124103
पहलवान विनेश फौगाट के मामले पर अभय चौटाला की तीखी टिप्पणी!
Jhajjar, Haryana:पेरिस ओलंपिक में वजन बढ़ने के कारण डिस्क्वालीफाई की गई पहलवान विनेश फौगाट के मामले में अभय चौटाला ने तीखी टिप्पणी की है। झज्जर में इनेलो-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर फैडरेशन के अपने नियम होते हैं, लेकिन इस मामले में बड़ा नाइंसाफ किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार और खेल मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। अभय चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि खिलाड़ियों के साथ ऐसा अन्याय जारी रहा, तो यह हमारे बच्चों के मनोबल को प्रभावित करेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाराबंकी में 10 फीट लंबा अजगर सड़क पर देखकर लोगों में हड़कंप
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- सड़क पर अचानक आया 10 फीट लंबा अजगर, राहगीरों में मची अफरा-तफरी बाराबंकी में भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर देर रात टड़िया गांव के निकट अचानक करीब 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर सड़क पर आ जाने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को सड़क पर देखकर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को अजगर की मौजूदगी की जानकारी देकर उन्हें सावधानी से निकलने की अपील की। इससे संभावित हादसे को टालने में मदद मिली。 ग्रामीणों ने बताया कि भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर अचानक उनकी नजर सड़क पर मौजूद विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह घबरा गए और बाइक कुछ दूरी पर रोक दी। इसके बाद उन्होंने सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों को भी अजगर के बारे में जानकारी दी, ताकि कोई राहगीर अनजाने में उसके नजदीक न पहुंच जाए। ग्रामीणों ने लोगों को सतर्क किया और अजगर को हटाने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखी। हालांकि अजगर धीरे-धीरे सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया।0
0
Report
उमा माता की महोत्सवी सवारी 12 अक्टूबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर में निकलेगी
Ujjain, Madhya Pradesh:12 अक्टूबर को निकलेगी उमा माता की भव्य सवारी, साल में एक बार होने वाले महोत्सव में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्राद्ध पक्ष के दौरान होने वाला उमा-सांझी महोत्सव 2026 आज से शुरू हो रहा है। 6 से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर महाकाल मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मंदिर में इन दिनों धार्मिक माहौल के साथ उत्सव की तैयारियां भी नजर आ रही हैं। उमा-सांझी महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है। इस दौरान मंदिर की प्राचीन सांझी शिला पर रोजाना आकर्षक और कलात्मक रंगोली सजाई जाएगी। भगवान महाकाल के अलग-अलग स्वरूपों के मुखौटों से झांकियां भी तैयार की जाएंगी। मंदिर के पुजारी और पुरोहित धार्मिक परंपराओं के अनुसार अलग-अलग पूजन और अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। महोत्सव के दौरान चित्रकला, श्लोक पाठ, रंगोली और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं भी होंगी। वहीं श्री महाकाल महालोक में अलग-अलग दिनों में लोक गायन और लोक नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम 5 से 6:30 बजे तक सभामंडप में हरि कीर्तन भी होगा। आज घट स्थापना और वसंत पूजा महोत्सव के पहले दिन 6 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ शाम की आरती के बाद 21 ब्राह्मणों द्वारा वसंत पूजा की जाएगी। इसके बाद महाकाल महालोक में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 अक्टूबर की रात सभामंडप में रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक सुंदरकांड पाठ और रात्रि जागरण होगा। 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर निःशुल्क अन्नक्षेत्र में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को के दिन साल में एक बार निकलती है उमा माता की सवारी महोत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण 12 अक्टूबर को रहेगा। शाम 4 बजे मंदिर के सभामंडप में पूजन के बाद मां उमा माता की पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ जवारे विसर्जन की परंपरा भी निभाई जाएगी। उमा माता की यह सवारी साल में एक बार ही निकलती है, इसलिए श्रद्धालुओं के लिए इसका विशेष धार्मिक महत्व है।0
0
Report
भोपाल के कब्रिस्तान में मेट्रो सामान पर विवाद, विधायक ने पुलिस कब्जे का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कब्रिस्तान में रखा मेट्रो का सामान, विधायक भड़के कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने पुलिस पर लगाया कब्जा कराने का आरोप रात करीब 1:30 बजे हुआ विवाद बड़ा बाग कब्रिस्तान के अंदर मेट्रो का सामान रखने से स्थानीय लोग नाराज नाराजगी के बाद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे कांग्रेस विधायक आतिफ अकील कब्रिस्तान से मेट्रो का सामान बाहर निकालने के लिए कहा भोपाल के पुराने शहर में चल रहा है मेट्रो का काम0
