icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124103
Sumeet KumarSumeet KumarFollow27 Jul 2024, 03:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

त्योहारी सीजन में रेलवे ने बीकानेर से 15 ट्रेनों में कोच बढ़ाकर राहत दी

Bikaner, Rajasthan:त्योहारी सीजन में रेलवे की विशेष तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत यात्रीभार को देखते हुए 15 ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कोच बढ़ाए बीकानेर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और कोच्चि जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ सीनियर डीसीएम वीरेंद्र जोशी बोले-यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए कोच जरूरत पड़ने पर फिर बढ़ाए जाएंगे कोच, रेलवे की यात्रीभार पर नजर त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है खासकर बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है बीकानेर रेल मंडल ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है रेलवे की ओर से कुल 15 ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं अलग-अलग श्रेणियों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है इस व्यवस्था का फायदा लंबी दूरी के यात्रियों के साथ कम दूरी और लोकल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा बीकानेर से कोच्चि, बांद्रा, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोच बढ़ाए गए हैं सीनियर डीसीएम वीरेंद्र जोशी का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है यात्रीभार को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं रेलवे लगातार यात्रियों की संख्या पर नजर रख रहा है उन्होंने कहा कि यदि यात्रीभार और बढ़ता है तो जरूरत के अनुसार फिर से अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जाएगा रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सफर के लिए पर्याप्त जगह मिले और भीड़ के चलते होने वाली परेशानी कम हो
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में UGC प्रावधान वापस लेने को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में UGC प्रावधान वापस लेने को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन. शहर के कंपनीबाग स्थित खुदीराम बोस स्मारक से निकला मार्च जिला समाहरणालय परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में UGC Roll Back के बैनर और पोस्टर लेकर शामिल हुए. प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि NDA सरकार को सत्ता में लाने में स्वर्ण समाज की अहम भूमिका रही है, लेकिन आज इसी समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से UGC से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में इसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा. उन्होंने पटना के बांकीपुर और मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्ण समाज चुनाव में इसे ध्यान में रखेगा. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया और UGC कानून को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में तेज ट्रक ने मजदूर को कुचला, एनएच-31 पर जाम

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और एनएच-31 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। हालांकि, आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मजदूर अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मजदूर की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और एनएच-31 को जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घंटों तक सड़क जाम रहने से एनएच-31 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।इधर, घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

सनकी पति ने मायके लौटने पर ससुराल पर चाकुओं से हमला, तीन घायल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने से नाराज होकर ससुराल पहुँचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर दिये, जिस हमले में सास , साला और साली गंभीर रूप से घायल हो गये । खून से लथपथ तीनो को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेडियापुरा मोहल्ले की है । बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेड़ियापुरा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय मिताली ने चौबयाना मोहल्ला निवासी युवक मोंटी नामदेव के साथ लव मैरिज की थी लेकिन शादी के बाद से मोंटी नामदेव के साथ मिताली का घरेलू विवाद शुरू हो गया । जिसकी वजह से मिताली अपने मायके लौट आई और वापस ससुराल जाने से मना कर दिया ,जिस बात से नाराजा होकर सनकी पति मोंटी नामदेव ने आज अपने ससुराल पहुँचकर सास , साली और साले पर चाकुओं से हमला बोल दिया । जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये , घायलों में सास 45 वर्षीय मोती , 20 वर्षीय साली बिपांसी और 15 वर्षीय साला लवयांश हैं । जिन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से सास और साली की गंभीर हालत को देखते हुये दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सनकी पति की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में दोस्त चोर ने साथी चोर को तालीबीानी सजा दी, वीडियो वायरल

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस तलाश कर रही थी चोर, यहां एक चोर ने दूसरे चोर को तालीबानी सजा, खुद वीडियो बनाकर किया वायरल... एंकर/ एमपी के दमोह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बदमाश और चोर ने अपने साथी चोर को तालीबानी सजा दी है उसके हौसले ऐसे की खुद बाकायदा वीडियो बनाकर उसे वायरल भी किया है। मामला दमोह के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले समन्ना कस्बे का है यहां दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर एक शख्स दूसरे शख्स को बेरहमी के साथ लाठी से पीटता दिखाई दे रहा है, इस कदर बेरहमी की देखने वाला कांप जाए। इतना ही नहीं उसके साथ कोई वीडियो भी शूट कर रहा है और पीटने वाला शख्स गन्दी गालिया देकर पिटने वाले व्यक्ति से माफीनामा बुलवा रहा है। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो के बाद सनसनी फैल गई और जब पता किया गया तो पिटने और पीटने वाले दोनों शख्स शातिर चोर निकले। दरअसल कुछ दिन पहले चोरी के एक मामले में पुलिस ने छोटेलाल नाम के चोर को गिरफ्तार किया था और चोरी के इस मामले में पूछताछ के दौरान छोटेलाल ने अपने साथ साहब लाल नाम के चोर के शामिल होने की बात बताई, पुलिस ने छोटेलाल को जेल भेज दिया और साहब लाल की तलाश में पुलिस जुटी थी, इस बीच छोटेलाल को कोर्ट ने जमानत दे दी और वो जेल से बाहर आ गया। यहां साहब लाल पुलिस को तो नहीं मिला लेकिन उसने जमानत पर रिहा हुए छोटेलाल को ढूंढ लिया और उसका नाम पुलिस को बताने की सजा उसने इस तरह दी कि जैसे तालीबानी सजा हो, स्टेट हाइवे पर सरेआम लाठी से पीटा, रास्ते से निकलते गुजरते लोग दहशत ने रुक भी नहीं रहे और साहब लाल पीटता रहा। वायरल वीडियो के बाद जब पता किया गया तो इस मामले में पीड़ित छोटेलाल जिला अस्पताल में भर्ती था जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित छोटेलाल ने आपबीती बताई और एक बार फिर पुलिस ने साहब लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे तलाश कर गिरफ्तार किया है। सीएसपी के मुताबिक साहब लाल शातिर बदमाश है और उसके इस कृत्य के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है और मामले में जांच की जा रही है।
0
0
Report

