Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

HTET रिजल्ट बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, 14% पास, 3.31 लाख उम्मीदवार

NSNAVEEN SHARMA
Nov 10, 2025 06:47:24
Bhiwani, Haryana
भिवानी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया HTET का रिजल्ट。 लम्बे समय से था रिजल्ट का इंतजार。 पहली बार बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया HTET का रिजल्ट。 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने चुपके डाली यूट्यूब चैनल पर आकर दी जानकारी。 बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ की बिना कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस के रिजल्ट घोषित किया बोर्ड की इस तरह चुपके से रिजल्ट घोषित करने पर बोर्ड की साख भी घूमिल होती नजर आ रही रिजल्ट 14 प्रतिशत रहा HTET का 3.31 लाख परीक्षार्थी ने दी थी परीक्षा
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
Nov 10, 2025 08:36:17
Guwahati, Assam:आने वाले 25 नवंबर को असम विधानसभा में कई बिल पेश किए जाएंगे जिसमें से खास पॉलिगामी बिल भी पेश किया जाएगा इस बात को असम के मुख्यमंत्री ने कल कैबिनेट के फैसले के बाद पत्रकारों को कहा. इसी बात के बाद असम के विभिन्न वर्गों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है इतिहाद फ्रंट असम के प्रमुख नुरुल इस्लाम ने इस पर करी भाषा से निंदा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा कानून सिर्फ मुसलमान के लिए नहीं बनना चाहिए सभी के लिए बनना चाहिए क्योंकि अभी मुसलमान में कोई भी दो शादी नहीं करते पॉलिगामी मुसलमान पर नहीं है. वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट तथा खुदाई खिदमतगार असम प्रांत के सदर एडवोकेट इलियास अहमद ने भी बातचीत के दौरान कहा कि असम के मुख्यमंत्री पॉलिगामी के कानून को जो कठोर बनाने की बात कहे है यह सरासर गलत है असम में अभी कोई मुसलमान दो शादी नहीं करते और एडवोकेट इलियास अहमद ने कहा कि असम तथा भारत के मुसलमान के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड है जो बंद नहीं हुआ है और यह कानून मुसलमान को टारगेट करके नहीं बनना चाहिए असम के मुख्यमंत्री आने वाले 26 के चुनाव को लेकर इस तरह से बयान बाजी कर रहे हैं. वहीं गुवाहाटी के मुस्लिम समाज के तरफ से अशरफ अली ने भी इस कानून के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की. वही इंटरनेशनल हुमन राइट्स से जुड़े एडवोकेट साहिब अहमद जो खुद एक प्रीत महिला है उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के इस फैसले को स्वागत किया और कहा कि सिर्फ कानून बनाने से नहीं कानून को इंप्लीमेंट करना जरूरी है उन्होंने कहा कि वह ट्रिपल तलाक और बहु विवाह बंद करने के लिए बहुत सालों से आवाज उठाते आ रहे हैं और खुद भी एक विक्टिम है
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 10, 2025 08:35:52
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पेटरवार में दुकानदार को हिप्नोटाइज कर 70 हजार रुपए उड़ाया। सीसीटीवी में कैद हुई ठग और ठगी की पूरी करतूत। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुचौक के पास बालाजी ट्रेडर्स में दो उचक्कों ने दुकान संचालक को हिप्नोटाइज कर दुकान के काउंटर से करीब 70 हजार रुपए उड़ा लिए। यह मामला दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकान संचालक नरेश जैन के अनुसार दो युवक दुकान पर आए और समान खरीदने के नाम पर बातचीत शुरू की। उनमें से एक में 30 रुपए की रस्सी खरीदी और बताया कि वो राजस्थान से आया है। उसने 100 रूपये दिए जिसके बदले नरेश जैन ने 70 रुपए लौटाए। इसके बाद अचानक व्यापारी की स्मृति धुंधली होती चली गई और व्यक्ति जो जो बोलता था वो करता गया फिर जब होश आया तो काउंटर से 70 हजार रुपए गायब था। आप सीसीटीवी में देख सकते है आरोपी की तस्वीर जो दुकानदार को बातों में उलझकर पैसे लेकर गायब हो जाता है। दुकान के बाहर बाइक लगी रहती है जिसपर चढ़कर फरार हो जाता है। घटना की सूचना पेटरवार थाना पुलिस को दी गयी जहां मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को जब्त कर लिया और कहा कि बहुत जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया जाएगा। वही दुकानदार इस घटना से काफी डरे और सहमे हुए है। दुकानदार और आम लोग पहले से ही साइबर की घटना से सकते में है वहीं इस तरह की घटना से एक बार फिर लोगों में भय बना हुआ है।