124103
कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने शुरू की संसद घेराव की तैयारी
Jhajjar, Haryana:किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली यूपी की पूनम पंडित अब कांग्रेस की झज्जर जिले की प्रभारी बनाई गई हैं। प्रभारी बनने के बाद उन्होंने 29 जुलाई को संसद घेराव की तैयारी शुरू कर दी है। पूनम पंडित ने झज्जर में बादली हलके के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के कार्यालय में जिले की महिलाओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की योजना बनाई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बूंदी की सात पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान, ग्रामीण सुधार की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:सात पंचायत समितियों में सरपंच-पंच पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, ग्रामीणों ने गिनाईं गांव की समस्याएं बूंदी जिले की सात पंचायत समितियों बूंदी, हिंडोली, नैनवां, केशोरायपाटन, लाखेरी, दबलाना और खटकड़ में सरपंच एवं पंच पदों के लिए सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सात पंचायत समितियों की 195 ग्राम पंचायतों में 5 लाख 93 हजार 700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बड़ी नया गांव बूथ पर पर्यवेक्षक भावना शर्मा ने पहुंचकर निरीक्षण भी किया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बूंदी के बाद नयागांव अशोक फैक्ट्री बूथ पर जी मीडिया संवाददाता रामफूल मेहरा ने महिला, बुजुर्ग और युवा मतदाताओं से बातचीत कर गांव के मुद्दे जाने। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद गांव की सुध नहीं लेते। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा और सफाई व्यवस्था की बदहाली बताई। उनका कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा कर्मी नहीं होने से बूंदी जाना पड़ता है। पेयजल भी समय पर नहीं मिलता। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वे ऐसा सरपंच चुनना चाहते हैं, जो गांव के सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और मूलभूत समस्याओं का समाधान करे。0
0
Report
भूषण बाड़ा केस ने सियासत गरमा दी, बीजेपी-जेएमएम के आरोप-प्रत्यारोप तेज
Ranchi, Jharkhand:सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े प्रकरण को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। मामले में पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। एक ओर बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है तो दूसरी ओर जेएमएम ने पुलिस की जांच पर भरोसा रखने की नसीहत देते हुए बीजेपी पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया है। जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस की जांच पर भरोसा रखना चाहिए और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और दोनों मामलों की जांच चल रही है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह, कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद जैसे मामलों का जिक्र किया और आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति दोहरे मापदंड पर आधारित है। कांग्रेस का यह आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जांच को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। पुलिस जो जांच कर रही है उसमें बीजेपी दखलअंदाजी कर रही है। कांग्रेस ने यह भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी होंगे उसे पर कार्रवाई निश्चित होगी लेकिन बीजेपी के हिसाब से कानून और न्यायालय नहीं चलेगा। भारतीय जनता पार्टी की ड्रामा बाजी हमेशा हड़बड़ी में की जाती है और वह सत्य के साथ खड़े नहीं होते और उनका मुद्दा बैकफायर करता है। भूषण बाड़ा प्रकरण ने राज्य में सियासी तकरार को और तेज कर दिया है। बीजेपी जहां गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पर अड़ी है वहीं जेएमएम ने जांच पूरी होने तक पुलिस पर भरोसा रखने की बात कही है। अब सबकी नजर पुलिस की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
राम मंदिर के महंत ने बिहार के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं कृष्ण जन्मभूमि न्यास के प्रमुख परम पूज्य महंत नृत्य. गोपालदास जी महाराज ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को जन्म दिवस की बधाई पत्र लिखकर दी। इस मौके पर जानकी दास जी महाराज मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान, सीओ सिटी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Hanumangarh, Rajasthan:ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सीओ सिटी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण हनुमानगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों में सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सीओ सिटी मीनाक्षी और टाउन थानाप्रभारी ने गांव अमरपुरा थेड़ी, झांबर, नंदराम की ढाणी, गुरुसर और नौरंगदेसर सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान सीओ सिटी ने मतदान करने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत की और उन्हें निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान हनुमानगढ़ एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
