Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad

फरीदाबाद में सफाई दरोगाओं को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी, निगरानी और दक्षता सुधरी

JPJai Prakash
Mar 30, 2026 09:19:34
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में काम कर रहे सफाई दरोगाओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटी गई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्कूटी से अब सफाई दरोगा ज्यादा निगरानी रख सकेंगे और काम की एफिशिएंसी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को और भी किसी तरह की कोई परेशानी होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। शहर को साफ रखने में सफाई कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें स्कूटी दी गई है। हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल के कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि उनके हुए निजी मित्र हैं, इसलिए उस कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने जो क्रॉस वोट अपने विवेक से किया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Mar 30, 2026 10:37:00
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस ने 25000 के इनामी और वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार इनामी एवं वांछित अभियुक्त को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लाई कटिहार, जेल भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जग्गा यादव पर कटिहार जिला में मनिहारी और प्राणपुर थाना क्षेत्र में पहले से 07 केस दर्ज कटिहार पुलिस ने फरवरी और मार्च महीने में 25000 के चार इनामी फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया सूत्रों के अनुसार गंगा का पानी घटनाक बाद पिछला इतिहास कोदखते हुए दियारा क्षेत्र में पुलिस के द्वारा गश्ती तेज कर दी गई है कटिहार पुलिस ने फिर किया 25000 का इनामी और वांछित अभियुक्त जग्गा यादव को गिरफ्तार । इनामी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक शिखर चौर्‌डी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मनिहारी अनुमंडल में जमीन विवाद को लेकर नवाबगंज गांव के ही जग्गा यादव और उनके सहयोगियों के द्वारा पिछले तीन वर्षों से जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था । जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर वादी व प्रतिवादी के बीच समझौता का प्रयास किया जा रहा था । परंतु समझौता ن होकर आपसी झगड़ा रंजिश का रूप ले लिया । वहीं वार्ता के दौरान सभी अभियुक्त एकजुट होकर वादी के साथ मारपीट किए तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वादी घायल हो गया। घटना के दौरान वादी के चाचा एवं चाची को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या-284/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई I वहीं जग्गा यादव की इतिहास को खंगालने हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा छापेमारी कर दिनांक-28.03.2026 को झारखण्ड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से घटना में शामिल अभियुक्त जग्गा यादव पिता जाबून यादव सा० नवाबगंज थाना मनिहारी जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अग्रतर कार्रवार्र की जा रही है। जग्गा यादव पर मनिहारी और प्राणपुर थाना क्षेत्र में सात अपराधिक मामला दर्ज है ।
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Mar 30, 2026 10:36:41
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- हजारीबाग में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरूद्ध लोहरदगा जिला भाजपा कमिटी ने जिला मुख्यालय के समझ धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री मनीर उरांव ने कहा की झारखंड में बेटियां और आदिवासी सुरक्षित नहीं है और सीएम हेमंत सोरेन असम की आदिवासियों को सुरक्षा का दावा कर रहे है। जिस प्रकार हजारीबाग की घटना हुई है जेएमएम और कांग्रेस के साथ साथ पूरा विपक्ष चुप है। तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए मनीर उरांव ने कहा की झारखंड में आदिवासी बेटी और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि राज्य सरकार के हर क्षेत्र में विफल है। विकास कार्य को प्राथमिकता देने के बजाय खुद की सुख सुविधा बढाने में लगे हुए है। हजारीबाग के साथ साथ खूंटी की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि रघुवर दास की सरकार के बाद हर जिला की स्थिति चिंताजनक है।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 30, 2026 10:36:18