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Nov 10, 2025 08:35:24
Patna, Bihar: दूसरे चरण के मतदान के पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने जीत का दावा किया...विजय सिन्हा ने कहा कि पहले चरण में जनता ने जिस तरीके से भरोसा दिखाया है दूसरे चरण में भी NDA बहुमत हासिल करेगी..... बिहार की जनता बिहार के सम्मान के प्रति सजग है... पहले चरण में महागठबंधन के स्वरूप के लोगों ने देखा है मनसा और अराजकता की प्रवृत्ति को लोगों ने देखा है किस तरीके से यह दलितों को वोट देने से रोक रहे थे हमारे क्षेत्र के अंदर सब लोगों ने देखा है हमारा पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं दिया... एसपी से कह कर एक जगह हमने बैठाया दूसरे जगह हम गए तो वोटर से मिलने नहीं दिया गया... एजेंडा सेट करने का प्रयास किया... विजय सिन्हा यादव वोटरों पर आक्रामक है इस तरह के सवालों का जवाब देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि यादव समुदाय के लोग भी हमको वोट देते हैं गोवर्धन यादव चुनाव के प्रचार के दरमियान उनके बच्चे को बुरी तरीके से पीटा गोवर्धन यादव के बेटा को इन लोगों ने पीटा.... शरीफ और सज्जन यादव को भी वोट नहीं देने देते हैं पिछड़ा अति पिछड़ा दलित को वोट नहीं देने देते हैं जंगल राज गुंडाराज के लोगों की मानसिकता है यादव समुदाय में 90 फ़ीसदी अच्छे लोग हैं हर समुदाय में 5 से 10% गुंडा है जो लोग इस तरीके का वातावरण बनाया... राजद के पोषित गुंडे गुंडाराज स्थापित करना चाहते हैं हमने उनके लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया... जबतक सांस रहेगा तब तक गुंडाराज से मुक्त करने की लड़ाई जारी रहेगी... मेरे ऊपर चप्पल फेंका गया पत्थर फेंका गया गोबर फेंका गया... हमारे सुरक्षा गार्ड को चोट आई... यह अराजकता है रोड के नाम पर इस तरह का तमाशा करेगा... वहां के एक अपराधी जो राजद का पोषित गुंडा लोग था वह यह तमाशा कर रहे थे माहौल को जातीय रंग देना चाहते थे अराजकता का भाव उत्पन्न कर स्लीपर सेल जगह-जगह काम कर रहा है.. नालंदा में घटना हुई टेकरी में घटना हुई सिवान में घटना हुई गोपालगंज में घटना हुई यह एक प्लानिंग वे में खेला खेला यह कोई नया हमारे यहां सिर्फ हुआ ऐसा नहीं है हर जगह अराजकता का उन्माद पैदा करने का जातीय गोल बंदी करने का प्रयास था .. तेजस्वी यादव किसी को आगे बढ़ने दिया है क्या लालू यादव किसी शरीफ सज्जन यादव को राजनीति में उठने दिया है... यह लोग अराजकता उत्पन्न करने वाला और असामाजिक तत्व का लोग हैं उसको पोषित कर रहे हैं... राजद के लोग स्लीपर सेल पोषित कर रहे हैं जो इस तरह की घटना करवा रहे हैं... राजद के लोगों के द्वारा ही यह खेल क्यों खेला जा रहा है बीजेपी के लोगों ने क्या इस तरह का कहीं बहिष्कार किया.... जिस सड़क की चर्चा थी उस सड़क का टेंडर जारी हो गया है काम हो रहा है फिर भी इन लोगों ने इस तरह की घटना की सड़क पर काम हो रहे पत्थर से हमला किया.... 6 महीना से सड़क का काम हो रहा है... प्रधानमंत्री के माँ को गाली दिया जा रहा है... गाली देने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है... एक्शन होनी चाहिए ताकि ऐसे लोगों की मानसिकता रुके... सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रायोजित एजेंडा चलाया जा रहा है...ये सही नहीं हैं समाज में अराजकता फैलाया जाता हैं...
