Back
झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार की मौत, चालक फरार
STSumit Tharan
Feb 21, 2026 13:05:03
Jhajjar, Haryana
झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर शहीदी पार्क के समीप शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी और युवक वाहन के नीचे आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सिटी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान झज्जर के महराणा गांव निवासी सत्यवीर (पुत्र रामकिशन) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि फॉर्च्यूनर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने व मृत्यु कारित करने का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है। वहीं, क्षेत्र में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने भी चिंता जताई है और मुख्य मार्गों पर सख्त निगरानी की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 21, 2026 14:23:250
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 21, 2026 14:23:060
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 21, 2026 14:22:370
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 21, 2026 14:21:540
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 21, 2026 14:21:350
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 21, 2026 14:21:200
Report
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 21, 2026 14:20:500
Report
ADAnup Das
FollowFeb 21, 2026 14:20:020
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 21, 2026 14:19:380
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 21, 2026 14:19:090
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowFeb 21, 2026 14:18:230
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 21, 2026 14:18:080
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 14:17:340
Report
0
Report