जयसमंद नहर के धोरे पर भराव, 500 बीघा से अधिक खेत सिंचाई संकट में
Udaipur, Rajasthan:जयसमंद नहर का मंगरा वाला धोरा संकट में! भू-माफिया की प्लानिंग के भराव में दबा पानी का रास्ता, 500 बीघा से अधिक जमीन की सिंचाई पर संकट सलूंबर में नवनिर्वाचित सरपंच और उपसरपंच पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गांव की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि सीधे किसानों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी परेशानियां जान रहे हैं। मामला राजस्व गांव दुगावत फला का है, जहां जयसमंद नहर से जुड़े मंगरा वाला धोरे का अस्तित्व ही खतरे में आ गया है। आरोप है कि भू-माफिया द्वारा काटी गई प्लानिंग में भराव कार्य के दौरान प्राकृतिक जल निकासी और सिंचाई का धोरा बंद कर दिया गया। इससे किसानों के सामने सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस धोरे के माध्यम से 500 बीघा से अधिक कृषि भूमि पर सिंचाई होती थी। लेकिन प्लानिंग के दौरान किए गए भराव से पानी का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। अब किसानों की फसलों की सिंचाई पर संकट मंडरा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि एक-दो दिन में जयसमंद नहर का पानी आने वाला है। ऐसे में यदि समय रहते धोरे को पुनः चालू नहीं कराया गया तो सैकड़ों बीघा कृषि भूमि तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। किसानों की इसी समस्या को लेकर नवनिर्वाचित सरपंच लालूराम मीणा और उपसरपंच भरतराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर समस्या को समझा और बंद पड़े धोरे को पुनः चालू करवाने की मांग उठाई। मामले को लेकर जब सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मनोज जैन से बातचीत की गई तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि "मैं शीघ्र-dikhta हूं।" अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण कर किसानों की इस गंभीर समस्या का समाधान कितनी जल्दी करवाते हैं। किसानों की मांग है कि राजस्व विभाग से मौके का सीमांकन करवाया जाए, धोरे पर हुए भराव की जांच हो और पानी के पुराने रास्ते को तत्काल बहाल कराया जाए, ताकि नहर का पानी आने पर किसानों को सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन नहर का पानी पहुंचने से पहले किसानों की इस समस्या का समाधान कर पाएगा? क्या मंगरा वाला धोरा फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा? फिलहाल 500 बीघा से अधिक कृषि भूमि के किसानों की निगाहें प्रशासन और सिंचाई विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
बांसवाड़ा में पंचायत राज के चौथे चरण में महिला वोटरों की बड़ी भागीदारी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है। 276 सरपंच और 2241 वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। कई केंद्रों पर महिलाएं मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। अब तक छोटी सरवा पंचायत समिति में सबसे अधिक 24.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बांसवाड़ा में 22.95, डूंगरा छोटा में 23.85, सज्जनगढ़ में 21.10, अरथुना में 18.95, सरेड़ी बड़ी में 18.78, गढ़ी में 17.78 और कुशलगढ़ में 17.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है, वही सभी मतदान केंद्रों में केमरो से निगरानी रखी जा रही है。 वीओ - मतदान0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, मतदान दोबारा शुरू
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र के 19 एनपी स्थित मतदान बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे केंद्र पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हंगामे और विवाद के चलते मतदान केंद्र पर करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से रुकी रही। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाते हुए समझाइश की। प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके पश्चात मतदान केंद्र पर दोबारा सुचारू रूप से मतदान शुरू करवाया गया।0
0
Report
टोंक के 38 ग्राम पंचायतों में मतदान के दौरान भारी भीड़, उत्साह कायम
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायत में पंच- सरपंच मतदान को लेकर लगी कतारें ग्रामीण मतदाताओं की बढ़ने लगी बराबर संख्या, मतदान केंद्र के सीमा क्षेत्र से बाहर प्रत्याशियों व समर्थकों का जबरदस्त जमावड़ा, शांतिपूर्ण मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग के सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस की लगातार गस्त, पंचायत राज चुनाव को लेकर ग्रामीण मतदाता ले रहे उत्साह के साथ भाग0
0
Report
विराटनगर की बिलवाड़ी चौकी के बाहर डांस वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली) की बिलवाड़ी पुलिस चौकी के बाहर एक दो युवतियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों युवतियां फिल्मी गानों पर डांस करती दिख रही हैं और पीछे पुलिस चौकी की बिल्डिंग भी नजर आ रही है. बताया गया कि युवतियों ने reel बनाने के लिए चौकी के बाहर डांस किया. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है. चौकी के बाहर reel बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