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Nov 10, 2025 08:34:42
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । संभल दंगों पर 'संभल फाइल्स 'फिल्म बना रहे फिल्म निर्माता अमित जॉनी ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बंदे मातरम विरोधी बयान पर जताया कड़ा एतराज । सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो जारी कर सपा सांसद बर्क पर साधा निशाना ... कहा , शफीकुर्र रहमान वर्क भी वंदेमातरम का विरोध करते थे ,अब जिया उर रहमान वर्क भी अपने दादा की तर्ज पर वंदेमातरम का विरोध कर रहे है । सपा का सांसद बनने के लिए देशद्रोही , राष्ट्रविरोधी और वंदेमातरम विरोधी होना जरूरी है .. ..फिल्म निर्माता अमित जॉनी ने समाजवादी पार्टी से मांगा जवाब । अमित जॉनी ने सपा सांसद को बताया सपोला .. 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म से सुर्खियों में आए फिल्म प्रोड्यूसर अमित जॉनी संभल दंगों को लेकर 'संभल फाइल्स ' फिल्म बनाए जाने को लेकर चर्चा में है । वायरल बाइट .. अमित जॉनी , film निर्माता । फाइल बाइट , जिया उर रहमान वर्क ,सपा सांसद
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 10, 2025 08:34:27
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : पूर्व कैबिनेट मंत्री ने खाई गंगा की कसम, उत्तराखंड और उत्तराखंडवासियों के लिए जिएंगे जीवन उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने गंगा की कसम खाई है कि वह राज्य में कांग्रेस को मजबूत करके रहेंगे। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के मजबूत होने से ही राज्य का भला होगा। भाजपा सरकार इस छोटे से प्रदेश के लोगों को धर्म और जाति में बताकर राजनीतिक रोटियां सेक रही है। जिससे राज्य का विकास नहीं हो पा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज अपने दलबल के साथ ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार के द्वारा मनाई जा रही है रजत जयंती पर कई प्रकार के सवाल खड़े किए। गांधी स्तंभ पर धरना देकर कहा कि 25 साल में राज्य का का जो विकास होना चाहिए था वह विकास भाजपा सरकार ने लोगों को जातिवाद में बांटकर रोकने का काम किया है। अपनी सत्ता और कुर्सी बचाने के लिए साम दाम दंड भेद भाजपा सरकार अपना रही है। उन्होंने कहा कि अपनी कसम के मुताबिक वह अब माला पहननी बंद कर चुके हैं और आगे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उन्होंने आज मां गंगा की कसम खाई है। दावा किया कि कांग्रेस मजबूत होगी तो राज्य में विकास होगा। धरना स्थल पर ऋषिकेश के तमाम कांग्रेस के नेता भी पहुंचे। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का स्वागत किया और राज्य की जनता से कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 10, 2025 08:33:57
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में 22000 उपनल कर्मचारी हड़ताल पर चले हैं। जिसका प्रभाव सभी विभागों में दिख रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े दून मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह से ही मरीजों की बड़े पैमाने पर भीड़ दिख रही है। आमतौर पर पंजीकरण काउंटर्स पर इतनी बड़ी भीड़ नहीं दिखाई देती है लेकिन उपनल कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अब पंजीकरण काउंटर और बिलिंग काउंटर में जबरदस्त भीड़ दिख रही है। डॉ रविंद्र बिष्ट कहना है कि जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनकी जगह मेडिकल कॉलेज से स्टाफ लाकर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। चुनौतियां जरूर है लेकिन किसी भी तरह से मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का काम नहीं रुकेगा
