Back
GAV School’s Annual Function Wows with Patriotic Performances and Leadership Praise
DBDevender Bhardwaj
Feb 08, 2026 12:02:46
Gurugram, Haryana
गुरुग्राम में GAV इंटरनॅशनल स्कूल के DLF फेस 3 में किया गया एनुअल फंक्शन का आयोजन। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत। 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की थीम पर किया गया एनुअल फंक्शन का आयोजन। बच्चों के द्वारा देश भक्ति के साथ अलग-अलग प्रस्तुतिया भी दीं। रिटायर्ड आईएएस के.के खंडेलवाल भी पहुँचे। मनोज तिवारी और के.के खंडेलवाल ने जीएवी इंटरनेशनल स्कूल की सराहना की। बच्चों को मंच देकर उनका मनोबल बढ़ाना ही GAV का लक्ष्य- प्रदीप कौशिक। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 स्थित GAV इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “सर्वे भवन्तु सुखिनः” रखी गई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के.के. खंडेलवाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की। दोनों अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की। प्रदीप कौशिक, चेयरमैन, GAV इंटरनॅशनल स्कूल। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक ने स्कूल के विज़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को मंच देकर उनका मनोबल बढ़ाना ही GAV का लक्ष्य है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को पहचान सके। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष कौशिक ने कहा कि हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को भी उतनी ही प्राथमिकता देते हैं। यही GAV की पहचान है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और तालियों की गूंज के साथ हुआ, जहां बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 08, 2026 15:16:160
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 08, 2026 15:16:040
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 08, 2026 15:15:520
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 08, 2026 15:15:420
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:04:030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 15:03:500
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:03:310
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 08, 2026 15:03:130
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 08, 2026 15:02:280
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 08, 2026 15:00:450
Report
0
Report