Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dehradun248001

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: विकासनगर कोतवाली के स्टाफ बदले, SDO पर कार्रवाई रोक

MMMohammad Muzammil
Mar 14, 2026 05:34:54
Dehradun, Uttarakhand
41 सेकंड का वह वीडियो है जिसमें एसडीओ रात के वक्त पुलिस से मदद मांगने गए लेकिन मदद नहीं मिली तो अपने उच्च अधिकारियों को पुलिस की शिकायत कर रहे हैं वीडियो में रिकॉर्ड है. मार्च 2024 के दौरान कालसी चकराता भूमि संरक्षण वन प्रभाग के SDO बाडवाला क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के समय खनन माफिया द्वारा वन अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और पिटाई किए जाने की घटना सामने आई. अदालत में वीडियो पेश किया गया जिसमें खनन माफिया के लोग वन अधिकारी के साथ सरेआम दुर्व्यवहार और जानलेवा हमले करते दिख रहे हैं. उच्च न्यायालय ने इस मामले में विकासनगर कोतवाली के पूरे स्टाफ को तुरंत बदले जाने के आदेश दिए और जिस अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था उसे निलंबित करने का निर्देश भी दिया. अदालत ने पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून से अगली सुनवाई तक आदेश पालन सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही अदालत ने SH0 विकासनगर से जवाब भी तलब किया है और वन अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोक जारी रखी है. अदालत के कड़े रुख के बाद प्रशासन में हड़कम्प मचा है और यह शासन-प्रशासन के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है. राजीव नयन नौटियाल (SDO वन प्रभाग कालसी) की बाइट घटना के बाद की रिकॉर्डिंग है, जिसमें वे घटना के क्रम को बता रहे हैं.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RMRam Mehta
Mar 14, 2026 06:15:42
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 14, 2026 06:15:31
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - सितंबर पूर्व की बसों का होगा पंजीयन? - परिवहन विभाग नहीं कर पा रहा पंजीयन - 1 सितंबर 2025 से पहले हुआ बसों का निर्माण - लेकिन 1 सितंबर 2025 से लागू हुए नए नियम - अब केन्द्रीय मंत्रालय से मांगा मार्गदर्शन - राज्य में ऐसी करीब 200 बसें अटकी हुई एंकर राज्य में 1 सितंबर 2025 से पहले की बनी हुई बसों के पंजीयन को लेकर अब राह खुलने लगी है। परिवहन विभाग ने 1 सितंबर 2025 से पहले की बनी हुई बसों के पंजीयन पर रोक लगाई हुई है। जो बसें नए प्रावधानों के अनुसार बनी हुई हैं, केवल उन्हीं बसों का पंजीयन किया जा रहा है। वहीं पुराने प्रावधानों के अनुरूप निर्मित बसों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। आपको बता दें कि 1 सितंबर 2025 से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नए प्रावधान लागू किए थे। इन नए प्रावधानों में प्रत्येक बस बॉडी का टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके लिए एआईएस 52, 119 और 153 के प्रावधान लागू किए गए हैं। लेकिन राज्य में अभी किसी भी बस बॉडी निर्माता के पास केन्द्रीय एजेंसियों का यह टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट नहीं है। ऐसे में वैधानिक रूप से ये बस बॉडी निर्माता बसें बनाने के लिए अधिकृत नहीं हैं। वहीं बस संचालकों और इनसे जुड़े संगठनों का कहना है कि इनमें बड़ी संख्या में बसें 1 सितंबर 2025 से पहले की बनी हुई हैं। ऐसे में इन बसों का पंजीयन किया जाना चाहिए। राजस्थान में पंजीयन नहीं हो पाने के चलते बस संचालक दूसरे राज्यों में जाकर पंजीयन करवा रहे हैं। इसके बाद उन्हें वापस लाकर राजस्थान में गाड़ी का असाइनमेंट करवाना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 14, 2026 06:05:10
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सालों से बंद पड़े फूल मेले का शुभारंभ आज हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया। दो दिवसीय फूल मेला फरीदाबाद के सेक्टर 12 टाउन पार्क में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि आज दोबारा से फरीदाबाद की उसे बंद हुई परंपरा को शुरू किया गया है फ्लावर मेले का आज उद्घाटन किया गया है। देश में राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना एक ही उम्मीदवार संजय भाटिया को खड़ा किया है और वह चुनाव जीतेंगे। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस अपने विधायकों को हिमाचल में ले गई है तो उन्होंने कहा कि शायद उन्हें डर होगा लेकिन साथी यह भी कहा कि यह कांग्रेस का इंटरनल मैटर है। वह इस पर कुछ बोलना नहीं चाहते। देश भर में एलपीजी की कीमत के चलते हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष यह भ्रामक प्रचार फैला रहा है कि देश में किल्लत है साथी उन्होंने लोगों से अपील की की गैस का उपयोग सोच समझकर करें इसे व्यर्थ ना करें जिससे स्थिति नियंत्रण में रहे।
21
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 14, 2026 06:04:36
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता, शान कुमार राज उर्फ चीकू और मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडकुरी खुर्द स्थित बलबल धाम के पास कुछ लोग मादक पदार्थों का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर, 1900 रुपये नकद और नशा तौलने में प्रयुक्त दो डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई। मामले में एक अन्य आरोपी कौशिक देव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
94
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 14, 2026 06:02:14
