Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad

बदलते मौसम से बच्चों में सर्दी-जुकाम, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

JPJai Prakash
Mar 09, 2026 08:47:14
Faridabad, Haryana
फ़रीदाबाद- बदलते मौसम का असर, बच्चों में सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े डॉ. शिव प्रकाश दुबे ने बताया कि पहले यहाँ रोजाना छोटे बच्चों की ओपीडी करीब 40 से 50 हुआ करती थी, लेकिन अब यह बढ़कर 80 से 100 तक पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर बच्चे 1 साल से 14 साल की उम्र के हैं, जिन्हें सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत हो रही है। इसके अलावा रोजाना 20 से 30 बुजुर्ग और नौजवान भी ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही है. डॉ. शिव प्रकाश दुबे ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि रात में पंखा चलाकर न सोएं और ठंडे पानी का सेवन करने से बचें। अगर किसी को बुखार या जुकाम है तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें। डॉक्टर ने अभिभावकों से कहा कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें हल्का भोजन जैसे दलिया, खिचड़ी और दाल-रोटी दें तथा बाहर का खाना खाने से बचाएं। साथ ही मौसम को देखते हुए फुल बाजू के कपड़े पहनने की भी सलाह दी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AAANOOP AWASTHI
Mar 09, 2026 09:53:16
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले के कलचा गांव में मामूली विवाद के चलते हुई खूनी झड़प में दो नवयुवकों की जान चली गई, घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, कलचा गांव में 6 मार्च से होली मेले का आयोजन किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि 7 मार्च की रात के दौरान साडगुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल ने एक युवती को रंग लगा दिया था जिसके बाद उपजे विवाद ने खूनी झड़प का रूप ले लिया कलचा निवासी आरोपी युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके चलते उमेश बघेल और रोहित बघेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, बस्तर एसपी शलभ सिंहा ने बताया मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में उपयोग हुए हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है वहीं घटना के बाद से कलचा एवं साडगुड़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 09, 2026 09:52:35
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर मर्दन गांव के रहने वाले 23 वर्षीय बीएससी एजी सेकंड सेमेस्टर के छात्र मोहित चतुर्वेदी द्वारा पिता की डांट से नाराज होकर दूसरे मंजिल पर निर्माणाधीन मकान की शटरिंग से लटककर जांच दे दी गई है। दूसरे मंजिल से बल्ली गिरने की आवाज परिजन ऊपर पहुंचे देखा कि मोहित चतुर्वेदी ने फांसी लगा करके अपनी जान दे दी है। तत्काल परिजनों द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिए मोहित चतुर्वेदी को नीचे उतारा गया और इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया है।मृतक छात्र मोहित चतुर्वेदी अपने तीन भाइयों में से सबसे छोटा भाई गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से बीएससी एजी की पढ़ाई कर रहा था। बड़े भाई का नाम त्रिशूल धारी चतुर्वेदी तो वही छोटे भाई का नाम गदाधारी चतुर्वेदी है। इनके पिता अमरीश चतुर्वेदी घर पर ही रहकर के खेती किसानी का काम करते हैं और अपने बच्चों को पढ़ा रहे थे।बताया जा रहा है की पढ़ाई के चलते ही मोहित चतुर्वेदी को पिता अमरीश चतुर्वेदी ने डांटा था और इसी बात से नाराज होकर के उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। मोहित चतुर्वेदी द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद जहां एक तरफ परिजनों में कोहराम बचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता इस पूरी घटना को लेकर के काफी परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ लाल बहादुर महाविद्यालय में मोहित चतुर्वेदी के साथ पढ़ने वाले बच्चों को जानकारी मिलने के बाद वह भी काफी परेशान है। मोहित चतुर्वेदी पढ़ने में काफी तेज था और वह बीएससी एजी सेकंड सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 09, 2026 09:52:20
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 09:51:10
