136027
रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर ED रेड को लेकर उठाए सवाल
Kaithal, Haryana:कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर ईडी की छापेमारी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है और उन्हें डराने के लिए ईडी रेड का सहारा ले रही है। सुरजेवाला ने कहा कि सुरेंद्र पवार पर ईडी की रेड और गिरफ्तारी इस साजिश का हिस्सा है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी नहीं डरेगा या झुकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राशन मांगने पर विवाहिता पर हमला, वीडियो वायरल—पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:घर का राशन मांगना पत्नी को पड़ा भारी, पति और उसके दोस्तों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप, बेरोजगार पति पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप, कपड़े सिलकर बच्चों का पेट पाल रही थी विवाहिता, पीड़िता रुबीना का आरोप- तमंचे की बट से किया हमला, हमले में महिला समेत परिवार के तीन लोग घायल, फायरिंग करने का भी आरोप, पति और उसके साथियों पर परिवार को जान से मारने की कोशिश का आरोप, काफी समय से पति और ससुराल पक्ष के कथित जुल्म सह रही थी विवाहिता, पति के हमले की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने किया विरोध, तो आरोप है कि उनके साथ भी की गई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ग्राम कोटा खास थाना जवां क्षेत्र का बताया जा रहा मामला, पीड़िता का आरोप- जवां थाने में तहरीर देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, अब क्वार्सी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग, राशन मांगने पर पत्नी के साथ कथित मारपीट और जानलेवा हमले का मामला बना चर्चा का विषय, पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार।0
0
Report
बलिया में सुसाइड के बाद गिरफ्तार महिला पर आरोप: इंस्पेक्टर परेशान करने का मामला
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में सब इंस्पेक्टर सुसाइड मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मृतक सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोली नाम की महिला उनके पति को लगातार परेशान कर रही थी। परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली। दरअसल बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर शाम सुसाइड कर लिया था। लोको पायलट की जानकारी के आधार पर पहुंची पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत उप निरीक्षक संदीप कुमार को श्रद्धांजलि और शोक सलामी दी गई। हालांकि पुलिस सुसाइड मामले में गिरफ्तार महिला और मृतक सब इंस्पेक्टर के बीच हर पहलू पर जांच में जुटी है कि आखिरकार महिला सब इंस्पेक्टर को किस बात के लिए परेशान कर रही थी और ऐसी कौन सी वजह थी कि सब इंस्पेक्टर को सुसाइड करना पड़ा।0
0
Report
जालौन रामपुरा में चोरी के बाद एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के रामपुरा में चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, रात्रि गश्त में तैनात एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, सर्राफा बाजार में चोरी के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे पुलिसकर्मी, घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर एसपी सुरेश चंद्र रावत ने की कार्रवाई, तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, निलंबित पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन उरई से किया गया संबद्ध, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
बलिया में छठ महापर्व: महिलाओं ने अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना पूरी की
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ तालाबों और घाटों पर पूजा अर्चना किया। इस दौरान सभी घाटों पर जगमगाती रोशनी और छठ गीतों ने छठ महापर्व के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। वही छठ महापर्व अपनी परंपराओं और नियम के लिए भी जाना जाता है लिहाजा पानी में खड़े होकर महिलाओं ने भगवान सूर्य की कठिन उपासना भी किया। इसके साथ ही डूबते हुए सूर्य को अर्घ्यं भी दिया। व्रती महिलाओं का कहना है कि छठ महापर्व सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। महिलाओं ने कहा कि हमारा सनातन धर्म पूरे विश्व में शांति और प्रेम की कामना करता है यही वजह है कि छठ महापर्व सिर्फ परिवार नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रतीक बन गया है।0
0
Report
गन्ना रेट और इलेक्ट्रिक बस अड्डे पर यमुनानगर के मुख्यमंत्री की घोषणाएं