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा हो गया है। आज एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन नीतीश कुमार करने आने वाले हैं। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर कुछ छात्रों के साथ यहां आए और हंगामा करने लगे। इस कार्यक्रम के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। आयोजन किया गया यहां तक कि कुलपति को भी इसके लिए निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं विश्वविद्यालय का अध्यक्ष चुनकर आया हूँ और मैं छात्रों की हित में अपनी बातें आज यहां पर रखूंगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिंह और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह मौजूद है।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 10:34:46
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में सामाजिक संस्था संकल्प संगठित परिवार लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा पटेल बस्ती में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री वितरित की गई। वहीं फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहे लोगों को भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही। कानपुर के पटेल बस्ती इलाके में संकल्प संगठित परिवार संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, ड्राइंग सामग्री, स्केच पेन और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों को चिप्स, कुरकुरे और चॉकलेट भी बांटे गए। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम की संचालिका वैशाली ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। संस्था की डायरेक्टर प्रिया यादव ने बताया कि आज के समय में निजी स्कूलों की फीस इतनी अधिक हो गई है कि गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए संस्था द्वारा शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें निःशुल्क शिक्षा देने की पहल भी की जाएगी। इसके साथ ही फुटपाथ पर रहने वाले गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण कर उनकी भूख मिटाने का प्रयास किया गया। इस सेवा कार्य में संस्था के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार, करनदीप सलूजा, प्रदीप सक्सेना, अबूज़र खान, रोशनी, दुर्गेश कुमार समेत कई सदस्यों का योगदान रहा।
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Mar 30, 2026 10:34:01
Kasganj, Uttar Pradesh:निजी स्कूलों में फीस वृद्धि व महंगी किताबों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन, DM से की शिकायत गौरव तिवारी कासगंज यूपी के कासगंज में युवा संगठन ने जनपद के निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि व महंगी किताबों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया है और नारा लगाया कि शिक्षा में लूट नहीं चलेगी और आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आज सोमवार के दिन Youth United for Valuable Action (YUVA) संगठन ने जनपद के निजी विद्यालयों में फीस व किताबों को लेकर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से जिलाधिकारी एवं bsa को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि “शिक्षा का अधिकार” अभियान के तहत लगातार अभिभावकों से शिकायतें मिल रही हैं कि कई निजी विद्यालयों में नियमों के विपरीत फीस वृद्धि की जा रही है। साथ ही एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। संगठन ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी जांच कराई गई थी और 24 मार्च 2026 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि कई विद्यालय अभी भी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रमुख मांग 24 मार्च 2026 की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रत्येक विद्यालय में फीस व अन्य शुल्कों की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों को राहत देने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। बाइट हरवीर सिंह युवा संगठन अध्यक्ष