0
Report
Advertisement
जमुई में भीठरा पंप के पास हाइवा पलट ने मजदूर की मौत, NH-333 जाम
Jamui, Bihar:जमुई :सोनो थाना क्षेत्र के एनएच-333 पर भीठरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से भीठरा गांव निवासी मजदूर दिनेश यादव (52) की मौत हो गई। हादसे में हाइवा का खलासी भी घायल हुआ, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताय जाता है कि दिनेश यादव सोमवार रात करीब नौ बजे मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनो की ओर से आ रहा गिट्टी लदा हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और दिनेश को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उन्हें सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जमुई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव सड़क पर रख four घंटे किया एनएच जाम Manglvar सुबह घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने दिनेश यादव का शव एनएच पर रखकर सोनो-झाझा मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और घटनास्थल पर ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और सोनो बीडीओ खुशबू कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने स्वजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद सुबह 10 बजे जाम हटाया गया और एनएच पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। डेढ़ साल में दूसरी बार उजड़ा परिवार। इस हादसे ने एक ऐसे परिवार को फिर गहरे जख्म दे दिए, जो पहले से ही सड़क हादसे का दर्द झेल रहा है। स्वजनों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले तेज रफ्तार ट्रक दिनेश यादव के घर में घुस गया था। उस हादसे में उनकी गर्भवती बहू गुड़िया देवी की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी कलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिवार के अनुसार, कलावती देवी आज भी बिस्तर पर हैं और उनके पैर की हालत बेहद खराब है। उनका कहना है कि उस हादसे के बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक उन्हें सहायता नहीं मिल सकी। अब परिवार के कमाने वाले दिनेश यादव की भी मौत हो गई। परिवार का सहारा छिना, अब किसके भरोसे घर? परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हादसों के बावजूद अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी की ओर से परिवार को अपेक्षित सहयोग मिल पाया है। पहले बहू की मौत, फिर पत्नी का बिस्तर पर पड़ जाना और अब परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत ने पूरे घर को तोड़कर रख दिया है। लिहाजा सवाल यह है कि आखिर इस परिवार की सुध कब ली जाएगी? क्या अब जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींद खुलेगी? या फिर हर हादसे के बाद आश्वासन देकर परिवार को उसकी हालत पर छोड़ दिया जाएगा? ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय लोगों से वोट लेने वाले जिम्मेदारों को ऐसे परिवारों की परेशानी का भी जवाब देना चाहिए। बाइट — राजेश कुमार, एसडीपीओ झाझा बाइट — मदन यादव, मृतक के चचेरे भाई0
0
Report
चूरू-रतनगढ़ बाईपास पर करंट से दो गोवंश की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Churu, Rajasthan:विधुत पोल के करंट से दो गोवंश की मौत, चूरु सरदशहर बाईपास पर वार्ड 41 की घटना, पिछले कई दिनों से पोल में आ रहा है करंट, विद्युत पोल में करंट दौड़ने से दो गोवंश की दर्दनाक मौत, बार-बार शिकायतों के बाद भी बेपरवाह बना डिस्कॉम प्रशासन रतनगढ़। चूरू-सरदारशहर बाईपास पर वार्ड 41 में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से दो गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों में विद्युत विभाग और नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है। वार्डवासियों का कहना है कि बाईपास क्षेत्र में लगे इस विद्युत पोल पर जगह-जगह से केबल कटी और क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण पिछले कई दिनों से पोल में लगातार करंट दौड़ रहा था। पोल के पास ही कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है, जहां अक्सर बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं। मंगलवार को कचरे के पास घूमते हुए दो गोवंश अचानक पोल से छू गए और करंट की चपेट में आने से उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़कर दम तोड़ दिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस जानलेवा समस्या को लेकर पूर्व में कई बार डिस्कॉम और पालिका के अधिकारियों को लिखित व मौखिक सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई सुध नहीं ली। रहवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में इस प्रकार खुला करंट दौड़ने से आस-पास के घरों के लोग और मासूम बच्चे लगातार भय के साए में जी रहे हैं तथा यहां हर वक्त बड़े जनहानि हादसे की आशंका बनी रहती है। दो गोवंश की मौत के बाद भड़के नागरिकों ने चेताया है कि यदि जल्द से जल्द जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कर पोल से करंट की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।0