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर यमुनानगर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने जगाधरी-यमुनानगर में इलेक्ट्रिक बस अड्डे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सोच है कि पर्यावरण स्वच्छ रहे और ग्रीन एनर्जी ज्यादा हो। सिटी बस सर्विस के माध्यम से यहां ग्रीन वातावरण बनेगा। आज दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग हो रही है, जलवायु परिवर्तन हो रहा है, उसमें ये इलेक्ट्रिक बसें एक मुकाम सिद्ध होंगी, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा, पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और हर व्यक्ति स्वस्थ रहेगा।" गन्ना रेट: 15 रुपये बढ़ोतरी मजाक नहीं, देश में सबसे ज्यादा गन्ने के रेट पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि 15 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक नहीं है। उन्होंने कहा, "देश के अंदर सबसे ज्यादा गन्ने का रेट अगर कहीं है तो वह हरियाणा में है। हमने अगले साल के रेट की भी घोषणा कर दी है और उसे भी बढ़ाया जाएगा। हम चाहते हैं कि किसान ज्यादा से ज्यादा गन्ना उगाएं।" मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक की गई है। नई वैरायटी लाई जा रही हैं, जिससे पैदावार ज्यादा होगी और किसान को भाव ज्यादा मिलेगा। बाइट नायब सैनी मुख्यमंत्री उन्होंने कहा, "इस बार और अगले साल के रेट को मिलाकर एक एकड़ में किसान को 10 हजार से लेकर 11 हजार रुपये तक का सीधा लाभ होगा।" गुरु पर्व: 24 तारीख को 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु नानक देव जी का पर्व 24 तारीख को यमुनानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पंजाब से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। उन्होंने कहा, "हम तो उस पर्व पर व्यवस्थाएं खड़ी करते हैं। हर वर्ष जैसा यहां पर लोग आस्था लेकर आते हैं, उसी को लेकर तैयारियों के लिए मैंने पिछले दिनों बैठक भी की थी कि अच्छी तैयारियां हों, हमारे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।"0
0
Report
कटिहार के मखाने से बना ठेकुआ छठ महापर्व पर विमोचन
Katihar, Bihar:कटिहार के मखाना को मिलेगी नई पहचान छठ महापर्व पर भास्कर महोत्सव में कटिहार की शान मखाना ठेकुआ का भव्य विमोचन मखाना ठेकुआ के माध्यम से छठ महापर्व की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को कटिहार की विशिष्ट कृषि उपज के साथ जोड़ने का अभिनव प्रयास कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी किया विमोचन मखाना की पारंपरिक पहचान को मिलेगा आधुनिक स्वरूप बीएमपी घाट के मुख्य द्वार पर बना मखाना ठेकुआ बिक्री केंद्र कटिहार के स्थानीय मखाना से तैयार मूल्य संवर्धित उत्पाद को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर जिला कृषि विभाग, कटिहार एवं जिला प्रशासन कटिहार के सहयोग से जटा FPO समूह कटिहार के सुमित सहगल द्वारा निर्मित उत्पाद आकर्षक एवं बाजारोन्मुखी खाद्य उत्पाद के रूप में विकसित करना तथा किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसर छठ की परंपरा और कृषि नवाचार का अनूठा संगम लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आयोजित भास्कर महोत्सव के दौरान बीएमपी घाट पर कटिहार जिले की विशिष्ट कृषि उपज मखाना से तैयार विशेष मूल्य संवर्धित उत्पाद मखाना ठेकुआ का विमोचन किया गया। इस विशेष उत्पाद का विमोचन डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया। छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान का प्रतीक है। इस महापर्व में ठेकुआ का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। ऐसे पावन अवसर पर मखाना से निर्मित ठेकुआ का विमोचन स्थानीय कृषि उत्पादों को जनसामान्य तक पहुंचाने का एक सार्थक माध्यम बना। छठ के अवसर पर बीएमपी घाट के मुख्य द्वार पर बिक्री केंद्र की स्थापना से श्रद्धालुओं को इस नए उत्पाद को खरीदने एवं जानने का अवसर मिलाज्ञ। इससे पारंपरिक ठेकुआ में कटिहार के मखाना की विशिष्टता जोड़कर स्थानीय कृषि उत्पादों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। यह पहल कृषि विभाग, जिला प्रशासन एवं किसान उत्पादक संगठन के बीच समन्वय का एक सकारात्मक उदाहरण है। कृषि विभाग का उद्देश्य केवल किसानों को उत्पादन तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनकी उपज का प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग एवं विपणन सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्य करना है। वहीं जटा एफपीओ समूह द्वारा मखाना ठेकुआ का निर्माण इस सोच को धरातल पर उतारने का प्रयास है। इससे एफपीओ के माध्यम से किसानों को सामूहिक रूप से कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को नई बाजार पहचान दिलाने की संभावनाएं विकसित होंगी । इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि खेत से बाजार तक, किसान की उपज को मिले उचित मूल्य और स्थानीय उत्पादों को मिले व्यापक पहचान, इसी सोच के साथ कटिहार की मखाना ठेकुआ एक नई पहल के रूप में सामने आएगा। बाइट - आशुतोष द्विवेदी, डीएम, कटिहार बाइट - शशिकांत झा, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, कटिहार बाइट - सुमित सहगल, FPO समूह सदस्य -- विजुअल -- - रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
Advertisement
हरपुर कराह में छठ महापर्व: गंगा महाआरती से अविरल जल-निर्मलता का संकल्प
