icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उमर अब्दुल्ला ने बाराम में 26 करोड़ विकास कार्य, 8 करोड़ पुल उद्घाटन किया

Noida, Uttar Pradesh:बडगाम (जम्मू-कश्मीर): मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बीरवाह में नाला सुखनाग पर 8 करोड़ रुपये के पुल का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "...मैं उपमुख्यमंत्री का शुक्रगुजार हूं कि बहुत जल्दी काम ये पूरा हुआ और आज ये पुल लोगों को सौंपा गया। यहां पर सौंदर्यीकरण के लिए एक पैदल ट्रैक और बीरवाह की खूबसूरती के लिए 4 करोड़ रुपए दिया गया है। ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए यहां पर एक मरम्मत की दुकान की बुनियाद रखी गई है और जल्द से जल्द इसका काम भी होगा।"
0
0
Report

CSKM स्कूल स्थापना दिवस पर नितिन nabin ने भारतीय शिक्षा का संकल्प दोहराया

Noida, Uttar Pradesh:DELHI NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT) ON CSKM PUBLIC SCHOOL 41TH FOUNDATION DAY मैं मानता हूँ कि भारत इस स्कूल के प्रिमिसेज में जब हमारे पी एस सत्संगी साहब थे तब से हमें कल्चर के साथ साथ यहाँ स्पीक मेके का प्रोग्राम होता था। उस स्पीक मेके के प्रोग्राम में हम लोगों ने भी जब भाग लिया।तो हमारे कल्चर से हमें जोड़ी रखना, शिक्षा को नई व्यवस्था में भारतीय पद्धति में लागू कैसे करें इसकी चिंता और आज जो आपने देखा भी कि भारतीय दर्शन तो भारतीय दर्शन में भारत में किन चीजों की आवश्यकता है? नई पीढ़ी किन चीजों के साथ आगे बढ़े जिससे कि वह 2047 में अपने भारत को विकसित भारत बनाए। मैं मानता हूं कि कर्नल साहब के जो आदर्श रहे, जो उनके विचार और विजन रहा, आज भी यह स्कूल उसी विचार और विजन के साथ चल रहा है। और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस स्टूडेंट मैं भी इस स्कूल का स्टूडेंट हूं। मैडम हमारी संगुतला मैडम के साथ हम लोग भी आज स्कूल के कई कार्यक्रमों में भाग लेने का पहले भी मौका मिला है। और जो पद्धति शिक्षा की होनी चाहिए जिसमें होस्टेल्स में रहकर बच्चे एक्स्ट्रा कैरिकुलर भी सीखें साथ साथ बच्चों को नई जनरेशन की चीजें भी नई इनोवेशन की भी जानकारी दी जाए और साथ में अपने कल्चर के रूट से भी उसको जोड़े रखा जाए। मैं मानता हूं कि यह पद्धति ही भविष्य के भारत को बनाएगी। मैं मानता हूँ कि दोनों का इक्वल हो क्योंकि आज भी बच्चा फिफ्टी परसेंट टाइम जो है स्कूल में बिताता है तो फिफ्टी परसेंट टाइम अपने पेरेंट और पेरेंट टीचर को वो ऑब्जर्व करता है और मैं मानता हूं कि टीचर्स को उस रूप में भी ऑब्जर्व करता है अपने आइडियल के रूप में और पेरेंट्स को भी। तो कहीं ना कहीं इन दोनों का रोल होता है एक बच्चे के लाइफ को बनाने में।
0
0
Report
Advertisement

ITBP chief's statement raises questions on China border security; PM Modi attacks Rahul Gandhi

