Back
हरियाणा के नागरिक अस्पतालों में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, इलाज प्रभावित
STSumit Tharan
Dec 10, 2025 09:33:43
Jhajjar, Haryana
हरियाणा में लगातार बढ़ रही है सिविल अस्पतालों में मरीजों की दिक्कत, सिविल अस्पतालों के डॉक्टर गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में भी अपनी मांग को लेकर डॉक्टर कर रहे हैं सरकार के खिलाफ हड़ताल। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टर अपनी मांगी को लेकर सरकार के सामने पेश कर रहे हैं चुनौती। झज्जर जिला कमेटी की प्रधान डॉक्टर आकृति का बड़ा बयान। बोली- अनुभवहीन डॉक्टर से चलाई जा रही है सेवाएं। प्राइवेट मेडिकल कालेज से डॉक्टर बुलाकर ओपीडी सेवाएं चल रही है जिसके चलते वहां पर व्यवस्थाएं ठीक नहीं। सरकार से बातचीत के रास्ते से ही होगा मांगों का समाधान। डॉक्टरों पर एस्मा लगाना नहीं जायज। डॉक्टर इससे नहीं डरने वाले। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश भर के नागरिक अस्पतालों में इलाज के लिए आए मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल मेडिकल एसोसिएशन से जुड़ी झज्जर की प्रधान डाक्टर आकृति का कहना है कि सरकार ने डॉक्टरों से बातचीत करना भी उचित नहीं समझा इसलिए डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती तब तक यह हड़ताल जारी रहने वाली है। डॉक्टर आकृति का कहना है कि अनुभवहीन डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से इंटरन और प्राइवेट डॉक्टर बुलाकर ओपीडी की सेवाएं सरकार चला रही है। जो बिल्कुल ठीक नहीं है। सरकार से बातचीत के रास्ते समस्याओं के समाधान करने की मांग डॉक्टर कर रहे हैं। उनका कहना है कि एसीपी बढ़ोतरी और डायरेक्ट एसएमओ भर्ती का विरोध डॉक्टर शुरू से कर रहे हैं और अब सरकार ने उन पर एस्मा लगा दिया है। कोरोना काल में डॉक्टरों ने 24-24 घंटे तक अपनी सेवाएं दी थी, तब उन्हें डबल सैलरी नहीं दी गई लेकिन अब डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है तो सरकार ने नो वर्क नो पे का रूल लागू कर दिया है। यह भी पूरी तरह से गलत है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने डॉक्टरों की मांगे नहीं मानी तो हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 10, 2025 10:34:060
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 10, 2025 10:33:510
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 10, 2025 10:33:130
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 10, 2025 10:33:010
Report
HBHemang Barua
FollowDec 10, 2025 10:32:470
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने के चलते तीन घायलों को रेफर किया गया है।
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 10, 2025 10:32:080
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 10, 2025 10:31:410
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 10, 2025 10:31:100
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 10, 2025 10:30:560
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 10, 2025 10:30:320
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 10, 2025 10:30:170
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 10, 2025 10:20:560
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 10, 2025 10:20:47Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
नरसिंहगढ़ राजगढ़ बॉर्डर पर पार्वती नदी में से गुजरना भारी वाहनों का प्रतिबंधित हुआ
50 साल पुराने ब्रिज पर पहले से ही रोक लगी हुई है
अब टेंपरेरी कच्चे रास्ते से भी भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे
अतिरिक्त भोपाल जिला मजिस्ट्रेट अंकुर मेश्राम ने किया आदेश जारी
0
Report