icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
132001
Nitin Kumar Nitin Kumar Follow14 Jun 2024, 01:23 pm

लोकसभा चुनावों में बेशक कुछ कमी रह गई हो लेकिन विधानसभा चुनावो में ये कसर पूरी कर देंगे

Karnal, Haryana:

सोनीपत बीजेपी कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मोदी सरकार में हरियाणा से तीन सांसदों को कैबिनेट में स्थान मिलने पर पीएम मोदी और बीजेपी संगठन का धन्यवाद किया। मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा लोकसभा चुनावों में बेशक कुछ कमी रह गई हो लेकिन विधानसभा चुनावों में ये कसर पूरी कर देंगे। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में हम सरकार बनायेंगे। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने एक पक्ष को बहकाते हुए 400 पार नारे को संविधान बदलने का झूठ बोला।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सांगानेर में महिला मजदूर के शव मामले पर परिजन धरना दे रहे हैं

Noida, Uttar Pradesh:सांगानेर सदर थाने इलाके में रिंग रोड के पास महिला मजदूर का शव मिलने का मामला महात्मा गांधी हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर धरना दे रहें हैं परिजन परिजन आरोपियों को पकड़ने की मांग लेकर दे रहे धरना मृतका ललिता देवी वाटिका निवासी सतीश प्रजापत की पत्नी थी ललिता सोमवार को चौखटी से निकलती थी मजदूरी करने परिजनों ने ललिता से दुष्कर्म और हत्या करने की आशंका जताई, पुलिस ने देर रात शव को रखवाया महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर दे रहे धरना, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत, आसपास के CCTV फुटैज खंगालें के साथ जांच में जुटी पुलिस
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र शाहाबाद: किसान महापंचायत के लिए तैयारी, पुलिस बल तैनात

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों की महापंचायत आज, किसानों का पहुंचने का दौर जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात धान खरीद की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में कल पुलिस और किसानों के बीच काफी टकराव हुआ । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 जो दिल्ली से अमृतसर जाता है उसको जाम करना चाहते थे पुलिस के द्वारा किसानों को वहां से रोकने के लिए उनके ऊपर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। जिसके बाद बराड़ा रोड पर ही अपना पक्का मोर्चा लगाकर बैठ गए और आज एक बार फिर से महापंचायत के लिए किसानों के द्वारा कॉल दी गई है भारतीय किसान यूनियन चढूनी के द्वारा इस प्रदर्शन की शुरुआत की गई थी लेकिन अब उनके समर्थन में हरियाणा और भारत की दूसरी किसान यूनियन भी खड़ी हो गई है हालांकि पुलिस के द्वारा किसान नेताओं को डिटेल करने का काम किया जा रहा है ताकि वह महापंचायत में शामिल होने के लिए न पहुंचे इसके बावजूद भी आज शाहाबाद में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा भी किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है अब देखना होगा कि आज किसान महा पंचायत में किसानों के द्वारा क्या फैसला लिया जाता है
0
0
Report

NH-30 के बदले वैकल्पिक मार्ग: कांगेर घाटी क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए निर्देश

Jagdalpur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ो की कटाई को देखते हुए भारी वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है, इसके तहत जगदलपुर से सुकमा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समय में NH-30 के बजाय वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा, निर्धारित समय के दौरान कोंटा और सुकमा की ओर से जाने वाले भारी वाहनों को जगदलपुर दंतेवाड़ा सुकमा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा, वाहन चालकों से कांगेर घाटी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले NH-30 मार्ग पर इस समयावधि में जाने से बचने की अपील की गई है, पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है。
0
0
Report
Advertisement

25 सितम्बर से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू, भोपाल से 351 बसें हरी झंडी

Chhindwara, Madhya Pradesh:25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत मध्य प्रदेश में होगी। भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीएम मोहन यादव यहां से अलग-अलग शहरों के लिए 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होने वाली है मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा। भोपाल से 351 बसों को सीएम मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सारी बसें। शहर के अंदर और इंटरसिटी में चलेंगी ये बसें। मध्य प्रदेश में सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी ‘ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा ’ का 25 सितंबर 2026 को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत प्रदेश में लगभग 1500 बसें चलना शुरू हो जाएंगी.
0
0
Report

