Back
फरीदाबाद में कमर्शियल गैस संकट से घरेलू सिलेंडर बुकिंग में भारी भीड़
JPJai Prakash
Mar 14, 2026 05:17:10
Faridabad, Haryana
स्टोरी। फरीदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर की कमी की खबरें सुनकर लोगों में घरेलू सेंटर भरवाने की लगी होड़, लंबी लंबी लाइनों में लग कर सिलेंडर लेने का कर रहे इंतजार। मीडिया और सोशल मीडिया पर कमर्शिकल सिलेंडर की किल्लत की खबरों को देखकर लोग वजह की पैनिक ले रहे हैं और LPG गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लंबी लाइनों में लग रहे हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए नीलम गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप ने माना कि सरकार की तरफ से फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते रेस्टोरेंट, होटल व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से चलने वाली कंपनियां न केवल बंद होने के कगार पर हैं बल्कि उनमें काम करने वाले कर्मी बेरोजगार हो सकते हैं। वही गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह LPG के लिए बिल्कुल पैनिक न लें घरेलू गैस सिलेंडर जैसे पहले मिल रहे थे वह पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। हाँ उन्होंने माना कि मीडिया और सोशल मीडिया पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सुनकर लोगों में गैस सिलेंडर बुक करवाने और लेने की होड़ लगी हुई है।
इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए सिलेंडर के साथ लंबी-लंबी लाइनों में खड़े यह लोग रात के दो और तीन बजे से ही एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। फिर भी कुछ बुक करा कर आने वाले उपभोक्ता सिलेंडर लेने से वंचित रह जा रहे हैं। यहां तक कि जिन घरों में शादी है उनको भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि जो मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है उसी से लोगों में गैस सिलेंडर बुक करवाने और भरवाने की होड़ लगी हुई है और इसी की आड़ में कुछ लोग न केवल एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी कर रहे हैं बल्कि ब्लैकमेलिंग भी कर रहे हैं और बड़े सिलेंडर से छोटे-छोटे सिलेंडर में अवैध तरीके से गैस भरी जा रही है जिनसे किलो के हिसाब से मोटी मोटी रकम वसूली जा रही है।
पारस, संतोष भार्गव, राजकुमार, उपभोक्ता,
वहीं जब गैस की कमी को लेकर लंबी-लंबी लाइनों में लगे लोगों के बारे में गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो सोशल मीडिया और मीडिया पर गैस की कमी की खबरें चल रही है उसी के चलते लोगों में गैस बुक करवाने और गैस लेने की होड़ लगी हुई है। हाँ उन्होंने माना कि कमर्शियल सिलेंडर अब पीछे से नहीं मिल पा रहे हैं जिसके चलते रेस्टोरेंट होटल कंपनियां सभी बंद होने के कगार पर हैं। गैस एजेंसी संचालक बिशन स्वरूप ने बताया कि सरकार की तरफ से या फूड सप्लाई विभाग की तरफ से घरेलू सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है लेकिन फिर भी लोग गैस सिलेंडर बुक कर अपने पास स्टॉक के तौर पर रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता भी उनके सामने निकल कर आए जिन्होंने कभी 6 ,6 महीने सिलेंडर नहीं भरवाया जिनके घरों में पीएनजी लगी हुई है वह भी आकर एलपीजी गैस बुकिंग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने स्टॉक और कालाबाजारी करने के मामले में कहा की एजेंसी का एक डाटा खाद आपूर्ति भाग के पास रहता है एजेंसी कहीं स्टॉक या कालाबाजारी नहीं कर रही। उन्होंने बताया कि लोगों को बार-बार समझाया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है फिर भी लोग नहीं मान रहे हैं वह ऑफिस पर आकर गैस बुक करवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लग रहे हैं उन्होंने बताया कि आमतौर पर रोजाना हजार 1100 सिलेंडर बुक होते थे और सप्लाई होते थे लेकिन अब 3000 सिलेंडर बुक हो रहे हैं जिनकी सप्लाई के लिए एजेंसियों को भी समय चाहिए लेकिन उपभोक्ता समझाने के बाद भी मानने को तैयार नहीं है。
बिशन स्वरूप संचालक नीलम गैस एजेंसी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRaunak Vyas
FollowMar 14, 2026 05:46:5262
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 14, 2026 05:46:3849
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowMar 14, 2026 05:46:2385
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 14, 2026 05:46:1498
Report
RSRahul shukla
FollowMar 14, 2026 05:45:5724
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 14, 2026 05:45:4528
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowMar 14, 2026 05:45:3658
Report
235
Report
100
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 14, 2026 05:35:4194
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 14, 2026 05:35:20140
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 14, 2026 05:34:54127
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 14, 2026 05:34:4159
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 14, 2026 05:34:2357
Report
JPJai Pal
FollowMar 14, 2026 05:34:03145
Report