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 30, 2026 10:33:37
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर जिला कारागार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत दिव्यांग व बुजुर्ग कैदियों को मिली राह जौनपुर में जिला कारागार का त्रैमासिक औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला जज सुशील कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद और एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी ली और कैदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इसके साथ ही जेल अस्पताल की सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया, ताकि कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की सकें। इस दौरान मानवीय पहल करते हुए जेल प्रशासन ने तीन दिव्यांग कैदियों को ट्राई साइकिल और दो बुजुर्ग कैदियों को वॉकर वितरित किए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिल सके। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने बताया कि जिला जज के निर्देशन में नियमित रूप से जेल का निरीक्षण किया जाता है, ताकि अंदर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले में निर्माणाधीन नया कारागार तेजी से तैयार हो रहा है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक, सीजेएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 30, 2026 10:32:57
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। चोर लगातार एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ऐसे कई बड़े मामले हैं जिनका आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त को धत्ता बताते हुए सीकर शहर कोतवाली इलाके के रामलीला मैदान में एक मंदिर को निशाना बनाते हुए छोटे-बड़े करीब 35 चांदी के छत्र सहित नगदी चुराकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना फांसी लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें एक चोर पहले तो मंदिर के बाहर काफी देर तक बैठा रहा इसके बाद मुंह पर इस करब बांधकर मंदिर में घुसकर चोरी की वारदात करते हुए दिखाई दे रहा है। मंदिर में चोरी की वारदात का पता मंदिर पुजारी सहित आसपास के लोगों को सुबह चला। फिलहाल मंदिर पुजारी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मंदिर पुजारी रामावतार चतेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह शहर के रामलीला मैदान स्थित है काल भैरव मंदिर में उसका लड़का गोविंद आरती करने के लिए आया तो उसने देखा कि मंदिर के ताले टूटे हुए थे और चांदी के करीब 30-35 छत्र भी गायब थे। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चोर मंदिर से 30-35 चांदी के छत्र व मंदिर में रखे रुपए चुरा कर ले गए। चोरी हुए चांदी के छत्र की कीमत करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा थी। उन्होंने बताया कि कर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया जिनमें कर आते और जाते हुए भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल शहर कोतवाली थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। वही चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर काफी आक्रोश है。
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 30, 2026 10:32:34
Jaipur, Rajasthan:एंकर- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है और नगर निकायों के पास डेटा अपलोड करने के लिए बचे हैं सिर्फ छह दिन। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 5 अप्रैल के बाद कोई डेडलाइन नहीं बढ़ेगी। इस बार सर्वे में बड़ा बदलाव किया गया है सिटीजन फीडबैक के अंक दोगुने कर दिए गए हैं, एयर क्वालिटी इंडेक्स को भी शामिल किया गया है, और 15 अप्रैल से थर्ड पार्टी एजेंसीज मैदान में उतरकर रियलिटी चेक करेंगी। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है और थीम स्वच्छता की नई पहल, बढ़ाए हाथ, करें सफाई साथ रखी गई है। नए टूलकिट में शहरों को MIS, GMIS और सिटी प्रोफाइल से संबंधित डेटा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है ताकि जमीनी हकीकत का सटीक आकलन हो सके। सर्वेक्षण के तहत इस बार 10 चैप्टर में 174 बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा, जिनमें कचरा पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, प्रयुक्त जल प्रबंधन, जनजागरूकता अभियान, स्वच्छता कर्मचारियों का कल्याण, शिकायत निवारण और नागरिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार सिटीजन फीडबैक का महत्व बढ़ाते हुए इसके अंक 500 से बढ़ाकर 1000 कर दिए गए हैं। बाइट-डॉ.गौरव सैनी, आयुक्त, नगर निगम जयपुर GMIS से निगरानी-डेटा अब मैन्युअली दिखाने के बजाय प्रोजेक्ट की स्थिति सीधे ट्रैक होगा। मायने- कागजों में प्रोग्रेस दिखाना इससे मुश्किल हो जाएगा। असली काम ही गिना जाएगा। पोर्टल पर नए फील्ड जोड़े गए- सर्वे में अब हर गतिविधि का ज्यादा डिटेल डेटा देना होगा। इससे सर्वे के टीम को फर्जी या अधूरी जानकारी पकड़ सकेगी। मायने-डेटा और ग्राउंड रियलिटी में अंतर तुरंत सामने आएगा ऐसे में सर्वे में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। थर्ड पार्टी फील्ड असेसमेंट सख्तः अलग-अलग लोकेशन पर स्पॉट वेरिफिकेशन होगा। मायने-सिर्फ क्लीन जोन दिखाकर रैंक नहीं बचेगी। सिटिजन फीडबैकः जनता की राय को ज्यादा वेटेज मायने-लोगों की संतुष्टि के आधार पर रैंक तय होगी। अब तक की रैकिंग का ग्राफ वर्ष-हैरिटेज-ग्रेटर 2021-32-36 2022-26-33 2023-171-173 2024-20वीं रैंक--16वीं रैंक। वीओ-2-स्वच्छ सर्वेक्षण की नई टूलकिट में एयर क्वालिटी इंडेक्स को भी शामिल किया गया है, वहीं पान के दाग (रेड स्पॉट) और खुले में शौच (येलो स्पॉट) जैसी समस्याओं पर रोक को अनिवार्य बनाया गया है। इसके अलावा पर्यटन और विरासत स्थलों की सफाई व्यवस्था, स्कूलों में स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम और स्वच्छ जोड़ी जैसी नई पुरस्कार श्रेणियां भी जोड़ी गई हैं, जिसमें बड़े शहर छोटे शहरों को स्वच्छता में सहयोग करेंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत 15 अप्रैल से थर्ड पार्टी एजेंसियां फील्ड में उतरेंगी, ये एजेंसियां शहर द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए डेटा की जमीनी हकीकत जांचेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में फील्ड असेसमेंट करेंगी। यदि किसी शहर या निकाय को तकनीकी समस्या आती है, तो वे सीधे अपने राज्य समन्वयक या मंत्रालय की ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। यहां मौजूद अधिकारी ट्र समस्या का समाधान करेंगे। बहरहाल, इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में केवल कागजी दावे नहीं, बल्कि जमीनी सच्चाई ही शहरों की असली रैंक तय करेगी। सिटीजन फीडबैक से लेकर थर्ड पार्टी रियलिटी चेक तक हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया गया है। ऐसे में नगर निकायों के लिए यह आखिरी दौर बेहद अहम है, जहां हर छोटी-बड़ी तैयारी सीधे रैंकिंग पर असर डालेगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 30, 2026 10:31:13
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा करंट लगने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी. शहर के वार्ड क्र.12 दावलबैड़ी की रहने वाली 36 वर्षीय महिला सरला पिता छगन बाबर दावलबैड़ी निवासी मुन्ना शेख के यहाँ घर का काम करती थीं. रविवार को महिला रोज की तरह घर में काम कर रही थीं. इसी दौरान शाम करीब 5 बजे पानी की मोटर चालू करने के दौरान महिला को करंट लगा जिससे उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया जहाँ से परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल अस्पताल में बड़ी संख्या में महिला के परिजन मौजूद हैं. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जाँच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 30, 2026 10:30:46
