन चलता रहेगा। हम लोगों को जाति सूचक गालियां भी दी गई और झूठे आरोप लगाकर निकाल दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर गैसड़ी में तेंदुए का आतंक: 27 सेकंड के वीडियो में खेत तक पहुंचा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में तेंदुए का आतंक: गैसड़ी के दो रेंज में दहशत, 27 सेकंड के वीडियो में गन्ने के खेत में जाता दिखा तेंदुआ बलरामपुर के गैसड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जनकपुर और रामपुर रेंज के अलग-अलग इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद लोग सहमे हुए हैं। इसी बीच तेंदुए का करीब 27 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह साफ दिखाई दे रहा है और कुछ ही देर में गन्ने के खेत में जाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जनकपुर रेंज के हलौरा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8 बजे खेत की जुताई कर रहे किसान के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देखकर किसान ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब 15 दिनों में तेंदुए ने तीन बकरियों पर हमला किया, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। वहीं रामपुर रेंज के डालपुर-जमधरा मार्ग पर बरूनी नाले के पास भी झाड़ियों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों में इसके बाद से डर बना हुआ है। ग्रामीण खेतों और सुनसान रास्तों पर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है। विभाग की ओर से लोगों को शाम के बाद अकेले बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील کی गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी गई है।0
0
Report
जातिगत जनगणना में ओबीसी अलग कॉलम जोड़ने की मांग तेज़, कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-जातिगत जनगणना में ओबीसी का कॉलम जोड़ने की माँग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा, 2027 की जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ने की उठाई मांग, पिछड़ी जातियों की संख्या दर्ज कर उनके वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग, हर जाति को अलग कोड देने और जातिगत आँकड़ों के आधार पर योजनाएं बनाने की मांग, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。0
0
Report
संभल के माई हुसैनपुर में लाठी-डंडे से मारपीट, पांच घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। जुनावई थाना क्षेत्र के माई हुसैनपुर गांव में मामुली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से भिड़ गए और महिलाएं भी एक-दूसरे पर लाठी चला गईं, साथ ही ईंट-पत्थर भी बरसे। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना का लाइव वीडियो CCTV में कैद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को CHC में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दबंगई का आरोप लगाया। Junavai थाना क्षेत्र के माई हुसैनपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
रामविचार नेताम के गणेश चतुर्थी संदेश पर कांग्रेस पर आरोप: राजनीतिकरण और सहयोग के आह्वान
Begun, Rajasthan:रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दी प्रदेश वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं.. कांग्रेस ने लगाया सेवा संकल्प अभियान को राजनीतिकरण करने का आरोप.. छात्रों से दिया जलवाने को लेकर कांग्रेस का निशाना..मामले में मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- छात्रों से दिया नहीं जलवाया जा रहा है.. इसमें छात्र हैं आम जनता है शिक्षक हैं कर्मचारी हैं.. सभी से आग्रह इस पुनीत काम में सभी सहभागी बने.. बिना उनके यह अभियान सफल नहीं होगा.. कांग्रेस कुछ ना कुछ राग लापति रहती है.. कल से अंबिकापुर में शुरू होगी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग मामले पर कहा- कुछ ना कुछ कांग्रेस करती रहती है,कांग्रेस में आपस में गुटबाजी है.. इनमे जूतम पैजार मची रहती है सबको मालूम है.. देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नीचे धकेल दिया है.. अब ऊपर आना बहुत मुश्किल है इसलिए कुछ ना कुछ अभियान चलाते रहते हैं.. गोवंशों के लिए सुरक्षित स्थान को लेकर मंत्री नेताम ने कहा- जहां कहीं भी हाईवे के किनारे इस तरीके की स्थिति निर्मित होती है.. सभी से अपेक्षा की जाती है कि अपने-अपने क्षेत्र में उन्हें आश्रय दे.. भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी को पेपर लीक मामले में ED द्वारा रिमांड लिए जाने पर कहा- निष्पक्ष रूप से ED अपनी जांच कर रही है.. जो तथ्य मिले उस पर कार्रवाई की जा रही है... कांग्रेस के हर वादे को भाजपा ने बताया झूठा मामले में कहा- कांग्रेस ने जो जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए.. तमाम योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई.. जल्दी कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री नेताम ने साधा निशाना इसके पहले भी एक से एक सुरमा भी आते रहे.. एक और सुरमा आ रहा है उस से कोई फर्क नहीं पड़ता है.. बाइट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री0
0
Report
सीएम योगी के बाइट पैकेज को लेकर नई बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी की बाइट पैकेज के लिए0
0
Report
खजुराहो-बीमठा NH 39 पर बाइक दुर्घटना, युवक की मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बीमठा-खजुराहो NH 39 पर बीती एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार युवक खजुराहो से बमीठा की ओर जा रहा था, तभी सड़क पर बैठे बैल से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार को सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल की पहचान प्रदीप साहू निवासी नाहदौरा गांव के रूप में हुई है। प्रदीप रेलवे में ड्राइवर का काम करता था; रात में राहगीरों ने 112 पर कॉल कर मदद मांगी। घायल को पहले बमीठा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सड़क पर आवारा पशुओं के बैठने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर नगर निगम चुनाव: मतगणना केंद्र में बिजली गुल, प्रक्रिया बाधित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम चुनाव।मतगणना केंद्र पर बिजली गुल।कई कमरों में बिजली गुल होने से मतगणना अटकी。0