0
Report
खेत-ज़मीन बंटवारे के कारण एक ही परिवार में मारपीट, सात घायल
Kathoomar, Rajasthan:खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-भाटा चलने से सात घायल कठूमर (अलवर)। कठूमर उपखंड क्षेत्र के तिगरिया गांव में खेत और जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। घटना में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। झगड़े के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार तिगरिया गांव निवासी बलबीर, पुष्पेंद्र तथा दूसरे पक्ष के नाहर सिंह, रामवीर सिंह और साहब सिंह जाट एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों पक्षों के बीच खेत और जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष खेत पर आमने-सामने हो गए। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी किया गया। मारपीट में एक पक्ष से पिंकी, सोनू, बलबीर और भूपेंद्र सिंह जाट घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से रामवीर, राधा और नाहर सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर पुष्पेंद्र, सोनू और राधा को अलवर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का कठूमर सीएचसी में उपचार किया गया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक प्रदर्शन में कांग्रेस और एसपी नेताओं की भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: HIBI EDEN (CONGRESS MP) , DHARAMVIR GANDHI (CONGRESS MP) ,DHARMENDRA YADAV (SP MP) & IMRAN MASOOD (CONGRESS MP) ON INDIA BLOC PROTEST0
0
Report
बिहार में भूमि सर्वे तेज, राजस्व सेवाएं डोर-टू-डोर; बाढ़ नुकसान का आकलन शुरू
Patna, Bihar:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में जमीनी विवाद से जुड़े अपराधों को देखते हुए भूमि सर्वे के काम में तेजी लाई गई है। 560 मौजों का गजट नोटिफिकेशन पूरा हो चुका है और अगले 15 दिनों में करीब 1200 से 1300 मौजों का गजट नोटिफिकेशन किया जाएगा। पोस्ट फ्लड को लेकर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है, जिसमें फसल, स्कूल, आंगनबाड़ी और जनहानि समेत अन्य नुकसान शामिल हैं। वहीं राजस्व महाअभियान को लेकर मंत्री ने कहा कि रैयतों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए डोर-टू-डोर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर है, जमाबंदी में त्रुटि होने पर अधिकारी-कर्मचारी घर जाकर सुधार कर रहे हैं। BYTE- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल0
0
Report
मंदिर भंडारे के प्रसाद से 30-40 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Dholpur, Rajasthan:मंदिर के भंडारे का प्रसाद खाने से 30-40 लोगों की तबीयत बिगड़ी, गांव में मचा हड़कंप ज्यादा बीमार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, हल्के लक्षण वालों का गांव में ही किया उपचार धौलपुर। जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के मनीराम का पुरा गांव में मंदिर पर आयोजित भंडारे का भोजन खाने के बाद 30 से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था और भोजन बाहर से तैयार करवाकर लाया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया था। भोजन करने के कुछ घंटों बाद लोगों में पेट दर्द, उल्टी और बुखार के लक्षण दिखने लगे। एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी फैल गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची。 भंडारे का भोजन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत: जानकारी के अनुसार गांव के मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे के लिए भोजन बाहर से तैयार करवाकर मंदिर परिसर में लाया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया था। भोजन करने के कुछ घंटों बाद ही एक के बाद एक लोगों को पेट दर्द, उल्टी, बुखार और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते 30 से 40 लोगों की हालत खराब हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी。 