icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124103
Sumeet KumarSumeet KumarFollow25 Jul 2024, 10:18 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऑपरेशन कवच के दौरान करावल नगर में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; देसी पिस्तौल बरामद

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने बताया कि करावल नगर पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' के दौरान 28 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले प्रकाश चंद के बेटे सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल (देसी कट्टा) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। करावल नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सुमित पहले भी चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस बरामद हथियार और कारतूस के सोर्स की जांच कर रही है।
0
0
Report

ड्रोन ड्रॉपिंग से पाकिस्तान तस्करी: 3 करोड़ के नशे व विदेशी पिस्टल बरामद

Hanumangarh, Rajasthan: hanumangadh अंतरराष्ट्रीय नशा और आर्म्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई एसपी बी आदित्य के निर्देशन में जारी ऑपरेशन चक्रव्यूह पाकिस्तान से ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए तस्करी का भंडाफोड़ पंजाब के तरनतारण से राजस्थान में हो रहा था सप्लाई 3 करोड़ के मादक पदार्थ और विदेशी पिस्टल जब्त सीआई रामचंद्र कस्वां की टीम की बड़ी कार्रवाई 1.546 किलो हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार आरोपी के से विदेशी पिस्टल, 3 कारतूस और मैगजीन बरामद सूरतगढ़ निवासी आरोपित रांझु खान को किया गिरफ्तार आरोपित रायसिंहनगर जेल में कैद के दौरान जुड़ा था नेटवर्क से आरोपित पर नशा तस्करी सहित कई धाराओं में 7 मामले है दर्ज आरोपित से 80 हजार रुपये की बिक्री राशि भी मिली मामले में 4 नामजद और 2 अन्य की तलाश जारी कार्रवाई में कांस्टेबल जोतराम की रही विशेष भूमिका पीलीबंगा सीआई राय सिंह सुथार कर रहे है मामले की जांच
0
0
Report
Advertisement

दानपुर में करंट से युवक की मौत, खेत में मोटर तार जोड़ते समय हादसा

Banswara, Rajasthan:दानपुर में करंट से युवक की मौत, खेत में मोटर तार जोड़ते समय हादसा जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में खेत पर पानी की मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक अंबालाल पिता मांगूड़ा खेत में पानी पिलाने वाली मोटर के लिए विद्युत पोल पर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने से अंबालाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। दानपुर थाना पुलिस परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वीओ - मौत
0
0
Report

रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर DRM की समीक्षा, यात्रियों को फल वितरित

Jaisalmer, Rajasthan:जोधपुर डी आर एम अनुराग त्रिपाठी आज रामदेवरा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। डी आर एम त्रिपाठी ने रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फल वितरण किए। भादवा मेले के समापन के बाद मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी और सराहनीय सेवाओं के लिए रेलवे कार्मिकों की सराहना की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डी आर एम ने भादवा मेले में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर सफाई कर्मियों का धन्यवाद दिया और अन्य रेलवेकर्मिको को भी बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

रूप कुमारी ग्वालियर पहुंचीं, सुगम परिवहन योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण पर जोर

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी ग्वालियर पहुंची, उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा को अच्छी योजना कहा है, वही आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण पर भी कहा कि और कोशिश और मदद की जा रही है कि बच्चों को अच्छा पोषण मिल सके, वहीं जमुई समस्तीपुर और ग्वालियर जिले में हुई घटना पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए बहुत ही निंदनीय है, राहुल गांधी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा को लेकर और जंतर मंतर 2.0 पर कहा कि इसके अलावा उनके पास और कोई काम है नहीं। बाइट - श्रीमती रूप कुमारी चौधरी- राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा
0
0
Report

बैंक हड़ताल: 28–30 सितम्बर तक सेवाएं प्रभावित, रविवार खुले रहेंगे

Ranchi, Jharkhand:अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। बैंक कर्मचारी संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के आदेश अनुसार रविवार को बैंक खुली रहेगी. बैंक कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी 3 दिवसीय हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। यूनियनों की सबसे प्रमुख मांग है कि बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए।इसके अलावा कर्मचारियों ने पेंशन में सुधार और पेंशनरों के लिए समान महंगाई भत्ता फॉर्मूला लागू करने की मांग उठाई है।वहीं यूनियन परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI व्यवस्था को लेकर भी आपत्ति जता रही हैं और इस मुद्दे पर संगठनों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की मांग कर रही हैं। संगठन के अधिकारियों ने बताया कि भले ही संगठन तीन दिनों की बैंक हड़ताल पर जा रहा है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब संडे को बैंक सेवाएं आम लोगों के लिए खुली रहेगी बहरहाल अगर हड़ताल होती है, तो 3 दिनों तक बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होंगे। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन सेवाओं पर इसका असर सेवा और बैंक के स्तर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। ग्राहकों के लिए जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लेना उपयोगी रहेगा।
0
0
Report

14 साल की नाबालिग गर्भवती: आरोपी जेल पहुंचा, शहर में हड़कम्प

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले में भी एक 14 साल की नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजन लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहते थे लेकिन अस्पताल से पुलिस थाने पहुंची सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आखिरकार मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी भी सलाखों के पीछे गया है। मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र का है जहाँ के जंगली इलाके में रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग लड़की को बटियागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने चेक किया तो मालूम चला कि लड़की गर्भवती है। ये जानकर परिवार वाले अचंभित रह गए। लड़की ने बताया कि करीब एक डेढ़ साल से उसी के गांव का एक 22 साल का युवक उसके साथ दुश्कर्म कर रहा है और उसे इस कदर डराया धमकाया गया कि नाबालिग ने किसी से कुछ नहीं कहा। गरीबी परिस्थिति के इस परिवार ने बात को दबाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल से थाने जाने वाली सूचनाओं में एक सूचना अस्पताल प्रबंधन ने भेजी तो मामला सामने आ गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को समझाया तो रिपोर्ट दर्ज कराने राजी हो गए और पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए आरोपी की गिरफ्तारी भी की और उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर में लगातार बारिश से जलभराव, आज भी तेज हवाओं का अलर्ट