Chahaniya, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने चलाया सदस्यता अभियान,हुई चर्चा चहनिया। स्थानीय क़स्बा के मां खण्डवारी देवी मंदिर परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)की एक बैठक आहूत की गयी जिसमें अहम मुद्दा पर चर्चा के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी। लवकुश यादव को खण्डवारी गांव का ग्राम संगठन व निखिल सिंह को ग्राम संगठन उपाध्यक्ष बनाया गया एवं सदस्यता अभियान भी चलाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कहा आज की बैठक में स्थानीय क्षेत्र के नाली, खड़ंजा, बिजली पानी से जुड़ी समस्या पर चर्चित हुई साथ ही संगठन का विस्तार हुआ सदस्यता अभियान भी चलाया गया। युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा हमारा संगठन किसानो की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है । भारत अमेरिका अगर शुन्य टैरिफ पर अगर व्यापार समझौता करता है तो हमारा पुरजोर विरोध जारी रहेगा। देश हित किसान हीत में लिखा गया निर्णय का ही हम समर्थन करेंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष गुलाब यादव तहसील संरक्षक राजाराम यादव, मुन्नु सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह,अभय, सतीस पाण्डेय, रामदास, लवकुश, निखिल सिंह मुसाफिर पाण्डेय सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे संचालन रामअवतार सिंह ने किया
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 09, 2026 09:49:43
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Mar 09, 2026 09:49:04
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं जिले के अम्बियापुर ब्लॉक के रिसौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मुस्लिम लड़कियों द्वारा सामूहिक नमाज़ पढ़े जाने के मामले में हंगामा मचा हुआ है। स्कूल के प्राचार्य और एक महिला टीचर पर नमाज़ अदा कराये जाने का आरोप है तो दूसरी तरफ एक अन्य महिला टीचर द्वारा नमाज़ का विरोध करने और रोकने की बात सामने आई। हिंदूवादी संगठन भी मैदान में आ गए हैं। स्कूल पहुँचे हमारी टीम ने घटनाक्रम की हकीकत जानी। अल्फिया ने नमाज़ पढ़ने की घटना को झूठा बताया और कहा स्कूल टाइम में वो नमाज़ पढ़ने घर जाती है। उसने आरोप लगाने वाली छात्रा पर ही हमला बोलकर कहा कि हमने नहीं उसने ही नमाज़ पढ़ी होगी। साक्षी नाम की छात्रा ने बताया कि नमाज़ लगातार पढ़ी जा रही है और स्कूल की मुस्लिम बच्चियाँ स्कूल में बने दो कमरों में नमाज़ पढ़ती हैं। गुरुवार को भी नमाज़ हुई थी और रमजान के समय पूरा महीना नमाज़ हुआ था। Principal Ramoutar ने कहा कभी भी नमाज़ नहीं हुई। किरन सिसोदिया ने बताया कि बच्चों ने ही शिकायत की थी कि दो कमरे नमाज़ के लिए साफ किए गए थे, इसलिए उन्होंने रोक दिया था कि यहाँ नमाज़ नहीं होगी। हिंदूवादी संगठन ने जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की है और अगर जांच सही नहीं तो इसे मुख्यमंत्री तक उठाने की बात कही है। उनके अनुसार यह मुसलमान समाज की साजिश है और स्कूल मस्जिद या मज़ार नहीं है जहाँ नमाज़ होगी।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 09, 2026 09:48:14
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सरौनी मुस्लिम टोला में उस समय विवादों में घिर गया, जब एक शिक्षक और शिक्षिका के कथित प्रेम प्रसंग से नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया और विरोध में सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक मो. इकबाल और शिक्षिका बीबी रूकसाना के बीच चल रहे कथित संबंध के कारण स्कूल की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है और इसका गलत असर बच्चों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर रविवार को भी गांव के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर दोनों को हटाने की मांग की थी और जमकर हंगामा किया था। बावजूद इसके जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का साफ कहना था कि जब तक दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक स्कूल नहीं खुलने दिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो_sका। इसके करीब दो घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) परमानंद पंडित भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। बीडीओ के हस्तक्षेप के बाद विद्यालय का ताला खुलवाया गया और पठन-पाठन शुरू कराया गया। बीडीओ परमानंद पंडित ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि तत्काल प्रभाव से दोनों शिक्षक-शिक्षिका को इस विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में पदस्थापित किया जाएगा। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो सकी.
