Back
हरियाणा की जेलों में हाईटेक JAMAR सिस्टम लागू, 6 जेलों में शुरू
KSKAMARJEET SINGH
Feb 05, 2026 10:02:26
Karnal, Haryana
करनाल में बोले डीजीपी जेल आलोक मित्तल हरियाणा की जेल होगी ओर हाईटेक, 6 जेलो में लगाया जा रहा है जामर सिस्टम अगर कोई फोन मिला भी तो उसका नहीं हो सकेगा इस्तेमाल, उन्होंने कहा आने वाले समय में हरियाणा को चार नई जिले मिलेगी, उन्होंने कहा अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के 2600 के करीब कैदियों की होती है पेशी, स्मार्ट और हाईटेक तरीके से जेलों में हो रहा है बदलाव।
करनाल में डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने कहा कि आज करनाल जेल अकादमी में 116 के करीब जो ट्रेनी है उनकी पासिंग परेड थी जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे उन्होंने कहा उनके साथ उनके परिजन भी पहुंचे थे और सभी को जो है उन्होंने शुभकामनाएं दी वहीं मीडिया से बातचीत में जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फोनों का इस्तेमाल ना हो सके इसके लिए उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया की पब्लिक सेक्टर के अंदर ITI लिमिटेड है जो कार्य कर रहा है जामर सिस्टम पर जो कि हमारा वी कवच के नाम से है जो जेलो में लगाया जा रहा है और 6 जेलों में हमने 10 यूनिट ली है अंबाला, कैथल, हिसार के साथ कुल 6 जगह पर यह सिस्टम लग रहा हैं और फरवरी के महीने में यह सिस्टम स्टार्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सिस्टम के माध्यम से अगर कोई फोन ले गया है, जबकि हमारी सख्ती काफी है लेकिन उसके बावजूद यह सिस्टम उस फोन को निष्क्रिय कर देगा आलोक मित्तल ने बताया कि 6 जेलों में लगने के बाद इसकी कामयाबी जैसे ही हमें पता लगती है तो सभी जेलों में जो है हरियाणा की यह सिस्टम लगेगा जिससे हरियाणा की जिले और ज्यादा सुरक्षित और हाईटेक होगी。
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है और पहले हमें फिजिकल कोर्ट में पेश करने के लिए कैदियों को लेकर जाना पड़ता था लेकिन कोर्ट के अंदर जो है स्टूडियो बनाए गए हैं 476 के करीब स्टूडियो बनाए हैं जिसके जरिए लगभग 26सो लोगों को प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाता है इसके अलावा जो अन्य है उनका कोई सीन किसी कारण की वजह से फिजिकल पेश किया जाता है और आने वाले समय में हम कोशिश करेंगे इसकी संख्या और बढ़ सके。
जेल डीजीपी ने बताया कि हरियाणा में चार नई जेल बनाने की प्रक्रिया चल रही है और रोहतक में हाईटेक जेल बनाई जा रही है उन्होंने कहा कि इन 4 जेलो का फायदा यह मिलेगा जो संख्या जेलो की वह तो बढ़ेगी ही और साथ ही साथ जो कैदियों की बढ़ती संख्या और उन्हें रखने की थोड़ी बहुत जो समस्या है वह सुलझ जाएगी हालांकि यह परसेंटेज काफी कम है लेकिन इसमें काफी सुधार होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 16, 2026 08:30:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 16, 2026 08:30:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:22:390
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 16, 2026 08:21:400
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:21:230
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 16, 2026 08:20:310
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 16, 2026 08:20:140
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 16, 2026 08:20:000
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 16, 2026 08:19:450
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 16, 2026 08:19:300
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 16, 2026 08:19:100
Report