Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845454

मझौलिया में चोरी की घटना,नगदी समेत लाखों की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर,पेटी खाली कर नदी किनारे फेका

Mar 14, 2026 05:35:56
Bettiah, Bihar
मझौलिया थाना क्षेत्र के चनायनबांध पंचायत के कसेरा टोला गांव वार्ड संख्या 8 में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है,अज्ञात चोरों ने नंदलाल साह के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली, पीड़ित नंदलाल शाह ने बताया कि घर में रखी पेटी में मकान बनवाने के लिए जमा किए गए लगभग 72 हजार रुपये नकद रखे थे, इसके अलावा करीब 25 से 30 हजार रुपये मूल्य के पीतल के बर्तन,कपड़े और अन्य सामान भी चोर उठा ले गए,चोरों ने घर में रखे दो गैस सिलेंडर भी चोरी कर लिए,बताया जाता है कि चोरों ने पेटियों को घर से ले जाकर पीछे नदी किनारे खाली कर दिया और वहां फेंक कर फरार हो गए,सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया,सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है,इधर चोरी की इस घटना के बाद नंदलाल साह के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है,परिवार का कहना है कि वे गरीब लोग हैं और बड़ी मुश्किल से घर बनाने के लिए पैसे जमा किए थे, लेकिन एक ही रात में चोरों ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
VSVISHAL SINGH
Mar 14, 2026 06:16:17
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 14, 2026 06:15:54
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 14, 2026 06:15:42
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 14, 2026 06:15:31
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - सितंबर पूर्व की बसों का होगा पंजीयन? - परिवहन विभाग नहीं कर पा रहा पंजीयन - 1 सितंबर 2025 से पहले हुआ बसों का निर्माण - लेकिन 1 सितंबर 2025 से लागू हुए नए नियम - अब केन्द्रीय मंत्रालय से मांगा मार्गदर्शन - राज्य में ऐसी करीब 200 बसें अटकी हुई एंकर राज्य में 1 सितंबर 2025 से पहले की बनी हुई बसों के पंजीयन को लेकर अब राह खुलने लगी है। परिवहन विभाग ने 1 सितंबर 2025 से पहले की बनी हुई बसों के पंजीयन पर रोक लगाई हुई है। जो बसें नए प्रावधानों के अनुसार बनी हुई हैं, केवल उन्हीं बसों का पंजीयन किया जा रहा है। वहीं पुराने प्रावधानों के अनुरूप निर्मित बसों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। आपको बता दें कि 1 सितंबर 2025 से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नए प्रावधान लागू किए थे। इन नए प्रावधानों में प्रत्येक बस बॉडी का टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके लिए एआईएस 52, 119 और 153 के प्रावधान लागू किए गए हैं। लेकिन राज्य में अभी किसी भी बस बॉडी निर्माता के पास केन्द्रीय एजेंसियों का यह टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट नहीं है। ऐसे में वैधानिक रूप से ये बस बॉडी निर्माता बसें बनाने के लिए अधिकृत नहीं हैं। वहीं बस संचालकों और इनसे जुड़े संगठनों का कहना है कि इनमें बड़ी संख्या में बसें 1 सितंबर 2025 से पहले की बनी हुई हैं। ऐसे में इन बसों का पंजीयन किया जाना चाहिए। राजस्थान में पंजीयन नहीं हो पाने के चलते बस संचालक दूसरे राज्यों में जाकर पंजीयन करवा रहे हैं। इसके बाद उन्हें वापस लाकर राजस्थान में गाड़ी का असाइनमेंट करवाना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 14, 2026 06:05:10
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में सालों से बंद पड़े फूल मेले का शुभारंभ आज हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया। दो दिवसीय फूल मेला फरीदाबाद के सेक्टर 12 टाउन पार्क में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि आज दोबारा से फरीदाबाद की उसे बंद हुई परंपरा को शुरू किया गया है फ्लावर मेले का आज उद्घाटन किया गया है। देश में राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना एक ही उम्मीदवार संजय भाटिया को खड़ा किया है और वह चुनाव जीतेंगे। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस अपने विधायकों को हिमाचल में ले गई है तो उन्होंने कहा कि शायद उन्हें डर होगा लेकिन साथी यह भी कहा कि यह कांग्रेस का इंटरनल मैटर है। वह इस पर कुछ बोलना नहीं चाहते। देश भर में एलपीजी की कीमत के चलते हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष यह भ्रामक प्रचार फैला रहा है कि देश में किल्लत है साथी उन्होंने लोगों से अपील की की गैस का उपयोग सोच समझकर करें इसे व्यर्थ ना करें जिससे स्थिति नियंत्रण में रहे।
21
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 14, 2026 06:04:36
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता, शान कुमार राज उर्फ चीकू और मनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडकुरी खुर्द स्थित बलबल धाम के पास कुछ लोग मादक पदार्थों का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर, 1900 रुपये नकद और नशा तौलने में प्रयुक्त दो डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई। मामले में एक अन्य आरोपी कौशिक देव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
94
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 14, 2026 06:02:14
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले मे पुलिस ने 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.... और जुआरियों के कब्जे से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जब्त किया है.... बताया गया है भखारा थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेमरा बी में स्टॉप डेम के पास कुछ लोग ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं.... सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की....... इस दौरान कुछ जुआरी मौके से भाग निकले जबकि 8 लोगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया... पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 9 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश 6 मोटरसाइकिल सहित 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं..... जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है... पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है
43
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 14, 2026 06:01:58
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन धर्मनगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आयोजित प्रातःकालीन दद्योदक आरती में परमपूज्य संत श्री दादा गुरु ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिली। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने मंदिर पहुंचने पर दादा गुरु का पुष्पमाला भेंट कर स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी भगवान महाकाल के दर्शन किए। आरती के बाद दादा गुरु ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ रही तथा सभी ने प्रातःकालीन आरती के दिव्य दर्शन का लाभ लिया।
54
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 14, 2026 06:01:46
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में अशोका गार्डन से लेकर हमीदिया अस्पताल तक बदमाशों ने फैलाई दहशत। बदमाशों ने अस्पताल में भी दहशत फैलाते हुए गोलियां चलाईं। अशोका गार्डन इलाके में कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर फायरिंग हुई। बदमाशों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हमले में लल्लू रईस का बेटा इमरान गोली लगने से घायल हुआ। पिता घायल बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। बदमाश पीछे-पीछे अस्पताल भी पहुंचे। अस्पताल परिसर में भी फायरिंग हुई। अस्पताल में मौजूद लोग बाल-बाल बचे। फायरिंग कर दहशत फैलाकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट में गोली लगी और कांच टूट गया। घटना में बदमाश शादाब, गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर फायरिंग के आरोप लगे। लल्लू रईस ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। घर से लेकर अस्पताल तक फायरिंग की गई। बदमाशों ने मेरी सुपारी ली है और मेरी हत्या करना चाहते थे। पूर्व में भी घर पर गोलियां चलाई गईं थीं लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
76
comment0
Report
Advertisement
Back to top