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Nov 10, 2025 08:33:29
Malda, West Bengal:মালবোঝাই ট্রাকের সঙ্গে ডাম্পারের মুখোমুখি সংঘর্ষ। ভয়াবহ সংঘর্ষে মৃত দুই জন। সোমবার ভোরে দুর্ঘটনাটি ঘটেছে পুরাতন মালদহের ১২ নম্বর জাতীয় সড়কের ছোট সুজাপুর বাইপাস এলাকায়। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, ফারাক্কার দিক থেকে রায়গঞ্জের দিকে যাচ্ছিল মাল ছোট ট্রাকটি। অন্যদিকে রায়গঞ্জের দিক থেকে ফারাক্কার দিকে যাচ্ছিল একটি বড় ডাম্পার। ডাম্পারটি রং রুটে চলে আসায় মুখোমুখি সংঘর্ষ হয়। ঘটনাস্থলেই ছোট ট্রাকে থাকা চালক ও সহচালক প্রাণ হারান এবং ঘাতক ডাম্পার চালক পলাতক। ঘটনার খবর পেয়ে ঘরের স্থানে ছুটে যায় মালদা থানার পুলিশ ও টোল প্লাজার উদ্ধারকারী টিম। জানা গেছে মৃত দুই জনের নাম যথাক্রমে, সুলতান মন্ডল (২৫) ও আব্বাস(২৬), দুজনের বাড়ি উত্তর ২৪ পরগনার গোপালনগর এলাকায়। পুলিশ মৃতদেহ উদ্ধার করে মনে তদন্তের জন্য মালদা মেডিকেল কলেজে হাসপাতালে পাঠিয়ে সংঘর্ষে দুমড়ে যাওয়া গাড়ি দুটোকে আটক করে।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 10, 2025 08:33:20
Sikar, Rajasthan:रींगस में राजपूट समाज का तहसील स्तरीय स्नेह मिलन, शिक्षा, संस्कार और एकता पर दिया जोर. सीकर जिले के रींगस में राजपूत समाज का तहसील स्तरीय स्नेह मिलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों गांवों से समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। समाजोत्थान को लेकर आयोजित इस स्नेह मिलन में वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार और समाज में एकता की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंह शेखावत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के विकास के लिए आगे आएं और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा अस्त्र बनाएं। उन्होंने कहा कि संस्कार और एकता ही समाज की असली ताकत हैं। कार्यक्रम में समाज के अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। अंत में सर्वसम्मति से समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर समाधान के सुझाव भी रखे गए।
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Nov 10, 2025 08:33:06
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा के आमापाली के ग्रामीणों को गांव के तालाब में एक युवक के डूबने की आशंका है. दरअसल गांव का एक युवक दिन भर लापता था, शाम को उसका कपड़ा तालाब के किनारे मिला जिसके बाद युवक के तालाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है. युवक का नाम मनोज प्रजापति है, जो रविवार को घर से लापता हो गया। उसकी खोजबीन की गई पर वह नहीं मिला. अचानक शाम को गाँव के तालाब किनारे ग्रामीणों को किसी युवक का कपड़ा पड़ा मिला. कपड़ों के आधार पर ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि कपड़ा लापता मनोज का है जो तालाब में डूब गया है . जिसके बाद मनोज के परिजनों को तालाब के पास उसके कपडे मिलने की सूचना दी गयी. परिजन तालाब के पास पहुंचे. घटना की सूचना परिजनों ने उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया。 करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया。 अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रात में रोक दिया गया, जिसे आज फिर से शुरू किया जाएगा।
0
comment0
Report
Nov 10, 2025 08:33:03
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top