Back
चपरा में सनसनी: रेल ट्रैक पर युवक का गला रेतकर हत्या, एनएच-85/531 पर जाम
RSRAKESH SINGH
Dec 10, 2025 10:32:08
Chapra, Bihar
छपरा में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेरा स्थित जतुआ के पास रेल ट्रैक पर एक युवक का गला रेतकर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जखुआ गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने इसे हत्या बताते हुए आक्रोश प्रकट किया और न्याय की मांग को लेकर एनएच-85/531 पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। परिजन और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। कई घंटे की मशक्कत और आश्वासन के बाद परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने को तैयार हुए। पुलिस का कहना है कि घटना के हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
40
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report