Back
फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, जेल के कैदी पर आरोप
JPJai Prakash
Feb 09, 2026 07:17:52
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या:जेल में बंद कैदी ने वारदात को अंजाम दिया, 2 मार्च को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सर में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरूण चौधरी नामक कैदी पर लगा है। जिसको कुछ ही समय पहले जम्मु-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था। बताया गया है कि नुकीली चीज से वाप किया गया था。
पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक देर रात हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है。
आपको बतां दे की 20 साल के आंतकी अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड के साथ पाली गांव के पास पकड़ा गया था। उसने अयोध्या को दहलाने साजिश की थी।अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था。
उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे। जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल र्थ गुजरात एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी मिले थे, जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया था。
2 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी
आतंकी अब्दुल रहमान (19) को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स फरीदाबाद ने 2 मार्च को गुजरात ATS और केन्द्रीय एजेंसी IB की मदद से पकड़ा था। अब्दुल की गिरफ्तारी के समय जांच एजेंसियों को उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे। जिनको बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था।
जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनנט (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। अबू सूफियान ने ही अपना हैंडलर भेजकर बांस रोड स्थित खेत के पास गड्ढा खुदवाकर जमीन में दो हैंडग्रेनेड के साथ ही डेटोनेटर भी छुपाए थे。
सोशल मीडिया अकाउंट से पकड़ा गया था
आंतकी अब्दुल रहमान को उसके सोशल मीडिया अकाउंट ने सलाखों के पीछे पहुंचाया था। इसके जरिए ही वो मोस्ट वांटेड आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में आया था।
जांच पता चला था कि करीब डेढ़ साल से अब्दुल रहमान सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था। सबसे पहले अब्दुल ने TIKTOK पर अपना अकाउंट बनाकर भड़काऊ वीडियो डालना शुरू किया। TIKTOK पर बैन लगने के बाद अब्दुल ने INSTAGRAM पर अपना अकाउंट बनाया।
भड़काऊ वीडियो से अबू सुफियान की नजरों में चढ़ा अब्दुल
INSTAGRAM पर भी अब्दुल रहमान ने कई भड़काऊ वीडियो और तकरीरे डालना शुरू किया, जिसके चलते कई बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म INSTAGRAM ने अब्दुल के अकाउंट को स्ट्राइक डाउन किया। भड़काऊ वीडियो को देखकर अब्दुल आतंकी अबू सूफियान की नजरो में चढ़ा। जिसके बाद अब्दुल रहमान को ISKP-AQIS ने ब्रेनवॉश कर आतंक की ऑनलाइन ट्रेनिंग देनी शुरू की.
जांच एजेंसीज के रडार पर कैसे आया अब्दुल रहमान
इसके साथ ही बार-बार अकाउंट पर स्ट्राइक आने के बाद अब्दुल जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था। हरियाणा STF, गुजरात एसटीएफ और यूपी एसटीएफ ने अब्दुल को ट्रैक करना शुरू कर दिया।
आतंकी अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी
अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद में 2 हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर एक गड्ढे में छिपा दिए थे। उसे 4 अप्रैल को अयोध्या जाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन 2 मार्च को ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने उसे दबोच लिया था.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 09, 2026 09:02:120
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 09, 2026 09:01:430
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 09, 2026 09:01:090
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 09:00:330
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 09:00:190
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 09, 2026 08:49:590
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 09, 2026 08:49:490
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 08:49:280
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 09, 2026 08:49:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 09, 2026 08:48:480
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 09, 2026 08:47:590
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 08:47:460
Report