गांव में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची: एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम रात को मनीराम का पुरा गांव पहुंची। टीम ने गांव में ही अस्थायी कैंप लगाकर बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। जिन लोगों में हल्के लक्षण थे, उन्हें गांव में ही दवाइयां, ओआरएस और जरूरी मेडिसिन देकर उपचार किया गया, जिससे कई लोगों की हालत में सुधार भी हुआ। ज्यादा बीमार मरीजों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती: जिन लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें देर रात करीब 11 बजे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में मोनिका पुत्री मुकेश उम्र 17 वर्ष, नीतम पुत्री रामकुमार उम्र 19 वर्ष, शांतलु पुत्र पवन उम्र 15 वर्ष, शिखा पुत्री मुकेश उम्र 20 वर्ष, संदीप पुत्र रामसेवक उम्र 32 वर्ष, لलिता पुत्री मुकेश उम्र 38 वर्ष तथा रामकुमार पुत्र होलीराम उम्र 48 वर्ष सहित अन्य शामिल हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच कर उपचार शुरू किया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है फूड पॉइजनिंग की आशंका: खाना खाकर बीमार होने की वजह प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग मानी जा रही है, जिसको लेकर जांच की जा रही है। ग्रामीणों में भी भोजन से फूड पॉइजनिंग होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भंडारे के भोजन के सैंपल लेने और जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी: फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी को भी पेट दर्द, उल्टी या बुखार की शिकायत हो तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें ताकि समय पर उपचार किया जा सके। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा0
0
Report
Advertisement
खेड़ली एरिया डोमिनेंस अभियान में 9 गिरफ्तार, हत्या-शराब-सट्टे के मामले दर्ज
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली पुलिस का एरिया डोमिनेंस अभियान, 9 आरोपी गिरफ्तार; हत्या, शराब और सट्टे के मामलों में कार्रवाई खेड़ली (अलवर). पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए एक दिवसीय एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत खेड़ली थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या, मारपीट, अवैध शराब और जुआ-सट्टे से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 नए प्रकरण भी दर्ज किए। थानाधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि वर्ष 2021 के हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हरबख्श पुत्र मिश्री लाल मीणा (50), निवासी भैरूवास को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मारपीट के मामलों में न्यायालय खेरली मंडी से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के तहत जितेंद्र मीणा पुत्र मोहन मीणा, निवासी न्यालीवास और रणवीर पुत्र श्रीचंद राजपूत, निवासी उकसी को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान सौंखर निवासी रूपचंद कोली, रूपराम कोली और गोपाल कोली को सट्टे की खाईवाली करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टा सामग्री और 480 रुपये की सट्टा राशि बरामद की। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नगला माधोपुर निवासी दिग्विजय पुत्र नेहरू गुर्जर को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कालवाड़ी निवासी सुरेंद्र उर्फ सुर्री पुत्र हुकम सिंह जाटव को 46 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे खेड़ली रेल निवासी मुकेश पुत्र कलुवा जाटव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थानाधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि वांछित आरोपियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पपीते भरे ट्रक के पलटने से चालक-खलासी घायल
Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पपीते से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मध्य प्रदेश के झीरापुर निवासी ट्रक चालक श्याम ने बताया कि वह दिल्ली से पपीते से भरा ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर अचानक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक श्याम के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि खलासी संजय भी घायल हो गया। ट्रक के पलटने से उसमें भरे पपीते सड़क पर फैल गए, जिससे कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया गया और सड़क पर बिखरे पपीतों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। बाइट—घायल ट्रक चालक श्याम0
0
Report
डीडवाना में विधायक यूनुस खान ने सभापति के साथ सफाई अभियान की शुरुआत की