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 09, 2026 09:47:55
Chapra, Bihar:जी मीडिया की खबर का बड़ा असर, नीलगायों से परेशान किसानों को मिली राहत किसानों की समस्याओं और नीलगायों से हो रही फसल क्षति को लेकर लगातार खबरें प्रसारित किए जाने के बाद इसका असर अब दिखने लगा है। मीडिया में प्रमुखता से मामला उठाए जाने के बाद बिहार सरकार ने राज्यभर में बड़ी संख्या में शूटरों की बहाली की है। इसी कड़ी में सोमवार को सारण जिले में नीलगायों के आखेट के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के महज दो पंचायतों में ही करीब 70 से अधिक नीलगायों का आखेट किया जा चुका है। नीलगायों के आहेट से किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय उनके हित में है। इससे उनकी तैयार फसलों को होने वाली क्षति में कमी आएगी और उन्हें काफी राहत मिलेगी। किसानों ने कहा कि वे लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। किसानों ने जनसरोकार के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए जी मीडिया का भी आभार जताया है। उनका कहना है कि मीडिया द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने के कारण ही सरकार ने इस दिशा में कार्रवाई की है। ग्राउंड ज़ीरो से आखेट का जायजा लिया.
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 09, 2026 09:47:25
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय को आज सुबह लगभग 10:00 बजे एक ईमेल से कोर्ट परिसर एवं मुख्य न्यायाधीश के चेंबर को उड़ाने की धमकी मिली इसके बाद प्रधान न्यायाधीश में इसकी सूचना प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सहित बर काउंसिल को दी सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में अफरैद अफ्रीका माहौल मच गया और सभी वकील भाग कर वहां निकले वहीं न्यायाधीशों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रूप से विश्राम गृह ले जाकर बैठाया गया और इलाके को समय रहते सील कर दिया गया सारी आवश्यक सेवाएं मौके पर बुलाई गई जिसमें अग्नि संबंध से लेकर एंबुलेंस इत्यादी शामिल है वहीं न्यायालय परिसर के सामने पढ़ने वाले 13 को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 09, 2026 09:47:12
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना- सिहोनियाँ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: आधी रात को पत्नी ने बेटे की सौगंध देकर आशिक को कमरे में बुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या मुरैना जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गोली मारकर हत्या करवा दी। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सिहोनियाँ के मिडिल स्कूल वाली गली में रहने वाले लवकुश माहौर की होली की पूर्णिमा की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन परिजनों ने पड़ोसी युवक विक्रम परमार पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी खुशी का पड़ोसी विक्रम परमार से लंबे समय से प्रेम संबंध था। महिला ने करीब 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था और वह अपने पति को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। घटना वाली रात करीब 2 बजे खुशी ने विक्रम को फोन कर घर बुलाया। पहले तो विक्रम ने आने से मना कर दिया, लेकिन खुशी ने अपने 15 दिन के बेटे की सौगंध देकर उसे बुला लिया और कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया। जब विक्रम घर पहुंचा, तब लवकुश बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा था। खुशी के कहने पर विक्रम ने सो रहे लवकुश को गोली मार दी और छत के रास्ते भागकर अपने घर चला गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले हत्या करने से मना किया था, लेकिन महिला ने कहा कि यह बच्चा तुम्हारा है और अब वह पति के साथ नहीं रह सकती। इसके बाद उसने मजबूरी में हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 09, 2026 09:46:47
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पारसोली थाना पुलिस ने कारवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 27 पर हरपुर के पास नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी से 1 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से स्कूटी चालक नंदलाल पुत्र बरदीचंद धाकड़ निवासी मेघनिवास थाना बेगूं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अफीम तस्करी में एस्कॉर्टिंग कर रहा बाबूलाल पुत्र नंदलाल धाकड़ निवासी नाल थाना पारसोली मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी जब्त कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top