Back
कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट: युवाओं को नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने का मिशन
NSNAVEEN SHARMA
Dec 13, 2025 13:47:16
Bhiwani, Haryana
संयोजक मीडिया विभाग हरियाणा कांग्रेस चांदवीर हुड्डा
भिवानी
-टैलेंट हंट : संवैधानिक गरिमा, लोकतांत्रिक परंपराओं और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का स्वर्णिम अवसर – चांदवीर हुड्डा
-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा युवाओं को संगठन से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता को निखारने के उद्देश्य है ‘नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम’ - चांदवीर हुड्डा
भिवानी,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देशभर के युवाओं को संगठनात्मक प्रक्रियाओं से जोड़ने, उनकी राजनीतिक समझ को सुदृढ़ करने और उन्हें नेतृत्व के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर ‘टैलेंट हंट कार्यक्रम’ की घोषणा की है। इस संदर्भ में नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के संयोजक चांदवीर हुड्डा ने आज एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया
इस दौरान चांदवीर हुड्डा ने कहा कि यह टैलेंट हंट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा सशक्त मंच है, जहाँ देश के हर कोने से आए युवा अपने विचार, योग्यता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक गरिमा और कांग्रेस की मूल विचारधारा से जुड़ने का “स्वर्णिम अवसर” प्रदान करता है।
वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह राजनीतिक शक्ति है जिसने भारत के संविधान की रचना में अग्रणी भूमिका निभाई, लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया और समावेशी भारत का सपना देखा। आज जब देश कई नई चुनौतियों से गुजर रहा है, तब युवा पीढ़ी को आगे आकर गांधी, नेहरु, पटेल, अम्बेडकर और इंदिरा गांधी की विरासत को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस प्रतिभावान, ऊर्जावान, जुझारू और बौद्धिक रूप से सक्षम युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल करना चाहती है। चयनित युवाओं को पार्टी में प्रवक्ता,मीडिया पैनलिस्ट,रिसर्च कोऑर्डिनेटर,प्रचार कोऑर्डिनेटर इत्यादि के पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
इसकी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यापक बनाने के लिए इसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है पहले ब्लॉक एवं जिला स्तरपर आवेदन प्रक्रिया,प्रारम्भिक स्क्रीनिंग एवं चयन होगा। उसके बाद प्रदेश स्तर पर लिखित परीक्षा, समूह चर्चा (GD), व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) होगा और अंत मे राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम चयन, पेशेवर प्रशिक्षण होगा एवं वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा। चयनित युवाओं को युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कौशल, राजनीतिक समझ और मीडिया प्रबंधन से सम्बंधित विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
बताया गया कि टैलेंट हंट के लिए आवेदन प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक युवा कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम जिला/ब्लॉक स्तरीय पार्टी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस का यह कदम पार्टी में नई ऊर्जा, नए विचार और नए नेतृत्व का संचार करेगा तथा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल साबित होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 13, 2025 15:19:500
Report
PTPreeti Tanwar
FollowDec 13, 2025 15:19:370
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 13, 2025 15:19:220
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 13, 2025 15:19:030
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowDec 13, 2025 15:18:500
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 13, 2025 15:18:080
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 13, 2025 15:17:460
Report
NJNitish Jha
FollowDec 13, 2025 15:16:500
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 13, 2025 15:16:240
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowDec 13, 2025 15:16:120
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 13, 2025 15:15:49Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में दो मुस्लिम परिवार के 7 लोगों ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है...स्वामी यशवीर महाराज और विश्व हिंदू परिषद ने सभी की घर वापसी कराई वहीं फुरकान के अलावा इस्लाम की कुरीतियों से परेशान मन्नतसा मनसा बन गई, और अमन, आकाश बन गया
0
Report
0
Report