Chapra, Bihar:हरपुर कराह में छठ के मौके पर गंगा महाआरती के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा को अविरल और निर्मल बनाने का लिया संकल्प बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह स्थित गंडकी नदी तट पर छठ महापर्व के अवसर पर बनारस से आए बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा महाआरती की। गंगा को अविरल, स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संदेश देते हुए आयोजित इस महाआरती को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उमड़ पड़े। बनारस के बटुकों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से की गई महाआरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। आरती के दौरान जलते दीपों, धूप-अगरबत्ती और शंखनाद से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालु देर तक इस अलौकिक दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे। वहीं, महाआरती के लाइव प्रसारण को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जुड़े रहे। महाआरती के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने, जलधाराओं को अविरल बनाए रखने तथा गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन ने छठ महापर्व की धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। मौके का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने。0
0
Report
अनंत कर्जा गांव में छठ पूजा का उत्साह: 36 घंटे महाव्रत की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर के अनंत कर्जा गांव में भी छठ पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया.....इस दौरान व्रती महिलाओं और पुरूषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया....इसके बाद घर पर कोसी भरके छठी मैया से सुख ,समृद्दि की कामना की गई ....इस दौरान घर परिवार गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला,,महिलाओं ने छठ के गीत गाकर पूरे रीति रिवाज के साथ इस महापर्व का धूमधाम से मनाया.....इसके बाद सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का महाव्रत संपन्न किया जाएगा....0
0
Report
गोरखपुर में नाली विवाद से खूनखराबा, घर में हमला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में नाली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सहजनवा थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन की संख्या में पहुंचे दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर तांडव किया। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के धर्मदास पट्टी टोला कोल्हुई का है। यहाँ रहने वाले रामसजन शर्मा का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10:45 बजे एक दर्जन की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए_ram_sjean Sharma_ के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड थीं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से रामसजन शर्मा और दुर्गेश शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घायलों में रामसजन शर्मा, दुर्गेश शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, रीना शर्मा, नीलम शर्मा, दयानंद शर्मा, सोनी शर्मा, विवेक शर्मा, गुड्डी और तन्नू शामिल हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
छठ घाट पर अग्निशमन वाहन से दो बच्चे घायल, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
Katihar, Bihar:बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छठ घाट पर ड्यूटी के लिए जा रही अग्निशमन पुलिस गाड़ी। घटना में दो बच्चे घायल हुए हैं और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज से अन्य केंद्रों पर रेफर किया गया। घायलों की पहचान 16 वर्षीय समीर और 15 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों छठ घाट से पूजा के बाद घर लौट रहे थे; चालक ने बच्चों को बचाने के लिए वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे भागते हुए सामने आ गए और गाड़ी एक पोल से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया और मुआवजे की मांग की। घटनास्थल पर SDPO सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया गया।0
0
Report
दिल्ली के घाटों पर छठ महापर्व में आस्था का सैलाब, सूर्य को अर्घ्य
New Delhi, Delhi:छठ महापर्व पर दिल्ली के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य छठी मईया श्रद्धांलुओं ने पानी मे आस्था की डुबकी लगाई एंकर....राजधानी दिल्ली में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली छठी मैया की भक्ति में श्रद्धालु पूरी तरह लीन नजर आए। कोई सिर पर पूजा की टोकरी लेकर घाट पहुंचा तो कोई परिवार के साथ छठी मैया के गीत गाते हुए दिखाई दिया शाम होते ही व्रती महिलाओं ने जल में उतरकर डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। हाथों में पूजा के सूप, फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद लेकर महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना की।0
0
Report
यमुनानगर में छठ घाट दो बनेंगे; सीएम ने किया ऐलान