आजाद नगर के व्यापारी अब सड़कों की गड़बड़ी से परेशान, ठोस समाधान की मांग
Hisar, Haryana:हिसार के आजाद नगर के व्यापारियों का सब्र अब पूरी तरह जवाब दे चुका है, क्योंकि पिछले करीब 10 महीनों से मुख्य सड़क ड्रेनेज और मेन सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदी पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि नलवा हलके के इस क्षेत्र से पहले कैबिनेट मंत्री रणधीर गंगवा विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में बीजेपी के रणधीर पनिहार यहां से विधायक हैं, इसके बावजूद विकास कार्यों में भारी देरी हो रही है। बीएंडआर विभाग द्वारा सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने की बात तो कहा जा रही है, लेकिन काम शुरू होने में अभी चार से पांच महीने का वक्त लगने और दिसंबर में तारकोल का काम बंद होने के कारण लोगों को महीनों तक धूल के इस भीषण गुबार के बीच जीने को मजबूर होना पड़ेगा। व्यापारियों की मांग है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, कम से कम गड्ढों पर तारकोल की एक लेयर बिछाकर या पानी के छिड़काव जैसी कोई अस्थायी राहत दी जाए, लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रधान मांगूराम खीचड़ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो व्यापारी रविवार सुबह 9 बजे मेन चौक पर बड़ी बैठक बुलाकर बाजार बंद करने और आंदोलन जैसा कोई सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे।0
0
Report
झालावाड़ पुलिस ने दिव्य प्रहार 2.0 के तहत करोड़ों की संपत्ति फ्रीज की
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन दिव्य प्रहार 2.0 के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों की काली कमाई से अर्जित करीब 1.04 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज की है। झालावाड़ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत नशा तस्कर शंकर सिंह और उसके सहयोगी नाहर सिंह की करीब 1 करोड़ 4 लाख 15 हजार रुपये की चल-अचल संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। सक्षम प्राधिकारी दिल्ली से इसकी कानूनी मंजूरी भी मिल चुकी है। झलावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में डग थाना क्षेत्र के निवासी नशा तस्कर शंकर सिंह और उसके सहयोगी नाहर सिंह की करीब 1 करोड़ 4 लाख 15 हजार रुपये की संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज किया गया है... इन संपत्तियों में एक मकान, कृषि भूमि और वाहन शामिल हैं... पुलिस के मुताबिक NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत की गई कार्रवाई को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली ने मंजूरी दे दी है... इसके बाद अब आरोपी इन संपत्तियों का उपयोग, बिक्री या हस्तांतरण नहीं कर सकेंगे... दरअसल झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जनवरी 2026 में ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 शुरू किया था... इस अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित काली कमाई और उनकी आर्थिक जड़ों को भी खत्म करना है... इसी रणनीति के तहत पुलिस ने तस्करों की संपत्तियों का गोपनीय रिकॉर्ड तैयार कर कार्रवाई शुरू की... वहीं आरोपियों के खिलाफ दर्ज पूर्व के मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में पुलिस ने 5 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा और 2 किलो 200 ग्राम अफीम भी जब्त की थी... झालावाड़ पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी... पुलिस अब तस्करों के नेटवर्क के साथ उनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को भी निशाना बना रही है... साफ संदेश है कि नशे के कारोबार से कमाई गई दौलत कानूनी कार्रवाई से बच नहीं सकेगी... ऐसे में झालावाड़ पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर सीधा प्रहार है... पुलिस का मकसद साफ है—नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना और अवैध कमाई से खड़ी की गई संपत्तियों को कानून के दायरे में लाना…0
0
Report
टोंक में चौथे चरण के चुनाव में 25% मतदान दर्ज
Tonk, Rajasthan:टोंक में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी, 25.00 प्रतिशत वोटिंग टोंक। जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। जिले की टोंक, निवाई, टोडारायसिंह और मालपुरा पंचायत समितियों की 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले के 414 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान जारी है। चुनाव मैदान में कुल 926 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले में कुल 3 लाख 77 हजार 755 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 10 बजे तक जिले में 19.49 प्रतिशत मतदान जिला निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक कुल 73 हजार 642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। पंचायत समिति वार मतदान की स्थिति इस प्रकार रही— टोंक पंचायत समिति – 21.18 प्रतिशत मालपुरा पंचायत समिति – 19.69 प्रतिशत टोडारायसिंह पंचायत समिति – 19.50 प्रतिशत निवाई पंचायत समिति – 18.55 प्रतिशत सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत के मामले में टोंक पंचायत समिति में सबसे अधिक और निवाई में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग मुस्तैद है। जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 2641 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि 17 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
