Back
पटना सिटी में छापेमारी: दो गिरफ्तार, प्रतिबंधित इंजेक्शन नेटवर्क का पर्दाफाश
VKVIKRANT KUMAR
Dec 10, 2025 10:30:56
Patna, Bihar
पटना सिटी में औषधि विभाग और अगमकुआं थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर दाउद बीघा फील्ड, भूतनाथ सब्जी मंडी के पीछे छापेमारी की गई, जहां दो युवक प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन की सप्लाई की तैयारी में थे। मौके पर पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान विक्रांत कुमार और भोला पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन बरामद किया है, जिसका उपयोग नशा करने में किया जाता है।
पटना सिटी एसडीपीओ राजकिशोर सिंह ने बताया कि औषधि विभाग और अगमकुआं थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी। बरामद किए गए इंजेक्शन की मात्रा काफी अधिक है, जो एक बड़े नशा सप्लाई नेटवर्क की ओर इशारा करता है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित इंजेक्शन की सप्लाई कहां से होती थी, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे, नशा नेटवर्क का फैलाव किन-किन इलाकों में है, इस टीम के साथ कितने युवक नशे की दवाई का सेवन और सप्लाई करते थे. पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। यह कार्रवाई नशा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report