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की मांग पर यमुनानगर में दो नए छठ घाट बनाने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व अब केवल बिहार तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे भारत की आस्था और संस्कृति का पर्व बन चुका है। यमुनानगर तट पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व तपस्या, प्रकृति प्रेम और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक है। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखना अपने आप में कठिन साधना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूर्वांचल समाज की आस्था और परंपराओं का पूरा सम्मान करती है। प्रदेश के विकास में पूर्वांचल समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है。 मुख्यमंत्री ने कहा कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देना और उगते सूर्य को प्रणाम करना छठ पर्व की विशेषता है। महाभारत और रामायण में भी सूर्य उपासना का उल्लेख मिलता है। यह पर्व हमें एकता, अनुशासन और प्रकृति के सम्मान का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने यमुनानगर सहित सोनीपत, पानीपत, करनाल और फरीदाबाद में यमुना घाटों के निर्माण का जिक्र किया। उन्होंने घाटों को और सुंदर बनाने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।0
0
Report
Advertisement
बाजपुर में अमोनिया गैस रिसाव: क्षेत्र सील, एनडीआरएफ ने पांच घंटे बाद काबू
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर, उधम सिंह नगर में ग्राम पिपलिया स्थित फ्रोजन मटर प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धुँध और गैस से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आँखों में जलन होने लगी। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद हालात काबू में आए। घटनाक्रम शनिवार की रात को मरम्मत कार्य के दौरान घटा था; गैस की दुर्गंध फैलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने 112 पर कॉल किया। चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पुलिस टीम मौके पर पहुँची। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट विनीत पुरोहित फोर्स के साथ उपस्थित थे और रिसाव पर काबू पाने में सफल रहे, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। रविवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान और सहायक निर्देक्षक कारखाना Aman Singh ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और अमोनिया गैस से संबंधित क्षेत्र को सील किया। तहसीलदार ने बताया कि फैक्ट्री में मशीनों की मरम्मत के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था; अब अमोनिया से संबंधित क्षेत्र सील है और फैक्ट्री संचालक से दो दिन में टैंक में बची गैस डी-गैसिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।0
0
Report
गोरखपुर में बोल्डर लदे ट्रेलर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी के कंदराई गांव के पास उनवल-जर्लही मार्ग पर मवेशी को बचाने की कोशिश में एक ट्रेलर चालक की जिंदगी चली गई। बोल्डर उतारते समय सामने आया मवेशी ट्रेलर पर नियंत्रण खो बैठा और भारी-भरकम ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक सूरज कुमार पुत्र बेचन राम ट्रेलर के नीचे दब गया और मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मदद की, पर तब तक शव की पुष्टि हो चुकी थी। खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर डगमगपुर निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र बेचन राम ट्रेलर UP35 AT 9995 पर बोल्डर लादकर सरकारी कार्य के सिलसिले में जर्लही पुल पहुंचा था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कंदराई गांव के पास बोल्डर उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। बताया जा रहा है कि मवेशी को बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और भारी-भरकम ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर पलटते ही चालक सूरज कुमार उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुका थी। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से हादसे की सूचना दे दी गई है। 24 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। एक मवेशी को बचाने की कोशिश में एक युवा चालक की जिंदगी खत्म हो गई। अब परिवार के सामने 24 साल के सूरज की मौत का गहरा सदमा है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
जालौन डीएम ने बुंदेलखंडी अंदाज में जनगणना की अपील वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जनगणना पर गुहार लगाने का डीएम का बुंदेलखंडी अंदाज वायरल, सरकारी अंदाज छोड़ बुंदेलखंडी रंग में नजर आए जिलाधिकारी समीर, जनगणना को लेकर जनता से लगाई गुहार, बोले- सबई जनगणना जरूर करवइयो, जनगणना पर जनता से बुंदेलखंडी अंदाज में गुहार लगाने का वीडियो वायरल, जनगणना को लेकर जनता से सहयोग समेत तमाम बातें बुंदेलखंडी अंदाज में कहते नजर आए डीएम, जालौन के उरई स्तिथ जिलाधिकारी कार्यालय का मामला។0
0
Report
Advertisement