भरत शर्मा ने बूंदी नगर परिषद की बागडोर संभाली; विकास पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:नगर परिषद के नवनियुक्त सभापति भरत शर्मा ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण किया। प्रशासक एवं जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव तथा आयुक्त बृजेश रॉय ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया। इससे पहले भरत शर्मा ने संत राम लखन दास जी महाराज एवं बालक दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया और नगर परिषद मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उपसभापति संजय भूटानी का भी अभिनंदन किया गया। परिषद परिसर में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ जारी है। भरत शर्मा ने कहा कि शहर का विकास, स्वच्छता, यातायात, पेयजल और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता रहेगी।
0
0
Report

गोड्डा के पहाड़िया आदिवासियों को राशन नहीं मिला, कार्डधारक नाराज, कार्रवाई की मांग

Godda, Jharkhand:गोड्डा में गरीबों के निवाले पर आफ़त मच गई है।PVTG समुदाय में आनेवाले पहाड़िया आदिम जनजाति को सरकारी अनाज से मरहूम रखने की कोशिशें की जा रही हैं।वहीं संबंधित अधिकारी कुछ भी बोलना नहीं चाहते हैं। मामला गोड्डा जिले के आदिवासी बहुल बोआरीजोर प्रखंड के कुसुमघाटी का है।इस पहाड़िया गांव में आदिम जनजातीय समुदाय के कार्डधारकों को डाकिया योजना के तहत मिलने वाला राशन करीब तीन माह से नहीं मिलने के कारण कार्डधारी में आक्रोश बढ़ने लगा है। राशन नहीं मिलने से दर्जनों कार्डधारियों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन को लेकर कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, राशन कार्ड में वर्ष 2022 में ही सभी कॉलम भर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक नया राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। कई कार्डधारकों के कार्ड में जगह नहीं बचने के कारण कॉपी में लिखकर राशन का विवरण दर्ज किया जाता है। लगातार तीन माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राशन का वितरण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस मामले को लेकर जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुछ भी खास जानकारी देने से बचते दिखे। उन्होंने ऑफ द रिकॉर्ड दो माह का बकाया राशन की बात स्वीकार की है अब देखना होगा कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और लंबित राशन का वितरण कब शुरू कराया जाता है। बाइट पीड़ित जनता
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मवेशी भी परेशान

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। बंगाल की खाड़ी पर हुए निम्न दाब के कारण इसका असर खूँटी जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिसके कारण विगत देर रात से ही हल्की बारिश शुरू हुई और फिर आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। हल्की हवा चलने के साथ हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। जिसके कारण बाजार भी खाली और सड़कें सूना है। वहीं आज मवेशी पालकों को ज्यादा परेशानी हो गयी है। गाय बैल बकरी घास चराने के लिए मुश्किल हो गया है। जिसके कारण किसी तरह घर में ही कुछ लोग मवेशियों को बंद करके रखें हैं तो कुछ लोग पानी में भींगकर बकरियां चरा रहे हैं। ताकि मवेशियों का पेट भर सके। लेकिन झमाझम बारिश छुटने का नाम नहीं ले रहा है। जहां मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर बारिश होने की उम्मीद है।
0
0
Report

जमुई घटना के विरोध में राजद ने इनकम टैक्स गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला

Patna, Bihar:जमुई में हुई घटना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा आज राजद प्रदेश कार्यालय से इनकम टैक्स गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला गया और इनकम टैक्स गोलंबर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका गया. राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा. राजद नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी ने खुद कहा था कि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो वह इस्तीफा देंगे, तो अब वह इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं. सरकार अपराधियों की जात देख रही है—अपराधियों की कोई जात नहीं होती है. बिहार सरकार के मंत्री श्रेयसी सिंह को लेकर भी राजद नेताओं ने हमला बोला और कहा कि खुद महिलाएं और महिला होकर महिला का सम्मान करना नहीं जानती.
0
0
Report
Advertisement

सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों ने सीखे ट्रैफिक नियम,मॉकड्रिल का आयोजन।

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow10m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में मॉकड्रिल कराया गया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा और शिक्षक राहुल राज ने बताया कि छात्रों में जागरूकता लाने और ट्रैफिक नियमों का पालन सिखाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। मॉकड्रिल में बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित सड़क पार करने के तरीके बताए गए। मौके पर शिक्षक पप्पू कुमार यादव, आले अहमद रजा, सुरेंद्र राम, आदित्य राजपूत, नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुमार पंडित, शाहीना खातून, मो. अकरम, सबरून नेशा, सोनी कुमारी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
0
0
Report

गणेश विसर्जन से पहले खैरागढ़ की सड़कों पर गड्ढे सुरक्षा मुद्दा बन गए

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में गणेश उत्सव अपने चरम पर है... पंडालों में बप्पा विराजमान हैं और 26 सितंबर को विसर्जन की तैयारी है। लेकिन बप्पा की विदाई से पहले शहर की सड़कें प्रशासन के सामने बड़ा सवाल बनकर खड़ी हैं। मुख्य सड़कों पर गड्ढे, गड्ढों में बारिश का पानी और उन्हीं रास्तों से गुजरने वाली गणेश झांकियां... ऐसे में सवाल है क्या प्रशासन बप्पा की विदाई भी इन गड्ढों के भरोसे करेगा? ये खैरागढ़ शहर की वो सड़कें हैं, जहां से रोजाना आम लोगों के साथ जिले के बड़े अफसर और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं। लेकिन सड़क पर नजर डालिए... कहीं गड्ढे हैं, कहीं पानी भरा है और कहीं सड़क की परत ही उखड़ चुकी है। इतवारी बाजार से पुराने बस स्टैंड और दाऊचौरा पुल तक कई जगह सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन चालक गड्ढा बचाएं तो सामने से आने वाले वाहन का खतरा... और गड्ढे से निकलें तो गिरने का डर। अब इसी रास्ते से 26 सितंबर को गणेश झांकियां निकलेंगी। ढोल-नगाड़ों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु बप्पा को विदाई देने निकलेंगे। लेकिन सवाल प्रशासन से है—जब आम दिनों में ये सड़कें लोगों के लिए परेशानी हैं, तो विसर्जन के दिन हजारों लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में सड़क की यही कहानी सामने आती है। गड्ढे भरने के नाम पर कहीं मुरम तो कहीं डस्ट डाल दी जाती है, लेकिन कुछ बारिश के बाद फिर वही गड्ढे दिखाई देने लगते हैं। यानी सवाल सिर्फ मरम्मत का नहीं, स्थायी समाधान का है। नगरवासियों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों को गणेश विसर्जन की तारीख पहले से मालूम थी। इसके बावजूद अगर सड़कें अब भी बदहाल हैं तो आखिर तैयारी किस बात की हुई? प्रशासन के सामने अब वक्त भी कम है। क्या विसर्जन से पहले सड़कें दुरुस्त होंगी? क्या गड्ढों पर सिर्फ खानापूर्ति होगी या स्थायी मरम्मत? क्योंकि बप्पा की विदाई हर साल होती है... लेकिन सड़कों के ये गड्ढे हर साल वापस क्यों आ जाते हैं?
0
0
Report

रतलाम में सुगम बस सेवा से यात्रा आसान, सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सुगम बस सेवा की शुरुआत को लेकर आम नागरिकों में उत्साह और खुशी है। लोगों का कहना है कि शहर में मौजूदा बसों में अक्सर जगह मिलने की समस्या सामने आती है, ऐसे में सुगम बस सेवा से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल टिकटिंग जैसी व्यवस्थाएं होंगी। इससे सफर न सिर्फ आसान होगा, बल्कि सुरक्षा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। आम नागरिकों का मानना है कि बेहतर परिवहन सुविधा मिलने से शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी और सुगम बस सेवा रतलाम के लिए एक उपयोगी कदम साबित हो सकती है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top