136027
कैथल में रेल क्रॉसिंग पर व्यक्ति आया ट्रेन की चपेट में
Kaithal, Haryana:कैथल बस स्टैंड के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। यात्रियों ने प्राथमिक उपचार किया और उसे कैथल रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। गर्दन में कट के कारण हालत नाजुक है। व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गैरसैंण के गोगनाणी गांव: मोटर मार्ग नहीं, बुजुर्ग की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 सालों बाद भी यहां के ग्रामीणों अंचल मोटरमार्ग से नहीं जुड़ पाए है । जिससे इन ग्रामीण क्षेत्रो का विकास रुका पड़ा है । मूलभूत सुविधाओं के आभाव में पलायन कर रहे गांव अब खाली होने लगे है । मामला उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र के गोगनाणी गांव का है जहां बीते दिन एक बुजुर्ग की अचानक तबियत खराब हो गयी , बुजुर्ग को अस्पताल तक ले जाने के लिए जब गांव के पुरुषों ने हाथ खड़े किए तो महिलाओं ने आगे आकर बुजुर्ग को डोली में बिठाकर चार किलोमीटर पैदल दुर्गम रास्तों से बुचका सड़क तक पहुचाया जहां से उन्हें वाहन द्वारा चौखुटिया अस्पताल पहुंचाया गया , बुज vrst की स्थिति के देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर अल्मोड़ा के लिए रेफर किया , जहां बुज़ुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है । लेकिन अब बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक सरकारों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान देखकर चुकाना पड़ेगा ।0
0
Report
श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच आरक्षण लॉटरी घोषित
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर पंचायत राज चुनाव 2026 की आरक्षण लॉटरी, पंचायत समिति सभागार भवन में निकाली जा रहीं आरक्षण लॉटरी, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की कुल 28 पंचायतों के सरपंच के लिए निकली आरक्षण लॉटरी, एसडीएम सौरव भाम्बु, तहसीलदार राकेश पूनियां, विकास अधिकारी सुनील ढाका की उपस्थिति में निकली लॉटरी, नन्हीं बालिका के द्वारा निकाली गई लॉटरी एंकर श्रीमाधोपुर में आज पंचायतीराज चुनावों को लेकर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के बाद ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई। लॉटरी नन्हीं बालिका ने निकाली। लॉटरी में 11 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए सरपंच पद आरक्षित हुआ है। वहीं, 8 पंचायतें सामान्य वर्ग, 3 ओबीसी, 2 ओबीसी महिला, एक एसटी, एक एससी महिला और दो एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुई हैं। एसडीएम सौरव भाम्बु ने बताया कि श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ पंचायत समितियों की कुल 48 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।0
0
Report
अलवर: जज भुवन गोयल के घर में दिनदहाड़े चोरी, आधार कार्ड समेत चोरी
Alwar, Rajasthan:अलवर जज के अलवर स्थित मकान में दिनदहाड़े चोरी, जंगला-कुंडे तोड़कर घुसे चोर; केयरटेकर का आधार कार्ड भी ले गए अलवर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के न्यायाधीश भुवन गोयल के अलवर स्थित मकान को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बना लिया। आर्यनगर स्थित मकान में चोर जंगला, दरवाजे का कुंडा और छत की ओर जाने वाले जीने का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए। चोर घर से पीतल के कीमती बर्तन, नकदी और अन्य सामान के साथ मकान की देखरेख करने वाले एडवोकेट जगदीश सैनी का आधार कार्ड भी चोरी कर ले गए। मामले में एडवोकेट जगदीश सैनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2009 से न्यायाधीश भुवन गोयल के पिता स्वर्गीय बाबूलाल गोयल एडवोकेट के साथ वकालत कर रहे थे। उनके निधन के बाद से वह गोयल परिवार के अलवर स्थित कार्यालय और मकान की देखरेख कर रहे हैं। न्यायाधीश भुवन गोयल वर्तमान में जयपुर में रहते हैं और समय-समय पर अपनी मां के साथ अलवर स्थित घर आते हैं। जगदीश सैनी के अनुसार, वह रोजाना सुबह-शाम कार्यालय में बैठते हैं। 22 सितंबर की सुबह वह कोर्ट स्थित अपने कार्यालय चले गए थे। शाम करीब चार बजे जब वह वापस मकान पर पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर जंगले के दरवाजे का कुंडा और ऊपर जीने के दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला। आशंका है कि चोर इसी रास्ते से मकान में दाखिल हुए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध आरोपी की स्पष्ट तस्वीर मिली, जिसके आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई。 कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को डिटेन किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और मकान की रेकी कब की गई थी। पुलिस ने शाम तक मामले का खुलासा करने की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
