Back
वन भूमि कब्जे हटाने गई फारेस्ट टीम के सामने महिलाओं का उग्र विरोध
MDMahendra Dubey
Dec 10, 2025 10:33:51
Damoh, Madhya Pradesh
वन भूमि से कब्जा हटाने गया फारेस्ट का अमला, महिलाओं और कब्जाधारियों ने खड़ा कर दिया बबाल..
एंकर/दमोह जिले के जंगलों में इन दिनों प्लांटेशन के लिए तैयारिया की जा रही है और वन विभाग उन जमीनों को कब्जो से मुक्त करा रहा है जहां लोग वन भूमि को कब्जे में लेकर खेती कर रहे है। इसी क्रम में जिले के सिग्रामपुर रेंज के चौरई गांव में कब्जा हटाने गई फारेस्ट टीम को ग्रामीणों और महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा और टीम बेरंग लौट आई। दरअसल प्लांटेशन के लिए वन अमला चौरई में काबिज लोगों को बेदखल करने पहुंचा था। इस जमीन पर आदिवासी समुदाय के लोग दशकों से कब्जा कर के खेती करते है और कई ऐसे लोग हैं जिनकी तीसरी पीढ़ी यहां काबिज है। पहले भी इस जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया हुई थी लेकिन आदिवासियों ने कलेक्टर के यहां अपील की जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन अचानक यहां फॉरेस्ट की टीम पहुंची तो महिलाओं ने जमीन पर डेरा डाल दिया, देखते ही देखते सैकड़ों लोग यहां जमा हो गए और हालात बिगड़ने लगे जिसके बाद स्थानीय पुलिस बल को भी यहां बुलाना पड़ा। हालातों को देखकर तहसीलदार ने मोर्चा संभाला और लम्बीं जद्दोजहद होती रही और लोग कब्जा हटाने को राजी नहीं हुए। तहसीलदार की समझाइश के बाद महिलाओं में मौके पर चल रहे धरने को खत्म कर लिया और फारेस्ट की टीम बिना कब्जा हटाए वापस लौट गई। तहसीलदार सोनम पांडे के मुताबिक आदिवासियों ने जो जानकारी दी और दस्तावेज पेश किए उसके अनुसार कब्जे का मामला कलेक्टर के यहां लंबित हे जिसे देखकर फारेस्ट की कार्यवाही को फिलहाल रोका गया है。
बाइट/ सोनम पांडे ( तहसीलदार जबेरा दमोह)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report