icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
NJNitish Jha13 Dec 2025, 03:16 pm

महाराष्ट्र में बच्चों के गायब होने के मामलों पर ठोस कार्रवाई की मांग

Mumbai, Maharashtra:Mr. Devendra Fadnavis, Chief Minister, State of Maharashtra, Writing this to draw your attention on a very important and serious topic. In Maharashtra, the rate of missing children is increasing. According to NCRB statistics, the rate has increased by almost 30% from 2021 to 2024. Interstate gangs are formed that chase children, then jump them to work, and make them beg. And these gangs are running away with small children and I don't understand exactly what action the government is taking against it. Maharashtra doesn't want government's answer to the hope that some cases of child escape are registered and returned to their families safely. Basically the numbers the NCRB is saying are the details of how many parents have filed complaints to the police, but will there be a few thousand such complaints reach the police? And understand, what about the trauma of the children in those days, even if the children are released again? Basically how does the gang that runs away children work and how does it work so rajerously? Doesn't the government want some tremendous action to be taken on this? Today we see children begging on the road, at the station, at the bus stand, who are they? Are the people with them begging really their parents? Doesn't the government want to investigate this or order to do DNA test if it is time? Today, small children are being fled away in this state, young girls are being fled away, lands in Maharashtra are being fled away, don't the ruling and opposition parties want to force the administration to take some steps on this state? Is the winter session just a purpose to approve supply demands to spit the government's wrong estimates? There is a situation that the minister is not in the hall to answer many times during the session. So, it seems unfair to expect the legislative discussion on a topic whether it is small children or girls who disappear. But this is the expectation of Maharashtra. Actually, the central government should talk to all the states and create an action group, but now the central government, which is discussing Vande Mataram, does not think hearing the outrage of mothers! Well. Maharashtra expects you to pay attention to the relationship between Chief Minister and Home Minister of the state today, not only by discussing it in the session but also by taking some concrete action. Raj Thackeray.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजसमंद के चार निकायों में कल अध्यक्ष पद के लिए मतदान, सुरक्षा कड़ी

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले में 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होगा, चप्पे-चप्पे पर पहरा, धारा 163 लागू; विजय जुलूस और आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक राजसमंद जिले के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। केंद्र के अंदर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा जिन्हें मतदान करना है या जिनके पास वैध अधिकार और पास हैं। किसी भी अनावश्यक व्यक्ति या भीड़ को आसपास जुटने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. विशेष रूप से सिविल लाइंस, देव होटल और मंडाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAC रिजर्व जाब्ता और घुड़सवार पुलिस बल को भी मैदान में उतारा गया है. शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। बाइट: नेत्रपाल सिंह - DYSP राजसमंद
0
0
Report
Advertisement

मालोट के प्रमुख बाजार में रेडीमेड की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਮਲੋਟ ਰੈਡੀਮੇਡ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਮਲੋਟ ਦੇ ਮੁੱਖ ਬਜਾਰ ਵਿਚ ਰੈਡੀਮੈਡ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰ ਪਿਆ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਕੀਮਤ ਦੇ ਰੈਡੀਮੇਡ ਕੱਪੜੇ ਸੜ ਗਏ । ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਇਕ ਰਾਹਗੀਰ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫਿਰ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਨੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਮੇਨ ਬਜਾਰ ਵਿਚ ਪੁਰਾਣੀ ਟੈਲੀਫੋਨ ਐਕਸਚੈਂਜ ਦੇ ਨਾਲ ਰੈਡੀਮੇਡ ਕੱਪੜਿਆ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨਿਊ ਫੈਸ਼ਨ ਵੀਅਰ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਐਤਵਾਰ ਕਰਕੇ ਬਜਾਰ ਬੰਦ ਸੀ ਪਰ ਇਕ ਰਾਹਗੀਰ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰੋਂ ਧੂੰਆ ਨਿਕਲਦਿਆਂ ਵੇਖਿਆ ਤੇ ਉਸਨੇ ਪੀ.ਸੀ.ਆਰ.ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਅਤੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਫਾਇਰ ਅਫ਼ਸਰ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਟੀਮ ਨੇ ਮੁਸ਼ੱਕਤ ਨਾਲ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਅੱਗ ਨੂੰ ਬਜਾਰ ਵਿਚ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ। ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਿਕ Sਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਬਠਲਾ ਅਤੇ ਜਗਦੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਬਠਲਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ 7 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਕੱਪੜੇ ਤੇ ਸਮਾਨ ਸੜ ਗਿਆ। ਇਹ ਅੱਗ ਸ਼ਾਰਟ ਸਰਕਟ ਕਰਕੇ ਲੱਗੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report

नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई,1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow15m ago
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौतनवां पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा। मामला महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के संपत्तिहा चौकी क्षेत्र का है जहां सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में कंचनघाट पर की जा रही चेकिंग के दौरान संपत्तिहा चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह और एसएसबी ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद बैग से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा साइन मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरनाथ चौधरी निवासी पिपरा मौनी,थाना फरेन्दा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना नौतनवां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report

जोबट गणेश पंडाल विवाद: दीपिका राठौड़ ने मांगी माफी, डांस को लेकर फजीहत

Alirajpur, Madhya Pradesh:जोबट गणेश पंडाल विवाद, फिल्मी गानों पर अश्लील डांस को लेकर विवाद,किन्नर दीपिका राठौड़ ने मांगी माफी, कहा- 'भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था' आलीराजपुर जिले के जोबट स्थित गणेश पंडाल में हुए विवादित डांस के मामले में किन्नर दीपिका राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है। दीपिका राठौड़ ने पूरे मामले पर खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। ​दीपिका राठौड़ ने कहा, "मुझसे गलती हो गई है, मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावनाओं को आहत करना बिल्कुल नहीं था। अगर मेरे डांस से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं सह्रदय माफी मांगती हूं।" ​क्या है पूरा मामला? जोबट के गणेश उत्सव पंडाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक/अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद से ही स्थानीय निवासियों और धार्मिक संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध किया जा रहा था। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इसमें हस्तक्षेप किया। पुलिस की सख्ती और बढ़ते विरोध के बाद गणेश उत्सव समिति ने इस घटना पर पहले ही लिखित और सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। अब कलाकारों की तरफ से भी किन्नर दीपिका राठौड़ ने सामने आकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए मामले को शांत करने की अपील की है। किन्नर और आयोजन समिति का माफी मांगने का वीडियो
0
0
Report
Advertisement

शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात से अमरोहा में 2027 लिए बदलाव की चर्चा तेज

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर क्रिकेटर मोहम्मद शमी और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात से अमरोहा की सियासत में हलचल, 2027 को लेकर चर्चाएं तेज भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी 2027 के विधानसभा चुनाव में अमरोहा सीट से रालोद के संभावित चेहरे के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, शमी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। इससे पहले मोहम्मद शमी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकातें भी चर्चा में रही हैं। ऐसे में जयंत चौधरी से हुई ताजा मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है। अमरोहा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के महबूब अली का लंबे समय से प्रभाव रहा है। विधानसभा रिकॉर्ड के अनुसार वह पांच बार से लगातार महबूब अली विधायक रह चुके हैं। 2022 में भी उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में यदि भविष्य में भाजपा-रालोद गठबंधन अमरोहा सीट पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मैदान में उतारता है, तो मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है।
0
0
Report
Advertisement

दुद्धी में ट्रक की टक्कर: बाइक सवार दो युवकों की मौत

Obra, Uttar Pradesh:Sonbhadra के दुद्धी में दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। कादल मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कटौली निवासी 25 वर्षीय सूरज गौड़ और मझौली निवासी 24 वर्षीय मनोज कुमार गौड़ के रूप में हुई है। दोनों युवक हिंडालको में एक साथ प्लंबिंग का काम करते थे और गहरी दोस्ती थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कादल मार्ग का है, जहां बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सूरज गौड़ और मनोज कुमार गौड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हिंडालको में साथ काम करते थे और प्लंबिंग का कार्य करते थे। मृतक सूरज गौड़ तीन भाइयों और दो बहनों के परिवार में दूसरे नंबर पर था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मनोज के परिजन बाहर थे, जिन्हें घटना की जानकारी मिलने के बाद दुद्धी पहुंचने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ट्रक और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कादल मार्ग का मामला।
0
0
Report