71 गांव चार दिन से प्यासे: नरेना में पेयजल संकट, विभाग सवालों में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-दूदू के नरेना में 71 गांव चार दिन से प्यासे बीसलपुर पम्प हाउस से पेयजल आपूर्ति ठप पम्प हाउस के पैनल में आग लगने से झुलसा था श्रमिक, तीन मोटरें खराब, पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल चार दिन से पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा अधिकारियों को सूचना के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं मोटर-पम्प रिपेयर के टेंडर को लेकर भी सवाल ग्रामीणों ने तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग 71 गांवों की प्यास पर विभाग की कार्यप्रणाली सवालों में0
0
Report
गया जी शहर के दिग्धी तालाब में अज्ञात शव मिला, पुलिस जाँच में जुटी
Gaya, Bihar:गयाजी शहर में अलहे सुबह ऐसी खबर सामने आया था जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया था। जिसके बाद इस सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पूरे मामले की जाँच में जुट गई है। दरसअल पूरा मामला यह है कि गयाजी शहर के सिविल लाइन थानां क्षेत्र के दिग्धी तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तालाब में पड़ा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानां को दिया। सूचना मिलते ही दलबल के साथ स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुँची और स्थानीय लोगों के मदद से तालाब से शव को निकाला गया। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया। फिलहाल शव की पहचान नही हो सका है और पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है और अज्ञात व्यक्ति कैसे तालाब के पास आया और कैसे इसकी मौत हुई है इन सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है。0
0
Report
UP चुनाव में JDU-BJP टकराव की राह, कांग्रेस का दावा साफ
Patna, Bihar:UP में जनता दल यूनाइटेड चुनाव लड़ेगी कांग्रेस ने कहा कि... दरअसल बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन का जो खेल है, वो उत्तर प्रदेश चुनाव में ही दिखेगा। दरअसल, जनता दल यूनाइटेड भी कमर कस चुकी है और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है कि जनता दल यूनाइटेड को वहां किसी भी सीट पे चुनाव जो है वो गठबंधन में नहीं लड़ने देना। तो अब समझ जाइए कि स्थिति क्या है। नूराकुश्ती शुरू हो गई है, आगे-आगे देखिए होता है क्या。0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग दुनिया की सबसे भरोसेमंद एजेंसी: मंत्री संजय निषाद का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "वह(चनाव आयोग) एक स्वतंत्र एजेंसी है। उस पर सलाह दी जा सकती है और कोई बयान नहीं दिया जा सकता है। सलाह यह है कि जनता को विश्वास में लेकर काम होना चाहिए। चुनाव आयोग देश और दुनिया में सबसे ज्यादा विश्वास वाली एजेंसी है..."0
0
Report
थानागाजी में तमंचे पर लूट: व्यापारी से 1.60 लाख रुपये छीने
Alwar, Rajasthan:थानागाजी में जयपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान करने वाले व्यापारी से तमंचे की नोक पर 1.60 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थानागाजी के बिहारी सर गांव निवासी देशराज शर्मा थानागाजी में जयपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान करते हैं। बुधवार रात लगभग सात बजे दुकान बंद करने के बाद वह दिनभर की बिक्री के करीब 1.60 लाख रुपये बैग में लेकर बाइक से अपने गांव बिहारी सर जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास मार्ग पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने देशराज पर तमंचा तान दिया और उनका रुपये से भरा बैग छीन लिया। अचानक हुई वारदात से घबराए व्यापार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी तमंचा तान दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी थानागाजी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया। सूचना मिलते ही थानाधिकारी महावीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए गए बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। दिनभर दुकान पर आने वाले ग्राहकों और आसपास की गतिविधियों से जुड़े फुटेज को भी जांच में शामिल किया जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की तत्परता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
अद्भुत नेल आर्ट से हर हाथ बना दें नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नॉर्थ दिल्ली STF की मुठभेड़: शार्पशूटर गिरफ्तार, पुलिसकर्मी घायल