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इमरत Pratapgarhi (कांग्रेS) के comments के बाद ITBP chief के बयान पर बहस चली। चीफ का कहना है कि सरकार के लिए यह शर्मनाक है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कई वर्षों से कह रहे हैं कि चीन की सरहद असुरक्षित है; सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। ITBP के चीफ के बयान से दिखता है कि विपक्ष के आरोप वोट चोरी जैसे मुद्दों पर उठते हैं और निर्वाचन आयोग भी कह रहा है कि वोट चोरी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की एक्सपायरी डेट जैसी बातें भी उभरकर सामने आ रही हैं। विपक्ष के विरोधी शब्दों के आरोपों के साथ टेलीप्रॉम्प्टर के सहारे टिप्पणियाँ दी जा रही हैं, जिससे सरकार की नाकामी उजागर होती है। दिल्ली में कांग्रेस सांसद करववीर सिंह बौद्ध ने हरियाणा बिजली संकट पर कहा कि अगर मांग होती है, तो लोग किसके पास जाते हैं? सरकार कह रही है बातचीत करें, लेकिन किससे? देश किसके भरोसे चल रहा है? बिजली विभाग किसके हाथ में है? एक मंत्री कह रहे हैं कि मैं हड़ताल पर हूँ; अगर वे कह रहे हैं कि कुछ नहीं चलता तो पद छोड़ दें। यह हड़ताल जायज है और आम नागरिकों, ग्रामीणों और गरीब आदमियों के भविष्य पर खतरा है; आने वाले समय में निजीकरण हुआ तो बिजली महंगी मिलेगी।
0
0
Report

जिला अस्पताल में कायाकल्प टीम को मिली गंदगी, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3m ago
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव /उमेश त्रिवेदी उन्नाव के जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची कायाकल्प लखनऊ की टीम को परिसर के कुछ हिस्सों में गंदगी मिली। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे डॉ. अविनाश यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं तक की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सवाल यह है कि जब अस्पताल में व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए टीम पहुंची, तब सफाई व्यवस्था में कमी क्यों नजर आई? कायाकल्प लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को उन्नाव जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति को परखना था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कुछ हिस्सों में गंदगी मिलने पर टीम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके साथ ही वार्डों में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति भी देखी गई और जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम ने अस्पताल प्रशासन को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान नीरज सचान और अविनाश यादव समेत अस्पताल से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से टीम द्वारा बताए गए बिंदुओं पर आवश्यक सुधार कराने की बात कही गई। हालांकि, निरीक्षण में किन-किन मानकों पर कमियां मिलीं और अस्पताल को मूल्यांकन में कितने अंक प्राप्त हुए, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।अब देखना होगा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए अस्पताल प्रशासन कितनी तत्परता दिखाता है और मरीजों को स्वच्छ वातावरण व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में सड़क सुरक्षा बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधार और आवारा पशुओं के लिए टेप

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला सडक सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों सहित ग्रामीण सड़कों पर आवश्यक सुधार, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टिव साइन लगाने पर जोर दिया गया। साथ ही आवारा पशुओं पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

प्रवक्ता कपूर ने केजरीवाल सरकार पर किताबों के जरिए घोटाला का आरोप लगाया

New Delhi, Delhi:सौरभ भारद्वाज की किताब वाले घोटाले पर भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का बयान- प्रवीण शंकर कपूर बोले- अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम जिसके सौरभ भारद्वाज आजकल सबसे बड़े प्रवक्ता बन गए हैं इन्होंने 11 साल दिल्ली में घोटाले की सरकार चलाई इसलिए अब जब सरकार चल रही है तो इन्हें हर चीज में घोटाला लग रहा है जिन किताबों को यह महंगी किताब कह रहे हैं वह किताबें समय पर आ तो रही हैं उनके शासन काल में स्कूल में किताब के दर्शन दुर्लभ थे पूरा सेशन बीत जाता था और यह किताब ला नहीं पाते थे और रही बात घटिया पन्ने की या अच्छे पन्ने की तो शायद सौरभ भारद्वाज कोई एक्सपर्ट है जो कागज की क्वालिटी भी जज कर देते हैं हमें तो यह मालूम था जब सौरभ भारद्वाज मंत्री थे तो उनके मंत्रालय में रोज नए घोटाले होते थे हमें यह नहीं मालूम था कि उन्होंने उसे दौरान यह एक्सपर्टीज भी ढूंढ ली की कागज किस क्वालिटी का है और 40% - 40% ही साइकिल में 40% किताब में थोड़ा बदल देते और 50% तो कह देते पंजाब में बिखरती हुई सरकार इक्विलाइजर करने के लिए दिल्ली में सरकार पर आरोप लगा रही है यह लगातार एक सिलसिला है पंजाब के चुनाव तक यह इसी तरह बोलते रहेंगे
0
0
Report

