Back
धुलकोट में तेंदुए की अफवाह पर वन विभाग ने स्पष्ट संदेश जारी किया
AKAMAN KAPOOR
Oct 28, 2025 05:47:19
Ambala, Haryana
अंबाला शहर के गांव धुलकोट में आज एक बार फिर तेंदुए को लेकर अफवाह फैल गई। जिसके बाद वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची तो न तेंदुआ न तेंदुए का कोई निशान मिला। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव वालों से अफवाह न फैलाने की अपील की। वहीँ गांव वालों का कहना है वे डर में हैं जब तक क्लियर नहीं हो जाता वो सतर्क रहेंगे। 24 अक्टूबर की रात धुलकोट गांव में तेंदुआ आने की जानकारी एयरफोर्स द्वारा सीसीटीवी जारी कर दी गयी। इसके बाद पुलिस व वन विभाग ने रात भर गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। फिर वन विभाग ने दावा किया कि यह तेंदुए के आकार का जानवर है लेकिन यह स्पष्ट नहीं कि तेंदुआ है या नहीं। आज एक बार फिर सुबह गांव की तरफ से तेंदुआ खेतों में होने की सूचना दी गयी। वन विभाग की टीम एक बार फिर गांव में पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अफवाह साबित हुई। इसके बाद वन विभाग ने कहा पिंजरे लगाए गए हैं पर तेंदुए के निशान नहीं मिले। गांव वालों से अफवाह से बचने की अपील की गयी कि वीडियो शेयर न करें, वीडियो की जांच करवाएंगे और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव वालों ने कहा विभाग पूरी तरह साफ नहीं कर रहा है कि यह कौन सा जानवर है। आज एक लिफाफा देखकर गांव के एक व्यक्ति ने तेंदुआ समझ सूचना दी थी, लेकिन वे अफवाह नहीं फैला रहे। गांव के लोग डर में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 28, 2025 08:21:400
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 28, 2025 08:21:30Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ବାତ୍ୟା କୁ ନେଇ ଚାଷୀ ଚିନ୍ତାରେ। ଉତ୍ପାଦିତ fସଲ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରିବାରେ ବ୍ୟସ୍ତ।
ବାଇଟ - ବଜନା ଜାନି - ଚାଷୀ。
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 28, 2025 08:21:210
Report
YMYadvendra Munnu
FollowOct 28, 2025 08:21:060
Report
STSharad Tak
FollowOct 28, 2025 08:20:550
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 28, 2025 08:20:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 28, 2025 08:20:270
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 28, 2025 08:20:070
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 28, 2025 08:19:461
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 28, 2025 08:19:370
Report
STSumit Tharan
FollowOct 28, 2025 08:19:170
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 28, 2025 08:18:430
Report
