चरखी दादरी मे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी में पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सूचना के अनुसार प्रदेश महासचिव ऋषि नैना के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने नारा दिया, “जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा, वही प्रदेश पर राज करेगा।” कर्मचारियों ने विपक्ष से समर्थन मांगा। साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि या तो पुरानी पेंशन बहाल करें या सत्ता छोड़ने को तैयार रहें और 1 सितंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