Sambalpur, Odisha:ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ କେନ୍ଦୁପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଦୁଃଖ ଜଣାଇଲେ ବରଗଡ଼ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ ।କେନ୍ଦୁପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅବସର ବୟସ ୬୫ ବର୍ଷକୁ ବୃଦ్ధି କରାଯାଉ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ | କେନ୍ଦୁପତ୍ର ତୋଳାଳିଙ୍କ ସମସ୍ୟା ସହ ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟାକୁ ନେଇ ନୁଆଦିଲ୍ଲୀ ଠାରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଭେଟିଲେ ବରଗଡ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ। କେନ୍ଦୁପତ୍ର ତୋଳାଳିଙ୍କ ସମସ୍ୟାକୁ ନେଇ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଅବଗତ କରାଇଲେ ଓ ସେମାନଙ୍କର ସମସ୍ୟା ସମାଧାନ କରିବା ଦିଗରେ ତୁରନ୍ତ ପଦକ୍ଷେପ ନେବାକୁ ସେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି ।ଓଡ଼ିଶାର ପ୍ରାୟ ୧୨ ଲକ୍ଷ କେନ୍ଦୁପତ୍ର ତୋଳାଳି ଏବଂ ସାମୟିକ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ହକ ପାଇଁ ଏକ ଦୃଢ଼ ପଦକ୍ଷେପ ନେବାକୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ସେ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁପତ୍ର ବାଣିଜ୍ୟର ପ୍ରଶାସନିକ ଢାଞ୍ଚା ଏବଂ ଶ୍ରମିକମାନଙ୍କ ସମସ୍ୟାକୁ ନେଇ ଅବଗତ କରାଇଛନ୍ତି ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ । ସାମୟିକ କେନ୍ଦୁପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅବସର ବୟସ ୬୦–୬୫ରୁ ୬୫ ବର୍ଷକୁ ବୃଦ୍ଧି କରାଯାଉ ବୋଲି ସେ କହିଛନ୍ତି । ୨୦୨୦ ମସିହାରୁ ବନ୍ଦ ଥିବା ଦରମା ବୃଦ୍ଧିକୁ ତୁରନ୍ତ ଲାଗୁ କରାଯାଉ ଏବଂ ସର୍ବନିମ୍ନ ମଜୁରୀ ନିୟମ ଅନୁସାରେ ପାରିଶ୍ରମିକ ନିର୍ଦ୍ଧାରଣ ହେଉ। କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ଗୋଦାମ ଜଗୁଆଳିଙ୍କର ବକେୟା ଥିବା ପ୍ରାୟ ୨.୪୦ କୋଟି ଟଙ୍କା ତୁରନ୍ତ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଉ।ବର୍ତ୍ତମାନର ପତ୍ର ପିଛା ୦.୦୮ ପଇସା ଦରକୁ ବର୍ତ୍ତମାନର ମହଙ୍ଗା ପରିସ୍ଥିତି ଅନୁସାରେ ବୃଦ୍ଧି କରିବାକୁ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ନିକଟରେ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ବରଗଡ଼ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ । ବର୍ତ୍ତମାନ, ଋତୁକାଳୀନ କେନ୍ଦୁ ପତ୍ର କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅବସର ବୟସ ୬୦ ବର୍ଷ ରହିଛି , ଏହାକୁ ୬୫ ବର୍ଷକୁ ବୃଦ୍ଧି କରିବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି । ସାଂସଦ କହିଛନ୍ତି, ୨୦୨୦ ମସିହାରୁ ସର୍ବନିମ୍ନ ମଜୁରୀ ମାନଦଣ୍ଡ ଏବଂ ବୁଝାମଣାପତ୍ର ଅନୁଯାୟୀ ବ୍ୟବସ୍ଥା ସତ୍ତ୍ୱେ, ଋତୁକାଳୀନ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ପାଇଁ ମଜୁରୀରେ କୌଣସି ବୃଦ୍ଧି କରା ଯାଇନାହିଁ। ଏହି ଦୀର୍ଘକାଳୀନ ସ୍ଥିରତା ଏହି ଆୟ ଉପରେ ନିର୍ଭରଶୀଳ ହଜାର ହଜାର ପରିବାର ପାଇଁ ଘୋର ଅସୁବିଧା ସୃଷ୍ଟି କରିଛି। କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ଗୋଦାମ କୁ ଦେୟ ପ୍ରାୟ ୨ କୋଟି ୪୦ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କାର ବକେୟା ପୂର୍ବ ସରକାରଙ୍କ ନିକଟରେ ପଡ଼ି ରହିଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି। ଏହି କର୍ମଚାର୍ମାନେ ସେମାନଙ୍ଙ୍କର ପ୍ରାପ୍ୟ ପାଇଁ ଧୈର୍ଯ୍ୟର ସହିତ ଅପେକ୍ଷା କରିଛନ୍ତି, ଏବଂ ବକେୟା ପ୍ରାପ୍ୟ ଯଥାଶୀଘ୍ର ପ୍ରଦାନ କରିବାକୁ ସାଂସଦ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଆଗରେ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି । ବର୍ଦ୍ଧିତ ମୁଦ୍ରାସ୍ଫୀତି ଏବଂ ସଂଗ୍ରହରେ ଜଡିତ କଠିନ ପରିଶ୍ରମକୁ ଦୃଷ୍ଟିରେ ରଖି ପ୍ରତି ପତ୍ରର ବର୍ତ୍ତମାନର ୦.୦୧୮ କ୍ରୟ ହାର ଅତ୍ୟନ୍ତ କମ୍। ଏହି ହାରକୁ ପ୍ରତି ପତ୍ରର ଅତି କମରେ ୦.୧୨ କୁ ବୃଦ୍ଧି କରାଯାଉ, ଯାହା ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଆଦିବାସୀ ସଂଗ୍ରହକାରୀ ଙ୍କୁ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଆବଶ୍ୟକୀୟ ଆର୍ଥିକ ସହାୟତା ପ୍ରଦାନ କରିବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି । କେନ୍ଦୁ ପତ୍ର ଅର୍ଥନୀତି କେବଳ ଏକ ବାଣିଜ୍ୟ ନୁହେଁ ଏହା ଓଡ଼ିଶାର ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଗରିବ ଆଦିବାସୀ ଏବଂ ଜଙ୍ଗଲରେ ବାସ କରୁଥିବା ପରିବାରର ଜୀବନରେଖା। ଏହି ଶ୍ରମିକମାନେ ପ୍ରଚଣ୍ଡ ଗରମ ଏବଂ କଷ୍ଟକର ପରିସ୍ଥିତିରେ ଜଙ୍ଗଲକୁ ପ୍ରବେଶ କରନ୍ତି । ରାଜ୍ୟର ଜଙ୍ଗଲ-ଭିତ୍ତିକ ରାଜସ୍ୱ ଏବଂ ଗ୍ରାମୀୟ ଅର୍ଥନୀତିରେ ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅବଦାନ ରଖନ୍ତି। ସେମାନଙ୍କର ମର୍ଯ୍ୟାଦା, ନ୍ୟାୟପୂର୍ଣ୍ଣ ମଜୁରୀ ଏବଂ ସାମାଜିକ ସୁରକ୍ଷା ସୁନିଶ୍ଚିତ କରିବା କେବଳ ଏକ ନୈତିକ ବିଷୟ ନୁହେଁ ବରଂ ଏକ ନୈତିକ ଦାୟିତ୍ୱ ମଧ୍ୟତା।ତେଣୁ ଏହା ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ବର ସହ ପ୍ରସଙ୍ଗକୁ ନେଇ ତୁରନ୍ତ ବିଚାର କରିବାକୁ ବରଗଡ଼ ସାଂସଦ ପ୍ରଦୀପ ପୁରୋହିତ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି ।
