Back
कृष्ण बेदी ने विपक्ष को ठोस जवाब दिए, जनता की नाराज़गी साफ
G1GULSHAN 1
Feb 16, 2026 09:47:53
Jind, Haryana
हैडलाइन - विपक्ष के पास मुद्दे खत्म, जनता बार-बार नकार रही है - मंत्री कृष्ण बेदी
सरकार ने न पेंशन काटी, न रोकी - शिकायत पर जांच जिम्मेदारी
अभय चौटाला के बयानों से देवीलाल की विरासत को नुकसान
जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट
एंकर- हरियाणा की सियासत में बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष और खास तौर पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने जहां विपक्ष को मुद्दाविहीन बताया, वहीं पेंशन कटौती के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया।
वीओ- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन न तो काटी है और न ही रोकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच करना सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। बिना तथ्य के बयानबाज़ी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन प्रदेश की जनता बार-बार ऐसे नेताओं को नकार रही है।
वीओ- इनेलो पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि आज हालात यह हैं कि सिरसा जिले में भी लोग उस पार्टी का नाम भूल चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता सरकार को झुकाने की बात करते हैं, पहले जनता का विश्वास तो हासिल करें।
एसवाईएल मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी बड़े-बड़े आंदोलन और पदयात्राएं हुईं, लेकिन जनता ने समर्थन नहीं दिया। चुनावी नतीजों ने सब कुछ साफ कर दिया।
मंत्री ने आरोप लगाया कि अभय चौटाला के बयानों और व्यवहार ने ताऊ देवीलाल की विरासत को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि बड़े दावे करने वाले नेता खुद विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए और अब मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं।
मंत्री ने साफ कहा कि सरकार विकास और पारदर्शिता के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाज़ी की राजनीति कर रहा है।
बाइट - कृष्ण बेदी- कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट
एंकर
वीओ
बाईट
पैकेज जींद के नरवाना से गुलशन चावला
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 16, 2026 11:21:340
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 16, 2026 11:21:04Raipur, Chhattisgarh:05:30 गेस्ट- सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता, कांग्रेस-स्टूडियो
वाशु शर्मा, प्रवक्ता, भाजपा-स्टूडियो
कौशल स्वर्णबेर, वरिष्ठ पत्रकार-एमएस टीम
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 11:20:500
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 16, 2026 11:20:350
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 16, 2026 11:20:180
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 11:19:520
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 16, 2026 11:19:320
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 16, 2026 11:19:24Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है...यहां एक युवक ईदगाह की दीवार पर चढ़ गया
अब देखना होगा की पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है
0
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 16, 2026 11:19:110
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 16, 2026 11:18:490
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 11:18:26Noida, Uttar Pradesh:फेक्ट्री सील करते अधिकारी
0
Report