दीपावली से पहले बस्तर में खाद्य पदार्थों की मिलावट रोकथाम के लिए बड़ा अभियान

Jagdalpur, Chhattisgarh:खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बस्तर जिले में मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, जगदलपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में का खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया, इस दौरान खोवा, काजू कतली, गुलाब जामुन, पेड़ा, कलाकंद, नमकीन सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, निरीक्षण में 12 किलो एक्सपायरी डालडा और 8 किलो रसगुल्ला नष्ट कराया गया, वहीं, करीब 10 किलो खोवा अनहाइजेनिक स्थिति में रखे जाने पर नष्ट किया गया, इसके अलावा पांच खाद्य प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है, इसके साथ ही 24 संदिग्ध नमूनों को स्टेट लैब में जांच के लिए भेजा गया है, संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दीपावली तक मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच लगातार जारी रहेगी。
0
0
Report

दीपावली से पहले फर्रुखाबाद में खाद्य मिलावट रोकने के लिए टीमों का छापा

Farrukhabad, Uttar Pradesh:दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए शासन स्तर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दूसरे जनपदों से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की चार से पांच टीमें फर्रखाबाद भेजी गई हैं। बुधवार को इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। फतेहगढ़ की अलीगढ़ मिष्ठान भंडार और आवास विकास स्थित नीलकंठ स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई। दीपावली में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में मिठाई की दुकानों पर बड़े पैमाने पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए शासन ने दूसरे जनपदों की खाद्य सुरक्षा टीमों को फर्रखाबाद भेजा है। जनपद औरैया से आई एक टीम ने फतेहगढ़ स्थित अलीगढ़ मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर खोया और लड्डू के दो नमूने लिए। इसके बाद टीम आवास विकास स्थित नीलकंठ स्वीट्स पहुंची और दुकान के गोदाम से भी नमूने संग्रहित किए। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली लेकिन गोदाम में लगी कुछ टाइल्स टूटी मिली । असिस्टेंट कमिश्नर के मुताबिक, शासन स्तर से टीमों को दुकानों की सूची उपलब्ध कराई जाती है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में चार से पाँच टीमें भेजी गईं। दुकानों पर मिली अन्य कमियों के संबंध में नोटिस जारी किए जाएंगे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। टीमों की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल मची हुई है।
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट के फैसले से आदिवासी आरक्षण 32% से घटकर 20%; अध्यादेश की मांग तेज

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में आरक्षण मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का फैसला लिया गया. सर्व आदिवासी समाज ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल सोरी का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती के विज्ञापन में बैकलॉग पद को लेकर सरकार की ओर से सही से पक्ष नहीं रखने से आदिवासी वर्ग का आरक्षण 32 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत करने का हाईकोर्ट का फैसला आया है. इससे आदिवासी समाज आहत है. उन्होंने इसे लेकर सरकार से अध्यादेश जारी करने की मांग भी की है
0
0
Report
Advertisement

कोर्ट रोड ठेले वालों को दीपावली राहत, 10 नवंबर तक ठेला लगाने की अनुमति

Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड पर ठेले लगाकर अपना रोजगार चलाने वाले छोटे व्यापारियों को दीपावली के त्योहार को देखते हुए 10 नवंबर तक अस्थायी राहत दी गई है। अब ठेले वाले 10 नवंबर तक कोर्ट रोड पर अपने ठेले लगा सकेंगे। इस निर्णय से ठेले संचालकों में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार, आज बड़ी संख्या में ठेले वाले अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। ठेले संचालकों ने त्योहार के मद्देनजर कोर्ट रोड पर ठेले लगाने की अनुमति दिए जाने की मांग रखी। इस दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए 10 नवंबर तक ठेले लगाने की छूट दी गई है। विधायक देवेंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि 10 नवंबर के बाद ठेले वालों को कोर्ट रोड से अपने ठेले हटाने होंगे। इसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें अन्य स्थान पर जगह उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनके रोजगार पर असर न पड़े। त्योहार के मद्देनजर मिली इस अस्थायी राहत से ठेले संचालकों ने खुशी जताई है। हालांकि 10 नवंबर के बाद ठेले वालों को निर्धारित वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करने की व्यवस्था प्रशासन को करनी होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top