0
Report
Surat में भारी बारिश के समय Tapi नदी के पुल पर पानी बहना शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Surat, Gujarat: Amid continuous heavy rain in Surat for several hours, water has started flowing over the bridge causeway built on the Tapi River.0
0
Report
सांचौर नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 19 वार्डों में जीत से बोर्ड बनाने की राह पकड़ी
Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-सांचौर नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड, 35 वार्डों में 19 पर जीती भाजपा, 8-8 पर निर्दलीय व कांग्रेस जीती सांचौर नगरपालिका चुनाव के नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है नगरपालिका के कुल 35 वार्डों में भाजपा ने 19 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 8 वार्डों में सफलता मिली। वहीं 8 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर दोनों प्रमुख दलों को चुनौती दी। भाजपा के 19 पार्षद चुने जाने के साथ ही सांचौर नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है वहीं, कांग्रेस के 8 पार्षदों के साथ-साथ 8 निर्दल…0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में आरएच इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फर्म में भीषण आग, 10 फायर टेंडर मौजूद
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद-ब्रेकिंग आरएच इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फर्म में लगी भीषण आग 10 फायर टेंडर मौके पर मौजूद थानां कटघर क्षेत्र स्थित काशीपुर तिराहे पर एक घण्टे से लगी हुई है भीषण आग सिलेंडर फटने से लोगो मे दहशत बाइट:राजीव कुमार (सीएफओ मुरादाबाद)0
0
Report
बोकारो के फुसरो-कथारा मार्ग पर देर रात सड़क हादसा, रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BM-2827
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के फुसरो-कथारा मुख्य पथ पर देर रात सड़क हादसा, अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन। बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक सड़क दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। यह हादसा फुसरो नगर परिषद के सेंट्रल हॉस्पिटल, ढोरी के समीप हुआ, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH09BM-2827 है। देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। फिलहाल, इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं या कोई हताहत हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, वाहन की गति क्या थी और उसमें कितने लोग सवार थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।0
0
Report
रामनगर के मोहान में रिजॉर्ट पर सीवर पानी नहर में डालने का आरोप, जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:एंकर-रामनगर के मोहान क्षेत्र के मोहाना में स्थित मैंगो ब्लूम रिजॉर्ट से कथित तौर पर सीवर का पानी सिंचाई नहर में छोड़े जाने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रिजॉर्ट का गंदा पानी नाली के जरिए सिंचाई नहर में मिलाया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल खेतों की सिंचाई के साथ-साथ पशु-मवेशियों के पानी पीने के लिए भी किया जाता है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने देर रात और आज सुबह रिजॉर्ट पहुंचकर विरोध जताया. रिजॉर्ट की जनरल मैनेजर मोनिका कांबोज समेत अन्य लोगों के साथ ग्रामीणों की तीखी बहस भी हुई, वहीं अब प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने की तैयारी कर ली है. दरअसल मोहान क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि मैंगो ब्लूम रिजॉर्ट द्वारा कथित तौर पर सीवर का पानी नाली और सिंचाई नहर में छोड़ा जा रहा है. ग्रामीण त्रिलोक सिंह ने इससे संबंधित वीडियो पहले भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साझा किया था, जिसमें पानी नाली की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. मामलے को लेकर देर रात और फिर आज सुबह दर्जनों ग्रामीण रिजॉर्ट परिसर के सामने पहुंचे और अपना विरोध जताया. ग्रामीणों ने रिजॉर्ट प्रबंधन से इस संबंध में जवाब मांगा, इस दौरान जनरल मैनेजर मोनिका कांबोज और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अब संयुक्त जांच कराने का फैसला लिया है. रामनगर के उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें मामले से संबंधित वीडियो प्राप्त हुआ है, वीडियो में कथित तौर पर रिजॉर्ट परिसर का पानी नाली में मिलाए जाने की बात सामने आ रही है. एसडीएम के मुताबिक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा जा रहा है, इसके साथ ही सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्वे करेगी, नायब तहसीलदार को भी नामित किया गया है, जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि पानी का वास्तविक स्रोत क्या है और क्या रिजॉर्ट का सीवर या गंदा पानी वास्तव में नाली अथवा सिंचाई नहर में छोड़ा जा रहा है. अगर जांच में ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित रिसोर्ट के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं मामले में रिजॉर्ट की जनरल मैनेजर मोनिका कांबोज से जब उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है, उनका कहना है कि वर्तमान में रिजॉर्ट का सीवर पानी नाली या नहर में नहीं छोड़ा जा रहा है, उन्होंने दावा किया कि कल शाम मोहान क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण सामान्य पानी का टैंक ओवरफ्लो हो गया था और वीडियो में दिखाई दे रहा पानी उसी का है. फिलहाल ग्रामीणों के आरोप और रिजॉर्ट प्रबंधन के दावे आमने-सामने हैं, अब प्रशासन की संयुक्त जांच के बाद ही साफ होगा कि वीडियो में दिखाई दे रहा पानी सीवर का था या बारिश के कारण टैंक से निकला पानी.0
0
Report
Advertisement