बागपत में जमीन के लालच से बड़े भाई की हत्या, साजिश का खुलासा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में जमीन के लालच के कारण रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 8 बीघा जमीन हासिल करने के लिए छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई नरेंद्र और उसके साथी राज उज्जवल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को श्मशान घाट पर ले जाकर जला दिया गया और अवशेषों को पानी में फेंक दिया गया।\n\nदरअसल, मामला बड़ौत थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मलखपुर गांव निवासी नरेंद्र और उसके बड़े भाई हेरेन्द्र के बीच 8-8 बीघा जमीन का बंटवारा था। हेरेन्द्र ने अपने हिस्से की 400 गज जमीन बेच दी थी। इसी बात से नाराज नरेंद्र ने अपने रिश्तेदार विपुल के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि जमीन अपने नाम कराने के बाद आधी जमीन विपुल को देने की भी योजना बनाई गई थी। इस साजिश में राज उज्जवल, प्रभास और एक अन्य व्यक्ति को भी शामिल किया गया।\n\nपुलिस के मुताबिक, 17 सितम्बर 2026 को हेरेन्द्र को बे्रेजा गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। बड़ौत के राज पैलेस के पास सभी लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद हेरेन्द्र को गाड़ी की पिछली सीट पर बैठाया गया और आरोप है कि विपुल और प्रभास ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को ग्राम समाला के श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने लकड़ी और पेट्रोल की व्यवस्था कर रखी थी। आरोपियों ने शव को जलाया और अवशेषों को पानी में फेंक दिया।\n\nपुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नरेंद्र और राज उज्जवल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार, मृतक के दो चश्मे, एक सर्टीकेट, हैंडिकेट, बैंक पासबुक, मोबाइल चार्जर और दो डायरियां बरामद की गई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका और उनकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
फतेहपुर-सीकर में शांतिपूर्ण मतदान, 28 ग्राम पंचायतों के चुनाव शुरू
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर शांतिपूर्वक मतदान जारी सीकर जिले में चौथे चरण को लेकर मतदान जारी है। सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान में मतदाता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गई हैं। फतेहपुर में शान्तिपूर्वक मतदान चल रहा है। मतदान के केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है फतेहपुर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतो के चुनाव को लेकर आज हो रहा है मतदान। मतदान केन्द्रो पर मतदाओ की लगी कतार। फतेहपुर पंचायत समिति चुनाव सुबह 10:00 बजे तक 25.87% मतदान हुआ। सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदाता मतदान कर रहे हैं।0
0
Report
DRM ने रींगस जंक्शन पर बाबा श्याम जन्मोत्सव की तैयारी का निरीक्षण किया
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता श्याम जन्मोत्सव को लेकर DRM ने रींगस जंक्शन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा 16 स्पेशल यात्री ट्रेनों का होगा संचालन, 50 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी निगरानी; दो मेला शेल्टरों में 2 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था विश्व प्रसिद्ध बाबा Shyam के 20 नवंबर को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिम रेलवे के डीआरएम रवि जैन रींगस जंक्शन पहुंचे और स्टेशन पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य यात्रियों के लिए स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्मोत्सव के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू और व्यवस्थित रहें। बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 16 स्पेशल यात्री गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। वहीं स्टेशन परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी का विशेष जाब्ता तैनात रहेगा, जो यात्रियों की सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेगा। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए स्टेशन परिसर में बनाए गए दो मेला शेल्टरों में करीब 2 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही, सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु खाटूश्यामजी पहुंचते हैं। ऐसे में रींगस जंक्शन श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के कारण रेलवे प्रशासन के सामने यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी रहती है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने डीआरएम को जन्मोत्सव को लेकर रेलवे की ओर से की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम भूपेश यादव, डीसीएम डॉ. जगदीश कुमार, सीएमआई मोहन सिंह मीना सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