Didwana, Rajasthan:डीडवाना शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विधायक यूनुस खान की अगुवाई में सभापति के साथ पार्षदों ने श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की है। मेरा घर, मेरी गली, मेरा मोहल्ला, मेरा वॉर्ड और मेरा शहर थीम पर चलने वाले इस सफाई अभियान को 40 वार्डों में 40 दिन तक चलाया जाएगा। वीओ 01 - आज शहर के सिंघी सरोवर के पास श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की गई। विधायक यूनुस खान और सभापति भंवरलाल के साथ नव निर्वाचित पार्षदों ने हाथ में फावड़ा और कुदाल लेकर श्रमदान किया। पार्षदों के साथ चुनावों में प्रत्याशी रहे और महिला पार्षद भी शामिल रही जिनका कहना था कि जिस तरह हम घरों में दीपावाली से पहले बासीना निकाल कर घरों की साफ सफाई करते हैं उसी प्रकार डीडवाना शहर का बासीना निकाल कर हम डीडवाना की साफ सफाई करेंगे। बाईट 01 - सुमन गेहलोत (पार्षद प्रत्याशी - ग्रीन पैटर्न साड़ी ) बाईट 02 - बिंदु साम्भरिया (पार्षद प्रत्याशी - बरगंडी कलर टेक्सचर साड़ी ) वीओ 02 - इस मुहीम के दौरान ना केवल सफाई व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह जगह पौधे भी लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक वॉर्ड में पहले अभियान चलाया जाएगा उसके बाद वॉर्ड वासियों से सफाई अभियान में सहयोग की अपील भी की जाएगी ताकि इस अभियान को जन अभियान बनाया जा सके। बाईट 03 - बजरंग पंवार (पार्षद वॉर्ड 8 - चॉकलेटी टीशर्ट ) बाईट 04 - पंकज टाक ( पार्षद वॉर्ड 33 - ग्रीन टीशर्ट ) वीओ 03 - सभापति भंवरलाल और विधायक यूनुस खान का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था हम सब की जिम्मेदारी है। लेकिन शहर वासियों की भी इसमें भागीदारी जरुरी है ताकि हर कोई शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहे। इसी लिए इस अभियान में हर घर हर गली मोहल्ले और वॉर्ड को सम्मिलित किया जाएगा। बाईट 05 - भंवरलाल पंवार (सभापति नगरपरिषद डीडवाना - सांवला रंग सफ़ेद शर्ट) बाईट 06 - यूनुस खान (विधायक डीडवाना - सफ़ेद चोला ) वीओ एफ - नगरपरिषद के इस स्वच्छता अभियान में अगर जनभागीदारी मिलती है और हर वॉर्ड में नगर परिषद सही तरीके से काम कर पाती है तो आने वाले दिनों में डीडवाना शहर की सफाई व्यवस्था निश्चित तौर पर सुधर सकती है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली में दुर्गा पूजा के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियाँ तेज कर दीं
Hajipur, Bihar:वैशाली में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है... पटेढ़ी बेलसर में त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार खुद पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरे और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महिला पुलिसकर्मियों समेत पुलिस बल की तैनाती और निगरानी से साफ है कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।पटेढ़ी बेलसर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।थाना परिसर से लेकर सड़कों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है।पुलिस टीम सड़क पर उतरकर इलाके में निगरानी कर रही है।पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।पुलिस की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे।खास नजर उन लोगों पर है जो त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है।त्योहार के दौरान महिलाओं और परिवार के साथ पूजा करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क है।सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की कवायद तेज हो गई है।बेलसर पुलिस का फोकस सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है...बल्कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी स्थिति को समय रहते नियंत्रित करने की तैयारी है।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।0
0
Report
नरेश मीणा का आमरण अनशन: खाद मांग के साथ जयपुर कूच जारी
Tonk, Rajasthan:टोंक खाद सहित किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन एवं जयपुर कूच जारी किसानों की खाद सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आमरण अनशन के पांचवे दिन किसान नेता नरेश मीणा का टोंक जिले के उनियारा से किसान यात्रा के साथ जयपुर कूच के लिए रवाना हो गए। नरेश मीणा ने कहा कि जब तक खाद सहित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आमरण अनशन और जयपुर कूच किसान यात्रा जारी रहेगा।0
0
Report
प्रेम विवाह विवाद में पिता पर गोली, सीतामढ़ी में हड़कंप
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में सुप्पी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद सोमवार की देर रात हिंसक हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने प्रेम विवाह करने वाले युवक के घर पहुंचकर उसके पिता को दरवाजे पर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में सीतामढ़ी शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में मधुरापुर निवासी राहुल कुमार ने प्रेम प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के बीच अंतरजातीय विवाह होने के कारण लड़की के परिवार वाले इस शादी से कथित तौर पर नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के बीच सोमवार की देर रात राहुल के पिता को गोली मारने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही सुप्पी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