पारसोली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार: निर्माण जल्द शुरू, यात्रियों को सुविधा बढ़ेगी

Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ — चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के पारसोली रेलवे स्टेशन से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां प्लेटफॉर्म विस्तार के काम में तेजी आई है। शुक्रवार को कोटा मंडल के सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेशन मास्टर दिनेश महावर के अनुसार, प्लेटफॉर्म विस्तार को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। निरीक्षण के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने से बड़ी ट्रेनों के संचालन और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी।
0
0
Report

टाइगर श्रोफ फायरिंग केस: हरियाणा में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी 28 अक्टूबर तक

Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA) THREE MORE ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE ARRESTED IN HARYANA, REMANDED TO POLICE CUSTODY UNTIL OCTOBER 28 BY KILLA COURT. visuals. AJINKYA MIRGAL MADHUKAR (ADVOCATE). आज तीनों रूपियों को सोनीपत से अरेस्ट किया था, परसों 21 तारीख को उनको ट्रांिट रिमांड पे लेके आए थे। तो 48 आवर्स का ट्रांजिट रिमांड था, लेकिन मैंने जैसे ही हर बात कहा है कि ट्रांजिट रिमांड इज ओनली फॉर द ट्रांजिट पर्पस। ये ट्रांजिट में ही अपना इंटेरोगेशन शुरू कर देते हैं और फिर उन्हीं मुद्दों को लेके यहां पे फर्दर पुलिस कस्टडी की मांग करते हैं। और वो स्टेटमेंट भी देते हैं कि हमने ट्रांजिट में अभी तक इतना पता लगाया है। सो आई डोंट थिंक व्हाट इन व्हाट डायरेक्शन द पुलिस मशीन इज रियली गोइंग ऑन। सो उन्होंने एलिगेशन ये किया था कि ये तीन लोगों में से दो लोग अनिल पंडित के साथ कांटेक्ट में थे। जो भी बिल्कुल झूठ है, बेबुनियाद है, इसमें कोई तथ्य नहीं है। और दूसरी बात अगर उनके बारे में वो जानकारी लेना चाहते हैं, रिकवरी करना चाहते हैं तो उन सबके मोबाइल फोन्स ऑलरेडी सीज्ड है। तो फॉरेंसिक एक्सपर्ट एंड साइबर पुलिस आर वेल इनफ टू डू दैट थिंग। तो पुलिस उसके फिजिकल कस्टडी में कोई बात ही नहीं है। आज उनको फर्दर कस्टडी 28 तारीख तक दी कि जब कि उन्होंने 31 तारीख तक मांग की थी, लेकिन 28 तारीख तक उनको पुलिस कस्टडी दी।
0
0
Report
Advertisement

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सीबीआई जांच, रकम रिकवरी की लगाई गुहार

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow26m ago
Makhi, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपने साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी होने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पीड़ित का दावा है कि इस मामले में उसे करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने संबंधित अधिकारियों से मामले में सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और कथित तौर पर ठगी गई संपत्ति की रिकवरी कराने की गुहार लगाई है। बता दे कि पीड़ित के अनुसार, वह गांव में खेती-किसानी करता था और सीधा-साधा व्यक्ति है। उसके आरोप हैं कि घर के कुछ लोगों सहित अन्य व्यक्तियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके उसे भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चलने के बावजूद अब तक उसे रकम वापस नहीं मिल सकी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top