New Delhi, Delhi:नॉर्थ जिले की STF और बदमाश के बीच मुठभेड़ नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद इलाके में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की STF टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। STF ने कुख्यात गोगी-दीपक बॉक्सर गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान हरियाणा के गन्नौर निवासी मोहित के रूप में हुई है। बीती रात वजीराबाद में जगतपुर रोड हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से पाँच राउंड फायरिंग हुई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया मुठभेड़ में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट STF के हेड कांस्टेबल आशीष को भी गोली लगी, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से कांस्टेबल की जान बच गई।0
0
Report
पटना में श्याम रजक बोले—बिहार में सुशासन कायम है, सुरक्षा बनी है
Patna, Bihar:पूर्व मंत्री और जदयू विधायक श्याम रजक का बयान पटना में पूर्व पार्षद पति अनिल यादव को गोली मारी गई लेकिन बिहार में सुशासन है। यह दावा कर रहे हैं पूर्व मंत्री और जदयू के विधायक श्याम रजक कहा कि कुछ नहीं आप लोग हैं इसका मतलब सुशासन है लोग सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बिहार सुरक्षित है हां घटना घटी है यह चिंता करने वाली बात है घटना हो रही है यह भी चिंता की बात है सरकार कार्रवाई कर रही है मुख्यमंत्री का निर्देश से किसी को छोड़ नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर राजनीति कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह लोग राजनीति न करें उनके समय में क्या बिहार किया सबको पता है आज बिहार की जनता सुरक्षित महसूस कर रही है घटना चिंता की बात है। समस्तीपुर में वायरल वीडियो मामले में जिसमें एक लड़की के साथ कुछ युवक बीच सड़क पर गलत हरकत कर रहेहैं इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर चिंता करने वाली बात है लेकिन इसका सामाजिक पहलू भी है वह एक अलग चीज उसे पर चर्चा हो सकती है लेकिन इस मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और इस मामले में भी कठोर कार्रवाई होगी। तेजस्वी यादव के द्वारा यह कहे जाने पर की जिस तरीके से चुनाव आयोग का मामला आया है बिहार में बंगाल में दोबारा चुनाव हो उन्होंने पूरे मामले में कहा कि तेजस्वी यादव को बोलने दीजिए बिहार की जनता ने हम लोगों को बहुमत दिया है यहां कोई घोटाला नहीं है। पटना स्नातक क्षेत्र से जदयू के द्वारा नीरज कुमार को उम्मीदवार घोषित करने और अनंत सिंह के विरोध पर फिर सवाल पूछा गया का कोई विरोध नहीं है हमारे नीतीश कुमार जो कहेंगे पार्टी में वही होगा वह सबको किसी हालत मेंमानना पड़ेगा बाइट— श्याम रजक, जेडीयू विधायक0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में आग लगाने से हमीरपुर जिले के तीन मुसाफिर लापता, परिजन परेशान।
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर - दिल्ली से राठ आ रही डबल डेकर राज कल्पना प्राइवेट बस में आग लगने से हमीरपुर जिले के तीन मुसाफिर हैं लापता,सरोज गुप्ता, मयंक गुप्ता निवासी राठ,ऊषा गुप्ता निवासी मुस्करा है सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर,0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेगी
Chandigarh, Chandigarh:चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल के विरोध में कांग्रेस देशभर में करेगी विरोध प्रदर्शन हरियाणा कांग्रेस भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत तमाम नेताओ की मौजूदगी में होगा बड़ा प्रदर्शन हरियाणा कांग्रेस चण्डीगढ़ सेक्टर 17 स्थित हरियाणा मिनी सचिवालय के सामने ग्राउंड में करेगी प्रदर्शन भारत के चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में होगा प्रदर्शन0
0
Report
रस्सी गांठ निर्माण तकनीक पर नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:Construction Rope Knot0
0
Report
अखिलेश यादव की यात्रा पर मुस्लिम नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया, भगवा रंग पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बरेली:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज से शुरू हो रही यात्रा पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की तिखी प्रतिक्रिया। मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को कमजोर करने के लिए अमेठी और रायबरेली से यात्रा शुरू कर रहे हैं। उनको अगर यात्रा शुरू करनी थी, तो सैफई और मैनपुरी से करते, तो बात समझ में आती है, अमेठी रायबरेली से यात्रा शुरू करना समझ में नहीं आता। इससे जाहिर होता है कि अखिलेश यादव दोस्ती की आड़ में कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं। मौलाना ने मुसलमानो से अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे पी डी ए के प्रोग्रामो से मुसलमान दूरी बनाए, इसलिए की पी डी ए से मुसलमान ग़ायब है। मुसलमान सपा की इस यात्रा में भी भाग न लें, इसलिए की अखिलेश यादव की ये यात्रा भगवा धार्मिक यात्रा है। भगवा कलर के रथ से स्पष्ट होता है कि अखिलेश यादव भाजपा के कलर को चुराना चाहते हैं। मुसलमान सपा की भगवा धार्मिक यात्रा में शरीक न हो।0
0
Report
Advertisement
