Back
भिवानी में 500 के नोट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल
NSNAVEEN SHARMA
Mar 13, 2026 12:06:40
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-500 का नोट छुट्टा करवाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,सात लोग घायल
-घर में तोड़फोड़, चाकू-फर्से व डंडों से हमला
भिवानी के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जहां 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद पैसे खुले करवाने को लेकर शुरू हुआ और वह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट व हथियारों से हमला किया गया। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग (2 महिलाओं सहित) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इधर, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू, फर्से व डंडे आदि से हमला करने के आरोप लगाया है।
इस झगड़े में 7 लोग (एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के 4 लोग) घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घायलों में भिवानी के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी निवासी करीब 50 वर्षीय मुकेश, करीब 40 वर्षीय मुकेश की पत्नी सुधा, व भतीजा करीब 18 वर्षीय नीरज शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कृपा राम की ढाणी निवासी करीब 55 वर्षीय कृष्णा, करीब 58 वर्षीय प्रेम प्रकाश, करीब 27 वर्षीय रविंद्र व करीब 32 वर्षीय प्रमोद शामिल हैं।
कृपा राम की ढाणी निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह रोहतक गेट पर दुकान चलाता है। वीरुवार शाम को एक लड़का उसकी दुकान पर खुले पैसे करवाने के लिए आया। उससे पूछा था कि तुम्हें खुले पैसों की जरूरत है या किसी दूसरे के लिए ले रहा है। इस पर युवक ने कहा कि उसे ही जरूरत है। जिसके बाद उसे खुले पैसे दे दिए। उस युवक ने वापस जाकर कहा कि मुझसे पैसे मत मंगवाना, ऐसे बोलते हैं।
शाम को दो-तीन युवकों ने शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। उस समय तो बच्चों ने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद रात को दस बजे घर में घुसकर उसके मकान के दरवाजे व सामान की तोड़फोड़ की। ईंट-पत्थर से हमला किया। एक व्यक्ति के हाथ में फर्सा था और दूसरे के हाथ में लोहे की राड व तीसरे के हाथ में चाकू था। उन्होंने हथियारों के साथ हमला किया। जिन्होंने उसे, उसकी पत्नी तथा 2 बेटों को चोट मारी। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों में पुलिस कर्मी है, जो कहते हैं कि तुम हमारा कुछ भी नहीं बिगाड सकते।
घायल कृष्णा ने बताया कि खुले पैसों को लेकर झगड़ा किया है। जब उनके पति शाम को दुकान का काम करने घर आए तो हमलावर घर में घुस गए। 8-10 लोग थे, जो घर में घुस आए। जिन्होंने तोड़फोड़ की और सभी से मारपीट भी की। आरोपियों ने राड, फर्सा व अन्य हथियारों से हमला किया। उनके 4 लोगों को चोट लगी हैं। साथ ही आरोपी धमकी देकर गए हैं कि ہمارा कुछ नहीं बिगाड़ सकते है।
घायल रोहतक गेट कृपा राम की ढाणी निवासी मुकेश ने बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का नीरज 500 रुपए खुले करवाने के लिए गया था। इस दौरान दुकानदार ने कहा कि क्यों गुलामी कर रहा है किसी की। जब दुकानदार के बेटे से कहा कि तुम्हारे पिता ने ऐसे कहा है, तो उसके बेटे ने भी अलग व्यवहार किया। इसके बाद कल शाम को उसके भतीजे को बात करने के बहाने बुला लिया। जहां पर दोनों भाईयों व उनके पिता ने नीरज के साथ मारपीट की। इस वारदात के दौरान वह घर पर था। इसी समय उसे झगड़े की आवाज सुनाई दी तो वह भी मौके पर पहुंचा। जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उसको भी मारा। वे कई लोग थे, जिनमें से तीन बाप-बेटे मुख्य थे। इस झगड़े में उसे, उसकी पत्नी व भतीजे को चोट लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए।
जांच अधिकारी SI नसीब सिंह ने बताया कि कृपा राम की ढाणी में रात को लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है। जैसे बयान दिए जाएंगे, उसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इस झगड़े में दोनों तरफ से घायलों के रुक्के प्राप्त हैं। पुलिस की टीम रात को भी मौके पर गई थी। लेकिन अभी तक बयान नहीं दिए गए हैं। बयान के बाद जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 12:49:380
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 12:49:310
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 13, 2026 12:49:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 13, 2026 12:48:590
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 13, 2026 12:47:58Hamirpur, Himachal Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला सहित 2 सगे भाईयों को चोटें आई हैं..
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 13, 2026 12:47:470
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 13, 2026 12:47:330
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 13, 2026 12:47:160
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 13, 2026 12:46:510
Report
1
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 13, 2026 12:46:390
Report