icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस: जिला समारोह में राजपाल ने ध्वजारोहण किया

Yamuna Nagar, Haryana:आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर यमुनानगर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार दोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांधा। यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराते ही पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया।
0
0
Report
Advertisement

मायावती ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित भारत का सपना दोहराया, युवाओं के लिए अवसर मांगे

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी मायावती ने कहा विकसित भारत और मेरा भारत महान का सपना साकार करना जरूरी बाबा साहेब आंबेडकर की ‘चेक एंड बैलेंस’ व्यवस्था प्रभावी बनाने की जरूरत मायावती बोलीं कोई निरंकुश या तानाशाह न हो, सभी वर्गों को सही से फलने-फूलने का मौका मिले देश की करीब 52 फीसदी आबादी 30 वर्ष से कम उम्र की, युवाओं को रोजगार और उचित अवसर देने की जरूरत सरकारों को युवाओं की शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर गंभीरता से काम करना चाहिए दलितों, आदिवासियों, शोषितों, पीड़ितों, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने की अपील मायावती ने ये भी कहा सरकारें जनता के प्रति अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाएं जनता को भी अपने संवैधानिक दायित्व, कर्तव्य और जिम्मेदारियां निभाने की नसीहत
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

वाशीम में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, जिल्हाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रध्वज फहराया

Washim, Maharashtra:वाशिम : वाशीम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ. पालकमंत्री तथा कृषिमंत्री दत्तात्रय भरणे के हस्ते जिल्हाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रध्वज फडकवाया गया. यहीं मौके पर जिल्हाधिकारी योगेश कुंभेजकर, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान ने वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया. उपस्थित लोगों ने स्वातंत्र्यसैनिक और देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया.
0
0
Report
Advertisement

कपासन में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में उपखंड स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने राष्ट्रगान की धुन के बीच ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी खेमराज गुर्जर, तहसीलदार भंवरलाल सेन, डीवाईएसपी हरीश भारती सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल नजर आया। अधिकारियों और आमजन ने स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया।
0
0
Report

डीएम ने अमरोहा कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण कर शहीद परिवारों का सम्मान किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा कलेक्ट्रेट में डीएम नितिन गौड़ ने फहराया तिरंगा, शहीद परिवारों को किया सम्मानित अमरोहा कलेक्ट्रेट परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस अवसर पर डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी उनके त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने शहीद परिवारों के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शहीद परिवारों के चेहरे पर भावुकता और गर्व साफ नजर आया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top