Back
53 हजार डॉलर के लेनदेन को लेकर फुसगढ़ में NRIs पर फायरिंग; आरोपी गिरफ्तार
KSKAMARJEET SINGH
Feb 18, 2026 18:00:34
Karnal, Haryana
करनाल के फुसगढ़ गांव में एनआरआइ के घर पर हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हमला 53 हजार अमेरिकी डॉलर के लेनदेन को लेकर किया गया। मामले में एक आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि बलकार लाठर अमेरिका में रहता है और उसका साला संदीप भी वहीं रहता है। संदीप को सौंटा, जिला अंबाला निवासी गुरदास के करीब 53 हजार अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग 47.99 लाख रुपये देने थे। गुरदास भी अमेरिका में ही रहता है। रुपयों को लेकर दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई और पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन भुगतान नहीं हो पाया।
पुलिस के अनुसार 3 फरवरी की रात फुसगढ़ गांव में यह वारदात हुई। उस समय घर की पहली मंजिल पर बलकार की मां और उसकी पत्नी सो रही थी। मकान के नीचे किराए पर एक ब्यूटी पार्लर चल रहा है। रात के अंधेरे में आए बदमाशों ने मकान और ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन से चार गोलियां चला दी।
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि रुपयों का लेनदेन न सुलझने पर गुरदास के भाई गुरशेर ने बदले की नीयत से यह कदम उठाया। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर 3 फरवरी की रात बलकार के फुसगढ़ स्थित घर पर फायरिंग की। वारदात से पहले गुरशेर ने इलाके की रेकी की थी और फिर योजना के तहत हमला किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 19:01:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 19:00:390
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report