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर\nकानपुर में दो दिन से बारिश का दौर जारी\n दूसरे दिन झमाझम बारिश\n\n\nबारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव\n\nMौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट\n\nआज भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट\n\n-12 तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद\n- बारिश के चलते छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की मिड सेम की परीक्षाएं रद्द\n\nएंकर-कानपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बाद शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। \n\nलगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 25 सितंबर को कानपुर में 57.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। \nमौसम विभाग ने आज पूरे दिन बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
0
0
Report

हजारीबाग में बारिश के बीच डंपिंग-यार्ड के विरोध ने तेज़ी पकड़ी

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है सारे नालियां जाम है कचरा का अंबार लगा हुआ है लेकिन एक तरफ नई मुसीबत आ खड़ी हुई है एक बार फिर से मंडई के निवासियों में कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा का डंपिंग होने से रोक लगा दी है और यह बारिश में ही विरोध प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं कुछ दिन पूर्व उनसे वार्ता हुई थी इसके बाद सुचारू रूप से कचरा डंपिंग यार्ड में वापस से गिराया जा रहा था लेकिन फिर से एक बार ग्रामीण और स्थानीय उग्र हो गए हैं उन्होंने कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा के डंप करने को रोक लगा दिया है उनकी मांग है कि यहां से डंपिंग यार्ड को कहीं और स्थानांतरित किया जाए क्योंकि यहां पर हवा चलने पर पूरा दुर्गंध स्थानीय निवासियों को आता है जिससे उनका जीना मुहाल है उनका यह भी कहना है कि जानवर भी डंपिंग यार्ड में घुसकर प्लास्टिक एवं जहरीले पदार्थ भी खा लेते हैं जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है हमारे मांग है कि डंपिंग वार्ड को यहां से कहीं और ऐसी जगह पर भेजा जाए जहां ग्रामीण एवं स्थानीय निवास नहीं करते हो ताकि लोगों को परेशान ना हो l डंपिंग यार्ड में कचरा डंप करना बंद होने से पूरे शहर में गंदगी का अंबार पहले की तरह लग जाएगा नगर निगम के मेयर अरविंद राणा मौके पर पहुंच कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं आज एक बैठक आयोजन किया गया है जिसमें नगर निगम के लोग और स्थानीय लोग उपस्थित होंगे जिनकी बातों को समझा जाएगा और जल्द से जल्द फल निकल जाएगा ताकि डंपिंग फिर से शुरू की जा सके l
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग पर जलभराव, ट्रेनों की गति 20 किमी/घंटा

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर फर्रुखाबाद में भारी बारिश से रेलवे ट्रैक जलमग्न, 20 KM की रफ्तार से निकाली जा रहीं ट्रेनें जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 26-09-2026 ➡️ भारी बारिश से फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग पर भरा पानी ➡️ नेकपुर चौरासी स्थित नेकपुर पुल के नीचे रेलवे ट्रैक जलमग्न ➡️ रेलवे कर्मचारीयों के अनुसार करीब 50 मीटर तक पानी में डूबा रेलवे ट्रैक ➡️ रेलवे कर्मचारी टिल्लू पंप और पाइप लगाकर सुबह से निकाल रहे पानी ➡️ ट्रैक पर जलभराव के चलते 20 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन लगाकर निकाली जा रहीं ट्रेनें ➡️ फर्रुखाबाद-कानपुर मुख्य रेलमार्ग पर कई ट्रेनों का होता है संचालन ➡️ पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश, फर्रुखाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी ➡️ फर्रुखाबाद नेकपुर चौरासी घुमटी के पुल के पास का मामला
0
0
Report

फतेहपुर के गोपालपुर में कच्चा मकान ढहने से 8 वर्षीय बालक मौत, भाई घायल

Fatehpur, Uttar Pradesh:कच्चा घर ढहने से मलबे में दबे 8 वर्षीय बालक की मौत, भाई गंभीर घायल दो दिन से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते कमजोर हुआ था कच्चा मकान मां मवेशियों को चारा डालने के लिए बाहर गई थी, तभी भरभराकर गिरा घर मलबे में दबे दोनों सगे भाइयों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला अस्पताल में चिकित्सकों ने 8 वर्षीय आनंद को मृत घोषित किया घायल बड़े भाई को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया परिजनों के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास के लिए किया गया था आवेदन एसडीएम अश्वनी पांडेय ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गाँव में शनिवार भोर पहर हुआ हादसा
0
0
Report

टिहरी बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने, संगठन में बदलाव के संकेत

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में बीजेपी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है और अनदेखी का आरोप भी लगाया जा रहा है,कभी घनसाली विधानसभा में विधायक के खिलाफ महिला कार्यकर्ता ने खुले मंच पर अनदेखी को लेकर अपनी नाराजगी जताई तो अब चंबा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है और कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नए लोगों को संगठन में दायित्व दिए जा रहे है,चंबा के वरिष्ठ बीजेपी नेता सतबीर पुंडीर ने तो इसकी निंदा जताते हुए सोशल मीडिया पर खुलकर कह दिया है कि जिला संगठन द्वारा चंबा क्षेत्र में लगातार कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है जिसको लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनकी बैठक भी हो चुकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top