Back
FRK की कमी से चावल मिलें ठप, अरबों के चावल डिलीवरी अटकी
VSVIPIN SHARMA
Feb 03, 2026 09:51:52
Kaithal, Haryana
कैथल से असाइनमेंट
राइस मिलर्स को एफआरके न मिलने से मिलों में धान कुटाई ठप, अरबों के चावल की डिलीवरी अटकी
एंकर: प्रदेश के राइस मिलरों को फोर्टिफाइड राइस कर्नल (एफआरके) की आपूर्ति न होने से अधिकांश मिलों में धान की कुटाई लगभग बंद हो चुकी है। इससे भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य सरकार को मिलने वाले अरबों रुपये के चावल की डिलीवरी पूरी तरह अटक गई है。
प्रदेश के करीब 1350 राइस मिलरों को कुल 59,41,997.09 मीट्रिक टन धान आवंटित किया गया है। नियमानुसार, 67 प्रतिशत अनुपात में लगभग 39,81,138 मीट्रिक टन चावल सरकार को लौटाना होता है। लेकिन एफआरके की कमी के कारण यह प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है।मिलरों का कहना है कि नवंबर दिसंबर के शुरुआत में एफआरके उपलब्ध हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक कोई सप्लाई नहीं हुई। मिल मालिक खाली बैठे हैं और भारी नुकसान झेल रहे हैं।इस समस्या से न केवल मिलर प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि किसानों के भुगतान और खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम भी प्रभावित हो सकते हैं। मिलर संगठनों ने सरकार से तत्काल एफआरके उपलब्ध कराने की मांग की है।
एफआरके : चावल को पौष्टिक बनाने की प्रक्रिया...
फोर्टिफाइड राइस कर्नल (एफआरके) साधारण चावल को पीसकर बनाए गए आटे से तैयार किया जाता है। इसमें आयरन, विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। विशेष मशीनों से इसे चावल का आकार दिया जाता है, जिसे सामान्य चावल में मिलाकर सरकार को आपूर्ति की जाती है। कुपोषण नियंत्रण और पोषण स्तर सुधारने के उद्देश्य से सरकार फोर्टिफाइड चावल का वितरण करती है।
वरिंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के अनुसार एफआरके आपूर्ति के लिए तीन एजेंसियों को टेंडर आवंटित किए जा चुके हैं। मुख्यालय से स्वीकृति पत्र प्राप्त हो गया है। तीन - चार दिन में राइस मिलरों को एफआरके की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 11:05:21Noida, Uttar Pradesh:प्रशांत पेडोले निलंबित सांसद कांग्रेस
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 11:04:03Noida, Uttar Pradesh:मणिकम टैगोर बाइट निलंबित हुए है।
0
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 03, 2026 11:03:510
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 03, 2026 11:03:360
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 03, 2026 11:03:210
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 03, 2026 11:03:050
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 11:02:480
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 03, 2026 11:02:230
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 03, 2026 11:02:130
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 03, 2026 11:01:570
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 03, 2026 11:01:340
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 03, 2026 11:01:240
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 03, 2026 11:01:050
Report