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले मे पुलिस ने 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.... और जुआरियों के कब्जे से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जब्त किया है.... बताया गया है भखारा थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेमरा बी में स्टॉप डेम के पास कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं.... सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की....... इस दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकले जबकि 8 लोगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया... पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 9 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश 6 मोटरसाइकिल सहित 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं..... जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है... पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है
43
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 14, 2026 06:01:58
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन धर्मनगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आयोजित प्रातःकालीन दद्योदक आरती में परमपूज्य संत श्री दादा गुरु ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिली। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने मंदिर पहुंचने पर दादा गुरु का पुष्पमाला भेंट कर स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए। आरती के बाद दादा गुरु ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ रही तथा सभी ने प्रातःकालीन आरती के दिव्य दर्शन का लाभ लिया।
54
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 14, 2026 06:01:46
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में अशोका गार्डन से लेकर हमीदिया अस्पताल तक बदमाशों ने फैलाई दहशत। बदमाशों ने अस्पताल में भी दहशत फैलाते हुए गोलियां चलाईं। अशोका गार्डन इलाके में कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर फायरिंग हुई। बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हमले में लल्लू रईस का बेटा इमरान गोली लगने से घायल हुआ। पिता घायल बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। बदमाश पीछे-पीछे अस्पताल भी पहुंचे। अस्पताल परिसर में भी फायरिंग हुई। अस्पताल में मौजूद लोग बाल-बाल बचे। फायरिंग कर दहशत फैलाकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट में गोली लगी और कांच टूट गया। घटना में बदमाश शादाब, गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर फायरिंग के आरोप लगे। लल्लू रईस ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। घर से लेकर अस्पताल तक फायरिंग की गई। बदमाशों ने मेरी सुपारी ली है और मेरी हत्या करना चाहते थे। पूर्व में भी घर पर गोलियां चलाई गईं थीं लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
76
comment0
Report
Mar 14, 2026 05:58:52
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार Si भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।प्रत्येक पाली में बरेली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8160 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचें और भर्ती बोर्ड के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें। कड़ी सुरक्षा और ‘तीसरी आंख’ का पहरापरीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसके तहत 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 4 रिजर्व मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जबकि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी मुस्तैद रहेंगे।हर परीक्षा केंद्र पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसकी लाइव मॉनिटरिंग सीधे लखनऊ से की जाएगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए हैं कि चेकिंग और फ्रिस्किंग के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए, ताकि कोई भी फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश न कर सके। साथ ही महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए केंद्रों पर उचित इनक्लोजर भी बनाए गए हैं।
71
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 14, 2026 05:46:38
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में फर्जी अस्पताल की लापरवाही,ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अपंजीकृत MS दادू हॉस्पिटल सीज,स्टाफ मौके से फरार, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा,स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, एंकर:उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक फर्जी और अपंजीकृत अस्पताल की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली, ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई,जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ,घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया, मामले की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सीज कर दिया है, दरअसल मामला रामपुर शहर के बाबा दीप सिंह नगर स्थित एमएस दादू हॉस्पिटल का है, आरोप है कि यहां एक महिला का ऑपरेशन किया गया था, ऑपरेशन के बाद अचानक महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई,महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया,वहीं जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जांच में अस्पताल फर्जी और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता पाया गया,स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया, हालांकि कार्रवाई से पहले ही अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृत महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है,वहीं इस घटना के बाद जिले में चल रहे फर्जी अस्पतालों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, वही इस विषय ओर सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जांच में अस्पताल अपंजीकृत पाया गया है,जिसे सीज कर दिया गया है,उन्होंने कहा कि जिले में फर्जी और अवैধ अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी,
106
comment0
Report
Advertisement
Back to top