Barabanki में निर्माणाधीन फैक्ट्री गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: निर्माणाधीन फैक्ट्री के पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, तीसरे बालक का भी मिला शव,परिवारों में मचा कोहराम बाराबंकी जनपद के कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैना गांव के बाहर दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक निर्माणाधीन फैक्ट्री परिसर में मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से तीन बालकों की जान चली गई। हादसे के बाद गांव और पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मच गई और कोहराम पसर गया。 घटना रविवार की देर शाम की है। बैना गांव के तीन बालक अन्य बच्चों के साथ निर्माणाधीन फैक्ट्री परिसर में भरे पानी में नहाने गए थे। नहाते समय देवा (13), सुमित (10) और दिव्यांश (15) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन में देवा और सुमित को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे बालक दिव्यांश का पता न चलने पर कुर्सी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। रात में लाइट की व्यवस्था कर तलाश शुरू की गई, जिसके बाद दिव्यांश का शव भी गड्ढे से बरामद कर लिया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम फतेहपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तीनों बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

रामगोपाल यादव का दावा: 2027 में यूपी में सरकार बदलेगी, बीजेपी घेराबंदी

Firozabad, Uttar Pradesh:प्रोफेसर रामगोपाल का बयान ABC - यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने चुनावी मोड में आते हुए जगह-जगह सभाओं का सिलसिला शुरू कर दिया है। फिरोजाबाद में आयोजित सभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से 2027 में सरकार बदलने का की बात कही। वहीं, प्रधानमंत्री की मां पर कांग्रेस नेता की कथित टिप्पणी के सवाल पर रामगोपाल यादव कांग्रेस का बचाव करते नजर आए। यूपी में कथित फर्जी एनकाउंटर के मुद्दे पर भी रामगोपाल यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर फर्जी एनकाउंटर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री की मां पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के बचाव में भी रामगोपाल यादव नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की और इसे प्रचारित किए जाने की बात कही। वहीं, यूपीआई पर टैक्स के सवाल पर सपा महासचिव ने सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
0
0
Report

भाकियू की महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन की ओर से रविवार को बहेड़ी तहसील परिसर में जिले की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में जिलेभर से करीब एक हजार किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान की मांग उठाई गई। महापंचायत में आवारा पशुओं की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। किसानों ने कहा कि आवारा पशु खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। किसानों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को जल्द से जल्द गौशालाओं में पहुंचाने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने बिजाई के समय डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। किसानों का कहना था कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की बुवाई प्रभावित होती है। महापंचायत में बाजरा, मक्का और सरसों सहित अन्य फसलों की सरकारी एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों की बाजरा, मक्का और सरसों की फसल भी सरकारी एमएसपी दर पर खरीदी जानी चाहिए। जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से किसान ही नहीं, बल्कि पूरा प्रदेश परेशान है। फसल चौपट होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान तक जा रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। महापंचायत का संचालन मुन्ना सिंह ने किया। इसमें बहेड़ी तहसील अध्यक्ष राजेश खन्ना, आंवला के महाराज सिंह, नवाबगंज के फतेहचंद, मीरगंज के सुधीर चौधरी, फरीदपुर के सुनील यादव, प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह, धीरेंद्र राठी, जगत सिंह, कुलबीर राठी, चौधरी सतेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, रामरतन, पप्पू गंगवार उर्फ चंद्र प्रकाश, वकील इकबाल, हाजी जी, मदन लाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर विचार रखे।
0
0
Report

गणेश विसर्जन पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नारायन नगला किच्छा नदी पर रही भारी भीड़

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र में रविवार को गणेश विसर्जन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को श्रद्धालु गाजे-बाजे और जयकारों के साथ विसर्जन के लिए नारायन नगला स्थित किच्छा नदी पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नारायन नगला किच्छा नदी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। नदी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे। प्रशासन की निगरानी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमाएं लेकर लोग नारायन नगला पहुंचे। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top