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 10:27:55
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के नगला बनारसी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर रात को अपने दोस्तों से मिलकर घर लौटा था, लेकिन सुबह वह अपने घर पर अचेत अवस्था में मिला। परिवार के सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगला बनारसी निवासी पंकज शर्मा के बेटे आयुष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष बीती रात अपने कुछ दोस्तों से मिलने गया था और उसके बाद घर आकर सो गया था। सुबह परिवार के लोगों ने उसे मृत पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आयुष के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
629
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 30, 2026 10:26:03
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, गोवध जैसे संगठित अपराध में सक्रिय आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा. जनपद आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,000 के इनामिया तथा वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न स्थानों में पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं。 आज़मगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त सलीम निवासी सतुवहिया की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जहां जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किठावें नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर गोवध जैसे संगठित अपराध में संलिप्त रहा और अपने बचाव हेतु अवैध असलहा रखता जहां विरोध होने पर लोगों को धमकाकर फरार हो जाता था।
571
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 30, 2026 10:25:48
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: घर पहुंचने से 2 किमी पहले काल बन गया गड्ढा: मासूम बेटी की चीखों से दहला इलाका, आलू व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत बाराबंकी में फतेहपुर-देवा मार्ग पर सोमवार की भोर एक ऐसी चीख गूँजी जिसने पूरे इलाके को शन्न कर दिया। इसरौली गांव के रहने वाले 30 वर्षीय आलू व्यवसायी सोहराब उर्फ इरशाद की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खंदक में जा पलटी। इस दर्दनाक हादसे में सोहराब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी दो साल की मासूम बेटी आफरीन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। घर से महज दो किलोमीटर पहले हुए इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। जानकारी के अनुसार सोहराब रविवार शाम अपनी ससुराल (मोहल्ला नालापार उत्तरी) गए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी कार से अपनी नन्हीं बेटी आफरीन को साथ लेकर वापस घर लौट रहे थे। भोर का सन्नाटा और सुनसान सड़क पर रफ्तार भरती कार अचानक दशरथपुर गांव के पास अनियंत्रित हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क से नीचे खंदक में जाकर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। पिता और पुत्री दोनों लहूलुहान हालत में मलबे में तब्दील हो चुकी कार के भीतर फंस गए। हादसे के कुछ देर बाद जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो उन्हें गड्ढे से एक मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो मंजर खौफनाक था। ग्रामीणों ने आनन-फानन में कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने सोहराब को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आफरीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाया। सोहराब अपने पिता मोहम्मद शमी के साथ मिलकर आलू का कारोबार संभालते थे और पांच भाइयों में सबसे जिम्मेदार माने जाते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता मोहम्मद शमी बार-बार रोते हुए यही कह रहे थे, रात में मैंने उसे फोन कर घर बुलाया था काश वह रात में ही आ जाता तो आज यह दिन न देखना पड़ता। उनकी सिसकियों ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। सोहराब की मौत से पत्नी शामरीन और मासुम बेटी के सिर से साया उठ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
687
comment0
Report
Advertisement
Back to top